आज माननीय सांसद एडवोकेट श्री चन्द्र शेखर जी, जो एम्स ऋषिकेश की इंस्टिट्यूट बॉडी के सदस्य भी हैं, ने एम्स ऋषिकेश का दौरा किया। कार्यकारी निदेशक महोदय ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया ।
इस अवसर पर उन्होंने संस्थान की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं और चल रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संस्थान की जनकल्याणकारी पहलों की सराहना की और स्थानीय व क्षेत्रीय जनता के लिए इनसे होने वाले लाभों पर संतोष व्यक्त किया।
श्री चन्द्र शेखर जी ने आयुष विभाग का भी निरीक्षण किया और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के समन्वय की दिशा में संस्थान के प्रयासों की प्रशंसा की।
@MoHFW_INDIA@JPNadda@BhimArmyChief@meenusingh4