@epanchjanya केवल FIR नहीं बर्खास्त करके इनकी संपत्ति की भी जांच हो चूंकि ये मामला न केवल एनकाउंटर का है बल्कि पुलिस प्रशासन की छवि को भी धूमिल करने की कुत्सित मानसिकता को भी परिलक्षित करता है, ऐसे लोग अपने हित के लिए अपने ही विभाग को बेच सकते है इसलिए कठोर कारवाही आपेक्षित है
अभाविप कानपुर प्रांत के चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग में द्वितीय दिवस सत्र क्रमांक - 01 'सैद्धांतिक भूमिका' विषय पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने उपस्थित समस्त छात्र शक्ति को संबोधित किया।
अभाविप कानपुर प्रांत के 4 दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग का विधिवत शुभारंभ क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री घनश्याम शाही,केंद्रीय प्रवासी सिधेश्वर जी लटपटे प्रांत अध्यक्ष डॉ ब्रजेश मिश्रा, प्रांत संगठन मंत्री श्री मनीष राय एवं प्रांत मंत्री श्री दिनेश यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।
Upp की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी को @UPSRTCHQ आदेश के बाद भी किराये में कोई रियायत नहीं है साथ ही रोडवेज बस कंडक्टर उनके साथ अभद्रता कर रहे हैं, cm के बयान और उप्रपरिवहन के टवीट भी अमान्य
सबसे भ्रष्ट डिपार्टमेंट, डीजल चोर ड्राइवर
@myogiadityanath@dayashankar4bjp#upp
2. इस दौरान प्रमुख रूप से प्रान्त मंत्री दिनेश यादव, केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य गुंजन, प्रान्त सहमंत्री मयंक पासवान, महानगर मंत्री सुधांशु त्रिपाठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
1. #NEETUG2026 अनियमितता एवं पेपर लीक मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कानपुर महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा आज #NEETUG2026 परीक्षा में हुई अनियमितताओं एवं पेपर लीक के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए NTA के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया।
अभाविप की राज्य विश्वविद्यालय कार्य की अखिल भारतीय बैठक, अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री श्री एस बालाकृष्णन,
नीट-यूजी 2026 परीक्षा में सामने आए कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं के प्रकरण की जांच केंद्र सरकार द्वारा सीबीआई को सौंपना एक उचित एवं आवश्यक कदम है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रारंभ से ही इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रही थी। सीबीआई जांच के दौरान जो भी साक्ष्य, नेटवर्क एवं दोषी व्यक्ति सामने आएं, उनकी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि वर्षों से राष्ट्रीय परीक्षाओं में सक्रिय शिक्षा-माफिया एवं भ्रष्ट तंत्र का पूर्ण रूप से भंडाफोड़ हो सके। देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्तर पर संरक्षण नहीं मिलना चाहिए तथा सभी दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
लगातार विभिन्न राष्ट्रीय परीक्षाओं में सामने आ रही गड़बड़ियां राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े करती हैं। वर्षभर कठिन परिश्रम करने वाले विद्यार्थियों के साथ बार-बार इस प्रकार की घटनाएं होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं विश्वासघातपूर्ण है। नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए एनटीए के महानिदेशक को तत्काल अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए। साथ ही, ऐसी संस्थागत विफलताओं को देखते हुए एनटीए की भूमिका एवं संरचना की व्यापक समीक्षा आवश्यक है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्पष्ट रूप से मानती है कि विद्यार्थियों के हित, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था एवं दोषियों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई हेतु इस पूरे नेक्सस को ध्वस्त करना अनिवार्य है, विद्यार्थी परिषद इस संघर्ष में देशभर के विद्यार्थियों के साथ निरंतर खड़ी रहेगी।
शोभन गैस एजेंसी संदलपुर कानपुर देहात उत्तर प्रदेश के वितरकों द्वारा उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर स्वयं ही बुक करके सिलेंडरों की कालाबाजारी करना चरम पर है.
प्रशासन संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करे अन्यथा आम जनमानस बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
@MoPNG_eSeva@BPCLimited@BPCLLPG
मैने लास्ट टाइम जनवरी के पहले सप्ताह में सिलेंडर लिया था, लेकिन एजेंसी द्वारा स्वत ही बुक करके डिलीवर कर दिया लेकिन किसे कब और कहां इसका कोई पता नहीं है और ये समस्या अधिकांश उपभोक्ताओं के साथ अनवरत चल रही है ...
गैस वितरक - शोभन गैस एजेंसी संदलपुर, कानपुर देहात उप्र
@BPCLimited
उत्तर प्रदेश के वार्षिक बजट 2026-27 छात्रों और युवाओं के लिए शिक्षा रोजगार के मध्य दूरी समाप्त करने वाला है।
यदि बजट में हुई घोषणाओं का धरातल पर क्रियान्वयन होगा तो निश्चित रूप से यह युवाओं के लिए उम्मीद की किरण है।
#AmarUjala#Govt4Youth#UPNews#UPBudget2026
मां-बाप को भारत में तड़पता छोड़कर विदेश का आंनद लेने वालों का पासपोर्ट रद्द कर दिया जाए।
मां-बाप से उनके बच्चों को लेकर हर 6 महीने पर संतुष्टि-प्रमाण पत्र लिया जाना चाहिए।
: राधा मोहन दास अग्रवाल, सांसद भाजपा
@ManishS63897979@Bsp4u Hm to khte hai surname ki व्यवस्था bhi समाप्त कर दी जाए,, केवल हिन्दू शब्द का प्रयोग हो
वर्मा, कुरील सचान तिवारी शुक्ला यादव निषाद कश्यप भदौरिया सेंगर चौहान ये सब समाप्त कर सीधे हिंदू करो बस सब विवाद खत्म,, और आर्थिक स्थित के आधार पर तय करो
1.देश की उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिवादी भेदभाव के निराकरण/समाधान हेतु विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, यूजीसी, द्वारा सरकारी कॉलेज एवं निजी यूनिवर्सिटियों में भी ’इक्विटी कमेटी’ (समता समिति) बनाने के नये नियम के कुछ प्रावधानों को सामान्य वर्ग के केवल जातिवादी मानसिकता के ही लोगों द्वारा इसे अपने विरुद्ध भेदभाव व षडयंत्रकारी मानकर इसका जो विरोध किया जा रहा है, तो यह कतई भी उचित नहीं है।
2. जबकि पार्टी का यह भी मानना है कि इस प्रकार के नियमों को लागू करने के पहले अगर सभी को विश्वास में ले लिया जाता तो यह बेहतर होता और देश में फिर सामाजिक तनाव का कारण भी नहीं बनता। इस ओर भी सरकारों व सभी संस्थानों को ज़रूर ध्यान देना चाहिये।
3. साथ ही, ऐसे मामलों में दलितों व पिछड़ों को भी, इन वर्गों के स्वार्थी व बिकाऊ नेताओं के भड़काऊ बयानों के बहकावे में भी क़तई नहीं आना चाहिये, जिनकी आड़ में ये लोग आएदिन घिनौनी राजनीति करते रहते हैं अर्थात् इन वर्गों के लोग ज़रूर सावधान रहें, यह भी अपील।