आज दिनांक 21/09/2026 को #पश्चिमी_जिला के जिम्मेदार पदाधिकारिओं व सभी विधानसभा अध्यक्ष के साथ अभी तक की संगठन रिपोर्ट ली गयी.
साथ ही 09/10/2026 मान्यवर कांशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस पर 12 रकाबगंज "बहुजन प्रेरणा स्थल" के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारी दी गई है.
इस कार्यक्रम में परम पूज्य आदरणीया बहन कु मायावती जी भी दिल्ली में मान्यवर कांशीराम साहब को पुष्पांजलि के लिए गरिमामय उपस्थिति हो सकते हैं.
मान्य बहनजी के आदेशानुसार युवाओं को जिला व विधानसभा की इकाई में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.
जिला में उपाध्यक्ष इं. रामवीर जी , कार्यकारणी सदस्य संजीव कुमार जी, विधानसभा महासचिव देवकुमार जी ( मादीपुर विधानसभा) न्यूक्त किए गए है सभी को बधाई शुभकामनाएं जयभीम.
प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश तंवर जी ,मुख्य जोन प्रभारी मा सुदेश कुमार आर्या, वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदेश सचिव एड. रजनी बोद्ध जी, मुख्य जोन प्रभारी मा पन्ना लाल गौतम जी ( उत्तर पूर्वी, पूर्वी व पश्चिमी लोकसभा) ,लोकसभा प्रभारी मा प्रतिपाल कुशवाहा जी व मा. मनीराम गौतम जी जिला अध्यक्ष मा. राम अवतार बंसल जी एवं अन्य जिम्मेदार साथी उपस्थितिरहें . @Mayawati मान्य बहनजी ज़िंदाबाद @ramjigautambsp@advsureshrao
कल मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग कार्यकर्त्ता मीटिंग में ओबीसी के लोगों ने 27% आरक्षण और इन पर हो रहे अत्याचार को लेकर दुःख और चिंता व्यक्त की साथ ही यह भी भरोसा जताया की बिना BSP के मध्य प्रदेश में SC/ST OBC का हित सुरक्षित नहीं है. MP में ओबीसी को मात्र 14% ही आरक्षण मिलता है जबकि इनकी आबादी 55%के आस पास है.BSP का नारा है -जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी. बहनजी जिंदाबाद, bsp जिंदाबाद, जय भीम जय भारत
If Kanshi Ram was the Gautama Buddha of politics,
@beemji is the Kanshi Ram of cinema.
Politics & cinema are 2 of the most powerful forces that shape society.
Kanshi Ram changed the game of politics.
Ranjith Anna is changing the game of cinema.
Waiting for #WorldOfVettuvam🔥
1. देश में वन्दे मातरम् गायन को पूरा गाना है या शुरू के दो छंद (पैरा) गाना है या नहीं गाना है, इसको लेकर जो इस समय में देश में राजनीति चल रही है, यह ठीक नहीं है और इस मामले में हमारी पार्टी का यही कहना है कि वन्दे मातरम् गायन को लेकर अभी हाल ही में संसद में जो क़ानून पास किया गया है यह कोई पहली बार ऐसा नहीं हो रहा है।
2. क्योंकि केन्द्र व राज्यों में भी सत्ता परिवर्तन के दौरान् सभी पार्टियाँ अपने राजनैतिक स्वार्थ/फ़ायदे के हिसाब से या फिर अपनी कमियों पर से जनता का ध्यान बाँटने के लिए यह सब करती रहती हैं अर्थात् एक-दूसरे के बने क़ानूनों को बदलती रहती हैं।
3. जबकि इस समय देश व जनहित के मुद्दों पर व ख़ासकर बेरोज़गार युवाओं व छात्र-छात्राओं ’जेन-जी’ व स्कूली बच्चे-बच्चियों की ’जी-अल्फा’ एवं इस समय देश के कुछ भागों में भयंकर आई बाढ़ से हो रही जान-माल की हानि आदि के अनेकों और भी अति-महत्वपूर्ण मुद्दों पर केन्द्र व सभी राज्य सरकारों को तथा साथ ही सभी राजनैतिक पार्टियों को भी सही से समुचित ध्यान देना चाहिये, यही वर्तमान में देश व जनहित में समय की सबसे ज़रूरी माँग भी है।
देश व दुनिया भर में रहने वाले समस्त भारतीय नागरिकों व उनके परिवार वालों को भी आज 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनायें।
