आज पुलिस अधीक्षक महोबा व जनपद के समस्त अधिकारियों के साथ,तहसील चरखारी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई कर समस्याओं को सुना गया। इस दौरान शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए ।
@UPGovt@InfoDeptUP@UpRuralDev@uppanchayatiraj@BoardofRevenue
#जनता_दर्शन #संपूर्ण_समाधान_दिवस
IGRS पोर्टल पर प्राप्त राजस्व भूमि विवाद संबंधी प्रकरणों के विशेष अभियान के अंतर्गत आज तहसील कुलपहाड़ में 06 शिकायतों का मौके पर सफल निस्तारण कराया गया।
🔹 ग्राम बग़वाहा: लगभग 35 वर्ष पुराने राजस्व अभिलेख त्रुटि संबंधी प्रकरण का SDM द्वारा, लेखपाल एवं भूमि प्रबंधन समिति (LMC) से तथ्यात्मक सत्यापन कराकर विधिसम्मत प्रक्रिया से अभिलेख संशोधित कराया गया एवं 35 वर्ष पुरानी समस्या का एक दिन में समाधान करते हुए मौके पर ही नागरिक को संशोधित खतौनी सौंपी गई।
🔹 ग्राम अजनर व लोधीपुरा: स्थलीय निरीक्षण और आपसी समझौते के आधार पर विवादों का शांतिपूर्ण समाधान, दोनों पक्ष पूर्णतः संतुष्ट।
🔹 ग्राम उमरई, अलीपुरा एवं टोलपांतर:- राजस्व टीम द्वारा भूमि विवाद संबंधी प्रकरणों का मौके पर पारदर्शिता के साथ निस्तारण किया गया।
#DigitalGovernance #mahoba #PublicWelfare #RevenueResolution #UPAdministration #QuickRedressal
@UPGovt@InfoDeptUP@BoardofRevenue@CMOfficeUP@jansunwai_up@Commbanda1997
आज ग्राम्य विकास, पंचायतीराज विभाग सहित अन्य विभागों के साथ विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान क्षेत्र पंचायत निधि, विगत वित्तीय वर्ष के व्यय एवं चालू वित्तीय वर्ष के नियोजन सहित विभिन्न विकास योजनाओं -राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), ग्राम निधि, सांसद एवं विधायक निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), फैमिली आईडी तथा बुंदेलखंड विकास निधि के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए, संबंधित विभागों के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई। विकास कार्यों से संबंधित सभी संचालित योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने, फैमिली आईडी से संबंधित कार्यों में तेजी लाने तथा ग्राम स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया।
#Bundelkhand #Mahoba #GraminVikas #PanchayatiRaj #GoodGovernance #PublicWelfare
@UPGovt@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UpRuralDev@MoRD_GoI@uppanchayatiraj@mopr_goi@InfoDeptUP@DAY_NRLM
आज IGRS/जनता दर्शन के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापरक समाधान तथा शिकायतों के निस्तारण में प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान जन शिकायतों के निस्तारण में अधिकारीवार समीक्षा कर अधिक संख्या में असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त करने वाले अधिकारियों को सुधार करने तथा जन शिकायतों का निस्तारण, नियमानुसार स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतकर्ता की संतुष्टि के आधार पर किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही CM डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा में, C, D व E श्रेणी प्राप्त करने वाले अधिकारियों को कड़ी चेतावनी के साथ आवश्यक सुधार कर अगली रैंकिंग में A एवं B श्रेणी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए।
#UPGovernment #IGRS #PublicGrievance #CMDashboard #GoodGovernance #Mahoba
@UPGovt@CMOfficeUP@BoardofRevenue@jansunwai_up@UpRuralDev@InfoDeptUP@uppanchayatiraj
INTERNATIONAL CONFERENCE ON MAINTENANCE OF LAW AND ORDER IN ELECTIONS
This International conference has been convened with the objective of fostering dialogue, sharing best practices, and deliberating upon effective strategies for the maintenance of law and order during electoral processes. The conference shall bring together distinguished experts, electoral officials, law enforcement representatives, and policymakers from across the globe to exchange insights and strengthen electoral integrity.
जनपद में आगामी त्यौहार 'मोहर्रम' को शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न कराये जाने हेतु,आज पुलिस अधीक्षक महोबा के साथ नगर के धर्मगुरुओं,सम्मानित/वरिष्ठ नागरिकों व समाजसेवियों की उपस्थिति में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की बैठक की गई। इस दौरान सम्मानित नागरिकों एवं धर्मगुरुओं के द्वारा सांझा की गई जानकारी व प्राप्त सुझावों पर विस्तृत चर्चा करते हुए,संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये-
* त्यौहार पूर्व की भांति और निर्धारित रूट पर ही मनाया जाये एवं ताजियों की हाइट सीमित रखी जाए।
* सुरक्षा की दृष्टि से निर्धारित रूट पर जर्जर/लटकते विद्युत तारों को तुरंत दुरुस्त करने एवं त्यौहार के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने हेतु अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया।
* मोहर्रम के त्यौहार व उससे पूर्व जनपद के सभी जुलूस से संबंधित मार्गों पर साफ सफाई, प्रकाश व पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु EO नगर पालिका व ग्रामीण क्षेत्रों के लिये DPRO को निर्देशित किया।
* शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु चिह्नित स्थलों पर मेजिस्ट्रेट व पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती करने के निर्देश।
* शहर के भीड़ भाड़ वाले स्थानों,चौराहों एवं बाजारों में CCTV कैमरों के माध्यम से निगरानी रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
* सोशल मीडिया में अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने व शांतिभंग करने वालों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गए।
** इस दौरान जनपदवासियों से आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाये जाने की अपील की गई। **
#MahobaPolice #Moharram2026 #PeaceCommittee #LawAndOrder #DistrictAdministration #UPPolice #Peace #UttarPradesh
@UPGovt@CMOfficeUP@mahobapolice@Uppolice@InfoDeptUP@homeupgov@rangechitrakoot@Commbanda1997
आज कलेक्ट्रेट सभागार में IGRS/जनता दर्शन के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापरक एवं समयान्तर्गत समाधान तथा शिकायतों के निस्तारण में प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान जनशिकायतों के निस्तारण में अधिकारी वार समीक्षा कर निस्तारण की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया तथा निस्तारण में लापरवाही बरतने व अधिक संख्या में असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए वेतन पर रोक लगाये जाने के निर्देश दिये गए। साथ ही जन शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण, स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतकर्ता की संतुष्टि के आधार पर किये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
#PublicGrievance #IGRS #GoodGovernance #Accountability
@UPGovt@CMOfficeUP@mahobapolice@jansunwai_up@BoardofRevenue@Commbanda1997
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बाल श्रम के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, बाल अधिकारों के संरक्षण को प्रोत्साहित करने तथा बाल श्रम मुक्त एवं समावेशी समाज के निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जनपद के शहरों व कस्बों में प्रचार प्रसार कराने हेतु संचालित किये जा रहे प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
#StopChildLabour #ChildRights
#EndChildLabour #NoToChildLabour #AwarenessDrive
@UPGovt@CMOfficeUP@InfoDeptUP@mahobapolice@LabourMinistry@UPLABOURDEPT
विभिन्न माध्यम से प्राप्त भूमि विवाद एवं अतिक्रमण संबंधी प्रकरणों में अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही कर समाधान कराने के दिये गए निर्देशों के क्रम में,उपजिलाधिकारी, महोबा की टीम द्वारा *Anti illegal Encroachment Drive* के अंतर्गत,भूमि विवाद से संबंधित 05 शिकायतों का मौके पर समाधान कराया गया।
1– राजस्व विभाग एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौजा रहेलिया, तहसील व जनपद महोबा स्थित खाता संख्या 395 के गाटा संख्या 484मि॰, रकबा 0.9630 हेक्टेयर, श्रेणी 5-3-ड (अन्य कृषि योग्य बंजर भूमि) का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान उक्त भूमि पर अस्थायी रूप से किये गये अतिक्रमण को राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर आवश्यक कार्यवाही कर हटवा दिया गया तथा भूमि को खाली करा लिया गया।
2– ग्राम कालीपहाडी तहसील महोबा में भूमि गाटा सं॰ 731 रकबा 0.101हे0 में कृषकों का आपसी विवाद था। मौके पर दोनों कृषकों की उपस्थिति में भूमि की नाप कराकर समाधान कराया गया। इस कार्यवाही से दोनों पक्ष संतुष्ट है।
3– ग्राम शाहपहाड़ी एवं चुरबरा तहसील महोबा की सीमा पर स्थित शाहपहाड़ी की गाटा संख्या 360 एवं चुरबरा की गाटा संख्या 340 के मध्य स्थित मेड़े की रास्ता को लेकर विवाद था जिसे शिकायतकर्ता एवं अन्य खातेदारों की उपस्थिति में अभिलेखीय एवं स्थलीय जांच करते हुए राजस्व टीम महोबा द्वारा शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है।
4– ग्राम मकरबई तहसील महोबा में खलिहान भूमि की गाटा सं॰ रकबा 1.109 हे॰ में से 0.531 हे॰ क्षेत्रफल पर तार बाड़ी कर, जोतकर अवैध कब्जा किया गया था, जिसको लेकर विवाद था। राजस्व टीम द्वारा नाप कराकर कब्जा मुक्त कराया गया तथा उपस्थित ग्राम प्रधान मकरबई को तार फेन्सिंग कर वृक्षारोपण हेतु गड्ढे करवाने के लिए कहा गया।
5- स्थानीय नागरिकों से प्राप्त जानकारी के आधार पर शहर के कीरत सागर तालाब महोबा के कीर्ति द्वार के पास स्थित अवैध बाउंड्री बाल के माध्यम से किये जा रहे अतिक्रमण को राजस्व टीम महोबा द्वारा हटाया गया।
**शिकायतों के निस्तारण में की गई कार्यवाही से सभी शिकायतकर्ता संतुष्ट है।
#JanSunwai #AntiEncroachment #UPPolice #RevenueDept
#Mahoba #PublicGrievance
@UPGovt@CMOfficeUP@InfoDeptUP@mahobapolice@BoardofRevenue@Commbanda1997@jansunwai_up