.माननीय @CP_Noida मोहदया @DCPCentralNoida@noidapolice कृपया संज्ञान लें:
मामला @2_noida@SHObisrakh थाना क्षेत्र की गौर सिटी-2 पुलिस चौकी का है। पाम ओलंपिया सोसाइटी में 11 जून 2026 को हुई चोरी की घटना के संबंध में शिकायतकर्ता पिछले 15–17 दिनों से लगातार पुलिस चौकी के चक्कर लगा रहा है, लेकिन आज तक FIR तो दूर, शिकायत की रिसीविंग तक नहीं दी गई।
शिकायत में स्पष्ट रूप से CCTV फुटेज का उल्लेख है, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति के सोसाइटी में प्रवेश करने और चोरी की घटना से जुड़े तथ्य बताए गए हैं। इसके बावजूद यदि शिकायतकर्ता को लगातार टाल दिया जाए, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।
सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि यदि CCTV जैसे प्राथमिक साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद FIR दर्ज नहीं की जा रही, तो एक आम नागरिक या सुरक्षा कर्मी न्याय की उम्मीद किस आधार पर करे?
@CP_Noida मोहदया, आप सख्त कार्यशैली, जवाबदेही और कानून के निष्पक्ष पालन के लिए जानी जाती हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए शिकायतकर्ता की FIR तत्काल दर्ज कराई जाए तथा यदि किसी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही हुई है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाए।
अरिहंत अंबर में सर पर प्लास्टर गिरने से मौत हृदयविदारक है।
एक दशक से इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही है।
संलग्न आदेश एक सोसायटी का है जहाँ इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं।
क्या प्रशासन प्राधिकरण पुलिस सरकार किसी की मौत पर ही जागेगी?
नेफोवा माँग करती है कि
1. जिम्मेदार बिल्डर पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो।
2. अविलंब स्ट्रक्चरल ऑडिट हो न केवल अरिहंत अंबर की बल्कि अन्य सभी हाइराइज बिल्डिंग की।
3. आदेश/निवेदन के बाद भी स्ट्रक्चरल ऑडिट न करवाने वाले बिल्डर, मेंटेनेंस एजेंसी और अधिकारियों पर भी हत्या के प्रयास का मुकदमा चले।
हर रोज़ Greater Noida West की जनता प्रधानमंत्री @narendramodi जी आपसे यही आग्रह कर रही है कि कब आएगी मेट्रो ट्रेन? कब आपकी पेट्रोल डीज़ल बचाने की अपील को हम पूरा कर पाएंगे? कब तक हमारी सड़कों पर मजबूरी में लाखों गाड़ियां हर रोज़ निकलेंगी? जब आपने कहा थाली बजाओ हमने खूब बजाया.. अब आप कह रहें हैं मेट्रो में सफर करें.. हम करना चाहते हैं.. जीतने वाले नेता 10 साल से ज़्यादा वक़्त से हर बार सिर्फ वादा कर रहें हैं.. मेट्रो को ला नहीं पा रहें.. अब आप पर ही भरोसा है आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी.. आशा है आप सामान्य नागरिकों की अपील को ज़रूर सुनेंगे..🙏
मिहिर गौतम
सामान्य नागरिक
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो की मांग अब तेज होती जा रही है। रविवार को हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में करीब 50 सोसाइटी के निवासियों ने हिस्सा लिया और एकजुट होकर आंदोलन को आगे बढ़ाने का फैसला किया।
NEFOWA के अध्यक्ष @abhishek_nefowa ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि ज़मीनी स्तर पर ठोस काम दिखे।
🔥 बड़ी घोषणा:
📍 26 अप्रैल को जंतर मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन होगा
👥 हजारों निवासी होंगे शामिल
सभी सोसाइटी प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया है कि वे अधिक से अधिक लोगों को इस आंदोलन से जोड़ेंगे और बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।
पिछले सप्ताह हुए मेट्रो पिलर सांकेतिक प्रदर्शन को जबरदस्त समर्थन मिला, जिसने साफ कर दिया है कि अब लोग अपने हक के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
❗ रोज़ाना ट्रैफिक, समय की बर्बादी और परेशानियों से जूझ रहे निवासी अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि एक्शन चाहते हैं।
🚨 अब यह मांग एक जन आंदोलन बन चुकी है और आने वाले दिनों में और तेज होगी।
#MetroForGNW #GreaterNoidaWest #JantarMantarProtest #NEFOWA #PublicMovement #NoMoreDelays
