@IndiaPostOffice
My parcel (Consignment No: AY591168466IN) has not been delivered for over a month, and there’s no clear update in tracking.
This parcel is very important for me.
Kindly look into the matter and update me on the delivery status at the earliest. 🙏
#IndiaPost
रविवार को बिहार में दो बड़ी सभाएं हुई। पहली ऊर्जा और उत्साह से भरे युवा नेता चिराग पासवान की तो दूसरी धीर गंभीर और अनुभवी नेता उपेन्द्र कुशवाहा की। उपेन्द्र कुशवाहा मुजफ्फरपुर में और चिराग पासवान आरा में थे। अलग - अलग इलाके में हो रही अलग - अलग सभाओं पर बिहार भर की निगाहें टिकी थी। पक्ष - विपक्ष, सबकी। दोनों अपने पुराने दल को खो चुके हैं। दोनों ने आज अपने नए दल और निशान के साथ बिहार विधानसभा के लिए चुनावी शंखनाद किया। खासकर चिराग पासवान के बिहार चुनाव लड़ने के ऐलान और उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी की खबरों के बीच आज का दिन अहम था।
दोनों नेताओं ने यह साफ किया कि वे एनडीए में रहेंगे लेकिन सीटों को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे। चिराग पासवान और और उपेंद्र कुशवाहा अपनी सियासी ताकत जानते हैं इसलिए एनडीए को इसका एहसास करा रहे हैं।
दोनों नेताओं की पार्टी पिछले बिहार चुनाव में करीब 5 दर्जन सीटों पर फैक्टर थे। इनमें करीब 50 सीटें वह थीं जहां एनडीए के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए एनडीए किसी भी हालत में इन दोनों को खोना नहीं चाहता।
दोनों नेताओं का ट्रैक रिकॉर्ड भी बड़ा दिलचस्प है। पिछले तीन विधानसभा चुनाव से हर बार दोनों नेताओं ने पाला बदला है। उपेन्द्र कुशवाहा 2010 में जदयू में थे, 2015 का चुनाव भाजपा के साथ लड़ा और 2020 में तीसरा मोर्चा बनाया था। वहीं लोजपा 2010 में राजद के साथ लड़ी, 2015 में भाजपा गठबंधन का हिस्सा बनी और 2020 में अकेले चुनावी मैदान में कूदी। इसलिए फिलहाल वे एनडीए में रहने की बात भले कहें लेकिन चुनाव तक उनका मन न बदले, इसकी गारंटी कोई नहीं दे सकता।
पिछले विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने एनडीए गठबंधन को 39 सीटों का नुकसान पहुंचाया। इनमें 32 सीटों पर जदयू उम्मीदवारों की हार हुई। वहीं उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी भी 13 सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों के हार का कारण बनी इनमें 5 सीटें जदयू की थी। लिहाजा जदयू 43 सीटों पर सिमट गई। उपेन्द्र कुशवाहा और चिराग पासवान एनडीए के कमजोर और महागठबंधन के शानदार प्रदर्शन के "एक्स फैक्टर" थे। एनडीए इस बार यह जोखिम उठाने की स्थिति में नहीं है। लोकसभा चुनाव में लगे झटके के बाद पार्टी अलर्ट है। वोट काटने का या छिटकने का कोई जोखिम एनडीए नहीं उठाएगी। इसलिए दोनों नेता दबाव बना रहे हैं।
बीते दो- तीन दिन से बिहार में एनडीए के सीट शेयरिंग का एक फॉर्मूला हवा में तैर रहा है। इसके अनुसार जेडीयू को 102-103, बीजेपी को 101-102, चिराग पासवान की पार्टी को 25-28, जीतन राम मांझी को 6-7 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 4-5 सीटें मिल सकती हैं। लेकिन दोनों नेताओं ने आज इस फॉर्मूला को खारिज कर दिया है।
