@AgarawalaB27486@JoshPhilipPhair I have full paid for ola Roadster on 18th April and not get delivery of the bike till 20th June @bhash@OlaEV_Support . And these concerning people are not taking a congnigence.
@bhash I have full paid for ola Roadster on 18th April and not get delivery of the bike till 20th June @bhash@OlaEV_Support . And these concerning people are not taking a congnigence.
ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आचार्य प्रशांत: ऐतिहासिक परिसर की एक यादगार सैर
8 जून को ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने आचार्य प्रशांत को विश्वविद्यालय के प्राचीन और भव्य परिसर का भ्रमण कराया। इस दौरान उन्होंने न्यू कॉलेज, सोमरविल कॉलेज और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस सहित कई ऐतिहासिक स्थलों की सैर की तथा विद्यार्थियों और शोधार्थियों के साथ संवाद किया। इसके उपरांत ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आचार्य प्रशांत ने ईशावास्य उपनिषद के दूसरे श्लोक पर एक विस्तृत सत्र लिया। लगभग 150 वर्ष पहले प्रोफेसर मैक्स मूलर ने इसी ऑक्सफोर्ड से ईशावास्य उपनिषद का पहला अंग्रेज़ी अनुवाद प्रकाशित कर पश्चिमी जगत तक पहुँचाया था। अब डेढ़ शताब्दी बाद, उसी विश्वविद्यालय में एक भारतीय दार्शनिक द्वारा वेदांत और उपनिषद का प्रत्यक्ष प्रस्तुतीकरण अपने आप में एक ऐतिहासिक क्षण बना।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के सामने मीडिया से बातचीत में आचार्य प्रशांत ने कहा कि मैक्स मूलर ने उपनिषदों को पश्चिम तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया, लेकिन शब्दों को जीवन देना आवश्यक है, और जीवन सदैव वर्तमान में होता है। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया जिन संकटों- विशेषकर जलवायु संकट, मानसिक अशांति और सामाजिक विखंडन- का सामना कर रही है, उनके समाधान के लिए आत्मज्ञान और आत्म-परीक्षण पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं।
आचार्य प्रशांत का यह ब्रिटेन प्रवास भारतीय दर्शन और वेदांत को वैश्विक मंचों तक पहुँचाने की दृष्टि से ऐतिहासिक माना जा रहा है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनियन और ब्रिटिश पार्लियामेंट में हुए उनके संवादों ने भारतीय दर्शन और ज्ञान की धाराओं का परचम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया है। फिलहाल वे भारत में हैं, उनके बहुप्रतीक्षित ‘वीकेंड विद मास्टर’ शिविर के लिए, जो की 20 और 21 जून को दिल्ली-NCR में आयोजित होगा। इसके बाद वे पुनः ब्रिटेन जाकर लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) तथा यूरोप के सबसे बड़े स्वतंत्र जलवायु सम्मेलन, लंदन क्लाइमेट एक्शन वीक 2026, के विभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगे।
ऑक्सफोर्ड से UK संसद तक गूंजी वेदांत की आवाज, भारत लौटे आचार्य प्रशांत का भव्य स्वागत
आचार्य प्रशांत ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज और ब्रिटेन की संसद में भारतीय ज्ञान परंपरा का संदेश देने के बाद भारत लौट आए हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा लहराकर उनका अभिनंदन किया।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और यूके संसद में वेदांत, उपनिषद और गीता के विचारों को प्रस्तुत करने वाले आचार्य प्रशांत ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को दुनिया भर में सम्मान मिल रहा है। उन्होंने बताया कि आज की चुनौतियों- तनाव, पर्यावरण संकट और सामाजिक समस्याओं- के समाधान के लिए केवल तकनीक ही नहीं, बल्कि चेतना और दृष्टिकोण में बदलाव भी आवश्यक है।
#AcharyaPrashant | #Vedanta | #OxfordUniversity | #CambridgeUniversity | #IndianCulture | #NewsTvIndia |