6 वर्ष पूर्व कोरोना महामारी जैसे अभूतपूर्व संकट के समय,जब पूरा देश कठिन परिस्थितियों से जूझ रहा था, तब जेवर क्षेत्र के विधायक श्री @DhirendraGBN जी ने सिर्फ अपने क्षेत्र में ही नहीं बल्कि अन्य जनपद के भी जरूरतमंद लोगों को राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित कर जनसेवा की मिसाल पेश की।
कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंद परिवारों तक राशन, दवाइयों एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कराई। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कोविड अस्पतालों, ऑक्सीजन उपलब्धता तथा चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने प्रवासी मजदूरों एवं असहाय लोगों की सहायता के लिए विशेष पहल करते हुए उनके आवागमन, भोजन एवं आश्रय की समुचित व्यवस्था कराई। साथ ही, जनजागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को कोविड-19 से बचाव के प्रति जागरूक किया।
श्री धीरेंद्र सिंह जी की यह सक्रियता एवं संवेदनशीलता उनके जनप्रतिनिधि होने के दायित्व के प्रति समर्पण को दर्शाती है। उनका यह योगदान क्षेत्र की जनता द्वारा सदैव स्मरणीय रहेगा।
#MLAJewar #TeamDhirendraSingh
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सफल उद्घाटन गौतम बुद्ध नगर जनपद तथा समस्त क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। इस उपलब्धि से हमारे जनपद की प्रतिष्ठा में एक और कीर्तिमान जुड़ गया है।
हालाँकि, इस खुशी के साथ-साथ एक मायूसी भी है। लाखों की आबादी वाले प्रमुख आवासीय क्षेत्र ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आज भी सार्वजनिक परिवहन (पब्लिक ट्रांसपोर्ट) की उचित सुविधा उपलब्ध नहीं है। विगत दस वर्षों से हम क्षेत्रवासी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो रेल परियोजना की मांग को लेकर निरंतर प्रयासरत हैं।
हम आशा करते हैं कि केंद्र सरकार शीघ्र इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी प्रदान करेगी, जिससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को भी मेट्रो की सौगात मिल सके और क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी तथा यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके।
#Metro4GreaterNoidaWest
#NoidaInternationalAirport
#KabAayegiMetro
.@noidapolice@DCPCentralNoida@2_noida@OfficialGNIDA@npclgrnoida घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सेक्टर 16B स्थित सोसाइटी AIMS और Supertech Eco Village 2 के बीच बनी सड़क के पास स्थित पाथवे की है:
वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि; सड़क के बीच बने डिवाइडर पर, अवैध रूप से बनी दुकान को उसके डीप फ्रीज़र के लिए बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। यह सीधे तौर पर बिजली चोरी का मामला है, जो कानूनन अपराध है।
और भी गंभीर बात यह है कि जिस माध्यम या व्यवस्था का उपयोग, इस सुविधा को उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है, उसके लिए सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल किया हो रहा हैl
संबंधित विभाग से निवेदन है कि इस मामले की शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
Though Kia makes good car, their service experience can be a nightmare. Speedingo service center has kept my car for the last 20 days, and bill keeps increasing day by day. GM doesn't even want to talk until a complaint is made, they are still holding car. it's horrible @KiaInd
दो दिन पूर्व सेक्टर-1, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अतिक्रमण के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। अतिक्रमण के कारण आम नागरिकों को घंटों तक जाम में फँसना पड़ रहा था, जिससे उन्हें अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।
आज ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटाया गया। इसके लिए मैं @OfficialGNIDA के CEO Sri N.G Ravi Ji एवं उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
नोएडा में युवराज की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की नाकामी का परिणाम है।
एक पिता यह कहते हुए टूट गया कि—
“उन्होंने मेरे बेटे को भगवान भरोसे छोड़ दिया।”
जिनके सीने में संवेदना की हड्डी ही नहीं है, वे क्या समझेंगे किसी पिता का टूटना, किसी परिवार का उजड़ना?
