दलितों की जमीन पर कब्जा!
यूपी के मेरठ के सरधना में भूमाफियाओं ने दलित समुदाय के 72 पट्टों की जमीन पर कब्जा कर लिया है।
पीड़ित जब जमीन के कागज लेकर जाते हैं, तो कब्जेदार उन्हें गालियां देते हुए मारते-पीटते हैं। थाना, तहसील में कोई नहीं सुन रहा। अब DM से न्याय की गुहार लगाई है।
शिवपुरी में क्लासरूम में रखी बोतल से पानी पीने पर शिक्षक लोकेश शर्मा ने SC समुदाय के जिस बच्चे को बुरी तरह पीटा है, अभी-अभी उसके पिता राजू जाटव से मेरी बात हुई।
जातिवादी लोकेश शर्मा को हरगिज माफ नहीं किया जाएगा। आरक्षण हटाओ आंदोलन वालों, सच्चाई देखो।
1.अब जबकि संसद का मानसून सत्र कल दिनांक 20 जुलाई से शुरू हो रहा है, एक बार फिर यह देश व आमजन की चिन्ता है कि क्या इस बार भी फिर से संसद का सत्र हंगामा व स्थगन आदि की भेंट चढ़ जायेगा, या फिर ज़बरदस्त महंगाई, ग़रीबी, बेरोज़गारी, महिला असुरक्षा, महत्वपूर्ण परीक्षाओं के भी पेपरलीक आदि से जुड़े देश के ज्वलन्त मुद्दों से उत्पन्न उत्तेजित, आक्रोशित व आन्दोलित माहौल को शान्त करने व इनके संतोषजनक समाधान हेतु गंभीरता दिखाई जायेगी।
2.वैसे ख़ासकर अयोध्या श्रीराम मन्दिर में चढ़ावा की चोरी, हेराफेरी व ग़बन आदि को लेकर व्यापक जन आक्रोश ने भी यूपी व देश को काफी झकझोर कर रख दिया है और लोग, धर्म का चुनावी स्वार्थ हेतु राजनीतिकरण करने वालों को इसके लिये कठघरे में खड़ा करके, उनसे दिल दुखाने की जवाबदेही माँग रहे हैं, जिसकी गूंज सड़कों से लेकर अदालत तक में है और संसद में भी यह मुद्दा ज़रूर गर्म होगा, जिसपर भी लोगों की पैनी नज़र है।
3.इतना ही नहीं बल्कि बंगाल में विधानसभा आमचुनाव के बाद के हालात्, राजस्थान में सरकार की लापरवाही के कारण गर्भवति महिलाओं की मौत सहित विभिन्न राज्यों में बढ़ती महिला असुरक्षा, काफी आपाधापी में की जाने वाली चुनावी रेवड़ियों में भारी गड़बड़ी, सरकारी योजनाओं आदि में चर्चित भ्रष्टाचार, पुलिस मुठभेड़ का प्रचलन, वर्षों से बसे-बसाये लोगों को उजाड़कर उनके कालोनियों का ध्वस्तीकरण आदि जैसे सरकारी रवैयों से चरमराई संविधान की जनकल्याणकारी व्यवस्था के साथ ही,
https://t.co/zbwuw6xrFA की अर्थव्यवस्था व यहाँ के जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित करती हुई अमेरिका-इज़राइल का ईरान के विरुद्ध लगातार युद्ध व रुपया का अवमूल्यण आदि देश व जनहित के ऐसे ख़ास मुद्दे हैं जिनपर राजनीतिक द्वेष, स्वार्थ व आरोप-प्रत्यारोप की संकीर्णता/वैमनस्य को त्यागकर सत्ता और विपक्ष दोनों को एकजुट होकर अच्छा उपाय ढूंढ कर सराहनीय कार्य करना होगा, वरना लगभग 140 करोड़ की जनसंख्या वाले अपने देश में बहुजनों का जीवन यहाँ और भी अधिक बुरे दिन वाला बनकर उनका भविष्य अधर में लटकायेगा, जिसकी आशंका भी व्यक्त की जा रही है।
