भारत सरकार को इस पर विचार करने की जरूरत है कि आखिर हम विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के दावेदार होते हुए पेंशन सुरक्षा देने में इतने लचर कैसे हो गए। पिछले दस वर्षों से हम लोग कर्मचारियों की गारंटीड पेंशन के लिए आंदोलनरत हैं जिसके चलते सरकार ने तमाम समय और पैसा बर्बाद करके जो #UPS बनाई वो किसी काम की नहीं निकली। आखिर इसकी जवाबदेही किस पर तय की जाएगी? कर्मचारी अंशदान की ब्याज सहित वापसी और वॉलंटरी रिटायरमेंट के मामले में उसी दिन से पेंशन की जबतक शुरुआत नहीं होती, ये आंदोलन चलता ही रहेगा फिर चाहे आप हमे आंदोलनकारी कहिए या आंदोलनजीवी। #ManjeetSinghPatel
#09नवंबर_दिल्लीचलो#OPS बहाली मुद्दे पर एक बार फिर से ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन के आवाहन पर पूरे देश से कारवां एकजुट हो रहा है। इसी कड़ी में कल उत्तर प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ की हरदोई इकाई ने भी प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह जी के नेतृत्व में दिल्ली चलने का ऐलान कर दिया है। न #NPS न #UPS केवल OPS होगी स्वीकार।
#ManjeetSinghPatel
#09 नवम्बर को #इज्जतनगर_रेल_कारखाने से दिल्ली पहुंचेंगे सैकड़ों कर्मचारी।
बरेली के रेल कारखाने के सैकड़ों कर्मचारियों ने भारी बारिश के बावजूद अपनी जगह नहीं छोड़ी और #NPS#UPS#OPS मुद्दे पर हमारी अब तक की यात्रा और अपील को सुनते रहे। लोगों के मन में बहुत सारे सवाल थे जिनके बारी बारी से जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया। अब धीरे-धीरे सबको समझ आ रहा है कि OPS की बहाली कैसे और किस रास्ते पर चलकर होगी? कर्मचारी अब समझने लगा है कि उसकी पेंशन मुद्दे पर संवेदनशीलता को हथियार बनाकर अपने राजनीतिक मंसूबे पूरे करना और मुद्दे को लंबा खींचना ज्यादा दिन नहीं चलेगा। चुपके से खुद #OPS का लाभ लेने वाले लोग, आंदोलन के सहारे अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को भुनाने वाले लोग कभी नहीं चाहेंगे कि इस मुद्दे का जल्द हल निकल जाए। कर्मचारियों को अब समझना होगा कि आपके आंदोलन पर किसी भी पार्टी का ठप्पा लगने से आंदोलन को कभी फायदा नहीं होगा। लोग वहीं हैं जो कल किसी दूसरी पार्टी में थे और कल फिर किसी दूसरी पार्टी में होंगे। वोट के लिए सत्ता से दूर वाला नेता हमारे हक में बोलता तो है पर अपने ही राज्य में वो सत्ता में होकर भी चुप रहता है। इसलिए 09 नवम्बर को हमारी लड़ाई #भारत_सरकार से होगी और वहीं से #OPS का हल निकलेगा न कि किसी पार्टी की गोद से। #ManjeetSinghPatel
आज ग्वालियर पहुंचकर केंद्रीय कर्मियों के बीच #NPS#UPS और #OPS पर अपने विचार रखे। ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन के सहयोगी संगठन नेशनल ऑडिट एंड अकाउंट फेडरेशन ने हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने और इस मुद्दे पर देश भर में सहयोग करने का वादा किया है। जब तक वॉलंटरी रिटायरमेंट से पेंशन की शुरुआत और एंप्लॉई अंशदान की बिना पेंशन कटौती के वापसी नहीं होती तब तक यूपीएस स्वीकार नहीं की जाएगी। #ManjeetSinghPatel
भारत सरकार ने आज #UPS को ऑप्ट करने की तिथि को 30 जून से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है। तिथि बढ़ती रहेगी लेकिन #UPS को लेकर कर्मचारियों में ज्यादा रुझान नहीं मिलेगा जब तक वॉलंटरी रिटायरमेंट की तिथि से पेंशन देने की व्यवस्था नहीं की जाती।
#ManjeetSinghPatel
आज सांसदों का मूल वेतन 24% बढ़ गया। कुल वेतन में तो काफी बढ़ोत्तरी हुई है, उसी के अनुसार उनकी पेंशन भी बढ़ाई गई है। हालांकि हमें सांसदों की सेलरी या पेंशन से कोई तकलीफ नहीं है, लेकिन 30, 35 वर्ष की सेवा करने वाले कर्मचारियों को इसी तरह गारंटीड पेंशन क्यों नहीं, जैसे इन माननीयों को है? उनके लिए कंट्रीब्यूटरी स्कीम क्यों? अगर एक सांसद 6 कार्यकाल पूरे करे तो 30 साल बैठते हैं और इतने में 93500₹ की पेंशन पक्की, फिर कर्मचारियों को एश्योर्ड पेंशन के नाम पर उनके हर महीने की सेलरी का 10% छीना क्यों जा रहा है? यह कैसा एक देश एक विधान?