दोनों महत्वाकांक्षी हैं, दोनों की मजबूत पकड़ है। चिराग पासवान को पासवान वोटरों के अलावा युवा वोटर का भी एक तबका पसंद करता है। चिराग पासवान को लगता है कि वे दलित मुख्यमंत्री की कमी पूरी कर सकते हैं। भाजपा का किसी भी राज्य में दलित मुख्यमंत्री नहीं है। भाजपा ने राजस्थान और महाराष्ट्र में ब्राह्मण, यूपी में राजपूत, दिल्ली में बनिया, हरियाणा और मध्यप्रदेश में ओबीसी मुख्यमंत्री बनाया, वहीं छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाया है लेकिन अनुसूचित जाति का कोटा खाली है। चिराग इस जगह को भरना चाहते हैं। हालांकि भाजपा किसी दूसरे दल के नेता को मुख्यमंत्री क्यों बनाएगी, यह सवाल बना हुआ है। लेकिन उसका भी उपाय ढूंढ़ा जा रहा है।
वहीं उपेंद्र कुशवाहा कोइरी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं, जो पारंपरिक रूप से एनडीए का वोटर माना जाता है लेकिन लोकसभा चुनाव में कुशवाहा वोटरों ने जो हलचल दिखाई, उसने एनडीए को डरा दिया। कुशवाहा वोटरों ने कई सीटों पर एनडीए के खिलाफ इंडिया अलायंस को वोट किया। इसी का परिणाम था कि लोकसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर रहने के बावजूद उपेन्द्र कुशवाहा को भाजपा ने राज्यसभा भेज कर कुशवाहा वोटरों को रिझाने की कोशिश की।
एनडीए और इंडिया अलायंस के बीच सबसे बड़ा अंतर यही दोनों हैं।अगर वे दोनों एनडीए में बने रहे तो सबसे ज्यादा लोकप्रिय होने के बावजूद तेजस्वी यादव का सीएम की कुर्सी तक पहुंचना मुश्किल होगा। लेकिन अगर वे बिखरे तो तेजस्वी उस लाइन को पार कर जाएंगे जिसे 2020 में वे छूते - छूते रह गए थे।
(( बिहार चुनाव पर यह मेरी पहली पोस्ट है। अब लगातार लिखूंगा। कमी - बेसी बताइएगा तो अच्छा लगेगा।))
#BiharElections2025
कई बार हो चुके शिलान्यास और भूमि पूजन के बावजूद अधूरा रहे ओवरब्रिज का सपना अब सहरसा वालों के लिए मौत बनकर सामने आ रही है!
सहरसा में एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए रेलवे फाटक को ही सब मिलकर हटा दिया...
@RailMinIndia@spjdivn@AshwiniVaishnaw@ABPNews@News18Bihar
@DefenceMinIndia • लड़ाई शुरू करने के पीछे क्या कारण और उद्देश्य थे?
• क्या वह उद्देश्य पूरा हो गया?
• पहलगाम नरसंहार के आरोपी हाशिम मूसा, उसके साथी और सहयोगी किस जेल में हैं?
•सारा देश साथ था और हम पीछे हो गए अमेरिका के कहने पर...
@nehafolksinger नेहा मैं भी तुम्हारा प्रशंसक हुआ करता था!
लेकिन इस मुद्दे पर तुमने जो बकचोदी शुरू की है वो बर्दाश्त करने योग्य नहीं है...
तुम जैसे नक्कटी को कुत्तों वाली सबक दी जाए तो बेहतर रहेगा...
जिसने कठोर तपस्या की हो, जिसने परम सत्य को ढूंढा हो, जिसने वेदों को कंठस्थ किया हो, जिसने जाति-प्रथा, छुआछूत, आडंबर से लड़ा हो, वो संन्यासी नहीं है, सबसे बड़ा संन्यासी वो है, जो संन्यासी IITian है।
हमारी युवा पीढ़ी किससे प्रभावित हो रही है? किस दिशा में जा रही है?