आज आज़ादी के दिन को सभी लोग जितने भी हर्ष व उल्लास से आपसी भाईचारा व मेलजोल के साथ मनायें वह कम ही होगा, जबकि उच्च संवैधानिक व क़ानूनी ओहदों पर बैठे लोग अपने दायित्वों के प्रति भी ज़्यादा सचेत रहें तो यह बेहतर, क्योंकि जनता वास्तविक देश व जनहित के प्रति उनकी सही और सच्चे उत्तरदायित्व की अपेक्षा अब ज़्यादा करने लगी है।
स्वतंत्रता दिवस जैसे ख़ास मौक़ों पर लोग यह उम्मीद रखतेे हैं कि यहाँ की उच्च संस्थायें भारतीय संविधान के ’चेक एण्ड बैलेन्स’ के उद्देश्य व ज़िम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभायेंगी, तभी भारत के गणतंत्र होने का सही लाभ यहाँ के ख़ासकर करोड़ों दलितों, आदिवासियों, अति-पिछड़ों, मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों सहित सर्वसमाज के ग़रीबों, मज़दूरों, किसानों, युवाओं व महिलाओं तथा अन्य मेहनतकश लोगों को, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार-मुक्त, ख़ुशी व खुशहाली की ज़िन्दगी के रूप में मिलेगा और यहाँ का लोकतंत्र व पवित्र संविधान सभी लोगों की उम्मीदों के अनुसार सार्थक सिद्ध होगा। यही आज के दिन का संदेश।
1. जैसाकि सर्वविदित है कि FCRA संशोधन बिल, जिसे सरकार अति-महत्वपूर्ण बताकर अन्य विधेयकों की तरह ही इसे तुरन्त पास कराना चाहती थी, किन्तु विपक्ष के ज़बरदस्त विरोध के चलते व संसद में इस पर बिना प्रारम्भिक चर्चा के ही इसे कल काफी आपाधापी में संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को भेज दिया गया है।
2. वैसे इस एफसीआरए संशोधन बिल को कांग्रेस पार्टी व इनके सहयोगी दल सीधे तौर पर अल्पसंख्यक विरोधी बताकर इस बिल को वापस लेने की माँग कर रहे हैं, जबकि सरकार इसे विदेश फण्डिंग के उपयोग में कथित भ्रष्टाचार से जोड़कर इसमें कठोर बदलाव करना चाहती है। इससे स्पष्ट है कि इस बिल का सत्ता व विपक्ष दोनों ने ही राजनीतिकरण ज़्यादा कर दिया है।
3. बेहतर होता यदि विपक्ष कल इस विधेयक को रखने के दौरान् संसद को चलने देता और इसकी कमियोें को उजागर करता तो उसे पूरा देश जानता, लेकिन इन्होंने संसद को ही अपनी ज़िद के हिसाब से नहीं चलने दिया।
4. इतना ही नहीं बल्कि ऐसे अनेकों और बिल भी विपक्ष द्वारा संसद को नहीं चलने देने की वजह से सरकार ने उन्हें मिनटों में पास करा दिये हैं, जिन्हें इनको रोकना चाहिये था, जो विपक्ष ने ऐसा नहीं किया, जिसका सरकार अपने पक्ष में पूरा फायदा उठा रही है। इससे विपक्ष की या तो अन्दरुणी मिलीभगत लगती है या फिर जेन-जी (Gen Z) के वोटों के स्वार्थ में इन्हें देश के अन्य मुद्दे बिल्कुल भी नज़र नहीं आ रहे हैं। हालाँकि वर्तमान हालात में जेनजी की समस्याओं के मुद्दे को प्राथमिकता देते हुये इनको जनहित के अन्य मुद्दों को भी महत्व देना चाहिये था।
5. इसके साथ ही, इनको अयोध्या में राममन्दिर के चढ़ावे में गड़बड़ी का अर्थात् इसके भ्रष्टाचार का मुद्दा भी संसद में उठाना चाहिये था, जिसे भी अब विपक्ष ने अपने राजनैतिक स्वार्थ में उसे पीछे कर दिया है, जबकि इस पर संसद में चर्चा होना बहुत ज़रूरी है।
6. ऐसे में देश की जनता, सत्ता व विपक्ष के बीच इस समय संसद सत्र के दौरान् भी चल रही उनके अपने-अपने राजनैतिक स्वार्थ की लड़ाई से पूरी तरह से सचेत रहते हुये अपनी एकमात्र अम्बेडकरवादी बहुजन समाज पार्टी, जो ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीतियों व सिद्धान्तों के आधार पर पूरी ईमानदारी व निष्ठा से चल रही है, उससे देश व आम-जनहित में जुड़े, यही समय की माँग व सर्वसमाज के हित में भी है।
