1. जैसाकि यह विदित है कि श्री आकाश आनन्द को कल बी.एस.पी. में वापिस लेकर व पार्टी का पुनः राष्ट्रीय संयोजक बनाकर इनको पार्टी के कार्यो में लगा दिया है।
2. लेकिन आज अधिकांशः मीडिया में इस बात को काफी बढ़ा-चढ़ाकर लिखा है कि श्री आकाश आनन्द को चार बार पार्टी से निकालकर अब पुनः पार्टी में वापिस ले लिया है और इनको फिर से पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बना दिया है।
3. जबकि इस सम्बन्ध में इनको मैं यह भी अवगत कराना चाहती हूँ कि श्री आकाश आनन्द की शादी होने से पहले ही वे पार्टी में काफी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे, जिसकी वजह से इनको पार्टी से कभी भी नहीं निकाला गया है।
4. लेकिन इनका रिश्ता श्री अशोक सिद्धार्थ के साथ होने के बाद से फिर इन्होंने अपने ख़ुद के स्वार्थ मे श्री आकाश आनन्द की इमेज को काफी कुछ ख़राब करने का प्रयास किया है।
* जिसके कारण फिर श्री आकाश आनन्द में सुधार लाने के ख़ास उद्देश्य से इनको पार्टी से कई बार निकालना भी पड़ा है और ग़लती का एहसास होने के बाद फिर इनको वापिस भी लेना पड़ा है।
5. लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि श्री अशोक सिद्धार्थ के संन्यास लेने के बाद से अब ऐसी कोई भी स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिये कि पार्टी को फिर से इनको अलग करना पडे़।
6. अर्थात् जिस प्रकार से इन्होंने शादी से पहल��� पार्टी को कभी भी कोई शिकायत क�� मौक़ा नहीं दिया है, जिसके कारण इनको कभी भी पार्टी से निकालना नहीं पड़ा है और अब श्री अशोक सिद्धार्थ के संन्यास लेने के बाद तो कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है कि इनको अब आगे कभी भी पार्टी से निकालने की ज़रूरत पडे़गी और अब वे राजनीति में आगे ही बढ़ेंगे, ऐसी सभी को पूरी-पूरी उम्मीद भी है।
7. इसलिए मीडिया को यह सब सच्चाई को उजागर करते हुये तब इनके बारे में पार्टी से कई बार निकालने का उल्लेख करना चाहिये तो यह बेहतर होगा।
बड़े भाई आकाश आनंद जी को आदरणीया बहनजी द्वारा बहुजन समाज पार्टी का पुनः राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवं भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ ।
साथ ही आदरणीया बहनजी को सादर धन्यवाद 🙏
#जयभीम जय भारत जय बसपा
श्री आकाश आनंद जी को माननीय बहन जी ने पुनः राष्ट्रीय संयोजक (National Convener) घोषित किया।
माननीय बहन जी के करुणा-स्नेह व आशिर्वाद ��े लिए सहृदय आभार एवं श्री आकाश आनंद जी को ढेर सारी बधाईयाँ व मंगलकामनायें !
आदरणीय बहन कु. मायावती जी, सादर चरणस्पर्श।
आपने मुझे क्षमा किया और बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की ज��िम्मेदारी दोबारा सौंपी। इस भरोसे के लिए मैं तहे दिल से आपका आभारी हूँ, और इसे मैं हल्के में कभी नहीं ले सकता हूँ।
पिछले कुछ समय ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। सबसे बड़ी सीख यह है कि यह मूवमेंट किसी एक व्यक्ति से कहीं बड़ा है। परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी और मान्यवर श्री कांशीराम जी ने जो रास्ता दिखाया, और जिस पर आपने अपना पूरा जीवन लगा दिया, उस पर चलना मेरा सौभाग्य है।
इसलिए आपके द��शा-निर्देशन में पार्टी और मूवमेंट का हित ही मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा। मैं अपने सभी व्यक्तिगत हितों को त्यागकर, अनुशासन और पूरी निष्ठा के साथ, संगठन को मज़बूत करने के लिए दिन-रात काम करूँगा।
आपने मुझ पर भरोसा किया है। अब उसे अपने काम से सही साबित करना मेरी ज़िम्मेदारी है।
जय भीम, जय भारत।
1. जैसाकि सर्वविदित है कि परमूपज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व उनके प���म अनुयायी मान्यवर श्री कांशीराम जी की देश भर में बहुजन-हित हेतु ज़बरदस्त त्याग-तपस्या, आजीवन कड़ा संघर्ष व उनके उच्च आदर्श हमेशा ही प्रेरणा के स्त्रोत रहे हैं, जिस पर चलकर ही बी.एस.पी. ने देश की राजनीति में अभूतपूर्व सफलतायें अर्जित की हैं और अब ख़ासकर आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव को लेकर सर्वसमाज के साथ उत्साहपूर्ण ज़बरदस्त तैयारी भी की जा रही है।
2. यहाँ यह भी कहना हैं कि मेरा निजी नहीं बल्कि पूरा ’बहुजन समाज’ ही मेरा विराट परिवार है और उनका हित व कल्याण मेरे लिये सर्वोपरि है और हमेशा ही रहेगा। इसी को मद्देनज़र रखते हुये व ख़ासकर पार्टी में अनुशासन बनाये रखने के लिये ही मेरे द्वारा पिछले कुछ दिनों में, अनेकों सख़्त फैसले भी लिये गये हैं और इसको लेकर मेरे अपने भाई-बहन व उनके परिवार के लोग कभी भी अपवाद नहीं रहे हैं, जो कि जग-ज़ाहिर है।
3. वैसे तो श्री आकाश आनन्द का व्यक्तित्व पार्टी ���ें काफी हद तक ठीक ही रहा है, लेकिन इनको लेकर पिछले दिनों कुछ ऐसे कारण भी रहें हैं जिसकी वजह से पार्टी संगठन में कई बार कुछ ज़रूरी परिवर्तन भी करने पड़े हैं और फिर अन्ततः श्री आकाश आनन्द के ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेने के लिए मजबूर भी होना पड़ा है।
* जिसके बाद से श्री आकाश आनन्द के व्यक्तित्व व कार्यशैली आदि में काफी कुछ बदलाव भी लोग देख रहे हैं, जिसका ख़ास प्रमाण पार्टी में वापिसी हेतु अभी हाल ही में सोशल मीडिया ’एक्स’ पर किया गया उनका एक पोस्ट भी है, जिसकी काफी चर्चा भी है।
