मंडावली हाईवे से हुकूमतपुर केशो अंडरपास तक सर्विस लाइन निर्माण की सख्त आवश्यकता है।
इससे आसपास के 10 गांवों के विद्यार्थियों का रास्ता सरल, सुरक्षित और सुगम होगा तथा रोज़ाना कई किलोमीटर का चक्कर बचेगा।
@myogiadityanath@CMOfficeUP @UppwdGov @dmbijnor@AyushmanNHA@ANI
बजट में किसानों की सरकार से की गई अपेक्षाएँ पूरी नहीं हुई हैं। कृषि क्षेत्र के लिए तकनीक, प्रोत्साहन और विविध फसलों पर बातें तो की गईं, लेकिन MSP की कानूनी गारंटी और किसानों को सीधी आर्थिक राहत पर अब तक कोई स्पष्ट व ठोस निर्णय सामने नहीं आया।
#बजट
रेलवे विभाग द्वारा बिजनौर जनपद में बनाए गए किसी भी रेलवे अंडरपास के ऊपर अब तक टीन-सेट (Three-Tier Safety System) की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते जनपद के अधिकांश अंडरपास बरसात के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या से जूझते हैं, जिससे छोटे और बड़े दोनों प्रकार के वाहनों की आवाजाही जोखिमपूर्ण बनी रहती है। स्थिति यह होती है कि आवाजाही बिल्कुल बंद हो जाती हैं। इस स्थिति का सीधा असर किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों पर पड़ रहा है, जिन्हें रोज़मर्रा के आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर लगातार दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जो किसी भी समय बड़े हादसे में बदल सकती है। ऐसे में जनहित को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि बिजनौर जनपद के सभी रेलवे अंडरपासों पर अविलंब तीन-सेट (Three-Tier) सुरक्षा प्रणाली लागू की जाए, साथ ही समुचित व स्थायी जलनिकासी व्यवस्था और मानक अनुरूप आवश्यक संरचनात्मक सुधार किए जाएँ, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और भविष्य में किसी भी बड़े हादसे से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
@RailMinIndia@drm_mb@nr_forum@UPGovt@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@dmbijnor@ZeeUPUK@abpnewshindi@News18UP@JagranNews@AmarUjalaNews@Live_Hindustan
पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिल्ली–पौड़ी नेशनल हाईवे बिजनौर नजीबाबाद बनकर तैयार है, फिर भी बुढ़पुर नैन सिंह क्षेत्र की सर्विस रोड आज तक अधूरी और बदहाल पड़ी है। हाईवे चालू होने के बाद सर्विस रोड छोड़ देना सीधे ग्रामीणों की अनदेखी है।
कीचड़, गड्ढे और जलभराव के कारण किसान गन्ना ढुलाई नहीं कर पा रहे, बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल है और आपात सेवाएं बाधित हो रही हैं।
कब तक सिर्फ शिकायतें दर्ज होती रहेंगी?
