महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक निर्णय! 🇮🇳
महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्रियों एवं माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी का हार्दिक आभार, जिन्होंने 15,000 NHM कर्मचारियों एवं अधिकारियों के समायोजन/नियमितीकरण की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लिया। इसमें 152 Community Health Officers (CHOs) भी शामिल हैं।
महाराष्ट्र देश में NHM कर्मचारियों के नियमितीकरण की दिशा में ऐसी पहल करने वाला पहला राज्य बना है।
AIACHO के प्रयासों से CHOs के लिए समान कार्य, समान वेतन के मुद्दे पर भी सकारात्मक सहमति बनी है। शैक्षणिक योग्यता के आधार पर ग्रेड अलग-अलग होने के बावजूद, B. Sc. Nursing CHOs और AYUSH CHOs का वेतन समान रखने का आश्वासन दिया गया है।
@Dev_Fadnavis@mieknathshinde@iprakashabitkar #AIACHO