मेरे प्यारे बैंक,
आज जब मैनेजमेंट और सरकार मुझ पर तोहमतें लगा रही हैं, मुझे सरेआम बदनाम कर रही हैं, तब मेरा दिल छलनी हो रहा है। पर तुम तो मेरे सबसे बड़े साक्षी हो न! मेरी वफादारी और मेरी मेहनत का हर एक कतरा तुम्हारी चौखट पर बिखरा है। तुम्हें तो सब याद ही होगा...
* तुम्हें याद है न जब मैं रात भर तुम्हारे फाइलों के ढेर में जागा रहा और सुबह 4 बजे घर लौटा था? मेरी आँखों में एक पल की नींद नहीं थी। मेरी पत्नी जग रही थी, उसने सूखे चेहरे से पूछा था—"क्या बैंक का काम परिवार से भी बढ़कर है?" मैंने मुस्कराकर कहा था—"यह सिर्फ नौकरी नहीं, मेरा अपना बैंक है।"
* मैंने कभी शाम 5 बजे घर जाने की जल्दी नहीं की। हर दिन 2-3 घंटे ज्यादा दिए ताकि तुम्हारे ग्राहकों का काम न रुके। पर इस चक्कर में मेरे छोटे बेटे का वह स्कूल एनुअल डे छूट गया, जहाँ वह स्टेज पर खड़ा होकर दरवाजे पर मुझे ढूँढता रहा था।
* ऑडिट वाले दिनों में जब 10-10 बजे तक बैठकर मैं एक-एक हिसाब मिलाता था, तब घर पर मेरी माँ ठंडे होते खाने को ढँककर मेरा इंतज़ार करती रहती थी। अपनी सेहत बिगाड़कर क्या मैंने कोई स्वार्थ साधा था।
* जब भी डे-एंड (Day End) में देरी हुई, मैंने कभी झल्लाहट नहीं दिखाई। संयम से बैठकर अतिरिक्त काम निपटाया। घर से मेरी बेटी का फोन आता था—"पापा, आप कब आओगे? मुझे होमवर्क में आपकी मदद चाहिए।" और मैं भारी दिल से कह देता था—"बेटा, बस डे-एंड होने दो, फिर आता हूँ।"
* याद है न जन-धन खातों का वह दौर? हमने पूरे जोश से देश के कोने-कोने तक बैंकिंग पहुँचाने का संकल्प लिया था। रेगुलर काम खत्म करने के बाद, अपनी थकान भुलाकर हम देर रात तक खाते खोलते थे।
* याद है ना नोटबंदी की वे लंबी-लंबी कतारें और घबराए हुए चेहरे... पूरे देश का कैश हमारे हाथों से गिना जाकर RBI की करेंसी चेस्ट पहुँचा था। मेरे हाथ काले पड़ गए थे, पीठ दर्द से टूट रही थी, पर देशहित और तुम्हारे सम्मान के लिए मैंने उफ़ तक नहीं की।
* कोरोना में जब पूरी दुनिया घरों में बंद थी, तब मैं अपनी जान जोखिम में डालकर चौखट पर खड़ा था। मेरे पिता जी रोज़ चिंतित होकर मुझे कहते थे—"बेटा, अपना ख्याल रखना।" मेरे कई सहकर्मियों ने कोरोना में दम तोड़ दिया, फिर भी तुम्हारे दरवाजे बंद नहीं होने दिए।
* जब-जब बैंक को मेरी ज़रूरत पड़ी, मैंने अपनी छुट्टियों की बलि चढ़ाई। कितनी ही बार पत्नी और बच्चों के साथ बाहर जाने के वादे तोड़े हैं। तुम तो साक्षी हो, मेरी हर छुट्टी तुम्हारी ड्यूटी में तब्दील हुई है।
* रविवार और छुट्टियों के दिन जब लोग अपने परिवारों के साथ पार्क और सिनेमाघरों में थे, तब मैं लोक अदालत के कैंपों में एनपीए (NPA) रिकवरी के लिए पसीना बहा रहा था।