#ManjeetSinghPatel
#BoycottUPS
अगर सरकार यह समझती है कि कर्मचारियों का अंशदान हड़प कर और वॉलंटरी रिटायरमेंट देकर 10 से 15 साल इंतजार करवा कर वह #UPS से कर्मचारियों को संतुष्ट कर लेगी तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल होगी। कर्मचारी बिना #OPS के चुप नहीं बैठेंगे और बहुत जल्द दिल्ली में अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे। @narendramodi@nsitharaman@journo_jitendra@AshwiniVaishnaw@CSSforum_
17 नवंबर को पुरानी पेंशन बहाली के लिए गूंजेगी दिल्ली
आज दिनांक 06.11.2024 को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में राजकीय बाल विद्यालय नं.1,2,3 नजफगढ़,राजकीय बाल विद्यालय, स्टेडियम (नजफगढ़)व राजकीय बाल विद्यालय, धर्मपुरा में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।जिसमें दिल्ली अध्यक्ष विनोद यादव के साथ ऑल इंडिया NPS एम्प्लाइज फेडरेशन दिल्ली परिवार से डॉ.संदीप और अमित यादव साथ रहें। साथ साथ प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच के महासचिव देवेंद्र सिंह जी का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।सभी शिक्षक साथियों ने 17 नवंबर पेंशन जयधोष महारैली में जंतर मंतर दिल्ली पहुंचने का आश्वासन दिया।
17 नवंबर.. जंतर मंतर दिल्ली चलो🤝💪✌️
#OPS
#AINPSEF
#all_india_nps_employees_fedration
#national_mission_for_old_pension_scheme_bharat
@AINPSEFofficial@Ainpsef@ManjeetIMOPS@RupjeeSudhir@mzahamad@JugmeetBali@journo_jitendra@rjanak982@Tr_Anand_Kumar@replytopardeep@GstaWestB@SANDEEPKAUSH1K@VinodYa54481857@SNMDelhi@SNM_MCD
#17नवंबर_दिल्लीचलो का आंदोलन #पेंशन_जयघोष महारैली अब तक का सबसे प्रभावशाली आंदोलन होगा। इस बार हमारा उद्देश्य सेवानिवृत्ति/अनिवार्य सेवानिवृत्ति/ स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर कर्मचारी अंशदान को #GPF की तरह वापस लेना है और 50% एश्योर्ड पेंशन के लिए 25 वर्ष की जगह 20 वर्ष पर ही गणना कराने के लिए है। वर्ष 2021 में भी हमने डेथ/डिसेबिलिटी के केस में यह सफलता पाई थी जब पूरी दुनिया कोविड के डर के साए में थी। यकीन रखिए अगर आंदोलन मजबूत होगा तो सरकार को #NPS #UPS #OPS के गजट में ये दोनों बातें शामिल करनी ही पड़ेंगी। #ManjeetSinghPatel