+91 63940 15213 से कॉल कर दावा किया गया कि आज रात 9 बजे तक आपकी voice रिकॉर्ड mail कर दी जाएगी!रिचार्ज नहीं करने पर नंबर किसी प्रतिमा के नाम जारी कर दिया जाएगा।
@JioCare@reliancejio
महोदय क्या सच में नंबर रिचार्ज नहीं होने पर ऐसा हो जाएगा?
#अमेठी :गहरे तालाब में डूबने से मां बेटे की हुई दर्दनाक मौत, देर शाम नुनावा गांव के निवासी 23 वर्षीय रमेश विश्वकर्मा भैंस हांकने गया और गहरे तालाब में डूबने लगा, बेटे को डूबता देख 42 वर्षीय मां भी तालाब में बेटे को बचाने के लिए कूद गई, जिसके बाद दोनों की मौत @amethipolice
बाराबंकी के हैदरगढ़ में कश्यप मत्स्य जीवी सहकारी समिति ने ग्राम प्रधान व लेखपाल पर आवंटित तालाब में कथित रूप से मछली पकड़वाने का आरोप लगाया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
@UPGovt@DM_Barabanki@Uppolice@myogiadityanath#Barabanki
जनपद कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से 121 मोबाइल को बरामद किया गया (अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपए) एवं उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण की वीडियो बाइट।
#UPPolice#kaushambipolice
धन्यवाद उत्तर प्रदेश पुलिस एवं CEIR
मेरा खोया हुआ मोबाइल पुलिस की तत्परता और CEIR (DoT) की सहायता से मुझे वापस मिल गया। मैं मोहनगंज थाना, जनपद अमेठी की पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मेरे प्रकरण में कार्रवाई करते हुए मेरा मोबाइल बरामद कराया।
इन दो कन्याओं पर ट्रेंडिंग रील का ऐसा भूत सवार हुआ कि उन्नाव के नेशनल हाईवे को ही इन्होंने अपना पर्सनल डांस फ्लोर समझ लिया। बीच सड़क ‘नागिन डांस’ पूरे जोश में शूट हो रहा था... न ट्रैफिक नियमों की चिंता, न किसी अनहोनी का ख्याल।
रील वायरल क्या हुई, सीधे पुलिस की नजरों में आ गई। और वैसे भी @UPPolice की फुर्ती पूरे देश में मशहूर है। उन्होंने भी “संपेरा स्टाइल” में बीन बजानी शुरू की और तलाश अभियान छेड़ दिया। नतीजा ये हुआ कि कुछ ही दिनों में नागिन डांस वाली दोनों कन्याओं की पहचान हो गई और उन पर FIR दर्ज कर दी गई।
रीलबाज युवक/ युवतियों को सीख –
रील बनाइए, पर सड़क या अन्य किसी संवेदनशील क्षेत्र या स्थान को स्टूडियो बनाने से परहेज करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हो तो एक न एक दिन कानून के बीन की आवाज आपको जरूर सुनाई पड़ेगी।
~ साभार: @NCIBHQ
10 साल तक भरा प्रीमियम, मां बीमार हुई तो बीमा कंपनी ने मोड़ा मुंह
Star Health कम्पनी पर गंभीर आरोप, कैशलेस इलाज के नाम पर कैश की मांग
UP की राजधानी लखनऊ के @StarHealthIns@starhealthnet
के ऑफिस की वीडियो वायरल हो रही है.. जिसमे दावा किया गया की एक बेटे ने भरोसे के साथ हर साल 50 हजार रुपये प्रीमियम भरा। न कोई देरी, न कोई चूक। वजह सिर्फ एक थी—जब कभी मां बीमार पड़े, तो इलाज की चिंता न करनी पड़े। लेकिन जब मां सच में अस्पताल पहुंचीं और बेटा Star Health and Allied Insurance के लखनऊ कार्यालय गया, तो उसे मिला इंतजार, टालमटोल और आखिर में क्लेम से सीधा इनकार।
सबसे हैरान करने वाला जवाब एजेंट की ओर से आया—
“हमसे पूछकर पॉलिसी थोड़ी ली थी।”
कैशलेस का दावा, लेकिन अस्पताल में मांगा गया कैश
बीमा कंपनी विज्ञापनों में इलाज को पूरी तरह कैशलेस बताती है, लेकिन हकीकत में परिजनों से पहले पैसा जमा कराने को कहा गया। इलाज शुरू होने से पहले प्री-ऑथराइजेशन के नाम पर घंटों इंतजार कराया गया। जवाब न आने पर अस्पताल ने साफ कहा—
“पहले पैसा जमा कीजिए, बाद में क्लेम देखिए।”
#viralvideo
CC: @Khurpenchhealth@TweetAbhishekA
तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है...
सफेद में शांति, केसरिया में बलिदान, हरा में समृद्धि का संदेश है!
77वें गणतंत्र दिवस की
आपको और आपके परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं!
जय हिंद! 🇮🇳❤️
#26January#RepublicDay#BharatMataKiJai
नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎉
यह नया साल आपके लिए ढेर सारी खुशियाँ, सफलता, अच्छा स्वास्थ्य और अनगिनत रोमांचक पल लेकर आए। नई शुरुआत, बड़े सपने और सभी लक्ष्यों को हासिल करने की ऊर्जा मिले।
#happynewyear2026
🚖 "पापा की परी" का उड़ता अंदाज़!
कैब रुकी, सफर पूरा हुआ।
ड्राइवर बोला – "मैडम, पेमेंट?"
मैडम बोली – "अबे हट! किस बात का पेमेंट?"
सेवा ली, सवारी की, और अब बन गईं 'रूल्स की रानी'!
न नियम, न लिहाज़ – बस एंटाइटलमेंट की उड़ान!
लगता है जैसे कुछ लोगों के लिए "पापा की परी" होना ही पासपोर्ट है ज़िम्मेदारी से भागने का।
कहानी में ट्विस्ट:
ड्राइवर बेचारा सोचता रह गया – "क्या मैं टैक्सी चला रहा हूँ या कोई रियलिटी शो?"