भाजपा राज में दुनिया के सात अजूबे की दुर्गति देखकर लग रहा है कि यदि ताजमहल का पर्यटन प्रभावित हुआ तो 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का सपना कहीं 1 बिलियन तक न गिर जाए।
किसी गलत के हाथ में उस्तरा देने से यही होता है।
आज ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर हमने अपने सकारात्मक समाजवादी सिद्धांतों और संकल्पों पर आधारित ‘पीडीए का प्रण-पत्र’ अपने ‘जन-मन मैनिफेस्टो : 2027’ के रूप में जारी किया, जो उप्र की ख़ुशहाली और तरक़्क़ी का एक प्रगतिशील नया नक़्शा है जो ‘सामाजिक राज का न्याय लाने’ और ‘बंधु-राष्ट्र’ की संकल्पना को साकार करने और साथ ही न्यू जेनरेशन की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं का Neo India बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
#PDA_का_प्रणपत्र
लड़ाई झगड़ा छोड़कर आपको एक व्यावहारिक बात बताता हूं, 2019 में बसपा का एक भी सांसद नहीं था, चुनाव के बाद 10 हो गए, 2022 आते -आते इनमें से आधे सपा के साथ हो गए।
2022 में रालोद के पास एक भी विधायक नहीं था। चुनाव के ये 9 हो गए। कांग्रेस के पास 2019 में एक सांसद था, 2024 में ये 6 हो गए। इसका कारण अकेली सपा नहीं है। विपक्ष की एकता है।
सपा के पास ग्राउंड है। 2024 लोकसभा चुनाव में रायबरेली में राहुल गांधी के बस्ते भी लगने नहीं दिए जा रहे थे। 60 - 70 बूथ से शिकायत आ रही थी,तब इन बूथ पर सपा के कार्यकर्ता डट गए। सैकड़ों सपा वॉलर पर मुकदमे हुए, रामगोपाल यादव ने कोई गलत बात नहीं कही। कुछ जगह अपवाद है बस।
सपा को 26 सीटें की पेशकश नहीं करनी चाहिए थी,और प्रत्याशी घोषित नहीं करने थे, यह कहने वाले यह भी जाने कि कांग्रेस के कुछ नेता एक साल से जो इब्लीसी हरकत कर रहे हैं वो क्यों कर रहे हैं! दूसरा वाला भी इंसान है , वैसे भी उसे शिशुपाल कथा कंठस्थ है।
कांग्रेस हाईकमान की और से 89 सीट शॉर्टलिस्ट थी। सपा 56 का मन बनाकर बैठी थी। सपा में इस समय बड़े से बड़ा नेता भी किसी अन्य के टिकट का ठेका नहीं ले सकता। कांग्रेस के एक सामंती नेता ने 15 सीट का ठेका ले रखा है। एक पूर्व पार्षद ने 12 का और एक बहुत बोलने वाले नेता ने 5 का, अब समाजवादी पार्टी में जहां एक सीट की ठेकेदारी भी किसी के हाथ में नहीं है वो ठेकेदारों को जनता को बेचने के लिए कैसे छोड़ दें !
यह गठबन्धन विपक्ष की एकता और 2029 के लिए बहुत जरूरी है। थोड़ा थोड़ा ज़हर तो सबको पीना पड़ेगा। अगर वो भविष्य की और देख रहे हैं तो....
