@alokrajRSSB साहब अभी इसका क्या होगा आप 27 बता रहे है इसमें और कितने होंगे क्या पता हमारा तो हक खा गए ना आप सोचते थे इतनी मेरिट ऊपर rpsc की टक्कर भी नहीं यह होता है
मणिपुर में हिंसा की आग तीन साल बाद भी बुझने का नाम नहीं ले रही है।यह हिंसा बेहद चिंताजनक है।
आज भी निर्दोष बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं, सेना के वाहन और जवान तक सुरक्षित नहीं हैं।
शांति का कोई ठोस कदम उठाने की जरूरत नहीं समझ रहा आख़िर क्यों सरकार चुप्पी साधे बैठी है?
मोदीजी मणिपुर भी भारत का ही हिस्सा हैं आपकी जिम्मेदारी बनती है वहाँ के लोगों को सुरक्षा प्रदान करें और ऐसी हिंसा से देश की सेना के जवान आख़िर कब तक अपनी जान जोखिम में डालेंगे?
#NirmalChoudhary
श्री राजकुमार रोत सांसद डुंगरपुर बांसवाडा) पर लोकसभा में हुई अमित शाह द्वारा अभद्र टिप्पणी को लेकर आज 6 अप्रैल डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर ज्ञापन दिया गया
#आदिवासी_विरोधी_अमित_शाह
जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए स्व-गणना प्रारम्भ हो चुकी है।
स्व-गणना एक सुरक्षित, वेब-आधारित सुविधा है, जो 16 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।
पहली बार, उत्तरदाताओं को प्रगणकों के आने से पहले अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन विवरण भरने का विकल्प उपलब्ध कराया गया है।
अमित शाह द्वारा संसद भवन में असंवैधानिक शब्द बोलकर भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत की आवाज़ दबाने की नीती तानाशाही है जिसे लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है अमित शाह देश के आदिवासीयों से माफ़ी मांगे अन्यथा आदिवासी समाज द्वारा बड़ा आंदोलन खड़ा होंगा।
@roat_mla
#अमित_शाह_माफी_मांगे
भारत आदिवासी पार्टी का सांसद राजकुमार रोत कमलकांग्रेस के दलालों को बर्दास्त नहीं हो रहा है इसलिए सोशल मिडिया वार के बाद अब देश का गृहमंत्री खुद धमकिया देने पर उतारू हो गया है!!
शर्म करो @AmitShah#अमित_शाह_माफी_मांगे
पिछले 6 वर्षों में ₹2.6 लाख करोड़ खर्च होने के बावजूद ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में BSNL की स्थिति काफी खराब है। सरकारी खजाने से इतना खर्च करने के बाद भी जमीन पर असर क्यों नहीं दिख रहा ?
आदिवासी क्षेत्रों में पहले ही कनेक्टिविटी कम है, जो है उसमें भी लोग ज्यादा पैसे लेने वाली प्राइवेट कंपनियों पर निर्भर हैं, जबकि सरकार डिजिटल इंडिया की बात करती है।
आखिर BSNL की सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों तक क्यों नहीं पहुंच रही है ?
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, चुरू जिले के रतनगढ़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,आप देखिए कैसे सड़को पर आपके परिवहन विभाग के अधिकारी ट्रक वालों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं | मुख्यमंत्री जी को इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए परिवहन विभाग के इन अधिकारियों / कार्मिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए कठोर विभागीय कार्यवाही करनी चाहिए, सरकार यदि परिवहन विभाग के ऐसे भ्रष्ट लोगों पर कार्यवाही नहीं करेगी तो आम जन में यह संदेश जाएगा कि परिवहन विभाग के ऐसे नाकारा और भ्रष्ट जिम्मेदारों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है |
@RajCMO
शर्म की बात है.. एक गरीब खून से लथपथ है, और भाजपा की भ्रष्ट सत्ता खामोश!
क्या भाजपा सरकार ने इन अधिकारियों को गुंडागर्दी और लूट का लाइसेंस दे रखा है?
राजस्थान में जंगलराज के साथ ये इंसानियत को शर्मसार करनी वाली तस्वीरें हैं।रतनगढ़ में परिवहन विभाग के RTO अधिकारी द्वारा ट्रक ड्राइवर से मारपीट करना और उसका मोबाइल छीनना भजनलाल जी के कथित "सुशासन" पर करारा तमाचा है।
ये सिर्फ मारपीट नहीं, सत्ता के नशे में चूर भ्रष्ट तंत्र की बर्बरता है, अफसरशाही बेलगाम है।
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, गुंडागर्दी और मारपीट पर जब आम आदमी पर कार्रवाई हो सकती है, तो फिर ऐसे अधिकारियों को जेल क्यों नहीं? क्यों कानून सबके लिए समान नहीं है?
“जब शासन सो जाता है, तब अपराधी खुलकर मुस्कुराता है।”
राजस्थान में कानून व्यवस्था का हाल देखिए…
बाड़मेर जिले के बीजराड़ थाना क्षेत्र में 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने पहुंचे एक छात्र का दिनदहाड़े बोलेरो में आए बदमाशों ने परीक्षा केंद्र से ही अपहरण कर लिया।
उसे सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा और अधमरी हालत में सड़क किनारे फेंक दिया।
जिस उम्र में बच्चे भविष्य की परीक्षा देने जाते हैं, उस उम्र में उन्हें जिंदगी की जंग लड़नी पड़ रही है।
सरकार बताये — क्या अब परीक्षा केंद्र भी सुरक्षित नहीं रहे?
क्या अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें कानून का कोई डर नहीं?
सरकार और प्रशासन से माँग है कि जनता को सुरक्षा के दावे नहीं, अपराधियों पर ठोस कार्रवाई चाहिए।
@BhajanlalBjp@RajCMO@PoliceRajasthan@RajPoliceHelp@BarmerDm@BarmerPcr
#NirmalChoudhary
राजस्थान NSUI के प्रदेश अध्यक्ष श्री @VinodJakharIN जी को NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके सशक्त नेतृत्व और छात्रहित के प्रति समर्पण से संगठन नई ऊँचाइयों को छुए।
आपके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ।
#NSUI#VinodJakhar