सेवामें ,
आदरणीय श्री भूपेन्द्र यादव ,
माननीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ,
भारत सरकार
विषय :- अलवर शहर होकर नई रेल लाइन , उपनगरीय स्टेशन एवं ट्रेन ठहराव बाबत |
महोदय ,
उपरोक्त विषय के अंतर्गत निवेदन है कि अलवर शहर 5 लाख अथवा अधिक की आबादी का प्रमुख जिला मुख्यालय है . मगर अलवर नई रेल सुविधाओं और अलवर-गोवर्धन-मथुरा रेलखंड में लम्बी दूरी की गाड़ियों के लिए तरस रहा है .अतः अलवर शहर में यात्री सुविधार्थ और बेहतर रेलवे राजस्व के ��िए निम्न रेल सुविधाओं को अविलम्ब आवश्यकता है
1 . अलवर-बहरोड़-नारनौल-महेंद्रगढ़ रेललाइन का निर्माण :- वर्तमान में अलवर से राठ क्षेत्र एवं हरियाणा के नारनौल और महेंद्रगढ़ में अनेक रिश्तेदारियां हैं जिसके कारण अलवर से बहरोड़ होते हुए नारनौल एवं महेद्रगढ़ के लिए हरियाणा परिवहन निगम एवं राजस्थान परिवहन निगम की अनेक बस संचालित हैं परन्तु सीधे रेलसंपर्क का अभाव है .
इस रेल लाइन के निर्माण से इन शहरों में आवाग���न बेहतर होगा साथ ही रूट पर पड़ने वाले बहरोड़ औधोगिक क्षेत्र एवं नीमराना औधोगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को भी लाभ होगा व अलवर आना सुगम होगा .अतः इस रेललाइन का जल्द निर्माण करवाया जाना चाहिए .इसका प्रस्ताव पूर्व में भी तैयार किया गया था
2 . अलवर में उपनगरीय स्टेशन का निर्माण :- अलवर शहर में वर्तमान में एक मात्र रेलवे स्टेशन अलवर जंक्शन है जिस पर अधिकतम प्लेटफार्म नंबर 4 का निर्माण किया ज��� सकता है और अधिक जगह अलवर जंक्शन पर नहीं है
जिससे दिल्ली-अहमदाबाद मुख्य रेलखंड पर स्थित अलवर जंक्शन पर सुबह और शाम को ट्रेन दबाव बहुत अधिक है साथ ही मथुरा-अलवर रेलखंड में गिनी चुनी ट्रेन हैं . अतः मथुरा –अलवर-रेवाड़ी रेलखंड में ट्रेनों की संख्या में वृद्धि और अलवर जंक्शन पर दबाव कम करने के लिए “अलवर छावनी “ उपनगरीय/सैटेलाइट स्टेशन का शीघ्र निर्माण आवश्यक है
3 .अलवर जंक्शन पर 12957/58 राजधानी एक्��प्रेस का ठहराव :- वर्तमान में अलवर शहर के एकमात्र स्टेशन अलवर जंक्शन पर 12957/58 स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव नहीं है जबकि यह अलवर से छोटे स्टेशन पर भी रूकती है . अलवर ठहराव से साबरमती ( अहमदाबाद ) के लिए फ़ास्ट रेलसेवा से यात्रियों को लाभ होगा जिससे रेलवे को अच्छा रेल राजस्व मिलेगा अतः जल्द ठहराव करवाया जाना चाहिए
सादर
टीम अलवर जंक्शन-AWR UNOFFICIAL ट्विट्टर
@byadavbjp आदरणीय @AshwiniVaishnaw जी @PMOIndia @ashvinigokul @kashiram_journo @KashiramRawal10 @TonkZiya @railgadi1854 @Richpal91 @MAHENDRA385454 @madanrrathore @PrabhuDyadav @BJP4Alwar @advkamleshtaran @DainikBhaskar @rpbreakingnews @babulalsharma19 @DrNilamyadav @BJP4Rajasthan @Sanjay4India1 जी @Rajgarh_RHG @naresh4nation @Tvnewsbharat_ @rkrampura11 @UmashankarJan12 @kherliNCRzone @moefcc
सेवामें ,
आदरणीय श्री अश्विनी वैष्णव जी ,
माननीय रेल , सूचना एवं प्रसारण ,
इलेक्ट्रॉनिक्स & प्रोधौगिकी मंत्री ,
भारत-सरकार
विषय :- दौसा-गंगापुर रेलखंड पर एक्सप्रेस अथवा सुपरफास्ट ट्रेनों के सञ्चालन में अत्यधिक देरी के सम्बन्ध में |
महोदय ,
उपरोक्त विषय के अंतर्गत निवेदन है कि दौसा-गंगापुर सिटी रेलखंड लोकसभा की आचार संहिता पूर्व 2024 में शुरू हुआ जिस पर शुरू होने पर एक डेमू रेल सेवा अजमेर-गंगापुर सिटी डेमू रेल सेवा शुरू कर दी गई परन्तु उसके बाद आज दिनांक 14 नवम्बर 26 तक कोई नई नियमित रेलसेवा नहीं शुरू की गई है
