1.काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का देश की राजधानी नई दिल्ली में संसद के नज़दीक जन्तर मन्तर में पिछले कई दिनों से, ख़ासकर मेडिकल की नीट जैसी विशेष परीक्षा आदि में पेपरलीक व अन्य गड़बडियों के दुष्परिणामों से छात्र-छात्राओं व उनके परिवार के काफी बुरी तरह से प्रभावित हो रहे जीवन को लेकर जारी अनिश्चितकालीन आन्दोलन के कारण सड़क से लेकर संसद तक में ज़बरदस्त हंगामा बरपा है और अब इसका राजनीतिकरण करने से यह मुद्दा सरकार के साथ सीधे टकराव का हो गया है, जिस विषम स्थिति से देश को निकालना ज़रूरी है, क्योंकि इससे दिल्ली में ही नहीं बल्कि विभिन्न राज्यों में भी आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
2.वैसे चाहे पूरे देश में अयोध्या श्रीराम मन्दिर में चढ़ावा चोरी/ग़बन आदि का गर्म मामला हो या फिर आल-इण्डिया व राज्यों की परीक्षाओं आदि में पेपरलीक का मुद्दा हो, यह सभी मूलतः भ्रष्टाचार के हर स्तर पर पनपने का ही परिणाम है।
3.इसके साथ ही यह संवैधानिक नैतिकता (constitutional morality) से भी जुडा़ मामला है, जिसके अभाव में यह देश को दीमक की तरह खाता चला आ रहा है, जबकि संविधान निर्माता परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने गुड गवरनेन्स हेतु इस पर ख़ास ध्यान देने की ज़रूरत पर विशेष बल दिया है।
4.संक्षेप में मेरा यही कहना है कि देश व जनहित से जुड़े वर्तमान विकट हालात के सौहार्दपूर्ण समाधान हेतु सरकार तथा माननीय कोर्ट जैसी संवैधानिक संस्थाओं को अपनी भूमिका निभाने की पहल करनी चाहिये तो यह बेहतर होगा।
5.साथ ही, सीजेपी के व्यापक हो रहे आन्दोलन का अब विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपने-अपने संकीर्ण स्वार्थ में राजनीतिकरण करके सड़क से लेकर संसद तक में टकराव व हिंसा किया जाना घोर अनुचित। सरकार व आन्दोलनकारी दोनों मिलकर इसका शान्ति व सौहार्दपूर्ण समाधान जितना जल्द निकालें उतना ही उचित।
मुख्यमंत्री आवास से लेकर 1090 चौराहे तक लगे बीएसपी के बैनर व पोस्टर ब्लेड से काट दिया गया
बैनर काटने वाले के गाड़ी का नंबर UP 32 JA 3118 है
उक्त व्यक्ति के ऊपर दंडात्मक कार्रवाई की जाए
@AdminLKO@Igrangelucknow lucknow
#उन्नाव
उन्नाव : बिहार थानाध्यक्ष राहुल सिंह की दबंगई
➡थाने में युवक को लात-घूसों से पीटा
➡मामूली बात पर बुरी तरह प्रताड़ित किया
➡वीडियो में दारोगा बीरेंद्र सिंह यादव भी मौजूद
@myogiadityanath@kpmaurya1@BrajeshPathak@Uppolice Police Unnao Police @dgpuppolice
आज हमारे गांव में भारी ओलावृष्ट होने के कारण किसानों का भारी नुकसान हुआ है जिससे मैं सरकार से यही अपेक्षा करता हूं कि किसानों को उनके हक का मुआवजा देने की कृपा करें
@AmitShah@PMOIndia@CMOfficeUP@myogioffice@dmunnao
@Dr_Uditraj उदित राज जी आप बहुजन समाज के सबसे बड़े धोखेबाज नेता हो कांग्रेस की पत्तल चाटी करो अपने निजी स्वार्थ के लिए बहन मायावती जी बहुजनो की सबसे बड़ी नेता थी और हैं
समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में सांसद श्री अखिलेश यादव जी को आज उनके जन्म दिन पर हार्दिक बधाई तथा उनके सुखी व दीर्घायु जीवन की भी ढेरों शुभकामनायें।
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेरों मंगलकामनाएं ,,
बहन जी आप जियो हजारों साल, साल के दिन हों पचास हजार ...
@Mayawati@AnandAkash_BSP
वाह योगी जी की सरकार प्रशाशन मस्त गरीब जनता त्रस्त ग्राम बहादुरपुर के मुख्य मार्ग में डामर रोड पर 3 फिट पानी भरा है पूरा गांव उसी से गुजरता है जो बीमारियों को दावत दे रहा है प्रशाशन से गुहार लगाने के बात कोई सुनवाई
@ACOUPPolice@yadavakhilesh@kanpurdehatpol@Dm kanpur DEHAT
राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा ’भंगी, नीच, भिखारी, मंगनी’ आदि शब्द कहने वाले आरोपियों के ऊपर लगे एससी-एसटी एक्ट की धारा को हटाने के हाल के फैसले से जातिवादी व असमाजिक तत्वों के हौंसले बढ़ सकते हैं, जिसे राज्य सरकार को गंभीरता से लेते हुए आगे अपील में जाना चाहिए, बीएसपी की यह माँग।
यूपी के संभल जिले की शाही जामा मस्जिद को लेकर अचानक विवाद, सुनवाई और फिर उसके फौरन ही बाद आपाधापी में सर्वे की खबरें राष्ट्रीय चर्चा व मीडिया की सुर्खियों में है, किन्तु इस प्रकार से सदभाव व माहौल को बिगाड़ने का संज्ञान सरकार तथा मा. सुप्रीम कोर्ट को भी जरूर लेना चाहिए।