भारत देश में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीया सुश्री बहन कुमारी मायावती जी सबसे ईमानदार नेता हैं। जबकि राजनीतिक व्यक्ति कभी भी सच नहीं बोल सकता हैं। परन्तु आदरणीय बहन जी ईमानदारी की राजनीति करती हैं।
राजनीति में अक्सर समझौते, दबाव और सत्ता की गणित देखने को मिलती है। ऐसे दौर में भी आदरणीया सुश्री बहन कुमारी मायावती जी ने अपने सिद्धांतों और जवाबदेही को प्राथमिकता दी।
2012 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों से इस्तीफ़े लेकर नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करने का संदेश दिया।
सत्ता मिलना और सत्ता बचाना अलग बात है, लेकिन अपने निर्णयों की जिम्मेदारी लेना हर नेता के बस की बात नहीं होती। यही कारण है कि बहनजी की ईमानदारी, सादगी और अनुशासन की चर्चा आज भी होती है।
समर्थक होने या न होने से परे, राजनीति में नैतिक जवाबदेही का यह उदाहरण लंबे समय तक आदरणीय सुश्री बहन कुमारी मायावती जी ने याद किया जाएगा।
@Mayawati बसपा के बारे में देश का गोदी मीडिया खूब प्रचार प्रसार करता है परन्तु अभी पंजाब में BSP ने नगरीय और ग्रामीण चुनाव में अच्छी जीत दर्ज कराया यह खबर नहीं चलाई। @Mayawati
दिल्ली में कांग्रेस की सरकार रही और एक भी विधायक ने जीत पाई यह खबर कभी नहीं चलाई मनु मीडिया ने। @AnandAkash_BSP
जैसाकि सर्वविदित है कि अपने पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों के जान, माल व मज़हब को जिस प्रकार से साम्प्रदायिक हिंसा का शिकार बनाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है उससे अपने देश में ही नहीं बल्कि अन्यत्र भी चिन्ता की लहर है तथा अभी हाल ही में वहाँ एक दलित युवक की जिस प्रकार से नृशंस हत्या की गयी है उसको लेकर भारत भर में लोगों का सड़कों पर फूटा आक्रोश स्वाभाविक है, जिसका भारत सरकार को तुरन्त समुचित संज्ञान लेकर आगे हर स्तर पर कुछ और भी अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की देश को आशा है और यही समय की माँग भी लगती है।
वैसे तो अपने देश में भी ख़ासकर दलितों व आदिवासियों आदि पर सदियों से होने वाली जातिवादी द्वेष, जुल्म-ज़्यादती, शोषण व तिरस्कार आदि रुका नहीं है बल्कि हर स्तर पर लगातार जारी है तथा उनकी सुरक्षा को लेकर बने क़ानूनों को एक प्रकार से निष्क्रिय ही बना दिया गया है, किन्तु पड़ोसी देश बांग्लादेश में इसी प्रकार की होने वाली जुल्म-ज्यादती कोई कम गंभीर बात नहीं है बल्कि यह अति-दुखद व चिन्ता की बात है।
साथ ही, पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों की दयनीय स्थिति को लेकर ख़ासकर देश में लोगों की चिन्तायें लगातार बनी रहती हैं और इस मामले में सरकार अपनी भूमिका भी निभाने का प्रयास करती रहती है, किन्तु हाल के दिनों में बांग्लादेश में जिस प्रकार से भारत व हिन्दू विरोधी घटनायें घटित हो रही हैं उसको लेकर केन्द्र सरकार को लोगों की अपेक्षा के अनुसार और भी अधिक सक्रियता एवं प्रभावी क़दम उठाने की ज़रूरत लग रही है जिसको लेकर जनता का समर्थन अवश्य ही सरकार के साथ होगा। सरकार उचित ध्यान दे।
@Mayawati@AnandAkash_BSP नीतीश जी इस तरह का कृत शायद इसलिए कर रहे हैं की बिहार में जो ₹10000 वितरण किए गए उसे वापस लिया जा रहा है यह खबर दवाई जा सके
बिहार में गरीब लोगों के दुकान मकान तोड़े जा रहे हैं ऐसी खबर को दबाने के लिए इस तरह की खबरों को तूल दी जा रही है
రంగారెడ్డి జిల్లా, చేవెళ్ల మండలం, మీర్జాగూడ వద్ద జరిగిన ఘోర రోడ్డు ప్రమాదంలో 19 మంది అమాయక ప్రయాణికులు మృతి చెందడం అత్యంత దిగ్భ్రాంతికరం మరియు బాధాకరం. మృతుల కుటుంబాలకు బహుజన్ సమాజ్ పార్టీ (బీఎస్పీ) తరఫున ప్రగాఢ సానుభూతి తెలియజేస్తున్నాను.
