विषय: चंद्रावली– सारीयघासी मार्ग पर सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कारण बढ़ रहे सड़क हादसों के संबंध में तत्काल कार्रवाई हेतु।
महोदय,
जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंद्रावली एवं सारीयघासी मा��्ग पर सड़क के दोनों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां एवं घास उग आने के कारण वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों का स्पष्ट रूप से दिखाई देना मुश्किल हो रहा है। इसके चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिनमें किसान एवं आम नागरिक घायल हो रहे हैं।
यदि सड़क किनारे उगी झाड़ियों एवं घास की समय रहते कटाई/सफाई करा दी जाती, तो संभवतः इन हादसों को रोका जा सकता था। लगातार बढ़ती दुर्घटनाएं प्रशासन की लापरवाही एवं सड़क की उचित देखरेख न होने की ओर संकेत करती हैं।
अतः संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग है कि तत्काल सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों एवं घास की कटाई कराकर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और निर्दोष किसानों एवं आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) किसानों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी कार्यालय, बुलंदशहर पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। किसानों की जान के साथ किसी भी कीमत पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
@dmbulandshahr @doprup_Bulandsh
@SBMgBulandshahr
@SinchaiVibhag
@UPGovt
@idupofficial
@CMOfficeUP
@myogioffice
@myogiadityanath
परविन्दर सिंह
प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय किसान यूनियन (क्रांति)
त्यौहार का समय है सभी माताए बहने अपने भाई की कलाई पर समय से राखी बांधकर रक्षाबंधन खुशी के साथ मनाएं ट्रैफिक जाम को देखते हुए लग नहीं रहा है की माताएं बहने समय से पहुंचेंगे अपने भाई के घर पहुंच पाएंगी
@Uppolice@uptrafficpolice@bulandshahrpol@dmbulandshahr
अत्यंत आवश्यक सूचना एवं अनुरोध
सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लालपुर से बिलसुरी तक लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। जाम शिवा ढाबा से लेकर बिलसुरी बैंक तक बताया जा रहा है। मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं, लेकिन यातायात को सुचारु करने के लि�� ग्राम लालपुर में भी अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती आवश्यक है।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर माताएं-बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए आवागमन कर रही हैं। अतः संबंधित पुलिस प्रशासन से विनम्र अनुरोध है कि लालपुर गांव में तत्काल पुलिसकर्मियों की व्यवस्था कर जाम खुलवाने एवं यातायात सुचारु कराने की कृपा करें, ताकि सभी माताएं-बहनें समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
धन्यवाद।
परविन्दर सिंह
प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय किसान यूनियन (क्रांति)
@Uppolice @uptrafficpolice @bulandshahrpol @dmbulandshahr
🔱 हर हर महादेव! 🔱
पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान भोलेनाथ की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता का वास हो।
आइए, धर्म, राष्ट्र और किसान हित के संकल्प के साथ समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें।
जय किसान 🇮🇳
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्र��सवे पर डंपर चालक की लापरवाही से सैकड़ों लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो तथा टोल प्रबंधन की जिम्मेदारी भी तय की जाए। दादरी पुलिस की तत्परता सराहनीय है।
@myogiadityanath @nitin_gadkari @CMOfficeUP @Uppolice @CP_Noida
ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सड़क पर बिखरे पत्थरों को हटाकर संभावित दुर्घटना को टालने के लिए दादरी पुलिस का कार्य अत्यंत सराहनीय है। तेज धूप में स्वयं फावड़ा उठाकर जनसुरक्षा सुनिश्चित कर���े वाले पुलिसकर्मियों को भारतीय किसान यूनियन क्रांति का सलाम।
लेकिन एक गंभीर प्रश्न भी है—जब टोल कंपनियां जनता से शुल्क वसूलती हैं, तो स��़क की सुरक्षा, निगरानी और आपातकालीन व्यवस्था की जिम्मेदारी कौन निभाएगा? यह कार्य टोल प्रबंधन का होना चाहिए था, पुलिस का नहीं।
जनता से टोल लेना पर्याप्त नहीं, सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है। संबंधित एजेंसियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण न बने।
— परविन्दर सिंह यादव
प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन क्रांत��
#GreaterNoida #DadriPolice #EasternPeripheralExpressway #RoadSafety #NoidaPolice #NHAI #BKUKranti #PublicSafety
@NHAI_Official @FASTag_NETC
@MORTHIndia @nitin_gadkari
@AjayTamtaBJP @CMOfficeUP
@uppwdofficial @noidapolice @baghpatpolice @myogiadityanath
@brijeshsinghbjp @CP_Noida
@noidapolice @Uppolice @UPGovt @dgpup
नोएडा में अवैध पार्किंग का खेल लगातार बढ़ रहा है।
हर मार्केट और सार्वजनिक स्थान पर जबरन वसूली हो रही है—आखिर ये पैसा किसके आदेश पर लिया जा रहा है और किसकी जेब में जा रहा है?
