मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम हमारे आराध्य हैं।आज विजयादशमी के पावन अवसर पर मेरे पिता आदरणीय श्री दिग्विजय सिंह जी उज्जैन से अयोध्या जी तक “सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा” का शुभारंभ कर रहे हैं।
विजयादशमी के पावन पर्व पर भगवान श्री राम ने रावण का वध कर अधर्म का अंत किया था और सत्य, धर्म की विजय हुई थी, वैसे ही यह यात्रा भगवान श्री राम के मंदिर में दान, चंदा राशि रूपी आस्था की चोरी करने वालों पापियों के विरुद्ध सत्य, धर्म और जवाबदेही की आवाज़ बुलंद करेगी।
यह यात्रा सत्य सनातन धर्म का स्वाभिमान लिए दिग्विजय संकल्प की यात्रा है।
जय श्री राम!
मध्य प्रदेश में 19 बीफार्मा और 33 डीफार्मा कॉलेजों में शून्य प्रवेश, जबकि 24 कॉलेजों में 10 से कम विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। बीफार्मा की 38% और डीफार्मा की 58% सीटें खाली हैं।
इसका प्रमुख कारण पाठ्यक्रम, शिक्षा की गुणवत्ता में कमी और रोजगार के सीमित अवसर हैं।
माननीय मुख्यमंत्री जी, आज आवश्यकता है कि बीफार्मा और डीफार्मा विद्यार्थियों के लिए सरकारी क्षेत्र में रोजगार के नए पद सृजित किए जाएं तथा निजी क्षेत्र की फार्मा कंपनियों, दवा निर्माण इकाइयों, अस्पतालों, गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशालाओं एवं अनुसंधान संस्थानों में रोजगार के नए अवसर बढ़ाने के लिए प्रभावी नीति बनाई जाए।
कल आज शारदीय नवरात्र के पावन अवसर श्री दुर्गा अष्टमी पर रुठियाई नगर की विभिन्न झांकी समितियों द्वारा स्थापित माँ आदिशक्ति के दिव्य स्वरूपों के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
माँ जगदम्बा की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे। माँ सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार करें।
जय माता दी! जय माँ आदिशक्ति!
इस पावन यात्रा में सभी धर्मप्रेमी बंधुओं एवं सनातन संस्कृति के उपासकों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।आइए,अपनी आस्था,परंपरा और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के सम्मान के लिए एकजुट होकर इस यात्रा का हिस्सा बनें।
@DVSSanatanYatra@OfficeOfDVS@JVSinghINC@Devendr93945829
🚩 जय श्री महाकाल! जय सियाराम!!
परम आदरणीय राजा साहब, पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी के नेतृत्व एवं संकल्प के साथ धर्म, संस्कृति और सनातन स्वाभिमान के गौरव को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का शुभारंभ 20 अक्टूबर, विजयादशमी के पावन अवसर पर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से होगा और यह यात्रा रामधाम अयोध्या तक पहुँचेगी।
इस पावन यात्रा में सभी धर्मप्रेमी बंधुओं एवं सनातन संस्कृति के उपासकों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। आइए, अपनी आस्था, परंपरा और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के सम्मान के लिए एकजुट होकर इस यात्रा का हिस्सा बनें।
🚩 चलो उज्जैन से अयोध्या!
🔱 हर-हर महादेव!
जय श्री राम!
#सत्य_सनातन_स्वाभिमान_यात्रा #दिग्विजय_सिंह #राजा_साहब #उज्जैन #अयोध्या #जयमहाकाल #जयश्रीराम #सनातन
@OfficeOfDVS जी,
आज प्राचीन शिव मंदिर गुफा परिसर, गादेर, जिला गुना में समाजसेवी श्री प्रेमनारायण राठौर (भजन सेठ) जी एवं समस्त राठौर परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में भगवान श्रीकृष्ण जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस पावन अवसर पर मुझे वसुदेव जी की भूमिका निभाने और योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के प्रतीकात्मक बालरूप को टोकरी में विराजमान कर अपने सिर पर धारण करने का सौभाग्य मिला।
जिस प्रकार वसुदेव जी ने अपने नवजात पुत्र वो भी साक्षात श्रीमन नारायण अवतार, श्रीकृष्ण जैसे बेटे की रक्षा के लिए उन्हें यमुना जी पार कर गोकुल में नंद बाबा एवं माता यशोदा के पास पहुँचाया। एक पिता के लिए कितना कठिन और भावुक कर देने वाला त्याग रहा होगा।
इस पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण जी के चरणों में समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
जय श्रीकृष्ण!