* तुम्हारे डिजिटल फुटप्रिंट गवाह हैं कि जब-जब कनेक्टिविटी फेल हुई, सिस्टम क्रैश हुआ, मैंने अपनी रातें काली करके क्राइसिस मैनेज किया है। अपनी नींद खोकर तुम्हारे सिस्टम को चालू रखा।
* HRMS का रिकॉर्ड उठाकर देख लो, कितनी बार ऐसा हुआ है कि अप्रूव्ड लीव (स्वीकृत छुट्टी) बीच में छोड़कर मुझे वापस लौटना पड़ा। मेरी पत्नी के इलाज के लिए ली गई छुट्टी हो या परिवार के साथ बिताने के पल, मैंने हर चीज़ से ऊपर तुम्हें रखा।
यह सब बातें मुझे कहनी नहीं चाहिए थीं, पर आज जब मेरी ही वफादारी, मेरे चरित्र और मेरे ईमान पर सवाल उठाया जा रहा है, तो मेरा कलेजा मुँह को आता है।
अगर बैंक मैनेजमेंट और सरकार में तिनका भर भी नैतिकता और शर्म बाकी है, तो अपने ही कर्मचारियों को नीचा दिखाने और बदनाम करने वाले ये घटिया विज्ञापन तुरंत बंद करे और पूरे देश के सामने सार्वजनिक माफीनामा जारी करे।
*बैंक मैनेजमेंट, शर्म करो!*
अपने बैंक के लिए अपना खून-पसीना बहाने वाला,
🙏एक समर्पित बैंककर्मी🙏
एक तरफ देश की तमाम संस्थाएं 5days week में कार्य कर रही हैं यहां तक कि बैंकों की regulatory body कही जाने वाली @RBI में भी वर्षों से 5days implemented है, वहीँ बैंक कर्मियों को इसके लिए धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है! शर्मनाक ! #Implement5DayBanking
🗓️ 𝐍𝐨𝐯 𝟐𝟎𝟐𝟑: 𝟏𝟐𝐭𝐡 𝐉𝐨𝐢𝐧𝐭 𝐍𝐨𝐭𝐞 𝐬𝐢𝐠𝐧𝐞𝐝
🗓️ 𝐌𝐚𝐫 𝟐𝟎𝟐𝟒: 𝐈𝐁𝐀 & 𝐔𝐧𝐢𝐨𝐧𝐬 𝐚𝐠𝐫𝐞𝐞 𝐭𝐨 𝐚 𝟓-𝐝𝐚𝐲 𝐰𝐨𝐫𝐤 𝐰𝐞𝐞𝐤
🗓️ 𝐉𝐚𝐧 𝟐𝟎𝟐𝟔: 𝐒𝐭𝐢𝐥𝐥 𝐍𝐎 𝐆𝐨𝐯𝐞𝐫𝐧𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐧𝐨𝐭𝐢𝐟𝐢𝐜𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧! 🛑
Over 800 days of “consideration” is more than enough.
Why is the backbone of India’s economy being ignored ❓ 🏛️
#Implement5DayBanking❗
Or face the nationwide bank strike on Jan 27 ✊🏻🏦
#BankStrike #JusticeForBankers
@FinMinIndia@PMOIndia@nsitharaman
@RHBGovOfficial@RajCMO@AlwarPolice@artikashuklaias Plot no 1JA3A and 1JA3B CEB,Alwar are in auction from Rajasthan Housing Board in public domain as of now and the neighbour of the plot has put up this sign and openly threatened the bidders, what's the stand of yours.
सवंत चौदासौ नब्बे विजयदशमी रविवार!
मोकल जी रे घर जन्मीयो शेखो राजकुमार!!🚩🚩
शेखावत राजवंश के पितृ-पुरूष, शेखावाटी क्षेत्र के संस्थापक, नारी अस्मिता और गौ रक्षक, परम प्रतापी वीरवर महाराव शेखाजी के जन्मोत्सव पर सादर नमन।
जय महाराव शेखाजी
🙏 🚩🙏🚩
#Shekhaji