Noida Authority तत्काल संज्ञान लेकर स्पष्ट करे और अवैध वसूली पर सख्त कार्रवाई करे।
@CMOfficeUP@CeoNoida
C-176, Sector Omicron-1, Greater Noida में गांव की सीमा के पेड़ को जबरन काटने की कोशिश हो रही है।
��ह सीधा गैरकानूनी है, तुरंत रोका जाए।
प्रशासन तुरंत कार्रवाई करे, नहीं तो जिम्मेदारी आपकी होगी।
@OfficialGNIDA @noidapolice @Uppolice @dmgbnagar @CP_Noida
विषय: ग्राम सीमा में स्थित पेड़ को अवैध रूप से काटने से रोकने हेतु शिकायत
सेवा में,
कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
महोदय,
निवेदन है कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन-1, मकान संख्या C-176 के पीछे एक पेड़ स्थित है, जो कि गांव की सीमा में एवं गांव के रास्त�� पर लगा हुआ है। उक्त पेड़ का संबंधित मकान मालिक से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है, क्योंकि उनका मकान सेक्टर क्षेत्र में है जबकि पेड़ गांव की भूमि ��ें स्थित है।
इसके बावजूद, मकान मालिक द्वारा उक्त पेड़ को कटवाने का प्रयास किया जा रहा है, जो कि न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है बल्कि ग्रामीणों की भावनाओं एवं अधिकारों के भी विरुद्ध है।
गांव के कई लोग इस पेड़ को बचाने के पक्ष में हैं, जबकि एक पक्ष इसे कटवाना चाहता है, जिससे क्षेत्र में विवाद एवं झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि:
उक्त पेड़ को किसी भी प्रकार की क्षति से बचाया जाए।
यदि कोई व्यक्ति पेड़ को काटने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास करे, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं।
यदि समय रहते इस मामले में संज्ञान नहीं लिया गया और कोई विवाद या अप्रिय घटना घटित होती है, तो उसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी।
धन्यवाद।
भवदीय,
[ऋषि भाटी]
[मोबाइल नंबर 9311787743 ]
@GreaterNoidaW @Yamunaresidents @OfficialGNIDA
@CMOfficeUP @myogioffice @myogiadityanath @Uppolice @CP_Noida @noidapolice
@CeoGNIDA @dmgbnagar
@Upforestdept @UppcbN
@Bkukranti0 C-176, Sector Omicron-1, Greater Noida में गांव की सीमा के पेड़ को जबरन काटने की कोशिश हो रही है।
यह सीधा गैरकानूनी है, तुरंत रोका जाए।
प्रशासन तुरंत कार्रवाई करे, नहीं तो जिम्मेदारी आपकी होगी।
@OfficialGNIDA@noidapolice@Uppolice@dmgbnagar
यूपीसीएल तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करें संबंधित क्षेत्रीय सुपरवाइजर जेईई द्वारा जो अनदेखी की गई है उन पर कार्रवाई हो जिससे कि आगे ऐसी कोई अन्य दुर्घटना ना होने पाए और पूरे शहर नोएडा में कहीं ऐसी घटना ना घटे अधिकारीगण आदेशित करें सभी पोल चेक करें किए जाएं @ANI@UPPCLLKO
ये जर्जर पोल इन ऑफिसर को नहीं दिखते क्या? हर बार बारिश के बाद दो चार पोल गिरते हैं। बेचारे की बाइक पर ही गिर गई। अगर बैठा होता उसपर तो जान भी चली जाती।
@UPPCLLKO
@Bkukranti नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग एवं सिविल डिपार्टमेंट से अनुरोध किया जाता है कृपया अपने अधिकारीगणों को आदेशित कर मौका माय ना कारण यहां पर थोड़ी सी बारिश पढ़ते ही जल भराव हो जाता है जिससे कि ग्रामीणों को असुविधा होती है कृपया ले। @noida_authority@CeoNoida
23 मार्च 1931 को महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने फांसी के फंदे को ख़ुशी से अपना कर देश के युवाओं में स्वतंत्रता संग्राम के प्रति नई ऊर्जा का आवाहन किया.
आज "शहीद दिवस" के अवसर पर सम्पूर्ण देश आपके बलिदान, साहस और शौर्य को शत-शत नमन करता है। @PMOIndia@ANI