4. इसको लेकर पार्टी के अधिकांशः लोगों का यही कहना है कि श्री आकाश आनन्द के अनुरोध को स्वीकार करते हुये उनकी पूर्व की दी गई ज़िम्मेवारियों के साथ इनको पार्टी में पुनः कार्य करने का मौक़ा दिया जाये, जिसके लिए इनके पिता के साथ-साथ इनके छोटे भाई श्री ईशान आनन्द ने भी अपनी सहमति जताई है। वास्तव म���ं श्री ईशान आनन्द ने तो अपनी मिशनरी भावना प्रदर्शित करते हुये यह भी कहा है कि वे बिना किसी पद के ही पार्टी में मा. बहनजी के दिशा-निर्देशन में जो भी उनको कार्य सौंपे जायेंगे तो उसे वे अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से ज़रूर निभायेंगे।
5. ऐसे में अब पार्टी काफी सोच-विचार करने के बाद पार्टी व मूवमेन्ट के हित में श्री आकाश आनन्द को पुनः बी.एस.पी. का राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कन्वेनर) बनाकर इनको फिर से पा��्टी में कार्य करने का मौक़ा दे रही है। उम्मीद है कि श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति सेे संन्यास लेने के बाद से अब पार्टी में सब कुछ ठीक व सुचारू ढंग से चलेगा और पार्टी संगठन में भी बार-बार परिवर्तन नहीं करना पड़ेगा, हालाँकि यह काफी कुछ श्री आकाश आनन्द के ऊपर भी निर्भर करेगा।
6. इन्ही कुछ ज़रूरी बातों के साथ ही अब मैं पार्टी व मूवमेन्ट के हित में आज लिये गये इस फैसले के साथ ही श्री आकाश आनन्द ���े राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही इनको (श्री आकाश आनन्द) व इनके छोटे भाई श्री ईशान आनन्द को तथा इनके पिता श्री आनन्द कुमार को भी अपना बहुत-बहुत प्यार व आशीर्वाद देती हूँ। इतना ही नहीं बल्कि पिछले दिनों हर परिस्थिति में मेरा साथ निभाने के लिए ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के सभी लोगों का व अपने सभी शुभचिन्तकों आदि का भी मैं पूरे तहेदिल से व सम्मान के साथ उनका आभार भी प्रकट करती हूँ।
1. राजस्थान में हुये निकाय चुनाव में बी.एस.पी. ने भी इस बार 19 सीटों पर अपने पार्षद जिताकर भेजे हैं और काफी उम्मीदवार सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से दोबारा गिनती में ज़बरदस्ती थोड़े-थोड़े वोटों के अन्तर से हरा दिये गये हैं, वरना पार्टी का यहाँ और भी अच्छा रिज़��्ट आ सकता था। इसके लिए पार्टी ने बी.एस.पी. के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
2. हालाँकि इससे पहले पंजाब सहित देश के कुछ और राज्यों में भी जो स्थानीय निकाय के चुनाव हुये हैं, तो वहाँ भी पार्टी का पहले से अच्छा नतीजा आया है और वे भी बधाई के पात्र हैं।
3. उम्मीद है कि अब वहाँ आगे होने वाले विधानसभा आमचनाव में व देश में लोकसभा आमचुनाव में भी वे सभी ल���ग अपनी पार्टी का बेहतर रिज़ल्ट ज़रूर लायेंगे।
आकाश आनंद को लेकर बसपा में जो कुछ भी चल रहा है, वह पार्टी के लिए किसी मसखरेपन से कम नहीं है।
लेकिन अगर मैं आकाश आनंद की जगह होता, तो किसी भी सूरत में चीजों को सही करने में सफल हो जाता।
अगर आप इन चंद स्वार्थी पदाधिकारियों की साजिश और मकड़जाल को नहीं भेद पाएँगे, तो उनकी जीत होगी ही। बाकी सारा दारोमदार आपके ऊपर है। प्रयास तो आपको ही करना होगा। हमारी इतनी पहुँच नहीं है कि हम बहन जी के साथ कुछ दिन रहकर अपनी सारी सच्चाई उन्हें समझा पाएँ। जिस पार्टी से करोड़ों लोगों की उम्मीदें जुड़ी हों, वहाँ ऐसी स्थिति दुख पहुँचाती है। मगर अफसोस, हम केवल दूर रहकर सिर्फ चिंता और उम्मीद ही जता सकते हैं।
इस मकड़जाल से निकलने का रास्ता भी बहुत आसान है। बहन जी अपनी जगह गलत नहीं हैं। उन्हें जो सूचनाएँ मिली हैं, वह उसी के अनुसार निर्णय ले रही हैं। अपने परिवार के सदस्यों के खिलाफ जाकर इतना कठोर फैसला ले पाना सबके बस की बात नहीं है। यह बहन जी जैसी शख्सियत ही हैं, जो डंके की चोट पर फैसला लेती है���.. बंद कमरे में नहीं, बल्कि सार्वजनिक रूप से। राजनीति में यह कितना सही है और कितना गलत, यह अलग विषय है, लेकिन ऐसे फैसले ले पाना ही उनकी दृढ़ता और स्पष्टता को दर्शाता है। आप उनके फैसले से असहमत हो सकते हैं, लेकिन उनकी नीयत पर सवाल उठाना मूर्खता ही होगी।
अब वो सब सूचनाएँ सही हैं या गलत, बहन जी को इसका एहसास कराने की जिम्मेदारी आपकी है। चुप्पी बनाए रखने अथवा शांत बैठे रहने से चीजें आपके खिलाफ ही जा ��ही हैं।
बहन जी बाहर से सख्त जरूर दिखती हैं, लेकिन अंदर से वह बहुत ही करुणामयी और संवेदनशील हैं। जहाँ तक मैं समझ पाया हूँ, आकाश आनंद की तरफ से प्रयासों में भी भारी कमी है। बहन जी तक उनका एक्सेस है। दोनों एक ही खून के हैं। आखिर उनकी बात नहीं सुनेंगी, तो किसकी सुनेंगी? अगर वह मानसिक रूप से दृढ़ होकर बहन जी का विश्वास जीतने में लग ही जाएँगे, तो यह महज कुछ ही दिनों की बात है। बस जरूरत है कि वह निराश होने के बजाय धैर्य और सच्चाई के साथ लगातार प्रयास करें।
इस पनघट की डगर बहुत कठिन नहीं है। रास्ता बहुत आसान है। बस एक कदम आपकी तरफ से बढ़ना बाकी है। यकीनन बहन जी इतनी करुणामयी हैं कि अपने ऊपर गेस्ट हाउस कांड करने वाले घृणित गुंडों को भी उन्होंने माफ कर दिया। फिर आप तो उनके चहेते हैं, हृदयप्रिय हैं, दुलारे हैं। हालांकि उन्होंने पूरे बहुजन समाज को अपना परिवार माना है। ऐसे में यह उनकी दृढ़ता भी है और विवशता भी कि उन्हें ऐसे कठोर फैसले लेने पड़ रहे हैं। यकीन मानिए, आप दोनों के दिल में आपके लिए असीम स्नेह है। बस सामने खड़ी भ्रम की मकड़जाल को तोड़ने की जरूरत है।