वर्ष 2025 में पर्यावरण मंत्री आदरणीय @Sanjay4India1 जी और दौसा सांसद आदरणीय @AapkaMurarilal जी ने मथुरा-कोटा ट्रेन वाया गोवर्धन-अलवर -दौसा के सञ्चालन की मांग की थी जिसे रेलवे द्वारा 04191/92 मथुरा- गंगापुर सिटी ट्रेन के रूप में चलाया गया .इसमें 3A के कोच नहीं था , सिर्फ 2A व स्लीपर श्रेणी के कोच थे . जनता की मांग को देखते हुए इसका गंगापुर सिटी में इंजन बदलकर अथवा शुरू से आखिर तक डीजल लोको से कोटा तक सञ्चालन किया जा सकता था मगर ऐसा नहीं किया गया और ट्रेन को कम यात्री भार दर्शाते हुए बंद कर द��या गया
आज सैक्शन शुरू होने के दो वर्ष बाद भी मथुरा / रेवाड़ी अथवा अलवर से कोटा ,झालावाड सिटी एवं मुंबई के लिए कोई रेल सेवा शुरू नहीं की गई है जबकि विद्युतीकरण भी पूर्ण हो चुका है .अतः अनुरोध है कि अविलम्ब इस रेल खंड पर कोटा, इंदौर, झालावाड सिटी व मुंबई की रेल सेवाएं शुरू करवाने का श्रम करें
सादर
टीम अलवर जंक्शन-AWR UNOFFICIAL ट्विटर
@AshwiniVaishnaw @byadavbjp @ombirlakota @AapkaMurarilal @Rao_InderjitS @GangapurCityJn @sameers16872315 @IR_CRB @PMOIndia @RajCMO @DainikBhaskar @rpbreakingnews @babulalsharma19 @NWRailways @drmkota @DRMJaipur_ @WesternRly @railgadi1854
बांदीकुई-भरतपुर-आगरा होकर 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का सञ्चालन, बांदीकुई-अलवर-मथुरा-आगरा होकर चलाई गई सिर्फ एक स्पेशल ट्रेन
हाल ही में फेस्टिवल सीजन में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का सञ्चालन किया जा रहा है .बांदीकुई-भरतपुर-आ���रा होकर 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं जो हनुमानगढ़, कोलकाता, पटना , प्रयागराज, वेरावल, सीकर , राजकोट, बरौनी , खातीपुरा, हावड़ा , कोलकाता और कामाख्या सहित देश के विभिन्न शहरों के लिए हैं
वहीँ दूसरी तरफ बांदीकुई-अलवर-गोवर्धन-मथुरा-आगरा होकर गिनी चुनी नियमित ट्रेन हैं फिर भी मात्र एक स्पेशल रेलसेवा भगत की कोठी-सूबेदारगंज (प्रयागराज ) चलाई ��ा रही हैं . बिहार, बंगाल की रेलसेवा चलाये जाने पर पर्याप्त यात्री भार की महती सम्भावना है साथ ही देश के बड़े तीर्थ स्थल गोवर्धन जी के लिए भी लम्बी दूरी की ट्रेनों के मिलने से श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा होगी मगर रेलवे द्वारा लगातार इस मांग को दरकिनार कर दिया जाता है और सभी स्पेशल ट्रेनों को बांदीकुई-भरतपुर-आगरा होकर चला दिया जाता है .
नियमित रेलसेवाएं भी अलवर-गोवर्धन-मथुरा रेलखंड पर नहीं बढ���ई जा रही .फ़िलहाल भगत की कोठी-सूबेदारगंज-भगत की कोठी ट्रेन को नियमित नंबर से चलाया जाना चाहिए कम से कम ताकि यात्रियों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिले .लालगढ़-प्रयागराज ट्रेन का यात्री भार नियंत्रित हो . पुनः दीपोत्सव की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनायें . अलवर-गोवर्धन-मथुरा रेलखंड न्याय की आशा में
@byadavbjp @PMOIndia @AshwiniVaishnaw जी @BhajanlalBjp @RajCMO @DhanrajPiparBJP @NagendraS19 @DainikBhaskar @rpbreakingnews @babulalsharma19 @pantlp @Deepakfulwani6 @AapkaMurarilal @Manju4bjp @BJP4Rajasthan @madanrrathore @DrSatishPoonia जी @OfficeOfDrSP @RailMinIndia जी @dreamgirlhema @irameshawasthi
आदरणीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी कुछ ट्रेनों का संचालन बांदीकुई अलवर गोवर्धन मथुरा होकर भी कर दीजिए सभी ट्रेनों का संचालन बांदीकुई भरतपुर आगरा फोर्ट होते हुए किया जा रहा है, भगत की कोठी ,सूबेदारगंज के अलावा किसी भी स्पेशल ट्रेन का संचालन अलवर मथुरा रेल लाइन से नहीं हुआ।
आदरणीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी कुछ ट्रेनों का संचालन बांदीकुई अलवर गोवर्धन मथुरा होकर भी कर दीजिए सभी ट्रेनों का संचालन बांदीकुई भरतपुर आगरा फोर्ट होते हुए किया जा रहा है, भगत की कोठी ,सूबेदारगंज के अलावा किसी भी स्पेशल ट्रेन का संचालन अलवर मथुरा रेल लाइन से नहीं हुआ।