#samajwadiparty
#congress
सच्चे न्याय का एक स्वरूप अन्याय को रोकना भी होता है।
माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आरक्षण की हक़मारी को रोकने के लिए APO प्री परीक्षा 2025 को रद्द कर भाजपा के आरक्षण विरोधी चेहरे से नक़ाब हटाकर, उसका काला सच सबके सामने ला दिया है।
भाजपा सरकार में यूपी में रद्द हुई परीक्षाओं में ये 22वीं परीक्षा है। सच तो ये है कि भाजपा भी जानती थी कि न्यायालय में ये मामला टिकेगा नहीं और परीक्षा रद्द हो जाएगी, न नौकरी देनी पड़ेगी, न आरक्षण और न ही किसी को वेतन। हम तो ये बात हर बार कहते हैं और आज फिर दोहरा रहे हैं कि ‘नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।’
मेरिट के आधार पर अनारक्षित सूची में स्थान पाने के पात्र पिछड़े और दलित अभ्यर्थियों को उनकी आरक्षित श्रेणी तक सीमित रखना PDA के अधिकारों पर चोट है।
• APO भर्ती परीक्षा में शामिल 50 हजार से अधिक अभ्यर्थियों और उनके परिवारों की मेहनत, समय और उम्मीदों के साथ खिलवाड़ की जवाबदेही कौन लेगा?
• पढ़ाई और परीक्षा के लिए माता-पिता ने अपनी कमाई लगाई। अब दोबारा परीक्षा का खर्च और मानसिक तनाव भी अभ्यर्थी ही झेलें?
• दोषी भाजपा सरकार अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकती।
समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर भर्ती के हर चरण में आरक्षण और मेरिट के नियमों का सही पालन सुनिश्चित करेंगे, ताकि युवाओं को अपने अधिकारों के लिए बार-बार अदालत का दरवाजा न खटखटाना पड़े।
भाजपा हटाओ, नौकरी पाओ!
सब जानते हैं कि भाजपा सरकार हृदयहीन और असंवेदनशील है जो उन एक बेबस माँ व शिक्षिका जी का दर्द व ज़िम्मेदारी कभी नहीं समझ सकती है, जिनका एक पैर पहले से ही पोलियोग्रस्त है और अब मुख्यमंत्री जी के आयोजन के लिए भीड़ जुटाने में लगी एक बस ने उनके पैर को बुरी कुचल दिया है।
हम निष्ठुर उप्र भाजपा सरकार से अपील करते हैं कि:
- वो उनके हर संभव सर्वोच्च स्तरीय इलाज का प्रबंध करवाए,
- 25 लाख का मुआवजा और
- सरकारी आवास योजना के तहत घर दे,
- गंभीर हालातों को देखते हुए स्वास्थ्य लाभ के लिए बिना वेतन काटे छुट्टी दे व
- पीड़ित शिक्षिका जी को ठीक होने के बाद घर के सबसे पासवाले स्कूल में नियुक्ति दे।
मुख्यमंत्री जी के लिए भीड़ जुटाने में लगी गाड़ियों का ख़ामियाज़ा एक मजबूर माँ क्यों उठाये, अब क्या इस ‘माँ’ से भी वो यही कहेंगे कि ‘भाषण सुनने के मूड में नहीं हैं’।
बेहद निंदनीय!
विशेष : अगर 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का सपना देखनेवाली उप्र भाजपा सरकार के पास इलाज कराने के लिए निधि-नीयत न हो तो कृपया हमें बता दें, सारी व्यवस्था हम कर देंगे।
हम कन्नौज ही नहीं पूरे प्रदेश के अपने हर एक ‘पीडीए-प्रहरी’ से व्यक्तिगत रूप से कह रहे हैं कि वो निर्वाचन आयोग की हर गतिविधि पर ध्यान रखे और सबूत भी जुटाता रहे तथा नये नाम जुड़ने के संबंध में ये फ़ार्मूला अपनाएं:
एक भी फ़र्ज़ी वोट जुड़े नहीं
एक भी सही वोट घटे नहीं!
रही बात ईवीएम की तो जनता कह रही है कैसे विश्वास कर लें क्योंकि ‘हाथी के दांत दिखाने के और होते हैं और खाने के और’… बाक़ी जनता समझदार है और और भाजपा की ‘चंडीगढ़ी चाल’ से परिचित भी है।
समाजवादी पार्टी ने सौ सुनार की एक लुहार की कर दी। कांग्रेस के नेता लंबे समय से चूंट रहे थे, अब सपा के नेताओं ने एक साथ बदला ले लिया। दोनों दल जनता की बात समझे तो यह गठबंधन बहुत जरूरी है!
