साथियों कल रात भर मस्जिद को बचाने के लिए ग्राउंड जीरो पर हम जो कुछ कर सकते थे हमने कोशिश की.. यहां तक की पुलिस हमें गिरफ्तार करने के लिए तैयारी कर रही थी.
फिर भी हमने हिम्मत नहीं हारी और स्थानीय लोगों तक पहुंच कर उनको साथ दिया.
(कुरान शरीफ )की बेअदबी भी होने से बचाया गया.
शुक्रिया टीम.. आधी रात इमरजेंसी कॉल पर आने के लिए.
आज दोपहर प्रेस कांफ्रेंस करके देश को भाजपा की करतूत बताएंगे.
जौहर यूनिवर्सिटी के फाउंडर आज़म ख़ान के मामले की सुनवाई से फ़िर इनकार, क्या न्यायपालिका से मिलेगा इंसाफ? तारीख़ पर तारीख देकर जज कर रहे ख़ुद को सुनवाई से अलग, जमानत न मिल जाए इसलिए डरने वाली सरकार कर रही हैं नई FIR ?
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की ऐतिहासिक मस्जिद को प्रशासन द्वारा अवैध बताकर मलबे में तब्दील किए जाने के बाद, अब उसी मलबे से मस्जिद की सच्चाई के पुख्ता सुबूत सामने आ रहे हैं। जाने-माने पत्रकार आफताब आलम ने मलबे से मिली 1909 की एक पुरानी ईंट दिखाते हुए बड़ा खुलासा किया है।
बिहार: सहरसा के नौहट्टा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में 31 अगस्त 2026 की देर रात एक मानसिक रूप से दिव्यांग युवक होजेफा के साथ अमानवीय व्यवहार और मॉब लिंचिंग के प्रयास का मामला सामने आया है।
परिजनों का आरोप है कि भटककर शाहपुर पहुंचे होजेफा को एक पेड़ से बांधकर पीटा गया और उसके गुप्त अंगों को गर्म लोहे की रॉड से दागा गया। गंभीर हालत में उसका इलाज नेपाल के विराटनगर में चल रहा है।
परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर शिकायत दर्ज न करने, अधिकारियों से गुहार लगाने पर झूठे केस की धमकी देने और बाद में मूल आवेदन में फेरबदल कराकर 17-18 निर्दोष ग्रामीणों पर ही FIR दर्ज करने का आरोप लगाया है।
जिला मुरादाबाद के सर्किट हाउस के रोड पर मुस्लिम व्यक्ति द्वारा नमाज पढ़ी गई तो मुकदमा दर्ज कर दिया गया लेकिन वही कल जन्माष्टमी पर मेरठ पुलिस लाइन में यह नाच गाना हुआ है इसपर क्या कहेंगे?
दोनों ही सरकारी प्रॉपर्टी है दोनों धर्म अलग-अलग होने के कारण केवल मुस्लिम लोग पर FIR होती है
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में 1911 यानी 115 साल पुरानी बनी हुई मस्जिद को आज बुलडोजर चला गिराने के बाद मलबा ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर शहर से 11 किलोमीटर दूर फेंक दिया गया है, मस्जिद पर बुलडोजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेताओं की नहीं बल्कि DJ की नाक के नीचे भी चला हैं, उसी DJ की नाक के नीचे जिसके आदेश में 30 दिन का समय दिया गया था और 22 दिन बाकी थे, प्रशासन की गुंडागर्दी देखिए कि कल रात ही शहर में मस्जिद को तोड़ने की ख़बर फ़ैल गई थी जिसे प्रशासन ने अफ़वाह करार दिया और मस्जिद न तोड़ने का आश्वासन देकर भीड़ को हटाने के बाद शातिराना अंदाज़ के साथ सुबह के अंधेरे में बुलडोजर चला दिया गया।
भाजपा की निठल्ली सरकार के पास इस देश को दिखाने के लिए न कोई विकास है न बदलाव हैं, इस देश के हिंदू भी इतने अज़ीब हैं कि मुस्लिमों पर जब ज़ुल्म होता हैं तो वह तालियां बजाते हैं भाजपा की वाह वाह करते हुए CM का नाम बुलडोजर बाबा रख देते हैं, मुस्लिमों और उनके धार्मिक स्थलों को टार्गेट करने से हिंदू ख़ुश होता हैं यह मेरा नहीं बल्कि भाजपा सरकार का मानना है, अगर ऐसा नहीं है तो इस देश के हिंदुओं को इस सरकार से बहुत ही मजबूती के साथ सत्ता से सवाल करने चाहिए और इस देश के मुसलमानों की लड़ाई लड़े, सरकार को मुंह तोड़ जवाब दे कि अब इस देश का हिंदू मुस्लिम पर ज़ुल्म होने से ख़ुश नहीं बल्कि दुखी होगा और ज़ुल्म करने वालों की ईंट से ईंट से बजा देगा।
वालिद खान और याकूब खान की गाटा संख्या 539 की जमीन पर सहारनपुर कलेक्ट्रैट की मस्जिद बनी हुयी थी। खास बात उन्होंने ही जमीन को कलैक्ट्रेट, कोषागार और तहसील बनाने के लिए डोनेट किया था!
