कल प्रदर्शन में गुंडागर्दी कर रहे गुंडों का सामना जब कुछ अंबेडकरवादियों से हो गया तो फिर देखो वो कैसे मिमियाते हुए पुलिस के पास भागे… https://t.co/bq0fF5yekJ
राहुल गांधी
नेहा बोरा
अभिजीत दीपके
ध्रुव राठी
सब ठीक है।
लेकिन जब तक चंद्र शेखर इस आंदोलन में सड़क पर नहीं उतरता तब तक तुम दिल्ली का दि तक नहीं हिला सकते। लिख कर रखलो।
“जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” का नारा देकर सोए हुए समाज को जगाने वाले और “वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा” के नारे से शोषित समाज में राजनीतिक चेतना पैदा करने वाले बहुजन नायक, मान्यवर साहब कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कृतज्ञता पूर्ण नमन एवं विनम्र आदरांजलि। हम संकल्प लेते हैं कि आपके “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” के अधूरे सपने को मंजिल तक पहुंचा कर ही दम लेंगे।
राहत की कतार में खड़े बाढ़ पीड़ितों पर पिस्टल तानकर बिहार पुलिस के ध्येय वाक्य “सेवा, सुरक्षा और न्याय” को थानाध्यक्ष ने सवालों के घेरे में ला दिया।
शर्मनाक!
जलन आरक्षण से नहीं। बल्कि जो व्यक्ति आज तक नीचे बैठकर हम सवर्णों कि ग़ुलामी करता था वही व्यक्ति आज कुर्सी पर बैठकर हम पर राज करने वाला कैसे बन गया ? कैसा संविधान है यह? यही सवाल सवर्णों को अन्दर ही अन्दर खाएं जा रहा है।
जय भीम नमो बुद्धाय 🙏
जिला बुलंदशहर में छेड़छाड़ के एक मामले की सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश की पुलिस की कार्यप्रणाली पर माननीय उच्चतम न्यायालय की नाराज़गी इतनी गंभीर रही कि सुनवाई के दौरान अदालत ने यहां तक कहा कि “क्या हमें उत्तर प्रदेश पुलिस को ही भंग कर देना चाहिए?” जब आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया था, तो FIR में उसे ‘अज्ञात’ क्यों बताया गया? माननीय उच्चतम न्यायालय ने पुलिस की जांच और जवाब पर गंभीर सवाल उठाए।
सोचिए, जब यही पुलिस SC-ST Act के मामलों की विवेचना करती होगी तो पीड़ितों के साथ क्या होता होगा? कमजोर विवेचना, साक्ष्य जुटाने में लापरवाही और लचर पैरवी का लाभ आरोपितों को मिलता है, जबकि पीड़ित न्याय के लिए भटकते रहते हैं। ऐसी ही लापरवाही बाद में इन मामलों को ‘झूठा’ बताकर खारिज करने वालों को भी मौका देती है।
और इसके लिए इसके ज़िम्मेदार अधिकारी क्या कर रहे है ?
कुछ नहीं वे कमीशन खा रहे है और पूरा देश ये जानता है , आज जो स्वास्थ्य सुविधाये जो जनता के लिए सबसे महत्वपूर्ण है वो तो सायद ही आम इंसान को मिल पा रही है और Private Hospital और दवाओं का खेल सालों से लोगो की ज़मीन घर बेचने पर मजबूर कर रहा है इतना महंगा हो गया है इलाज
जनता नक़ली घी दूध पनीर खाये और फिर कोई गंभीर बीमारी हो जाए तो ये दवाओ का उद्योग आपको लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा
ये एक system बन गया है आज , स्वास्थ्य मंत्रीयो को न कुछ दिखाई देता है वो अपने सत्ता सुख में आनंद पा रहे है
चित्रकूट में संगठन बढ़ाओ अभियान के तहत आज एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा
इस कार्यक्रम में भीम आर्मी के प्रदेश सचिव विजय वर्मा @vermavijay0030 ज़िला अध्यक्ष सतना गंगाराम वर्मा @Gangara16842656 और आजाद समाज पार्टी के चित्रकूट ज़िला अध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे
कार्यक्रम के दौरान चित्रकूट में भीम आर्मी की नई टीम का गठन किया जाएगा और नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी
आइए मिलकर संगठन को मजबूत बनाएं
जयभीम जय संविधान 🙏
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh@BhimArmyMpChief@SunilAstay@Rani__Boudh@AzadSamajParty@BhimArmy_BEM
आज जिला बरेली की विधानसभा बरेली केंट में आयोजित विशाल जनसभा में अपनों के बीच।
जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार। अपने अपार प्यार, समर्थन और विश्वास से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने वाली बरेली की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन।
आपकी यह एकजुटता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन-2027 को नई ऊर्जा और ताकत देगी।
जय भीम! जय भारत! जय मंडल!
#ASP_K_Mission2027
@DasDeepak117745@BhimArmyChief Aapne acha socha hai bahan ji ab o bahan ji na hai yahi karan hai jo aaj unksa sath sub dhire dhire chod diye duniya dekh rahe hai koin kis ke liye kam kar raha hai
माननीया बहिन जी द्वारा आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग, EVM और नगीना लोकसभा चुनाव के संबंध में मेरे बारे में कही गई बातों को मैंने सुना।
खैर, बहनजी का लिखित प्रेस नोट कहीं से भी लिखकर आया हो, लेकिन मुझे खुशी इस बात की है कि जो लोग कभी कहते थे, “कौन चंद्रशेखर?”, उन्हें इस देश की जनता ने बता दिया कि हमारे लिए लड़ने वाला, सड़क पर संघर्ष करने वाला चंद्रशेखर कौन है।
मुझे खुशी है कि अब माननीया बहनजी ने यह मान लिया है कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एक बड़ी ताकत बन गई है।
माननीया बहिन जी के प्रति मेरे मन में सदैव सम्मान रहा है। उसी सम्मान के साथ उनसे कहना चाहता हूं कि
नगीना की जनता ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मुझे 5,12,552 वोट देकर अपना प्रतिनिधि चुना। मेरे लिए यह केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि नगीना की जनता के भरोसे और प्रेम की जिम्मेदारी है। इस जनादेश के लिए मैं नगीना की जनता का सदैव ऋणी रहूंगा।
चुनाव प्रक्रिया और EVM की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाना लोकतंत्र में सभी का अधिकार है। मैं स्वयं भी चुनाव प्रक्रिया में अधिकतम पारदर्शिता और मतपत्र से चुनाव की मांग करता रहा हूं। लेकिन नगीना की महान जनता ने जिस प्रेम और विश्वास के साथ मुझे अपना प्रतिनिधि चुना, उस जनादेश को किसी षड्यंत्र से जोड़ने से उन लाखों मतदाताओं की भावना भी आहत होती है, जिन्होंने अपने विवेक से मतदान किया।
मेरी राजनीति किसी व्यक्ति के विरोध पर नहीं, बल्कि बहुजन समाज के सम्मान, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के संघर्ष पर आधारित है। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बहुजन समाज के बीच संवाद, सम्मान और भाईचारा बना रहना चाहिए।
माननीय बहिन जी के प्रति मेरा सम्मान कल भी था, आज भी है और आगे भी सदैव रहेगा। आपके आशीर्वाद की प्रतीक्षा हमेशा रहेगी।
बस अंत में इतना कहना चाहता हूं कि माननीया बहिन जी आपके आशीर्वाद से हमारी पार्टी का नाम आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) है, आजाद समाजवादी पार्टी नहीं।
सादर जय भीम! जय भारत!