मान ही लीजिए कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी के लिए ही नहीं बल्कि डिंपल यादव और प्रियंका गांधी के लिए भी यह गठबन्धन जरूरी है , यह भी याद कीजिए कि 2024 में बनारस में प्रियंका- डिंपल के संयुक्त रोड शो ने कैसे माहौल को बदल दिया था, भले ही अजय राय अपनी पीठ थपथपा ले मगर बनारस के इस रोड शो ने ही भाजपा को असली तकलीफ पहुंचाई थी।
आज 26 सीटों की पेशकश की खबर कांग्रेस को खराब लग रही होगी, मगर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी कांग्रेस नेताओं की उलटी सीधी 'सम्मानजनक ' सीटों वाली भाषा महीनों से बुरी लग रही थी, 200 सीटें मांगना, हमारा बिना अखिलेश सीएम नहीं बन पायेंगे, जैसे बयान देकर कांग्रेस के नेता , समाजवादी पार्टी के दिल में अपने लिए गुबार भर रहे थे जिसे कभी न कभी तो फूटना ही था।
उन सभी नेताओं ने जो बयानवीर बन रहे थे उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के रास्ते में कांटे बौने का काम किया है ! उनके निजी हितों ने इस रिश्ते को खराब करने का काम किया तो हालात यहां तक पहुंचे, आपको पता है भाजपा सरकार के पास 288 विधायक है ! बहुमत के लिए 203 चाहिए होते हैं ! कम से कम 100 विधायकों का हार जाना आसान नहीं है। विपक्ष यूपी चुनाव को इतना आसान न माने!
यह फाइनल से भी कठिन सेमीफाइनल है ! ऐसे समय पर जब तैयारी एकजुटता के साथ होनी चाहिए थी वहां हल्की बयानबाजी और थोड़ी सी नासमझी ने मोमेंटम बिगाड़ दिया।
@RahulGandhi@yadavakhilesh
#Congress
#SamajwadiParty
चित्रा त्रिपाठी - 403 सीटों पर ओवैसी का गठबंधन चुनाव लड़ रहा है उत्तर प्रदेश में।
आजम खान - मैंने तो पहले ही आपसे पूछा था कि आप राजनीति में आने वाली हैं तो एक बार आजमा लीजिए वो लोग मुख्यमंत्री बना रहे हैं
क्या पता आपको भी बना दें।🤣
बस इतना काफी था चित्रा त्रिपाठी के लिए इतने दिनों से बैटिंग कर रही हैं कुछ तो फायदा होना चाहिए न और क्या पता आगे दिख भी जाएं।
आज़म खान साहब: हम तो मान कर चल रहे हैं की अगली सरकार हमारी होगी और बिल्कुल थंपिंग मेजोरिटी से होगी हमे पूरा यकीन है।
चित्रा:आपको किन मुद्दों पर लगता है कि आपकी सरकार होगी?
आज़म साहब: कोई एक मुद्दा हो तब तो,आप बताइए किस-किस मुद्दे पर नहीं चुनेगी, एक हो तो!
जबसे आज़म साहब बाहर आयें हैं पूरी मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
मेरे मुंह से गलती से निकल गया था कि अब्दुल ‘अल्लाह’ का नाम है. मेरी ज़बान फिसल गई थी. मैं बहुत परेशान था और सेहत भी ज्यादा खराब थी, लेकिन मेरा अल्लाह जानता है वो माफ करने वाला है. वो जानता है कि मुझसे गलती से एक लफ्ज निकल गया…
- आज़म खान (समाजवादी पार्टी)
The alliance is intact, and it will remain so.
Congress will contest a respectable number of seats. Anything below 80 is simply not on the table this time.
Ignore the trolls creating unnecessary confusion. They do not speak for the SP leadership.
Akhilesh Yadav knows that he can become the CM of Uttar Pradesh only with Congress’s support.