गांव के विकास के लिए जन-भागीदारी और सामूहिक उत्तरदायित्व ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'विकसित भारत' स्वप्न को धरातल पर उतार सकते हैं।
भावनगर जिले की तलाजा तहसील स्थित बेला गांव में आयोजित रात्रि सभा में ग्रामजनों से आह्वान किया कि वह इस गांव को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने का संकल्प लें। प्राकृतिक खेती न केवल लागत घटाती है, बल्कि हमें और हमारी आने वाली पीढ़ियों को जहर-मुक्त आहार भी प्रदान करती है।
हणोल गांव ने स्वच्छता, सघन वृक्षारोपण और सामूहिक जिम्मेदारी के माध्यम से एक अनूठी पहचान बनाई है। बेला गांव में भी वही क्षमता और उत्साह है कि वह विकास का एक नया कीर्तिमान स्थापित करे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को हमें अपने संस्कारों का हिस्सा बनाना चाहिए। जन्मदिन जैसे शुभ अवसरों पर वृक्षारोपण की परंपरा हमें प्रकृति से जोड़ती है।
समाज के सर्वांगीण विकास के लिए बच्चों की शिक्षा सर्वोपरि है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि गांव का हर बच्चा शिक्षित और संस्कारित हो।
भावनगर जिले के बेला गांव के प्रवास के दौरान गांव के अनुसूचित जाति परिवार के श्री केशुभाई पड़ाया के घर उनके परिवार के साथ भोजन करने का अवसर मिला।
परिवार के सदस्यों के साथ जमीन पर बैठकर शुद्ध देशी भोजन ग्रहण किया। भोजन के साथ-साथ परिवार के साथ एक अभिभावक के रूप में खुलकर संवाद किया। उनके जीवन के अनुभव, उनकी आशाएं और गांव के विकास के प्रति उनके दृष्टिकोण को जानना बहुत सुखद रहा।
भारतीय संस्कृति की असली सुंदरता हमारे गांवों की इसी सादगी और सामाजिक समरसता में निहित है। जहां प्रेम और सम्मान हो, वहीं सुख और शांति का वास होता है।
भावनगर जिले की तलाजा तहसील स्थित बेला गांव में आयोजित 'प्राकृतिक कृषि परिसंवाद' में किसानों से संवाद किया।
किसानों का प्राकृतिक खेती के प्रति बढ़ता उत्साह इस बात का प्रमाण है कि अब हमारा अन्नदाता जागरूक हो रहा है।
प्राकृतिक खेती करना केवल एक कृषि पद्धति नहीं, बल्कि मानवता की सेवा और 'ईश्वरीय कार्य' है। यह धरती माता को बंजर होने से बचाने का एकमात्र मार्ग है।
किसानों के साथ अपना अनुभव साझा किया कि कैसे गुरुकुल कुरुक्षेत्र में पिछले 9 वर्षों से 180 एकड़ भूमि पर बिना किसी यूरिया, डीएपी या कीटनाशक के उत्कृष्ट उत्पादन लिया जा रहा है।
यह धारणा पूरी तरह गलत है कि प्राकृतिक खेती में उत्पादन कम होता है। इसके विपरीत, यह 'शून्य लागत' वाली पद्धति है जो मिट्टी की उर्वरता को भी बढ़ाती है।
जैविक खेती में बाहर से सामग्री लानी पड़ती है, जबकि प्राकृतिक खेती पूरी तरह देशी गाय पर आधारित है। इसमें बाहर से कुछ भी खरीदने की आवश्यकता नहीं है।
रसायनों का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि हाल ही में 105 माताओं के दूध के नमूनों में कीटनाशक और यूरिया के अंश मिले हैं। यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक खतरे की घंटी है। इसे रोकने का समाधान केवल प्राकृतिक कृषि है। वैैधानिक चेतावनी के रूप में हमें इसे स्वीकार करना होगा।
परिसंवाद के दौरान प्राकृतिक खेती अपनाने वाले कर्मठ किसानों को बी.आर.सी. यूनिट सहायता के चेक प्रदान किए गए।
तलाजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री गौतमभाई चौहान जी का स्वयं एक प्राकृतिक किसान होना और पिछले 5 वर्षों से मूंगफली और बाजरे का सफल उत्पादन लेना, क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए सबसे बड़ा उदाहरण है।
તળાજા તાલુકા ના બેલા ગામે આજરોજ રાત્રીસભા નું આયોજન કરી ખેડૂત રજીસ્ટ્રેશન ,રેશનકાર્ડ EKYC અને વસુલાત કેમ્પ યોજવામાં આવ્યો @BhavnagarDdo@CMOGuj@Collectorbhav
આજ રોજ તળાજા તાલુકાના બેલા ગામની ગ્રામ પંચાયતની મુલાકાત લઈ ગામ લોકોના પ્રશ્નો સાંભળી તેના નિરાકરણ માટે સંબધિત અધિકારીશ્રી સુચના આપેલ તથા તલાટી કમ મંત્રીશ્રીનું સામન્ય દફતર તપાસણી કરી કરવામાં આવેલ.
@CMOGuj@BhanubenMLA@revenuegujarat@AlokPandey_IAS@BhavnagarDdo
@mahiti_bvn
માનનીય વડાપ્રધાનશ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદી સાહેબના આહવાનથી આવતીકાલ તા.01/10/023 ના રોજ સવારે 10:00 કલાકે એક કલાક સ્વચ્છતા માટે આપવા ગ્રામજનો ને અપિલ કરી @CMOGuj@bachubhaikhabad@BhavnagarDdo@GRTMM1
આજરોજ સમઢીયાળા ગામે ગ્રામસભા મળી જેમાં ગામના સરપંચશ્રી, તલાટી કમ મંત્રીશ્રી, ગામના આગેવાનો તેમજ ગામલોકોની વિશાળ હાજરીમાં આયુષ્યમાન કાર્ડ, કિસાન સન્માન નિધી તેમજ રાજ્ય અને કેન્દ્ર સરકારની વિવિધ લોક કલ્યાણની યોજનાઓ વિશે માહિતગાર કર્યા..
આજરોજ સમઢીયાળા ગામે મહેન્દ્રભાઈ પનોત ના અધ્યક્ષ સ્થાને ખાસ ગ્રામસભા યોજી.આગામી સમયમાં માં આયુષ્યમાન કાર્ડ માટે કેમ્પ માં વધુ લાભાર્થીઓ લાભ લઈ શકે અને 1લી ઓક્ટોમ્બર ના રોજ સ્વચ્છતા હી સેવા ના ભાગરૂપે એક કલાક મહાશ્રમદાન માં વધુ શ્રમદાતાઓ જોડાઈ તેની અપીલ કરવામાં આવી @CMOGuj
ભારત રાષ્ટ્ર ના યશસ્વી વડાપ્રધાનશ્રી @narendramodi સાહેબ ના જન્મદિવસ નિમિત્તે યોજાઈ રહેલ સેવા પખવાડિયા અંતર્ગત આજરોજ સમઢિયાળા ગામ ખાતે આયુષ્યમાન કાર્ડ કઢાવવા માટે ના કેમ્પ નું આયોજન કરવામાં આવ્યું.
#seva