राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
बापू ने अपने विचारों और आचरण से पूरी दुनिया को दिखाया कि सत्य,अहिंसा और नैतिक साहस से भी बड़े से बड़ा परिवर्तन संभव है।
उनके आदर्श आज भी हमें न्याय,शांति और मानवता की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
#MahatmaGandhi
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳
इस अवसर पर आइए अपने संविधान के मूल मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता,समानता और बंधुत्व के प्रति अपनी आस्था को और दृढ़ करें।
लोकतंत्र की भावना राष्ट्र को सशक्त बनाए और हमें एक एकजुट, समावेशी एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण हेतु प्रेरित करे
जय हिंद! 🇮🇳
भारत की पहली महिला शिक्षिका, क्रांतिकारी समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनाकर उन्होंने वंचितों, शोषितों और महिलाओं को अधिकार व आत्मसम्मान का मार्ग दिखाया।
उनका संघर्ष और विचार सदैव हमें प्रेरित करते रहेंगे ।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज़ादी की लड़ाई से लेकर आज तक संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा में कांग्रेस का संघर्ष जारी है।
#CongressFoundationDay
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या ने एक बार फिर समाज को झकझोर कर रख दिया है।
यह सिर्फ़ एक परिवार पर हमला नहीं, बल्कि मानवता, बराबरी और संविधान के मूल्यों पर सीधा प्रहार है।
हम इस जघन्य अपराध की कटु निंदा करते हैं और माँग करते हैं कि
दोषियों को तुरंत गिरफ़्तार कर सख़्त से सख़्त सज़ा दी जाए।पीड़ित परिवार को न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले।प्रशासन निष्पक्ष और तेज़ी से कार्रवाई करे।
समाज के हर वर्ग को इस अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करनी होगी।चुप रहना भी अन्याय में भागीदार होना है ।
#JusticeForHariomValmiki #JusticeForHariom
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष श्री @devendrayadvinc जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐
हम ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करते हैं।
ऊर्जा और उत्साह से भरी हुई "टीम मध्यप्रदेश" कांग्रेस के वैचारिक प्रवाह को नई गति दे रही है! जन अपेक्षाओं को साकार करने के लिए भी हम सभी प्राण-प्रण से संघर्ष करेंगे!
प्रदेश प्रभारी श्री हरीश जी चौधरी के साथ सभी नव-नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने संकल्प लिया! हम मिलकर लड़ेंगे, हर हाल में जीतेंगे!
📍नई दिल्ली | कांग्रेस मुख्यालय
संविधान ने हिंदुस्तान के हर नागरिक को एक वोट दिया है, लेकिन पूरे देश में आपका ये वोट चोरी किया जा रहा है।
यात्रा में हमसे ऐसे कई लोग मिले, जिनका बिना किसी कारण वोट काट दिया गया। इसी तरह महाराष्ट्र में भी लाखों फर्जी वोटर्स जोड़ दिए गए थे।
जब हमने चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट और वीडियोग्राफी मांगी, तो उन्होंने मना कर दिया। वीडियोग्राफी देने का कानून ही बदल दिया।
: 'वोटर अधिकार यात्रा' में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 कटिहार, बिहार
महज धरना देने पर बैतूल नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा जी एवं उनके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई।
यह भाजपा की तानाशाही और राजनीतिक द्वेष का जीता-जागता सबूत है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज़ दबाने, लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने और विपक्ष को डराने का यह निकृष्ट प्रयास है।
भाजपा यह भली-भांति समझ ले - कांग्रेस का हर सिपाही अन्याय के खिलाफ सीना तानकर खड़ा है।
मैं स्वयं और पूरी कांग्रेस पार्टी, श्री निलय डागा जी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।
सत्य की लड़ाई में न कभी झुके हैं, न झुकेंगे।
.
.
.
@NilayDagaINC@INCIndia@INCMP