फिर भी आपके लिए बहुत आसान है कि आप बहन जी के समक्ष बैठ सकें, खुलकर बात कर सकें और उन्हें अपनी सारी सच्चाई से अवगत कराकर उनका भरोसा जीत सकें। हम सब आपके साथ हैं। रास्ता भी है, इच्छा भी है लेकिन दिक्कत यह है कि आपको यह रास्ता बताया कैसे जाए? उसके लिए आपको भी तो उठकर खड़ा होना होगा न। आप रास्ते तो खोलिए, खुद भी तो खुलिए।
- सूरज कुमार ��ौद्ध
@Mayawati @AnandAkash_BSP
बहन जी, दीपिका आनंद को ही आगे लाइए। लेकिन ऐसे समय में, जब आकाश आनंद ने तमाम चमचों एवं विरोधियों को पीछे छोड़कर बसपा के पक्ष में शानदार माहौल बनाने की कोशिश की थी, तब उन्हें हटाना उचित नहीं है।
बहन जी, मेरा आपसे बस इतना कहना है कि चुनाव सिर पर है। आकाश आनंद को मौका दीजिए। उन्हें कोई पद मत दीजिए, मात्र एक सदस्य बनाकर रखिए, लेकिन प्रचार करने की छूट दे दीजिए। बाकी संगठन का ढांचा आप तय कीजिए, सारे पदाधिकारियों की नियुक्ति, उन पर निगरानी और नियंत्रण आपका ही रहे। सभी पदाधिकारियों को आपके ही मार्गदर्शन म���ं काम करना है। हमारी बस इतनी मांग है कि आकाश आनंद को इतनी फ्रीडम दे दीजिए कि वह युवाओं के बीच जाकर बसपा के पक्ष में माहौल बना सकें। मेरा यकीन कीजिए, फिलहाल बसपा समर्थकों में जोश और ऊर्जा सिर्फ आकाश आनंद ही भर सकते हैं। सिर्फ वही हैं, जो आपके संघर्ष, काम और विजन को जन-जन के बीच ले जाकर पार्टी को खड़ा कर सकते हैं और समाज को एक झंडे, एक नेता और एक पार्टी के तले लाकर बहुजन आंदोलन को एक सूत्र में बांध सकते हैं।
आकाश आनंद एक सफल प्रयोग हैं। उनमें युवाओं को जोड़ने की एक अलग क्षमता है। उनकी वाकपटुता, उनका आत्मविश्वास और लोगों के बीच जाकर बात रखने का तरीका बहुत से युवाओं को प्रभावित करता है। आज बसपा को ऐसे ही चेहरे और ऊर्जा की जरूरत है। मेरा भरोसा कीजिए कि आकाश आनंद ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे आपका स्वाभिम��न, आपका संघर्ष या मान्यवर कांशीराम साहब का मिशन आहत हो। करना छोड़िए, वह तो आपके खिलाफ एक शब्द सोच भी नहीं सकते। बस उन्हें आपके संरक्षण, मार्गदर्शन और छत्रछाया की जरूरत है।
पहले आकाश आनंद को आगे लाया गया, उन्हें अपना उत्तराधिकारी बनाया गया और फिर उन्हें हटा दिया गया। इसके बाद ईशान आनंद को आगे लाया गया और आज उन्हें भी हटा दिया गया। अब उनकी बहन दीपिका आनंद को आगे लाया जा रहा है। यह भी अच्छी बात ह��, लेकिन बहन जी, आकाश आनंद से पार्टी में काम करने का मौका मत छीनिए। इससे समाज में एक बेहद गलत मैसेज जा रहा है। साथ ही पार्टी एवं आपके खिलाफ नैरेटिव बन रहा है। समाज के युवा बहुत दुखी हैं। लोग रोज-रोज इस विवाद को देखकर आहत हैं। इससे परिवार के भीतर आगे भी अनावश्यक कलह बढ़ने की आशंका पैदा हो रही है।
बहन जी, संगठन किसके हाथ में रहेगा, कौन किस पद पर रहेगा... यह सर्वमान्य फैसला आपका है। लेकिन आकाश आनंद को पूरी तरह किनारे कर देना शायद उन युवाओं के साथ भी अन्याय है, जो उन्हें देखकर बसपा से जुड़ने की उम्मीद कर रहे थे। समाज में उभरे अलग अलग संगठनों एवं पार्टियों के नेता हमारे युवाओं को गुमराह करके अपने पाले में खींच रहे हैं। अतिउत्साही युवा उनसे जुड़ भी रहे थे। आपके द्वारा आकाश आनंद को मैदान में लाए जाने के उपरांत ये युवा पुनः बसपा की वापसी करने लगे थे और समाज में सक्रिय रूप से पार्टी का प्रचार करने लगे थे। अब उनके हटाए जाने से युवा कटा कटा सा महसूस कर रहे हैं।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि आकाश आनंद को मौका दीजिए। अगर कोई गलती करें तो उन्हें डांटकर समझाइए। मैं पूरे दावे के साथ क���ता हूँ कि जिस युवा ऊर्जा को आज हम खो रहे हैं, वही आकाश आनंद युवाओं में फिर से ऊर्जा भरने और पार्टी को खड़ा करने में सबसे बड़ी ताकत बनेंगे।
@Mayawati @AnandAkash_BSP
1. वैसे तो बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) द्वारा पूरे देश भर में व ख़ासकर उत्तर प्रदेश में युवाओं को तरजीह देने की नीति के तहत जेन-जी को लगभग पचास प्रतिशत तक पार्टी संगठन में भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रक्रिया काफी लम्बे समय से जारी है, किन्तु अब यूपी, उत्तराखण्ड एवं पंजाब विधानसभा आमचुनाव आदि में भी सर्वसमाज के कर्मठ व युवा प्रतिभाओं को पार्टी उम्मीदवार बनाने में प्राथमिकता देने के निर्देश पर भी अमल जारी है, ताकि नई पीड़ी के ज़रिये देश में आपेक्षित अम्बेडकरवादी राजनीति एवं संवैधानिक मूल्यों का तेज़ी से विकास हो सके।
---और भारतीय संविधान का मानवतावादी, समतामूलक व सेक्युलर उद्देश्य ज़मीन पर लागू हो सके और सभी लोग सही से फल-फूल सकें, जैसाकि यूपी में बी.एस.पी. की चार बार रही सरकारों में क़ानून द्वारा क़ानून के आयरन लेडी राज के साथ ही जनहित, जनकल्याण एवं विकास आदि के मामलों में बेहतरीन सरकार होना साबित रहा है।
2. इस क्रम में, सड़क, बिजली पानी, ��िक्षा, स्वास्थ्य सम्बंधी लोगों की अहम ज़रूरतों के साथ ही सरकारी नौकरी, रोज़गार, स्कूल, अस्पताल, शहरी व ग्रामीण विकास आदि के साथ ही ’जेन-जी’ व ’जेन-अल्फा’ की भी बुनियादी ज़रूरतों पर मज़बूत इच्छाशक्ति के साथ कार्य किया गया और जिस क्रम में अनेकों स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी, छात्रावास, ट्रेनिंग सेन्टर व पार्क आदि की स्थापना की गयी और इन प्रयासों के कारण लोगों का मजबूरी का पलायन होना भी काफी रूका हैै, जिससे कोई इंकार नहीं कर सकता है,