సరైన రహదారి మౌలిక సదుపాయాలు లేకపోవడమే ఈ దుర్ఘటనకు ప్రధాన కారణం. ఈ మార్గంలో సరైన 'డబుల్ రోడ్డు' లేదా '4-లైన్ల రహదారి' నిర్మాణం జరిగి ఉంటే ఇంతటి ఘోరం సంభవించేది కాదు. రహదారి విస్తరణకు అడ్డంకిగా ఉన్న NGT (నేషనల్ గ్రీన్ ట్రిబ్యునల్) కేసులను సాకుగా చూపి కాలయాపన చేయడం ప్రభుత్వ అసమర్థతకు నిదర్శనం.
ప్రభుత్వం, ముఖ్యంగా ముఖ్యమంత్రి @revanth_anumula గారు, మరియు సంబంధిత మంత్రులు @Ponnam_INC గారు, @komatireddiKVR గారు తక్షణమే స్పందించి, NGT కేసుల సమస్యలను పరిష్కరించి, భవిష్యత్తులో ఇలాంటి ప్రమాదాలు జరగకుండా శాశ్వత ప్రాతిపదికన 4-లైన్ల రహదారి నిర్మాణానికి తక్షణ చర్యలు చేపట్టాలని డిమాండ్ చేస్తున్నాము.
ప్రభుత్వానికి బీఎస్పీ డిమాండ్లు:
ప్రమాదంలో మరణించిన ప్రతి మృతుని కుటుంబానికి తక్షణమే రూ. 25 లక్షల ఎక్స్గ్రేషియా ప్రకటించాలి.
క్షతగాత్రులకు ప్రభుత్వ ఖర్చులతో అత్యుత్తమ కార్పొరేట్ వైద్య సదుపాయాలు అందించాలి.
ఈ ప్రమాదంలో నష్టపోయిన ప్రతి బాధిత కుటుంబానికి బీఎస్పీ పార్టీ పూర్తి అండగా నిలుస్తుందని హామీ ఇస్తున్నాము.
ఇట్లు,
ఇబ్రాం శేఖర్,
అధ్యక్షులు, బీఎస్పీ తెలంగాణ రాష్ట్ర శాఖ.