युवराज की घटना ने नंगा कर दिया है नोएडा डिज़ास्टर मैनेजमेंट सिस्टम को। जरूरी संसाधन समय पर होते,
उचित तैयारी होती, तो शायद आज एक घर उजड़ा न होता।
हम एक ऐसे शहर में रहते हैं, जहाँ ऊँची-ऊँची इमारतों में अगर आग लग जाए या भूकम्प आ जाए, तो लोगों को “भगवान भरोसे” छोड़ दिया जाएगा ।
क्योंकि सच्चाई यही है कि
🔥 फायर डिपार्टमेंट के पास न पर्याप्त संसाधन हैं, न तैयारी।
🏢 ऊँची इमारतों के लिए जरूरी आधुनिक उपकरण कागज़ों में हैं, ज़मीन पर नहीं।
हम सीस्मिक ज़ोन–4 में रहते हैं, जहाँ हर दिन खतरे की आहट है।फिर भी न सिस्टम जागता है, न ज़िम्मेदार।
नोएडा की डिजास्टर मैनेजमेंट की चेयरपर्सन स्वयं @dmgbnagar होती हैं। यह केवल एक प्रशासनिक पद नहीं, बल्कि नैतिक ज़िम्मेदारी भी है।
जब युवराज की घटना साबित कर रही हैं कि
•जानें बचाई जा सकती थीं
•लेकिन लापरवाही हावी रही
•और भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया
तो ऐसे में नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए इस्तीफ़ा देना चाहिए।
यह किसी एक परिवार का दर्द नहीं है,
यह पूरे शहर का डर है,
यह हर उस इंसान की चीख़ है जो घर से निकलता है यह सोचकर—
“अगर कुछ हो गया, तो क्या हम भी भगवान भरोसे होंगे?”
अब चुप रहना गुनाह है।
अब सवाल पूछना ज़रूरी है।
क्योंकि अगली बारी किसी की भी हो सकती है।
@DhaorAshni@shafaquealamTOI@mihirg@manishsmooth@rockme26@richaanirudh@abhishekanandji
#BhagwanBharose #NoidaTruth #DisasterManagement #SystemFailure #FixTheSystem #AccountabilityNow #PublicSafety
It's high time, so we come together and prep for the 26 January celebrations! 😊 Kudos to UP and Delhi Police for taking the initiative to do a joint patrolling in the border area with SHO-Surya Nagar and Vivek Vihar leading the way! Great move! 👍 @CPDelhi@ANI@BBCHindi
BC रवि@पांची चाकू मारता रहा पर HC कुलदीप और Ct नीरज (शाहबाद डेरी ) ने जख़्मी होने के बावजूद उसे पकड़ा उससे पिस्टल बरामद किया I यह फिल्म का सीन नहीं था रियल कहानी है 👍 देलेरी की चौतरफा प्रशंसा हो रही है पुलिस की बुराई तो बहुत ज्यादा शेयर करते हो 😡 अच्छे काम भी शेयर करो @CPDelhi
Today is the darkest day of my life.
My beloved son, Agnivesh, left us far too soon. He was just 49 years old, healthy, full of life, and dreams. Following a skiing accident in the US, he was recovering well in Mount Sinai Hospital, New York. We believed the worst was behind us. But fate had other plans, and a sudden cardiac arrest snatched our son away from us.
No words can describe the pain of a parent who must bid goodbye to his child. A son is not meant to leave before his father. This loss has shattered us in ways we are still trying to comprehend.
I still remember the day Agni was born in Patna on 3 June, 1976. From a middle-class Bihari family, he grew into a man of strength, compassion, and purpose. The light of his mother’s life, a protective brother, a loyal friend, and a gentle soul who touched everyone he met.
Agnivesh was many things - a sportsman, a musician, a leader. He studied at Mayo College, Ajmer, went on to set up one of the finest companies Fujeirah Gold, became Chairman of Hindustan Zinc, and earned the respect of colleagues and friends alike. Yet, beyond all titles and achievements, he remained simple, warm, and deeply human.
To me, he was not just my son. He was my friend. My pride. My world.
Kiran and I are broken. And yet, in our grief, we remind ourselves that the thousands of young people who work across Vedanta are also our children.
Agnivesh believed deeply in building a self-reliant India. He would often say, “Papa, we lack nothing as a nation. Why should we ever be behind?”
We shared a dream to ensure that no child sleeps hungry, no child is denied education, every woman stands on her own feet, and every young Indian has meaningful work. I had promised Agni that more than 75% of what we earn would be given back to society.
Today, I renew that promise and resolve to live an even simpler life.
There was so much life ahead of him. So many dreams yet to be lived. His absence leaves a void for his family and friends. We thank all his friends, colleagues and well-wishers for always being there for him.