5.अतः देश को त्रस्त करने वाली इन भारी चुनौतियों व उसके प्रति चेतावनियों को ध्यान में रखकर संसद के मानसून सत्र को, बिना किसी उत्तेजना, रोष व विद्वेष के, सुचारू, शान्तिपूर्ण एवं स्वस्थ्य लोकतांत्रिक परम्परा के मुताबिक चलना सुनिश्चित किया जाना चाहिये, जो वक्त की अहम् ज़रूरत के हिसाब से सभी की ज़िम्मेदारी भी बनती है।
6.साथ ही, इस सम्बंध में सभी संस्थाओं को ऐसा प्रयास ज़रूर करना चाहिये कि देश के कठिन सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक हालात से त्रस्त भारतीयों के जीवन का बोझ व नित्य दिन की उनकी परेशानी/दिक्कतें और अधिक नहीं बढ़ने पायें।
7.इसी क्रम में संसद को भी इन ज्वलन्त राष्ट्रीय मुद्दों पर पूरी तरह से गंभीर व संवेदनशील होना ज़रूरी है और इसकी शुरूआत अगर संसद के वर्तमान मानसून सत्र से ही हो तो यह अवश्य ही बेहतर होगा। जनहितैषी गुड गवरनेन्स हेतु संसद का प्रभावी होना ज़रूरी। जय भीम, जय भारत।
दलित मजदूर की निर्मम हत्या! 💔
राजस्थान के डीग में मनोज गुर्जर, विष्णु गुर्जर एवं उनके अन्य गुर्गों ने मिलकर धर्मवीर जाटव की निर्मम हत्या कर दी।
इन कायर जातिवादी अपराधियों ने मजदूरी करके वापस आ रहे एक निहत्थे आदमी पर बेरहमी से हमला किया। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर किया गया था। चूंकि हत्यारे गृहमंत्री के सजातीय हैं और स्थानीय स्तर पर उनका प्रभुत्व है, इसलिए पुलिस ने शुरुआत में इस मामले पर कोई FIR दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मृतक के शव को थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया। भारी आक्रोश के बाद पुलिस ने FIR तो दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
प्रशासन के दबाव के बाद पीड़ित परिवार ने शव को अपने गाँव में रखा हुआ है। परिवार का कहना है कि जब तक मनोज गुर्जर, विष्णु गुर्जर, जवाहर गुर्जर सहित सभी कायर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
भाजपा की सरकार में दलितों की हैसियत देखिए। पहले दलितों को बुरी तरह मारा जाता है, लेकिन पुलिस FIR तक दर्ज नहीं करती। जब पीड़ित की मौत हो जाती है, तो भारी प्रदर्शन के बाद FIR तो दर्ज हो जाती है, लेकिन हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता; सिर्फ इसलिए क्योंकि वे Dominant जाति के हैं? यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। सरकार धर्मवीर जाटव हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे, पीड़ित परिवार को सुरक्षा दे एवं मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित कर उन पर सख्त कार्रवाई करे।
आजमगढ़ की फूलपुर पवई 349 विधानसभा से इमरान अहमद उर्फ हिटलर होंगे बसपा प्रत्याशी।
इस सीट पर 2022 में सपा के रमाकांत यादव ने 81 हजार वोटो के साथ जीत हासिल की थी। भाजपा 55 हजार वोटो के साथ दूसरे स्थान पर थी और बसपा के शकील अहमद 49 हजार वोटो के साथ 3 स्थान पर।
सहारनपुर से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार श्री फिरोज़ खान अफ़ताब जी को सुनिए....
