दिनांक 28.07.2026 को पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय में NIA, लखनऊ द्वारा Capacity Building Training Programme (CBTP) on UAPA(P) act and Introduction to other Scheduled Offences & Post "Blast Investigation" पर 01 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया
@Uppolice@dgpup@Dr_brauppa
दिनांक 21-23.07.2026 तक पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय में NIA, लखनऊ द्वारा Capacity Building Training Programme (CBTP) on UAPA(P) act and Introduction to other Scheduled Offences & Post "Blast Investigation" पर 03 दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया
@Uppolice@dgpup@Dr_brauppa
उप निरीक्षक प्रोन्नति कोर्स का विदाई समारोह आत्मीयता, सम्मान और मधुर स्मृतियों के साथ सम्पन्न हुआ। सामूहिक भोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि कर्तव्य की राह पर साथ चलने वाले साथी जीवनभर स्मृतियों में साथ रहते हैं। 🙏🇮🇳 #UPPolice#PromotionCourse#Farewell
आज संस्था में श्री अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक महोदय (PTS गोरखपुर) के निर्देशन में उ0नि0 रैंकर कोर्स के अन्तःविषय व वाह्य विषय के प्रथम दिवस की परीक्षा सकुशल सम्पन्न करायी गयी । @UPPoliceTrgHQ
आज संस्था में श्री अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक महोदय (PTS गोरखपुर) के निर्देशन में उ0नि0 रैंकर कोर्स प्रशिक्षुओ हेतु पुलिस विभाग के प्रचलित विभिन्न एप E साक्ष्य, E Challan, IRAD व Cyber Crime Portal,Sanchar Sathi Portal के विषय में डिमोन्स्ट्रेशन के द्वारा अवगत कराया गया।
उप निरीक्षक प्रोन्नति कोर्स की साइकिल रेस प्रतियोगिता में हर पैडल ने यही सिखाया कि सच्ची जीत स्वयं पर विजय में है। अनुशासन, धैर्य और निरंतर प्रयास ही सफलता का मार्ग बनाते हैं। 🚴♂️🇮🇳 #UPPolice#PromotionCourse#CycleRace#Discipline#SelfVictory
आज दिनांक 12/07/2026 को संस्था के परेड ग्राउंड एवं मिलिट्री फार्म सीतापुर पर आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अनुक्रम में पुलिस उपाधीक्षक महोदय एवं संस्था के अन्य अधिकारी/कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया ।
आज PTC सीतापुर में संस्था प्रमुख श्री विजय सिंह मीना के नेतृत्व में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत संस्था के समस्त वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षुगण के साथ वृक्षारोपण किया गया।
@UPPoliceTrgHQ@Dr_brauppa#एक_पेड़_माँ_के_नाम
.@CP_Noida द्वारा प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं के साथ-साथ परेड संपन्न कराने वाले प्रशिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को भी ट्रॉफी/शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उनके समर्पण, अनुशासन, उत्कृष्ट कार्यप्रदर्शन एवं सफल प्रशिक्षण संचालन का प्रतीक है।
#UPPolicePOP
#UPPolice
उ०प्र० पुलिस दूरसंचार विभाग की 250 महिला सहायक परिचालक प्रशिक्षुओं का पुलिस कमिश्नरेट आगरा में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरान्त आज दिनांक 29.04.2026 को मण्डलीय होमगार्ड प्रशिक्षण केन्द्र, बुढ़ाना आगरा में भव्य दीक्षांत परेड समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि श्री राम बदन सिंह, अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा द्वारा दीक्षांत परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया तथा समस्त प्रशिक्षु सहायक परिचालकों को राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता अक्षुण्ण रखने, राष्ट्रसेवा, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं नागरिकों की सुरक्षा हेतु पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार में सम्मिलित होने वाली समस्त नव-नियुक्त महिला सहायक परिचालकों को उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गईं।
#UPPolicePOP
#UPPolice