Beta, you will live on in our hearts, in our work, and in every life you touched.
I do not know how to walk this path without you, but I will try carrying your light forward.
दरगाह फैज ऐ इलाही में पुलिस पर पथराव करने वाले दंगाइयों की गिरफ्तारी शुरू हो गई है अभी तो यह ट्रेलर है अभी तो बहुत गिरफ्तार बाकी I अदालत के आदेश से नाराजगी का मतलब यह नहीं कि आप पुलिस पर पथराव करें आप ऊंची अदालत में जाकर मामले को सुलझा सकते हैं यदि आप सही है तो @ANI@BBCHindi
जनता की थाली "नेफोवा फाउंडेशन" की सेवा यात्रा अनवरत जारी है। आज भी घने कोहरे और ठिठुरती ठंड के बावजूद नेफोवा फाउंडेशन की “जनता की थाली” मुहिम बिना रुके जरूरतमंद भाई-बहनों तक गर्मागर्म भोजन पहुंचा रही है। पिछले सात वर्षों से निरंतर चल रही यह नेक पहल आज भी उतनी ही ऊर्जा और समर्पण के साथ आगे बढ़ रही है।
आज के मेन्यू में स्वादिष्ट राजमा,सुगंधित बासमती चावल,ताज़ा सलाद और अचार था।
खाना परोसने में शिप्रा गुप्ता जी, विनय पिपलानी जी, पवन चौधरी जी का तथा भोजन सामग्री को बनवाने में अतुल रंजन जी, शशि भूषण जी एवं पुनीत जी का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने ठंड की परवाह न करते हुए पूरे मन से सेवा की। क्योंकि सच्ची सेवा, मौसम या परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती।
हर थाली में सिर्फ भोजन नहीं, अपनापन और सम्मान भी परोसा जा रहा है। यह मुहिम जारी है... और जारी रहेगी 🙏
माननीय विधायक श्री @DhirendraGBN जी आपके प्रयासों से @UPGovt मे LIFT ACT पास हुआ था, परंतु गौतमबुद्ध नगर जिले मे LIFT ACT का अनुपालन नहीं हो रहा। कहीं ARD लगी नहीं, कहीं ARD लगी है तो चलती नहीं, कहीं लिफ्ट मैन की तैनाती नहीं, कहीं लिफ्टों का ठीक से रखरखाव नहीं होता। लगभग रोजाना ही किसी न किसी सोसाइटी मे लिफ्ट अटक रही। शिकायतों के बाद भी कोई कार्यवाई नहीं हो रही। कृप्या संज्ञान लेते हुए संबन्धित अधिकारियों को कार्यवाई हेतु आवश्यक निर्देश देने की कृपा करें।
@dmgbnagar@MedhaRoopam@ChiefSecyUP@myogioffice@myogiadityanath@CMOfficeUP@aksharmaBharat@AKSharmaOffice
जनपद के सभी क्लब,बार,होटल, रेस्टोरेंट एवं मैरिज लॉन के प्रबंधकों/संचालकों के साथ बैठक कर फायर सेफ्टी व अन्य सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। @MedhaRoopam जिले में सभी संस्थान पूर्ण सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही हों संचालित। @CMOfficeUP
.@myogiadityanath@myogioffice@narendramodi@PMOIndia@moefcc@EnvironmentPib@UpforestUp@DrArun_BJP@CPCB_OFFICIAL@uppcbofficial@MedhaRoopam@dmgbnagar कृप्या संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाई हेतु निर्देशित करने की कृपा करें।
दिल्ली एनसीआर में @CAQM_Official ने GRAP-3 लागू किया हुआ है। सड़कों पर सूखा झाड़ू मारने की मनाही है, mechanical sweeping से सफाई होनी है।
@OfficialGNIDA ग्रेटर नोएडा वेस्ट मे जो mechanical sweeping machine चलती है वह सफाई नहीं करती। यह मशीनें इतनी पुरानी है कि यह धूल मिट्टी नहीं खींचती। नतीजा यह मशीनें सफाई कम और गंदगी ज्यादा फैलाती हैं। यह मशीनें केवल दिखावे और कागजी आंकड़ों के लिए चल रही है।
इस संबंध में पिछले कई वर्षो से लगातार शिकायत किया जा रहा है लेकिन इन कबाड़ mechanical sweeping machines को सड़कों से हटाकर नई मशीनें लाने का कोई प्रयास नहीं किया गया।