एनएच अथॉरिटी और जिला प्रशासन तत्काल स्थल निरीक्षण कर सर्विस रोड का निर्माण पूर्ण कराए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करे।
@NHAI_Official@myogiadityanath@dmbijnor@CMOfficeUP@nitin_gadkari@CdoBijnor@JagranNews@AmarUjalaNews@Live_Hindustan
समस्त देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। आइए, हम सभी अपने संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प लें। देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को शत-शत नमन।
जय हिन्द! 🇮🇳
#गणतंत्र_दिवस#RepublicDayIndia
दिल्ली पौड़ी नेशनल हाईवे बिजनौर से नजीबाबाद तक बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन बुढ़पुर नैन सिंह क्षेत्र की सर्विस रोड अब भी अधूरी और बदहाल है। हाईवे निर्माण के बाद सर्विस रोड अधूरी रहने से आसपास के गांवों के किसान, मजदूर और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़, गड्ढे और जलभराव के कारण किसानो को गन्ना ले जाने, स्कूल आवागमन और आपात सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। एनएच अथॉरिटी व जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर सर्विस रोड का निर्माण पूर्ण कराए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
@NHAI_Official@dmbijnor@CMOfficeUP@JagranNews@AmarUjalaNews@Live_Hindustan
बिजनौर नगीना रोड पर शुगर मिल, बिजनौर के पास रेलवे फाटक पर रोज़ाना जाम, जनता की परेशानी अब असहनीय हो चुकी है। जनहित में यहाँ तत्काल फ्लाईओवर का निर्माण जरूरी है। @dmBijnor#FlyoverForBijnor#BijnorNagainaRoad#Bijnor
आपका नशा सिर्फ आपको नहीं, आपके पीछे खड़े परिवार के सपनों को भी मारता है। अपने बच्चों की मुस्कान के लिए नशे की गुलामी छोड़ें। 👨👩👧👦✨
#FamilyFirst#AntiDrugs#StaySober#नशा_मुक्ति
आपका नशा सिर्फ आपको नहीं, आपके पीछे खड़े परिवार के सपनों को भी मारता है। अपने बच्चों की मुस्कान के लिए नशे की गुलामी छोड़ें। 👨👩👧👦✨
#FamilyFirst#AntiDrugs#StaySober#नशा_मुक्ति
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर सादर नमन।
आज उन्हें याद करना केवल श्रद्धांजलि अर्पित करना नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, विचार और त्याग को अपने जीवन से जोड़ने का अवसर है। स्वामी विवेकानंद जी का जीवन किसी राजसी सुविधा में नहीं बीता। उन्होंने भूख सही, अपमान झेला और निराशा के दौर देखे, लेकिन कभी आत्मविश्वास नहीं छोड़ा। पैरों में जूते नहीं थे, जेब में पैसे नहीं थे, फिर भी उनके भीतर भारत की आत्मा पर अटूट विश्वास था। उसी विश्वास के बल पर वे शिकागो पहुँचे और पूरी दुनिया को बता दिया कि भारत केवल एक भूगोल नहीं, बल्कि विचार, संस्कार और मानवता की भूमि है। उन्होंने जिस भारत की कल्पना की, वह मेहनतकश किसान, श्रमिक और गाँवों में बसने वाला भारत था। वे भली-भाँति जानते थे कि जिस राष्ट्र का अन्नदाता कमजोर होगा, उसका भविष्य भी कमजोर होगा। इसी कारण उन्होंने आत्मबल, स्वावलंबन और सेवा को जीवन का मूल मंत्र बताया। उनका संघर्ष हमें यह सिखाता है कि परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि सोच मजबूत हो तो इतिहास बदला जा सकता है।आज का समाज दिखावे, झूठी प्रतिष्ठा और तात्कालिक लाभ की दौड़ में उलझता जा रहा है, जहाँ ज्ञान से अधिक शोर, चरित्र से अधिक चेहरा और मेहनत से अधिक शॉर्टकट को महत्व दिया जा रहा है। युवा भ्रम में हैं और समाज जाति-धर्म के नाम पर बंटता जा रहा है। ऐसे समय में स्वामी विवेकानंद जी का जीवन हमें चेतावनी देता है कि कमजोर सोच, बँटा हुआ समाज और अन्याय के सामने चुप्पी—ये तीनों राष्ट्र को भीतर से खोखला कर देते हैं। आज उनकी जयंती पर हम संकल्प लें कि हम संघर्ष से भागेंगे नहीं, अन्याय को स्वीकार नहीं करेंगे और स्वामी विवेकानंद जी के सपनों का आत्मनिर्भर, जागरूक और चरित्रवान भारत गढ़ने के लिए स्वयं भी जागेंगे और समाज को भी जगाएँगे। आज इस शुभ दिन पर युवाओं के साथ एक नई क्रांति की शुरुवात करेंगे। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
#NationalYouthDay #swamivivekanandjayanti #swamivivekanand