यदि रण में कोई हमें ललकारे, तो क्षत्रिय धर्म के अनुसार उससे अवश्य लडूगा!
हम युद्ध की शुरुआत नही करते, लेकिन अन्याय और चुनौतीयों से पीछे भी नही हटते है!
शस्त्र उठाना हमारा शौक नही, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है!
#जय_माँ_भवानी 🚩🙏
श्रीमद्भगवद्गीता मनुष्य के मन की सबसे सूक्ष्म और गहन प्रक्रिया का अद्भुत विश्लेषण करती है। जीवन का पतन अचानक नहीं होता; उसकी शुरुआत हमारे चिंतन से होती है।
जब मन बार-बार इंद्रियों के विषयों का चिंतन करता है, तब उनसे आसक्ति उत्पन्न होती है। आसक्ति से कामना जन्म लेती है और कामना में बाधा आने पर क्रोध प्रकट होता है। क्रोध विवेक को धुंधला कर देता है, स्मृति को भ्रमित करता है, निर्णय क्षमता को क्षीण कर देता है और अंततः बुद्धि का नाश मनुष्य को उसके वास्तविक मार्ग से भटका देता है।
गीता का यह संदेश केवल आध्यात्मिक उपदेश नहीं, बल्कि मानव स्वभाव का शाश्वत सत्य है। जैसा हमारा चिंतन होता है, वैसा ही हमारा चरित्र बनता है, और चरित्र ही जीवन की दिशा निर्धारित करता है। इसलिए आत्मसंयम की शुरुआत क्रोध को दबाने से नहीं, बल्कि अपने विचारों की पवित्रता और सजगता से होती है।
योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को अग्रिम हार्दिक बधाई एवं अनंत मंगलमय शुभकामनाएं।
पारंपरिक हमारी माटी हमारा देश पवित्र पावन सोहर श्रवण के साथ आप सभी को
सुमधुर शुभरात्रि स्नेहपूर्ण सादर नमन!
जय श्री कृष्णा 🙏 🚩
🙏🌺*वासुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्।
देवकी परमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्॥🌺🙏
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏
अजन्मा के जन्मोत्सव की बहुत बहुत बधाई* 🙏
#जय_श्रीकृष्ण 🙏🌹🙏
#जन्माष्टमी_2026 ❣️💞