---किन्तु विरोधी पार्टियों के घोर जातिवादी रवैयों के कारण बी.एस.पी. की सरकार सन 2012 में पाँचवी बार यहाँ सत्ता में नहीं आ सकी, जिसका पछतावा सर्वसमाज के लोगों को अभी तक भी है, क्योंकि बी.एस.पी. सरकार के जाने के बाद से यहाँ पूरे प्रदेश में क़ानून द्वारा क़ानून का राज कायम नहीं होने से लोगों का जीवन दुखी ही नहीं बल्कि काफी त्रस्त भी बना हुआ है तथा विकास का सरकारी ढिंढोरा लोगों का पेट भी सही से नहीं भर पा रहा है।
3. ऐसे में पार्टी के लोगों को फिर से यह कहना है कि वे बी.एस.पी. का उम्मीदवार चुनते समय सर्वसमाज के अच्छे लोगों को ही चुनें तथा युवा वर्ग को भी प्राथमिकता दें जिसमें महिला व पुरुष दोनों होने चाहिये, तो यह उचित होगा।
4. इसके साथ ही, यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि बी.एस.पी. द्वारा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के जिस कारव���ँ को लगातार मज़बूत करने व आगे बढ़ाकर सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करके ’अपना उद्धार स्वंय करने योग्य’ बनाने के मिशन की बात है तो इसकी सफलता हेतु किसी का भी रोड़ा बनना मुझे कतई भी स्वीकार नहीं है अर्थात मुझे केवल अपने ’बहुजन समाज परिवार’ के हित, कल्याण व उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने की ही रात-दिन चिन्ता रहती है, अपने किसी भी सगे भाई-बहन व उनके परिवार के युवा सदस्यों, तथा नज़दीकी रिश्ते-नातों आदि को भी मान्यवर श्री कांशीराम जी की तरह मैंने भी, उन्हें पार्टी के कार्यों तक सीमित करके उन्हें सांसदी, विधायकी, मंत्री पद व अन्य किसी भी राजनैतिक लाभ आदि के पदों से हमेशा दूर रखा है।
5. इतना ही नहीं बल्कि मेरे अविवाहित होने के नाते मुझे मजबूरी में, अपने सभी सगे भाई-बहनों में से किसी एक को और अन्ततः सबसे छोटे भाई श्री आनन्द कुमार को अपने साथ रखने की भी ज़रूरत पड़ी है जो यह मेरी देखभाल करने के सा���-साथ मेरी पूरी निगरानी में पार्टी की अहम ज़िम्मेदारियों को भी काफी लम्बे समय से निभा रहे हैं, लेकिन इसका लाभ अब उनके परिवार के लोग भी उठायें तो यह पार्टी व मूवमेन्ट के हित में सही नहीं होगा।
6. इसीलिए आज मेरा अन्तिम यही फैसला व प्रतिज्ञा भी है कि इसके एवज में, अब इनके ख़ासकर किसी भी बेटे को बी.एस.पी. में किसी भी छोटे-बड़े पद पर बने रहकर राजनीति करने का मौका नहीं दिया जायेगा। यदि आगे चलकर मेरे साथ रहते हुये श्री आनन्द कुमार को मेरी मदद के लिए किसी और सदस्य की भी ज़रूरत पड़ती है तो फिर वह वर्तमान राजनैतिक हालात में केवल अपनी इकलौती बेटी कुमारी दीपिका आनन्द को, जो इस समय वकालत की पढ़ाई कर रही है, उसे आगे चलकर उसकी मदद ले सकते हैं और फिर उसकी ईमानदारी, वफादारी व कार्य क्षमता आदि को देखकर पार्टी में उसे ज़रूरतानुसार अपनी ख़ुद की ज़िम्मेवारी भी सौंप सकते हैं।
---लेकिन वे अपने दोनों बेटों को व आगे चलकर उनके युवा बच्चो में से किसी को भी अपनी यह ज़िम्मेवारी नहीं सौपेंगे। साथ ही, यह भी कहना है कि अपनी बेटी के तैयार नहीं होने पर फिर वे पार्टी की आम सहमति से केवल पार्टी के दलित वर्ग में से ही अन्य किसी मिशनरी कार्यकर्ता को भी अपनी यह ज़िम्मेवारी सौंप सकते हैं अर्थात् अपने किसी भी बेटे को व उनके बच्चों के बड़े होने पर उन्हें भी यह ज़िम्मेवारी नहीं सौंपेंगे। यही वर्तमान में समय की जरुरत है �� पार्टी के हित में भी है।
---ताकि मान्यवर श्री कांशीराम जी जिस प्रकार से ’परिवारवाद’ आदि के विरुद्ध कायम रहे, उनकी शिष्या होने के नाते मैं भी उसी प्रकार से पूरी तरह डटी हूँ , और जैसाकि मैंने काफी कुछ इस पर अमल करके भी दिखाया है और यदि मैं लड़की नहीं होती, तो मैं फिर मान्यवर श्री कांशीराम जी की तरह ही अपने ���ाई-बहिनों आदि में से किसी को भी अपने साथ नहीं रखती। लेकिन मैं लड़की होने की वजह से अपनी सुरक्षा सम्बन्धी, हर परेशानी से मुक्त होकर व पूरे मान-सम्मान के साथ पार्टी में आगे बढ़ती रहूँ तभी मुझे अपने सबसे छोटे भाई श्री आनन्द कुमार को मजबूरी में अपने साथ रखना पड़ा है। और अब इनके बच्चों के बड़े व शादीशुदा होने पर काफी कुछ मुझे भी झेलना पड़ रहा है, लेकिन फिर भी मैं किसी के भी मोह आदि के चक्कर में ना पड़���र पार्टी को कोई भी नुकसान नहीं पहुचने दूँगी।
7. इसी प्रकार पार्टी संगठन में व आगे सरकार बनने पर भी, चाहे वह कोई भी हो, केवल सम्बन्धित उसी एक व्यक्ति को ही मौक़ा दिया जायेगा, लेकिन उसकी आड़ में उसके परिवार के अन्य किसी भी सदस्य को कोई भी लाभ आदि नहीं दिया जायेगा, ताकि बी.एस.पी. अब आगे परिवारवाद से मुक्त रहे तथा सर्वसमाज में से ज़्यादा से ज़्यादा लोग ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ आन्दोलन के ��हभागी बन सकें, जो कि अम्बेडकरवादी राजनीति के लिये बहुत ज़रूरी है।
8. इसके साथ ही बी.एस.पी. के लोगों से यह भी कहना है कि वे बी.एस.पी. विरोधी पार्टियों/संगठनों तथा जातिवादी मीडिया व सोशल मीडिया आदि के भी विषैले एवं साज़िशी तथा प्रायोजित व पेड paid प्रोपेगण्डा आदि से ज़रूर सावधान रहें क्योंकि इनका मक़सद केवल साम, दाम, दण्ड, भेद आदि सभी प्रकार के घिनौने हथकण्डे अपनाकर बी.एस.पी. को यूपी में सरकार बनाने स�� रोकना है, जिसे किसी भी हाल में सफल नहीं होने देना है और इन्हें पूरे तन, मन, धन से लगातार अपने अम्बेडकरवादी मिशन में लगे रहना है, इसी में ही सबकी भलाई है यानी कि व्यापक देश व जनहित निहित है।
