लॉरेंस फ़र्लिंगहेटी के जन्मदिन पर उनकी एक कविता-
तरस आता है उस देश पर
————————–
तरस आता है उस देश पर जहाँ लोग भेड़ें हैं
और जिन्हें उनका गड़ेरिया भटकाता है.
तरस आता है उस देश पर जिसके नेता झूठे हैं
जिसके मनीषियों को चुप करा दिया गया है
और जिसके धर्मांध वायुतरंगों पर प्रेतों की तरह मंडराते हैं.
तरस आता है उस देश पर
जो विजेताओं की प्रशंसा करने
और दबंग को नायक मानने
और ताक़त व यातना के ज़रिये
दुनिया पर राज करने की कोशिश के अलावा
कभी भी अपनी आवाज़ नहीं उठाता.
तरस आता है उस देश पर जिसे
अपनी भाषा के अलावा कोई और भाषा नहीं आती
और जिसे अपनी संस्कृति को छोड़कर
किसी और संस्कृति का पता नहीं.
तरस आता है उस देश पर
पैसा जिसकी साँस है
और जो खाये-अघाये की नींद सोता है.
तरस आता है उस देश पर, आह, उन लोगों पर
जो अपने अधिकारों को ख़त्म होने देते हैं
और अपनी आज़ादी को बह जाने देते हैं.
{मेरे देश, तुम्हारे आँसू
प्यारी धरती आज़ादी की!}
– लॉरेंस फ़र्लिंगहेटी (आफ़्टर खलील जिब्रान, 2007)
अनुवाद : @pkray11
उत्तराखंड में 1000 सिचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता पदों के लिए भर्ती चुनाव से पहले निकली और बाद में इनमें से 228 पद हटा दिये गए।
जो युवा प्रदर्शन कर रहे हैं उनपर सरकार बल प्रयोग कर रही है। मैं प्रदर्शन कारी युवाओं की माँग का समर्थन करता हूँ। 💪
Shame on CM!
#addirrigation228
पहाड़ की जवानी और पहाड़ का पानी, पहाड़ के काम आते हुए
धन्य हो मोदी जी, धामी जी ,महाराज जी
धन्य है आपकी लीला😢😢
और कितने दिन हम छात्रों का धरना स्थल एकता बिहार में इम्तेहान लोगे
#addirrigation228
धामी जी आप तक अगर बात पहूंच रही है तो सुन लिजिए कल आपकी युवा सरकार के लिए आपके प्रदेश का युवा चंदा मांगेगा क्योंकि युवा सरकार के पास वित्त की भारी कमी है शायद यही दिन देखने के लिऐ आपको मुख्यमंत्री बनाया था
#आश्वासनमहाराज#satpalmaharaj#युवाविरोधीमुख्यमंत्री#addirrigation228
चुनाव से पहले सिंचाई विभाग में JE के 288 पदों पर भर्ती का ऐलान किया अब #उत्तराखंड सरकार का खजाना खाली हो गया सो विज्ञप्ति जारी नहीं कर पा रहे हैं. नौबत ये आ गई कि डिप्लोमाधारी बेरोज़गार अब 'भीख' मांग सरकार के लिए चंदा जुटा रहे हैं.#addirrigation228@satpalmaharaj@pushkardhami