यदि मुस्लिम समुदाय और दलित समाज एकजुट होकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को अपना समर्थन दें और उसे वोट करें, तो उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है। फिरोज़ खान जी आगे कहते हैं कि यदि भाजपा आज सहारनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश के कोने-कोने तक मजबूत दिखाई देती है, तो हमें आत्ममंथन करना चाहिए कि कहीं न कहीं हमने गलत राजनीतिक विकल्प चुना। इसलिए इस बार वही गलती दोहराने के बजाय अपनी सूझ-बूझ से समता, स्वतंत्रता और भाईचारे की विचारधारा वाली पार्टी, यानी बहुजन समाज पार्टी, को वोट दें और बहन मायावती जी का साथ दें। अब समय आ गया है कि मुस्लिम समाज भावनाओं के बजाय अपने अधिकारों, सम्मान और भागीदारी को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले।
लंबे समय तक भाजपा का डर दिखाकर मुस्लिम समुदाय से वोट तो लिए गए, लेकिन न तो भाजपा को प्रभावी ढंग से रोका जा सका और न ही मुस्लिम समाज के हितों, अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी को वह स्थान मिला जिसकी अपेक्षा थी। साथियों याद कीजिए, वर्ष 2007 और उससे पहले जब बहन मायावती जी की सरकार बनी थी, तब मुस्लिम समाज के हितों, सम्मान और विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए तथा समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया।इसलिए अब समय है कि अपने हक, अधिकार, सम्मान और बेहतर भागीदारी के लिए सोच-समझकर निर्णय लें, एकजुट रहें और बहुजन समाज पार्टी का समर्थन करें।
क्यों सही मायने में सर्व समाज की आवाज व रक्षक सिर्फ बहुजन समाज पार्टी हैं।
बाबासाहेब जिंदाबाद
मान्यवर साहेब जिंदाबाद
बहनजी जिंदाबाद
आकाश जी जिन्दाबाद
बसपा जिंदाबाद जिंदाबाद
दीपशिखा इन्द्रा
(लेखिका, एक्टिविस्ट बसपा दिल्ली)
#BSPMission2027
@bspindia@AnandAkash_BSP@MP_SiddharthBSP@VivekkumarProf@satishmisrabsp@samyak_samaj@SovinKumar2@BahujanCarawan
राष्ट्रीय शर्म का विषय। 💔🚨
यूपी के नोएडा में सफाई के लिए सीवर में उतरे वाल्मीकि दलित समुदाय के एक कर्मचारी की दम घुटने से मौत हो गई।
चाँद और मंगल पर पहुंच जाने वाला देश 10 फीट अंदर सीवर में जाने के लिए मशीन नहीं बना पा रहा है? लानत है।
यह मौत नहीं, हत्या है। इस घटना में शामिल ललित त्यागी, प्रवीण त्यागी, JE, SM, ठेकेदार और सभी जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने मैनुअल स्कैवेंजिंग को अपराध घोषित किया है और संसद ने इस पर कानून भी बनाया है, लेकिन नगर निगम, ठेकेदार और अन्य जिम्मेदार तंत्र इस कानून का तनिक भी पालन नहीं करते हैं।
ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें पता है कि मरने वाले सफाईकर्मी कोई सवर्ण या Dominant जातियों के नहीं हैं। दलित समुदाय के लोगों की जान की भला इनके लिए क्या ही कीमत है! बस इसीलिए ये लोग उन्हें बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के सफाई के काम पर लगा देते हैं, और बिना किसी सुरक्षा के सीवर में उतार देते हैं।
सरकार, न्यायपालिका एवं मीडिया.. सबको हकीकत पता है, लेकिन कोई भी इन मौतों को गंभीरता से नहीं लेता क्योंकि मरने वाले लोग दलित समाज से हैं। ऐसे में चाँद और मंगल ग्रह पर पहुँचने का दुनिया के सामने ढिंढोरा पीटने का क्या ही फायदा, जब यह देश 10 फीट गहरे सीवर की सफाई के लिए न तो मशीनें बना पा रहा है और न ही सरकारें उन्हें उपलब्ध करा पा रही हैं। पूरी दुनिया के सामने भारत के लिए यह बेहद शर्मनाक बात है कि इस देश में हर साल सैकड़ों सफाईकर्मी सीवर की सफाई करते हुए अपनी जान गंवा देते हैं।