9. अन्त में यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया आदि में यह भी प्रचारित किया जा रहा है कि अनुशासनहीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने आदि के कारण बी.एस.पी से निष्कासित लोगों को वापस लिया जायेगा, यह पूरी तरह से ग़लत एवं मिथ्या प्रचार है यानी कि यह फेक न्यूज़ है अर्थात ऐसे लोगों को बी.एस.पी में कतई भी वापस नहीं लियाा जायेगा।
"मिश्रा नहीं, आकाश चाहिए।"
1) आकाश आनंद को रास्ते से हटाने का सबसे बड़ा फायदा किसे मिला? सतीश मिश्रा को।
2) मीडिया की जिम्मेदारी कौन देखेगा? सतीश मिश्रा।
3) बहन जी के बाद स्टार प्रचारक कौन बनेगा? सतीश मिश्रा।
4) पूरे प्रदेश के लोगों से कौन मिलेगा? सतीश मिश्रा।
5) आकाश आनंद की जगह कौन लेगा? कपिल मिश्रा।
एक तरफ सतीश मिश्रा एंड कंपनी बहन मायावती जी को गुमराह करके आकाश आनंद को साइडलाइन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सतीश मिश्रा का बेटा, बेटी और दामाद पूरे लखनऊ में पार्टी को प्रा��वेट कंपनी की तरह चला रहे हैं।
बसपा में सतीश चंद्र मिश्रा वर्षों से बहन जी के बाद सबसे प्रभावशाली लोगों में रहे हैं। लेकिन आज सवाल यह है कि पार्टी का विस्तार कहां हो रहा है? नए कार्यकर्ता कहां जुड़ रहे हैं? युवा नेतृत्व कहां तैयार हो रहा है? और हां, सबसे महत्वपूर्ण सवाल.. बहन जी और जमीनी बहुजन कार्यकर्ताओं के बीच दूरी क्यों बढ़ती जा रही है? इस खेल में सतीश मिश्रा अकेले नहीं हैं, लेकिन इस पूरी कां��्पीरेसी के आलाकमान वही हैं।
बसपा के लिए मीडिया मैनेज करने के नाम पर उन्होंने सिर्फ लखनऊ के अपने सजातीय सवर्ण यूट्यूबर्स को पैसा परोसा है, जो बस उन्ही की ब्रांडिंग करते रहते हैं, जबकि पार्टी और मूवमेंट को समर्पित दलित-बहुजन यूट्यूबर्स को कोई भाव नहीं देते। उन्हें दुत्कारकर भगा दिया जाता है।
आकाश आनंद के सक्रिय राजनीति में आने के बाद पहली बार बड़ी संख्या में युवाओं के बीच बसपा की चर्चा और ���म्मीद दिखाई देने लगी थी। वह पूरे देश में घूम रहे थे, युवाओं से संवाद कर रहे थे और पार्टी को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे युवा नेतृत्व को मजबूत करने के बजाय अगर उन्हें ही बार-बार अपमानित करके बाहर किया जाता है, तो इसका सबसे बड़ा फायदा किसे मिलेगा?
एक तरफ सतीश मिश्रा पार्टी को पारिवारिक कलह में उलझाने के आरोपों से घिरे हैं, दूसरी तरफ उनका पूरा परिवार मेवा-मिश्री चाट रहा है। उनका क्या है, बसपा पार्टी तो उनके लिए पूंजी देने वाली फैक��ट्री है। जब तक यहां से पूंजी लूट सकते हैं, लूट लें। उसके बाद अपने बेटे और दामाद को तो लाइन में खड़ा किए ही हैं। लेकिन अगर बसपा खत्म हुई, तो उन करोड़ों बहुजनों का राजनीतिक भविष्य रसातल में चला जाएगा, जिन्होंने अपने वोट, समर्थन और संघर्षों से बसपा को यहां तक पहुंचाया है और आज भी उसके लिए दिन-रात परिश्रम कर रहे हैं।
बहुजन आंदोलन किसी एक पदाधिकारी या नेता की जागीर नहीं है। यह करोड़ों लोगों के संघर���ष और उम्मीदों से बना आंदोलन है। इसलिए फैसला भी किसी की साजिश के प्रभाव में नहीं, बल्कि बहुजन आंदोलन के भविष्य को ध्यान में रखकर होना चाहिए। पार्टी ��े करोड़ों समर्थकों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ अच्छी बात नहीं है।
दिमाग लगाइए और सोचिए कि आखिर आकाश को हटाने से वास्तव में फायदा किसे हो रहा है? क्योंकि बहुजन समाज को सत्ता के गलियारों में अपना मजबूत, युवा और जमीन से जुड़ा नेतृत्व चाहिए। अतः हमारा संदेश साफ है कि हमें सतीश मिश्रा नहीं, आकाश आनंद चाहिए।
@Mayawati @AnandAkash_BSP
1. जैसाकि सर्वविदित है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड व पंजाब में विधानसभा का आमचुनाव अब बहुत नज़दीक है और ये तीनों ही राज्य, परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के ’बहुजन समाज’ को ’शोषित से शासक वर्ग’ बनने हेतु उनके आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान के कारवाँ को आगे बढ़ाने के लिये बी.एस.पी. पार्टी व बहुजन मूवमेन्ट के लिये अति-महत्वूपर्ण ही नहीं बल्कि बहुत विशेष भी हैं, जिसको ध्यान में रखकर ही बी.एस.पी. के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ता, पदाधिकारी, पार्टी के समर्थक एवं शुभचिन्तक सभी लोग पूरे तन, मन, धन अर्थात हर प्रकार की कुर्बानी देकर पूरे जी-जान से यहाँ सत्ता प्राप्ति का अच्छा रिज़ल्ट लाने की मुहिम/मिशन में डटेे हुये हैं।
2. ऐसे ��मय में जबकि ख़ासकर विरोधी पार्टियों तथा जातिवादी तत्वों आदि से ’बहुजन समाज’, बी.एस.पी. पार्टी व ’बहुजन मूवमेन्ट’ को, बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के समय जैसा ही ख़ासकर आरक्षण आदि को लेकर कड़े चैलेन्जों का सामना है, देश की सर्वमान्य अम्बेडकरवादी पार्टी बी.एस.पी. को सर्वसमाज के सभी लोगों से सहयोग की अपील है और इस क्रम में ’बहुजन समाज’ के हर अंगों में से ख़ासकर दलित समाज के लोगों को निजी या पार���वारिक स्वार्थ में ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिये जो इसमें बाधा उत्पन्न करे और इतिहास उन्हें माफ ना कर पाये।