अब वही प्रशासन कह रहा है कि मस्जिद ही अवैध है! है न गजब
नमाज़ पढ़ना इतना बड़ा गुनाह हो गया? अगर सर्किट हाउस परिसर में एक सड़क पर 3-4 मिनट नमाज़ पढ़ लिया तो FIR? अभी अभी सावन बीता है। हुड़दंग से लेकर मारपीट और हंगामा सब हमने देखा है। पुलिस वालों को औक़ात दिखाते कांवड़ियों को भी देखा है। : अजीत अंजुम (वरिष्ठ पत्रकार)
एयरटेल वालों यह क्या चिल्लम चिली रही है, एक लड़की ने नया iphone लिया और Airtel सिम में ₹399 का रिचार्ज भी करवाया।
20 दिन पहले लड़कीने अनलिमिटेड 5G के साथ एयरटेल का यह ₹399 पैक लिया, सोचा कि सोते-सोते Reels स्क्रॉल करती जाऊंगी, इंटरनेट की चिंता नहीं।
जैसे ही कुछ जरूरी video डाउनलोड करने लगी तो डाटा पैक एमबी खत्म हो गई, और 5G पता नहीं कहां गायब हो गया, लड़की ने तुरंत ₹100 देकर 6GB डाटा खरीदा।
लड़की ने रोते हुए वीडियो बनाया, Airtel कंपनी चोर कंपनी है, ₹399 अनलिमिटेड 5G पैक बाद भी ₹100 नुकसान उठाना पड़ा, ऊपर से phone pay द्वारा ₹2 GST पैसा कटा।
पुनीत C स्टार नामक व्यक्ति से भिड़ंत क्योंकि कह रहा था "मोदी, योगी भगवान हैं इतना काम किए हैं कि किसी ने सोचा भी नहीं था, पहले सड़कें, बिल्डिंग्स नहीं होती थी सब मोदी ने बनवाई, अपराध करने वालों का बुलडोजर इलाज।"
सुरक्षित रखने के लिए किसान मांगीलाल मेघवाल ने 5 लाख रुपए खेत में गाड़ दिए. कुछ समय बाद उसे पैसों की ज़रूरत पड़ी लेकिन तब तक वो जगह भूल गया था कि उसने पैसे कहां छुपाये. तब उसने अपने बेटों को ये बात बताई. उसके परिवार ने 10 बीघे के उस खेत की जगह जगह खुदाई की. लेकिन पैसे नहीं मिले. इस बार जब बारिश हुई तो बुवाई के दौरान खेत से पैसों का पॉलीथिन बाहर निकल आया.थैली खोली गई तो नोटों को दीमक खा गए थे. नोट ऐसे टुकड़ों में बदल गए थे कि बैंक ने भी बदलने से इनकार कर दिया...
मामला बालोतरा, पचपदरा के नेवाई गांव का है.
अगर @SwetaSinghAT अतीक अहमद की हत्या को ढेर न बोलकर पुलिस हिरासत में हत्या लिखती तो आपकी पत्रकारिता बच जाती।
लेकिन अफ़सोस कि आज मीडिया रात को रात कहने की कुव्वत नहीं रखती हैं।
प्रिय @DGPMaharashtra
मेरठ (UP) के थाना किठौर का निवासी मुसव्विर पुत्र महमूद काम के सिलसिले में पुणे गया हुआ था, लेकिन अभी उसके परिजनों को महालुंगे पुलिस चौकी से कॉल आया है कि मुसव्विर ने आत्महत्या कर ली है, परिजन खबर सुनकर न सिर्फ़ परेशान हैं बल्कि वह आत्महत्या की ख़बर पर शक भी कर रहे हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है।
@CMOMaharashtra से निवेदन है कि कृपया @PuneCityPolice और @CPPuneCity से निष्पक्ष जांच करवाई जाएं और यदि मुसव्विर की मृत्यु हो चुकी हैं तो उसकी बॉडी पोस्टमार्टम के बाद परिजनों तक पहुंचाने की कृपा करें।
@warispathan@rais_shk@abuasimazmi@AwhadSpeaks@ZubairMemon से अनुरोध हैं कि महालूंगे पुलिस चौकी से बात कर मामले का पता लगाने की कृपा करें और पीड़ित परिवार की मदद करें।