मुस्लिम समाज का वोट तो लगभग सभी राजनीतिक दलों को चाहिए, और चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे भी किए जाते हैं। यहां तक भाजपा का डर दिखाकर वोट लेने की हर संभव प्रयास किया जाता रहा है और वोट भी मिला लेकिन जब बात मुस्लिम समाज के असली मुद्दों, शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार और सम्मान की आती है, तो ज्यादातर पार्टियां (खासकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस) खामोश नजर आती हैं।
सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जिन दलों (समाजवादी पार्टी, कांग्रेस) को मुस्लिम समाज का भरपूर समर्थन मिलता रहा, उन्होंने ही उस भरोसे को मजबूत कामों में बदलने की गंभीर कोशिश नहीं की। वोट तो पूरे लिए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर उतना काम नहीं दिखा, जितनी उम्मीदें थीं।
वही इसके विपरीत, सामाजिक परिवर्तन की महानायिका बहनजी के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी ने बिना बड़े वोट प्रतिशत के भी मुस्लिम समाज के लिए ठोस काम किए चाहे अल्पसंख्यक कल्याण योजनाएं हों, शिक्षा को बढ़ावा देना हो या सुरक्षा और सम्मान का माहौल बनाना। उन्होंने हमेशा बिना डर के, खुलकर मुस्लिम समाज के हक और अधिकार की बात की।
यही फर्क द आयरन लेडी बहनजी को बाकी नेताओं से अलग बनाता है। जहां राजनीति वोट के लिए होती है, वहीं बहनजी की राजनीति समाज के सम्मान और न्याय के लिए खड़ी होती है। और हमें इस बात का गर्व होता हैं कि मैं बहुजन समाज पार्टी की समर्थक हूँ वोटर हूँ और सामाजिक परिवर्तन की महानायिका बहनजी हमारी नेता।
शुक्रिया बहनजी 💙
राष्ट्र निर्माता बाबासाहेब जिंदाबाद
मान्यवर साहेब जिंदाबाद
बहनजी जिंदाबाद
आकाश जी जिन्दाबाद
बसपा जिंदाबाद
दीपशिखा इन्द्रा
(लेखिका, एक्टिविस्ट बसपा दिल्ली)
#BSPMission2027
@bspindia@AnandAkash_BSP@MP_SiddharthBSP@VivekkumarProf@satishmisrabsp
@IndraSahebJi
@samyak_samaj@SovinKumar2@BahujanCarawan
आज दिनांक 05-07-2026 को जनपद कौशांबी के विधानसभा चायल में बहुजन समाज पार्टी द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुआ। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने तथा मिशन 2027 को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
#जयभीम#BSP#कौशांबी #मिशन_2027 #चायल #बहुजन_समाज_पार्टी
आज सुबह जब मैं उठा, तो देखा कि मेरे पास लखीमपुर खीरी में दलित नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म के दो मामले आए हैं, जिनमें शाकिब, महबूब एवं लाखन आरोपी हैं।
खबर पढ़ते ही मन द्रवित हो गया। मैंने अपने प्रयास से
इसकी पुष्टि की तो सूचना सच निकली। इसके बाद मैं इन पर कार्रवाई करवाने के प्रयास में लग गया, और दरिंदों पर शासन एवं प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील करते हुए दो लंबे-लंबे पोस्ट किए। फिर समाज के कई युवा साथी इस घटना पर आवाज उठाने लगे।
थोड़ी ही देर में बसपा के सांसद रामजी गौतम सर का फ़ोन आया और उन्होंने मामले का पूरा विवरण पूछा। चूँकि मामला दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का था, इसलिए पीड़िता की निजता के चलते पुलिस ने अधिक जानकारी साझा नहीं की थी। मेरे पास सिर्फ दोनों घटनाओं के थाना क्षेत्र, आरोपियों के नाम और कुछ खबरों के लिंक्स थे। मैंने वे सभी सांसद जी को भेज दिए और उन्हें बताया कि मैं अभी तक इतनी ही जानकारी जुटा पाया हूँ।