3. इसीलिये बी.एस.पी. की शीर्ष नेतृत्व इन बातों का ख़ास ध्यान देते हुये भूले-भटके हुये लोगों को उनके अचार-व्यवहार आदि को ध्यान में रखकर पार्टी में शामिल कर रहा है, और जो लोग इसकी राह में थोड़ा भी रुकावट बनने की कोशिश कर रहे हैं, उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई आदि भी की जा रही है, जिसका चर्चित उदाहरण हैं बी.एस.पी. के राज्यसभा सांसद भी रहे श्री अशोक सिद्धार्थ।
4. पार्टी ने इनको सुधरने का एक नहीं बल्कि कई बार मौक़ा दिया, लेकिन बी.एस.पी. के मिशन से अधिक इन्होंने अपने निजी व पारिवारिक स्वार्थ व महत्व���ांक्षा आदि को ज़्यादा महत्व दिया, जिसका ख़ामियाज़ा इनके साथ-साथ इनके दामाद श्री आकाश आनन्द को भी भुगतना पड़ा है।
5. कुल मिलाकर इन्होंने अपने निजी स्वार्थ में श्री आकाश आनन्द व बी.एस.पी. मूवमेन्ट की भी कभी सही से परवाह नहीं की है, जबकि इसके लिये श्री अशोक सिद्धार्थ को औरों से कहीं अधिक बढ़चढ़ कर त्याग-तपस्या व कुर्बानी की मिसाल पार्टी व सामाज के सामने देनी चाहिये थी, किन्तु ऐसा ना होकर ठीक इसके उलटा ही होता रहा है।
6. ऐसे में बी.एस.पी. पार्टी व मूवमेन्ट के हित के साथ-साथ ख़ुद उनके परिवार एवं अपने दामाद श्री आकाश आनन्द के भविष्य को ध्यान में रखकर श्री अशोक सिद्धार्थ के पास अभी भी मौक़ा है कि वे अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा को त्याग कर व निजी स्वार्थ आदि से ऊपर उठकर राजनीति से पूरी तरह से संन्यास ले लें। तब ऐसी स्थिति में श्री आकाश आनन्द का फ्री होकर पार्टी में काम करना संभव होगा और तभी फि�� पार्टी उनको उनकी ज़िम्मेदारियाँ वापस देने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी, ताकि वे पार्टी में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें, ऐसी पार्टी में आम राय है।
1. आज श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा अति-देर से उठाया गया यह सही क़दम है।
2. वैसे लोगों का यही कहना है कि अगर यह फैसला वे काफी पहले ही ले लेते तो बी.एस.पी., बहुजन समाज व बहुजन मूवमेन्ट तथा उनके दामाद श्री आकाश आनन्द को भी लगातार विपरीत परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता और ना ही मुझे विधानसभा आमचुनाव एवं ख़ासकर यूपी में पाँचवीं बार सरकार बनाने की ज़बरदस्त तैयारियों के बीच, पार्टी व मूवमेन्ट के व्यापक हित के मद्देनज़र इनके बारे में कई बार कड़े फैसले लेने आदि की ज़रूरत पड़ती।
3. वैसे यह भी सर्वविदित है कि बहुजन समाज पार्टी की अम्बेडकरवादी राजनीति की परम्परा, परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के पदचिन्हों पर चलने वाली ज़बरदस्त त्याग, तपस्या, संघर्ष व कुर्बानी आदि के साथ-साथ सबसे बढ़कर निजी व पारिवारिक स्वार्थ से दूर रहने की विशिष्ठ पहचान की है, जिसे मान्यवर श्री कांशीराम जी की तरह ही मैं भी समर्पित हू��� और जिससे पार्टी के सभी लोगों को ज़रूर सबक़ सीखकर बी.एस.पी. में आगे बढ़ाने के लिये निजी व पारिवारिक स्वार्थ एवं ��द आदि की लालसा से ऊपर उठना चाहिये तभी फिर यहाँ सदियों से शोषित, पीड़ित, उपेक्षित व तिरस्कृत ’बहुजन समाज’ ’शासक वर्ग’ बन पायेगा और इस क्रम में हमेशा याद रहे कि जितना महान लक्ष्य, उतनी ही बड़ी कुर्बानी की भी ज़रूरत होती है।
4. कुल मिलाकर, श्री अशोक सिद्धार्थ का राजनीति से संन्यास लेने का फैसला ’देर आये दुरुस्त आये’ की कहावत की तरह ही यह अच्छी बात है।
5. किन्तु श्री अशोक सिद्धार्थ को, अपने दामाद श्री आकाश आनन्द के उज्जवल भविष्य के साथ ही बी.एस.पी. पार्टी व इसके अम्बेडकरवादी बहुजन मूवमेन्ट के व्यापक हित के प्रति थोड़ी भी सही चिन्ता होती, (जो कि उनमें स्वाभाविक तौर पर होनी ही चाहिये), तो वे बिना देरी किये कल फ़ौरन ही राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर देते और जिससे श्री आकाश आनन्द की पार्टी व मूवमेन्ट के प्रति सक्रियता काफी हद तक सुनिश्चित हो सकती थी, किन्तु ऐसा कुछ नहीं होना यह साबित करता है कि श्री अशोक सिद्धार्थ की नीयत में खोट व अभिलाषा कम नहीं हुई है बल्कि अभी तक भी पूरी तरह से बरक़रार है।
6. इतना ही नहीं बल्कि श्री आकाश आनन्द द्वारा भी अपने कैरियर से अधिक अपने ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ के प्रति इस हद तक लगाव क़ायम है कि उन्होंने बी.एस.पी प्रमुख के सोशल मीडिया एका��ण्ट ’एक्स’ पर तत्सम्बंधी पोस्ट को रिपोस्ट करना भी उचित नहीं समझा, हालाँकि यह पोस्ट उनके ही सकारातमक व भलाई के लिये था।
7. जबकि इससे पहले वे बी.एस.पी. प्रमुख के ’एक्स’ पर पोस्ट को रिपोस्ट करके अपनी वफादारी का सबूत देने का प्रयास करते रहे हैं। इससे भी यही लगता है कि श्री अशोक सिद्धार्थ व श्री आकाश आनन्द दोनों को पार्टी व मूवमेन्ट की सफलता में कम व अपने निजी व पारिवारिक स्वार्थ का ज़्यादा मोह है, ��बकि बी.एस.पी. ने ही इन दोनों को व अन्य अनेकों लोगों को भी फर्श (ज़मीन) से अर्श (आसमान) की बुलन्दी पर पहुँचाया है और जिसके लिये उन सभी लोगों द्वारा बी.एस.पी. व उसके नेतृत्व का जितना भी वे लोग अहसान मानें व शुक्रगुज़ार हों, वह कम ही होगा, ऐसा सभी लोगों का मानना है।
8. ऐसे हालात में श्री आकाश आनन्द को पार्टी व मूवमेन्ट के वास्तविक हित तथा इससे जुड़े अपने कैरियर की भी परवाह कम तथा रिश्ते-नातों आदि का मोह ज���्यादा है तो ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि श्री आकाश आनन्द डबल माइण्ड होकर फिर बी.एस.पी. पार्टी व मूवमेन्ट का भला कैसे कर सकते हैं?
9. इसीलिये पार्टी के लोगों को यही बेहतर लगता है कि उन्हें पहले दिनांक 3 सितम्बर 2026 को जिस प्रकार से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के अति-महत्वपूर्ण पद की सभी अहम ज़िम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, उसी प्रकार अब उन्हें पार्टी में भी आज से पूरी तरह से फ्री (आज़ाद) कर दिया जाये। अतः श्री आकाश आनन्द पार्टी में अब स्वतंत्र रहना चाहते हैं तो वे स्वतंत्र हैं अर्थात ऐेस में अब इनको पार्टी से पूरेतौर से मुक्त कर दिया गया है।
10. अन्त में यही कहना है कि बी.एस.पी के सभी लोगों को, विरोधियों के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि सभी प्रकार के हथकण्डों का डट कर सामना करते हुये ख़ासकर यूपी में फिर से पूर्ण बहमत की अपनी ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की ज़बरदस्त क़ानून-व्यवस्था व बेहतरीन विकास वाली आयरन हुकूमत बनाने के संघर्ष में, पूरे जी-जान से अर्थात पूरे तन, मन, धन की लगन से लगे रहें, बस यही लक्ष्य सर्वोपरि है।
"बहुजन मूवमेंट त्याग मांगता है.."
पार्टी एवं बहुजन मूवमेंट के हितों को ध्यान में रखते हुए
माननीया बहन जी ने आकाश आनंद जी के राजनीतिक भविष्य की यात्रा का रास्ता ससम्मान साफ कर दिया है।
आज बहन जी ने पुनः बहुत ही दृढ़ता के साथ संदेश दिया है कि उन्होंने इस पूरे मामले को केवल पारिवारिक दृष्टि से नहीं, बल्कि पार्टी और मूवमेंट के व्यापक हित में देखा है।
अब अशोक सिद्धार्थ जी से मेरी विनम्र लेकिन स्पष्ट अपेक्षा है कि आप पार्टी और बहुजन मूवमेंट के हित को सर्वोपरि रखते हुए तत्काल सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लें। यह फैसला आपके लिए व्यक्तिगत रूप से कठिन जरूर होगा, लेकिन कभी-कभ�� आंदोलन के हित में ऐसे त्याग करने पड़ते हैं, जिन्हें इतिहास बाद में सम्मान के साथ याद करता है।
धूर्त पदाधिकारी भी सचेत हो जाएं, गलत सूचनाएं देकर आप माननीया बहन जी को गुमराह करने की कोशिश भले कर सकते हो, लेकिन इसका यह अर्थ कतई नहीं है कि बहन जी को पार्टी, समाज या युवाओं की भावनाओं की परवाह नहीं है। हम जैसे समर्थक जब कुछ लिखते हैं, तो वह उसे पढ़ती हैं और अपने समर्थकों के सुझावों पर परिस्थितियों के अनुसार निर्णय भी लेती हैं। आकाश आनंद से जुड़ा यह हालिया मामला इसका एक उदाहरण है।
अब आगे की जिम्मेदारी अशोक सिद्धार्थ जी की है। करोड़ों आंबेडकरवादियों के वर्षों के अथक संघर्ष और बहुजन मूवमेंट को बचाए रखने के लिए आपको एक बड़ा त्याग करना होगा। आपने लंबे समय तक पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं और संगठन ने आपको बहुत कुछ दिया है। अब समय है कि आप भी व्यक्तिगत राजनीतिक महत्वाकांक्षा से ऊपर उठकर आंदोलन के भविष्य के लिए अपना योगदान दें।
अगर सच में आकाश आनंद के भविष्य और बहुजन आंदोलन की चिंता है, तो उनके लिए रास्ता साफ करने का सबसे सम्मानजनक तरीका यही होगा कि आप सक्रिय राजनीति से पूरी तरह संन्यास ले लें। साथ ही, अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भी व्यक्तिगत राजनीतिक हस्तक्षेप का माध्यम न बनाएं। उसे निष्क्रिय कर दें या फिर ब���पा और बहुजन आंदोलन से जुड़े विषयों पर किसी भी प्रकार की समानांतर राजनीतिक गतिविधि से स्वयं को पूरी तरह अलग रखें।
अशोक सिद्धार्थ जी, इतिहास हर व्यक्ति को कभी न कभी त्याग का अवसर देता है। आज आपके सामने भी वही मौका है। बसपा एवं बहन जी ने आपको बहुत कुछ दिया है। अब आपके ��्याग की बारी है। अगर आपके एक फैसले से आकाश आनंद स्वतंत्र होकर काम कर पाते हैं और बहुजन आंदोलन को नई पीढ़ी का मजबूत नेतृत्व मिल पाता है, तो इससे बड़ा योगदान आपके लिए और क्या हो सकता है?
अब गेंद आपके पाले में है। बहुजन समाज देख रहा है कि आप अपने व्यक्तिगत हित को चुनते हैं या बहुजन मूवमेंट के व्यापक हित को। आकाश आनंद के लिए रास्ता साफ कीजिए। बहुजन आंदोलन के भविष्य के लिए त्याग कीजिए।
साथ ही, आकाश आनंद भाई, आपको मंगलकामनाएं। बहन जी आपके लिए क्या हैं, यह मुझे लिखने अथवा बताने की जरूरत नहीं है। बहन जी भी आपको अपना दुलारा भतीजा मानती हैं, लेकिन उनका विजन बहुत बड़ा है। बहन जी के लिए समाज के सभी युवा उनके भतीजे हैं। ऐसे में आपको तपस्या से तो गुजरना ही होगा। जिस कारवां को बाबासाहेब आंबेडकर, मान्यवर कांशीराम साहब और माननीया बहन जी जैसे महान लोगों ने सींचा हो, उसे आगे बढ़ाने वाले नायक को भी तप से गुजरना ही होगा। इतिहास ने आपको मौका दिया है। बहन जी के भरोसे को जीतिए। मैंने बहन जी का पूरा पोस्ट पढ़ा। पोस्ट पढ़कर यही समझ में आ रहा है कि बहन जी भी मानती हैं कि आकाश आनंद निर्दोष हैं। बस वह कुछ स्वार्थी पदाधिकारियों की साजिश एवं रिश्तों की मकड़जा�� में फंस चुके हैं।
मैं पूर्णतः आश्वस्त हूँ कि आपको बार-बार विवादों, पारिवारिक खींचतान और संगठनात्मक उलझनों में धकेलने के बजाय स्वतंत्र रूप से काम करने का अवसर मिलना चाहिए। युवा नेतृत्व को सीखने, गलतियां करने, सुधारने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, तभी वह भविष्य में एक मजबूत नेतृत्व के रूप में तैयार हो सकेगा। लेकिन इस मकड़जाल से आपको स्वयं विजय पानी होगी।
आदरणीया बहन जी, आप हमारी आदर्श नेता ��ैं। मैं जानता हूँ कि बसपा में धूर्त पदाधिकारियों का गिरोह इतना मजबूत है कि इससे मुझे भी नुकसान हो सकता है, लेकिन मैं पार्टी एवं आपका शुभचिंतक हूँ। इसलिए आपसे विनम्र अनुरोध है कि गलत सूचनाएं देकर आपको गुमराह करने वाले पदाधिकारियों पर भी कड़ी नजर रखें और एक ऐसा सिस्टम बनाएं, जिससे पार्टी के आम समर्थक भी आप तक अपनी बात पहुंचा सकें। टिकट दिलाने, डमी कैंडिडेट खड़ा कराने एवं आप तक पहुंचाने के नाम ���र अनर्गल और अकूत पैसा लूटने की शिकायतों पर भी गंभीरता से अंकुश लगाना बहु�� जरूरी है। तकनीकी के इस दौर में ऐसा सिस्टम बनाना ही होगा। जय भीम।
@Mayawati @AnandAkash_BSP
1. दक्षिण दिल्ली के पाँच मंज़िला पीजी हास्टल के ढहने से 5 ��ोगों की हुई मौत तथा मध्य प्रदेश के सागर ज़िला में भी ज़हरीली शराब पीने से 18 लोगों की कल हुई मौत व लगभग 190 बीमार लोगों के अस्पताल में इलाज के लिये दाख़िल होने की घटना एवं यूपी व बिहार आदि राज्यों में बाढ़ के कारण जान-माल की तबाही की ख़बरें अति-दुखद व चिन्तनीय।
2. इन घटनाओं से यह साबित होता है कि शासन-प्रशासन अपनी ज़िम्मेदारियों को सही से नहीं निभा रहा है, जिस कारण जनहित व जनकल्याण के सम्बंध में सरक���रों को चुस्त-दुरुस्त होने की सख़्त ज़रूरत है। इस प्रकार से अधिकारियों की घातक होती जा रही लापरवाही, उदासीनता व भ्रष्टाचार आदि पर भी सरकारों को सख़्ती से लगाम लगाने की ज़रूरत।
मेरी सभी सम्मानित साथियों से अपील है कि अपनी ऊर्जा नकारात्मक बातों पर खर्च न करें।
हमारा एकमात्र लक्ष्��� आदरणीया बहनजी के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाना है।
#जयभीम जय भारत जय बसपा
उत्तर प्रदेश में बी.एस.पी. सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे श्री अनन्त कुमार मिश्रा उर्फ अन्टू मिश्रा को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों आदि के फलस्वरूप आज तत्काल प्रभाव से उन्हें ��ार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
वैसे भी अब जबकि ख़ासकर उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल काफी गरमाया हुआ है, पार्टी के सभी स्तर के लोगों को विरोधियों के सभी प्रकार के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों से सावधान रहते हुये अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ बी.एस.पी. के अम्बेडकरवादी मिशन को आगामी विधानसभा आमचुनाव में सफल बनाने में पूरे जी-जान से लगे रहना है, यही संदेश व अपील भी है।
1. उत्तराखण्ड स्टेट के हल्द्वानी में अभी हाल ही में, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के हुये प्रोग्राम के बाद उनके मंच का दलित होने की वजह से शुद्धीकरण किया गया है। यह जानकारी कल संसद के ज़रिये भी देश को मिली है। यह मामला अति-निन्दनीय व चिन्तनीय है तथा वहाँ कि सरकार बिना कोई देरी किये हुये ऐसे जातिवादी एवं सामन्ती तत्वों के विरुद्ध सख़्त क़ानूनों के तहत् ���चित कार्रवाई करके उन्हें जेल भेजे।
2. साथ ही, इस घटना आदि के सम्बंध में आर.एस.एस. के मुखिया को भी संज्ञान लेकर ज़रुर गंभीरता से सोचना चाहिये जो कि दलितों के आर्थिक तौर पर थोड़ा मज़बूत हुये लोगों को आरक्षण से वंचित करने की बात कर रहें हैं।
3. इसके इलावा, अभी हाल ही में महाराष्ट्र के नान्देड़ में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख श्री सुखबीर सिंह बादल पर किये गये हमले की घटना भी अति-दुःखद व चिन्तनीय है। ��ेन्द्र व महाराष्ट्र की सरकार इस घटना को पूरी गम्भीरता से लेते हुये दोषियों के विरुद्ध सख़्त क़ानूनी कार्रवाई करे।
#Bsp #india
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बहन कुमारी मायावती के आदेश अनुसार बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री @AnandAkash_BSP जी ने हाथरस के सादाबाद में डॉ अविन शर्मा जी को आगामी विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया,
जय भीम,,
@Mayawati@AnandAkash_BSP@bspindia