@dgpup@Uppolice@CP_Noida@noidapolice@dmgbnagar there is no power in lift and common areas whenever power gone in Tropical Garden Amarpali Centuarian Park @cpthtg difficult for all those residing above 10 floors. Noone listen here in case of medical emergency @ChiefSecyUP
Classic case of hypocrisy by @OfficialGNIDA. The order was to give water connection immediately. Instead of asking @OfficialNBCC for compliance, they are asking from AoA. Documents shall be given by NBCC and not AOA. The development Authority is making mokrey of SC Order. Adhoc AoA has not applied for water connection, its @gaursons_india & NBCC who had applied for.
माननीय सर्वोच्च न्यालय ने @noida_authority और @OfficialGNIDA को आम्रपाली प्रोजेक्ट मे बिना देर किये तुरंत पानी के कनेक्शन देना का आदेश दिया है 17/12/2025 को..वर्षो के संघर्ष के बाद फ्लैट मिला लेकिन हर घर जल कनेक्शन नही और मुलभुत सुविधा के लिए हमें कोर्ट जाना पड़ रहा है।
@IGLConnect Despite multiple follow-ups and the completion of gas pipe and meter installation at Centurian Park Terrace Homes (F3 and other Towers), gas supply has not started. Residents are facing continuous delays without any resolution.Please act urgently. #NoGas#IGLDelay
Deeply saddened by the passing of legendary actor and filmmaker Shri Manoj Kumar Ji. He was an icon of Indian cinema, who was particularly remembered for his patriotic zeal, which was also reflected in his films. Manoj Ji's works ignited a spirit of national pride and will continue to inspire generations. My thoughts are with his family and admirers in this hour of grief. Om Shanti.
आज एक ऐतिहासिक दिन है, जब संसद ने 'वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025' को स्वीकृति देकर वर्षों से चले आ रहे अन्याय और भ्रष्टाचार के युग का अंत किया है और न्याय व समानता के युग की शुरुआत की है।
इस विधेयक के माध्यम से वक्फ बोर्ड और वक्फ संपत्तियाँ अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और न्यायसंगत होने वाली हैं। इससे निश्चित ही मुस्लिम समुदाय के गरीबों, महिलाओं और बच्चों को लाभ मिलेगा।
करोड़ों लोगों को न्याय देने वाले इस महत्त्वपूर्ण बिल के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री @KirenRijiju जी को बधाई देता हूँ। साथ ही, इसका समर्थन करने वाले सभी दलों व सांसदों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
संसद के दोनों सदनों से वक्फ (संशोधन) विधेयक और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक का पारित होना देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। यह सामाजिक-आर्थिक न्याय, पारदर्शिता और समावेशी विकास की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को सामने लाता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जो लंबे समय से हाशिये पर रहे हैं, जिनकी आवाज अनसुनी रही और जिन्हें अवसरों से वंचित रहना पड़ा है।
,@OfficialNBCC@MoHUA_India@MLJ_GoI कल नेफ़ोवा ऑफिस पर #AmrapaliHomeBuyers की महत्वपूर्ण बैठक हुई, इसमें घर खरीदारों को आ रही परेशानियों पर चर्चा हुई.
1. जिसमें मुख्य रूप से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आदर्श आवास योजना फेज-4/5 टावर (H2-W2) के वैसे बायर्स जिनके प्रोजेक्ट को बिना किसी अप्रूवल के आम्रपाली ने बेच दिया था और अब कोर्ट रिसीवर के द्वारा भी ना उनकी कोई सुनवाई हो रही न उनको फ्लैट दिया जा रहा।
2. कोर्ट रिसीवर ऑफिस के द्वारा सैकड़ो ऐसे लोगों के फ्लैट कैंसिल किए गए हैं जिन्होंने पूरा पैसा जमा किया हुआ है. इसके अलावा वैसे लोगों के भी फ्लैट को बिना किसी सूचना के कैंसिल कर दिया गया है जिन्होंने बार-बार कोर्ट रिसीवर ऑफिस को अपने समस्याओं के बारे में अवगत करवाया (जैसे बैंक द्वारा लोन नहीं देना या बिल्डर बायर एग्रीमेंट का ना होना या अन्य) परंतु न उन्होंने कभी इसका निदान नहीं किया ना कभी उन्होंने कोशिश की।
3. आम्रपाली की परियोजनाओं में कंस्ट्रक्शन शुरू होने के बाद भी बहुत सारे चैलेंज थे। कुल मिलाकर इनकी संख्या हजारों में है जो पिछले 15 वर्षों से अपने आशियाने के लिए इंतजार कर रहे थे और अब पता चल रहा है कि उनके फ्लैट को कैंसिल करके बेच भी दिया गया है।
4. इसके अलावा प्रोजेक्ट में हो रहे विलंब पर भी शामिल लोगों ने सवाल उठाया।
कल मीटिंग में शामिल हुए घर खरीदारों ने यह कहा था कि हम लोग की अगर सुनवाई नहीं होगी तो शांतिपूर्ण तरीके से सुप्रीम कोर्ट के बाहर तख्ती लेकर खड़े हो जाएंगे और अपनी बात जज साहब तक पहुंचाएंगे.
इन सभी जरूरी मुद्दे पर यही तय किया गया है कि हम लोग जल्द ही सर्वोच्च न्यायालय में एप्लीकेशन लगा रहे हैं और पीड़ित घर खरीददारों के साथ हमारी संस्था खड़ी है, जिससे सबको न्याय मिल सके।
. @OfficialNBCC@DCPCentralNoida हमारे एक सदस्य जिनकी बुलेट आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी के बेसमेंट से चोरी हो गई है। चोरी की रिपोर्ट लिखाने जब हमारे सदस्य राइज चौकी गए तो उन्हें बिसरख थाने भेज दिया गया, थाने से उन्हें कहा गया कि अब गौर सिटी चौकी में जाइए। अलग अलग चौकी घूमने के बाद भी उनकी रिपोर्ट जब नहीं लिखी गई तो मजबूरन उन्होंने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज किया। @ShaktiAvasthy जी आपसे अनुरोध है कि इस मामले की जांच के लिए निर्देशित करके पीड़ित व्यक्ति की बुलेट दिलवाने में मदद करें।
इसके साथ ही अब तक मेंटेनेंस एजेंसी तथा सिक्योरिटी एजेंसी पर भी कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? यदि भविष्य में सोसाइटी में कुछ और बड़ी घटना घटती है तो फिर उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? आख़िर सुरक्षा के नाम पर रखे गए निठल्ले गार्ड की क्या जिम्मेदारी है?
पीड़ित: साकेत कुमार
मो. 7903796911
. @CP_Noida@dcptrafficnoida
लाखों की आबादी जिस रिहायशी इलाके में रह रही हो वहां पर बिना सर्वेक्षण किए या यूं कहें कि गलत रिपोर्ट देकर 21 किमी की सड़क को बंद कर दिया गया, जिससे आमजन सुबह-सुबह रविवार के दिन परेशान हो रहे हैं। जबकि इसी मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े अस्पताल हैं और कई सारे कोचिंग सेंटर्स हैं, जिसमें बच्चों को सुबह रविवार को पढ़ाई करने जाना होता है। हद तो तब हो गई कि लोगों को एक सड़क से दूसरी तरफ जाने के लिए भी 2 घंटे रोका गया, आखिर आम जनता को इस तरह से क्यों प्रताड़ित किया गया? इस जाम के कारण एंबुलेंस भी फंसी रही। डीसीपी ट्रैफिक आपके कथनी और करनी में बहुत फर्क है!