#Ibram_shekar #BspTelangana #JaiBheem #JaiTelangana
यू.पी. के जिला प्रयागराज के थाना धूमनगंज अन्तर्गत मुण्डेरा चुंगी के पास दो पक्षों में मामूली बात को लेकर कहासुनी में एक दलित व्यक्ति की नृशंस हत्या की घटना तथा राजधानी लखनऊ में पेशाब आदि जैसी घटनाएं मीडिया में चर्चा में हैं।
उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में भी होने वाली ऐसी अमानवीय घटनाएं अति-निन्दनीय व चिन्तनीय।
ऐसे बेलगाम हो रहे आपराधिक, अराजक व सामंती तत्वों के खिलाफ उत्तर प्रदेश तथा अन्य राज्यों की सरकारें सख़्त कार्रवाई करके अपने-अपने राज्यों में क़ानून के राज को ज़रूर स्थापित करें ताकि इस प्रकार की शर्मनाक व हिंसक घटनाओं की बढ़ती प्रवृति पर रोक लग सके अर्थात् जनहित में क़ानून का सख़्ती से अनुपालन ज़रूरी।
हरियाणा राज्य में आईजी रैंक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाई. पूरन कुमार, जिनकी पत्नी भी स्वंय हरियाणा की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, द्वारा जातिवादी शोषण व प्रताड़ना के कारण की गयी आत्महत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। ख़ासकर दलित व बहुजन समाज के लोग काफी उद्वेलित हैं।
यह अति-दुखद व अति-गंभीर घटना ख़ासकर एक सभ्य सरकार के लिये शर्मनाक है और यह साबित करती है कि लाख दावों के बावजूद जातिवाद का दंश कितना अधिक ख़ासकर शासन-प्रशासन में हावी है और सरकारें इसको रोक पाने में विफल साबित हो रही हैं। वैसे यह सब सरकार की नीयत व नीति की बात ज्यादा है।
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की समयबद्ध स्वतंत्र व निष्पक्ष जाँच होना चाहिये और इसके लिये दोषियों को सख़्त सज़ा मिलनी चाहिये ताकि सभ्य समाज को शर्मिन्दा करने वाली ऐसी दर्दनाक घटनायें दोबारा कहीं ना होने पायें।
हरियाणा सरकार इस घटना को पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता से ले तथा इसकी भी लीपापोती करने का प्रयास ना करे तो यह उचित होगा। जाँच के नाम पर खानापूर्ति भी नहीं होनी चाहिये, जैसा कि आरोप लगने शुरू हो गये हैं। माननीय सुप्रीम कोर्ट व केन्द्र सरकार भी इस घटना का उचित संज्ञान ले तो यह बेहतर।
ऐसी घटनाओं से ख़ासकर उन लोगों को ज़रूर सीख लेनी चाहिये जो एससी, एसटी व ओबीसी आरक्षण को आर्थिक स्थिति से जोड़ कर क्रीमी लेयर की बात करते हैं, क्योंकि धन व पद पा लेने के बाद भी जातिवाद उनका पीछा नहीं छोड़ता है और हर स्तर पर जातिवादी शोषण, अत्याचार व उत्पीड़न लगातार जारी रहता है, जिसकी ताज़ा मिसाल हरियाणा की वर्तमान घटना है।
Under the bold, unshakeable leadership of Behanji @Mayawati, #BSP's #UP State Unit powered through a game-changing meeting today! Senior leaders and grassroots warriors mapped out rock-solid strategies to fortify our party from every district to the smallest polling booth, building a massive, unstoppable mass base for the Bahujan revolution! Her fierce vision fuels our endless drive to uplift the marginalized. Who's with us? Join the fight! #BSPRising #BahujanMission #MayawatiLeads
@ibram_shekar@AnandAkash_BSP@Mayawati ji
’ऑपरेशन सिंदूर’ पर संसद में आज से शुरू होने वाली चर्चा को, सत्ता व विपक्ष को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लेना चाहिये। आगे महिलाओं का सिंदूर ना उजड़े तथा माँ को भी अपने बेटे गंवाने ना पड़े इस पर सरकार एवं विपक्ष को मिलकर ठोस रणनीति के तहत कार्य करना चाहिये, यही समय की माँग भी है।
BSP రాష్ట్ర కార్యవర్గ సభ్యులు గౌరవ బొల్లంపల్లి సారయ్య గారు గత మూడు వారాల క్రితం కోమాలోకి వెళ్లి కిమ్స్ హాస్పటల్లో చికిత్స పొందుతూ గత రాత్రి 12 గంటల సమయములో తుది శ్వాస విడిచారని తెలుపుటకు చింతిస్తున్నాను. ఈ దుఃఖ సమయంలో వారి సతీమణికి మరియు కుటుంబ సభ్యులకు నా యొక్క ప్రగాఢ సంతాపం తెలియజేస్తున్నాను. కీ.శే.సారయ్య గారు లేని లోటును తట్టుకునే శక్తి ప్రకృతి వారి కుటుంబ సభ్యులకు ప్రసాదిస్తుంది అని మనసారా ఆకాంక్షిస్తున్నాను.