मप्र में कांग्रेस के विचार और संस्कार से प्रभावित होकर 600 से अधिक नेता #घर_वापसी करना चाहते हैं! लेकिन, इसका अंतिम निर्णय जिला कांग्रेस कमेटी ही करेगी!
📍भोपाल | प्रेस कान्फ्रेंस
सत्य का संकल्प, धर्म का सम्मान और स्वाभिमान का उद्घोष!
भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन से प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या तक आयोजित हमारी “सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा” का थीम सॉन्ग आप सभी को समर्पित।
आइए, सत्य, न्याय और धर्म की इस यात्रा में सहभागी बनें।
यतो धर्मस्ततो जयः। 🙏
#सत्य_सनातन_स्वाभिमान_यात्रा
#अक्टूबर20 #चलो_उज्जैन
Thank You @RahulGandhi ji for Taking On the “Might of RSS/BJP/VHP/Bajrang Dal Combine” They are like all Rowdies Very Offensive till Confronted. If Confronted they run away like all Cowards.
GOD bless you. We are with you
@INCIndia@INC_Television@kharge@priyankagandhi@srivatsayb
सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते॥
हे माँ नारायणी! आप समस्त मंगलों में परम मंगलकारी, कल्याणस्वरूपा एवं सभी मनोरथों को पूर्ण करने वाली हैं। हे शरणदायिनी माँ गौरी, आपको कोटि-कोटि नमन।
आज शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर राघौगढ़ के सुप्रसिद्ध रानी जी के मंदिर की झांकी में माँ दुर्गा जी की आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर बमोरी विधायक श्री ऋषि अग्रवाल जी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
जय माता दी!
चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। यह स्वतंत्र संस्था है और इसे स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने का अधिकार है। लेकिन उन्हें स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने नहीं दिया जा रहा है।
चुनाव आयोग के दो सदस्यों ने खुलकर उजागर किया है कि आयोग किस तरह काम कर रहा है, उसमें किस प्रकार की अनियमितताएँ हो रही हैं और आयोग के सदस्य स्वयं इस स्थिति को लेकर क्या महसूस कर रहे हैं। इसके बावजूद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि वे चाहते हैं कि वोट चोरी जारी रहे। अब तक जितनी भी वोट चोरी की गई है, उसी के बल पर केंद्र और राज्यों में सरकारें बनाई गई हैं।
ऐसा माहौल तैयार करने के लिए मोदी जी ने 2023 में एक कानून बनाया, जिसके माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी संरक्षण दिया गया। उन्हें ऐसी छूट दी गई, जो भारत के राष्ट्रपति या देश के मुख्य न्यायाधीश को भी प्राप्त नहीं है। लेकिन एक चुनाव आयुक्त को यह विशेष संरक्षण क्यों दिया गया?
यह संरक्षण देने के बाद वोट चोरी, EVM और चुनावी घपले की यह पूरी प्रक्रिया शुरू की गई। CEC चाहे कितनी भी गलतियाँ करें, उन्हें जीवनभर उन गलतियों के लिए जवाबदेही से छूट दे दी गई है।
इसका सीधा अर्थ है कि यह जनता के वोट छीनने और लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी करने की एक साजिश है। यही सब किया जा रहा है और हम इसके खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
📍बेंगलुरु, कर्नाटक
समाजवादी विचारधारा के प्रखर स्तंभ, समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।