19 वर्ष के देवव्रत महेश रेखे जी ने जो उपलब्धि हासिल की है, वो जानकर मन प्रफुल्लित हो गया है। उनकी ये सफलता हमारी आने वाली पीढ़ियों की प्रेरणा बनने वाली है।
भारतीय संस्कृति में आस्था रखने वाले हर एक व्यक्ति को ये जानकर अच्छा लगेगा कि श्री देवव्रत ने शुक्ल यजुर्वेद की माध्यन्दिन शाखा के 2000 मंत्रों वाले 'दण्डकर्म पारायणम्' को 50 दिनों तक बिना किसी अवरोध के पूर्ण किया है। इसमें अनेक वैदिक ऋचाएं और पवित्रतम शब्द उल्लेखित हैं, जिन्हें उन्होंने पूर्ण शुद्धता के साथ उच्चारित किया। ये उपलब्धि हमारी गुरु परंपरा का सबसे उत्तम रूप है।
काशी से सांसद के रूप में, मुझे इस बात का गर्व है कि उनकी यह अद्भुत साधना इसी पवित्र धरती पर संपन्न हुई। उनके परिवार, संतों, मुनियों, विद्वानों और देशभर की उन सभी संस्थाओं को मेरा प्रणाम, जिन्होंने इस तपस्या में उन्हें सहयोग दिया।
જય ગૌ માતા! જય શ્રી રામા!
પંચમહાલ જિલ્લા પોલીસ વડા શ્રી ડો. હરેશભાઈ દુધાત સાહેબશ્રી @hareshdudhat દ્વારા ગૌહત્યા - પશુ તસ્કરી અટકાવવા સારું ગૌરક્ષક સ્કોડ ની રચના કરવામાં આવી! જિલ્લા પોલીસ વડા સાહેબશ્રી નો સમગ્ર સનાતન પરિવાર ગુજરાત વતી ખૂબ ખૂબ આભાર સહ વંદન..
@SP_Panchmahal
सत्य, सनातन, सदाचार और सकारात्मकता की शाश्वत विजय के पावन प्रतीक महापर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
दीपोत्सव केवल दीप जलाने का अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मा में आशा का आलोक, समाज में समरसता का स्पंदन और राष्ट्र में नवजागरण का संकल्प है।
प्रभु श्री राम और माता जानकी की कृपा से घरों के साथ हृदय भी आलोकित हों, सभी के जीवन में विश्वास, उत्साह और उमंग का दीप प्रज्वलित हो, यही प्रार्थना है।
जय जय सियाराम!
समस्त देशवासियों को भगवान परशुराम जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठा, धर्म और मानवता की सेवा की प्रेरणा देता है।