गौतम सर ने कहा कि आप चिंता मत कीजिए। हम वहाँ लोकल यूनिट से बात करके पूरा अपडेट निकलवाते हैं और त्वरित कार्रवाई करवाते हैं। थोड़ी ही देर में बसपा के ज़िम्मेदार पदाधिकारियों ने मुझे कॉल करके अपडेट दिया। फिर उन्होंने स्वयं मामले की पूरी जानकारी ली, प्रशासन से संपर्क करके सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई और मुझे इससे अवगत कराया। दोनों मामलों में FIR दर्ज हो गई है, और एक आरोपी मोहम्मद महबूब को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। दूसरे मामले में भी कार्रवाई लगातार जारी है।
आपका बहुत-बहुत साधुवाद सर! आपके सहयोग से समाज की इन बच्चियों को जल्दी न्याय मिल सकेगा। बसपा के अन्य सभी पदाधिकारी अगर इसी तरह सक्रिय रहें और अपने कार्यों का सोशल मीडिया पर भी अपडेट देते रहें, तो मुझे पूर्ण विश्वास है कि पार्टी के खिलाफ जो झूठा नैरेटिव गढ़ा गया है, उसे आसानी से तोड़ा जा सकता है। बसपा का संगठन गाँव-गाँव में मौजूद है। हमें बस उनके इन सराहनीय कार्यों का प्रचार-प्रसार करना है, ताकि समाज में कहीं भी हमारी बहन-बेटियों पर अन्याय या अत्याचार हो, तो बिना कोई हुड़दंगई किए पार्टी इसी तरह क़ानूनी व कागज़ी कार्रवाई को अमल में लाकर न्याय सुनिश्चित कर सके।
लखनऊ के निराला नगर स्थित ग्लोब हॉस्पिटल में डॉक्टर दीपक अग्रवाल द्वारा कथित चिकित्सीय लापरवाही का मामला अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है। इसी कथित लापरवाही के चलते विगत दिनों बहुजन समाज पार्टी के अयोध्या जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार पासी जी को अपने 12 वर्षीय मासूम भतीजे ओजस चौधरी को खोना पड़ा।
यदि इस मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच नहीं हुई तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो ऐसी घटनाएं भविष्य में भी निर्दोष लोगों की जान ले सकती हैं। संबंधित अधिकारियों से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।
हार्दिक आभार एवं धन्यवाद
दिनांक 5 जुलाई 2026 को मोहम्मदाबाद गोहना (355) विधानसभा में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी बूथ, सेक्टर, विधानसभा एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों, सम्मानित कार्यकर्ताओं तथा बहुजन समाज पार्टी के समर्पित शुभचिंतकों एवं बसपा प्रेमियों का मैं हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ।
आप सभी युवाओं का उत्साह, जोश, अनुशासन और बहुजन मिशन के प्रति अटूट समर्पण इस बात का प्रमाण है कि बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुँच रही है और संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है।
आपकी सक्रिय भागीदारी ने इस सम्मेलन को अभूतपूर्व सफलता प्रदान की। यही एकजुटता, संघर्ष, समर्पण एवं युवा जोश आने वाले समय में बहुजन समाज पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा एवं विधानसभा मुहम्मदाबाद गोहना-355 के छोटे भाई जे० के० आजाद के प्रभारी/प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएगा|
आइए, हम सभी परम आदरणीय बाबा साहब डॉ अंबेडकर जी एवं मान्यवर कांशीराम साहब के मिशन एवं मा० बहन जी के नेतृत्व को हम युवा, और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करके अपनी मा० बहन जी को पाँचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे |
आप सभी का पुनः हृदय से धन्यवाद एवं साधुवाद।
अदम्य साहस, वीरता और बलिदान की प्रतीक, भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अपने अद्वितीय शौर्य का परिचय देने वाली महान बहुजन वीरांगना माता ऊदा देवी पासी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन !