नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम (Aspirational Districts Programme) के अंतर्गत सितंबर 2025 की डेल्टा रैंकिंग के आधिकारिक परिणाम जारी किए गए हैं। नवीनतम मूल्यांकन में जनपद चित्रकूट ने विभिन्न विकास संकेतकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के 112 आकांक्षी जनपदों में 12वां स्थान प्राप्त किया है।
गौरतलब है कि जून 2025 की रैंकिंग में जनपद चित्रकूट 42वें स्थान पर था। इस प्रकार जनपद ने 30 स्थानों का उल्लेखनीय सुधार दर्ज करते हुए प्रशासनिक दक्षता एवं विकासात्मक कार्यों की प्रभावशीलता का परिचय दिया है।
यह उपलब्धि जिलाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन, दूरदर्शी प्रशासनिक दृष्टिकोण एवं सतत मॉनिटरिंग का प्रतिफल है।
नीति आयोग के ‘Champions of Change’ पोर्टल पर प्रदर्शित सभी Key Performance Indicators (KPIs) की विभागवार एवं ब्लॉकवार सूक्ष्म समीक्षा सुनिश्चित की गई। साथ ही विभिन्न विभागों के मध्य प्रभावी Inter-Departmental Coordination स्थापित कर कोर इंडिकेटर्स के संतृप्तिकरण (Saturation) पर विशेष बल दिया गया।
#chitrakoot #NITIAayog #AspirationalDistricts #GoodGovernance #EducationForAll
#MissionDevelopment #UPGovernment
#पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में थाना राजापुर में #थाना_समाधान_दिवस का आयोजन किया गया। #समाधान दिवस के दौरान भूमि-विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरण, चक रोड, नाली तथा अन्य लंबित प्रकरणों की सुनवाई की एवं थाना समाधान दिवस निस्तारण रजिस्टर का भी अवलोकन किया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों का #गुणवत्तापूर्ण शीघ्र निस्तारण किए जाने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही #निर्वाचक नामावलियों की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में गणना प्रपत्र वितरण के बारे में जानकारी करते हुए सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्रों के #बूथ लेवल ऑफिसरों के माध्यम से गणना प्रपत्रों का त्वरित वितरण कराना सुनिश्चित करें।
#चित्रकूट #UPCM #chitrakoot
#chitrakootdham #ElectionCommission