इतना गिर जाओगे ये उम्मीद नहीं था, कम से कम अच्छे से जांच परख लेते की ये कौन है या फिर ऐसे जी सबको बदनाम करते रहना है। खास कर जितने भी सोशल मीडिया या फिर प्रिंट मीडिया हैं उनसे आग्रह है कि कुछ भी छापने से पहले एक बार अपने स्तर से तहकीकात कर लें। @JmmJharkhand
झारखंड के युवा के उज्वल भविष्य हेतु झारखंड के युवा मुख्यमंत्री से अनरोध है कि संतोष कुमार मस्ताना की गिरफ्तारी कर एक example सेट किया जाए कि जो भी छात्र के भविष्य के साथ खेलेगा उससे सजा मिलेगी।
@1618_chandan @Raos_009 @dgpjh@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@The_Aarav_Mehta
प्रेस बयान :
-------------
भाजपा जान ले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी हेमंत सरकार :
◆ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर लगाए गए आरोप “सस्ते राजनीतिक हथकंडे”। भाजपा को हर मुद्दे में साजिश दिखती है, क्योंकि जनता ने उन्हें नकार दिया है। बाबूलाल मरांडी बार-बार झूठ बोलकर युवाओं की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। सरकार ने इस प्रकरण की पारदर्शी जांच के लिए पहले दिन से सख्त कदम उठाए हैं। जिम्मेदार पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सीजीएल परीक्षा का मामला कोर्ट में है और हेमंत सरकार माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आगे बढ़ रही है।
◆ भाजपा के नेता यह भूल जाते हैं कि उनकी ही सरकारों में प्रतियोगी परीक्षाओं में घोटाले हुए, तब वे चुप्पी साधे बैठे रहे। हेमंत सोरेन सरकार ने देश के भविष्य नौजवानों के उज्जवल भविष्य के लिए परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सख्त से सख्त कानून बनाया है। भाजपा नेताओं ने इस बिल का सदन में विरोध किया था। यह भी जगजाहिर है कि परीक्षाओं को डिस्टर्ब करने में एक खास राजनीतिक दल के लोगों का नाम आता है। यही लोग अपने राजनीतिक लाभ के लिए परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने के उद्देश्य से कोर्ट जाते हैं। हेमंत सरकार की नीयत की हकीकत को समझने के लिए पिछले दिनों जारी हुए जेपीएससी के अंतिम परीक्षा परिणाम पर गौर किया जा सकता है। उसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाले कई परिवारों के अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसकी सराहना हर तरफ की जा रही है।
◆ अगर बाबूलाल मरांडी को युवाओं की इतनी चिंता है तो वे बताएं कि जब उनकी सरकारों में नियुक्ति परीक्षाओं में धांधली हुई थी, तब वे कहां थे ? सच्चाई यह है कि भाजपा के पास न नीति है, न नीयत। केवल झूठ बोलकर राजनीतिक रोटियां सेंकना उनका काम है।
◆ हेमंत सरकार बेरोजगार युवाओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। भाजपा नेताओं से अपील है कि वे अदालत और जांच एजेंसियों को काम करने दें, न कि लगातार गुमराह करने की कोशिश करें। भाजपा के नेता जान लें — युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, लेकिन झूठे आरोप लगाकर सरकार को बदनाम करने की साज़िश भी कामयाब नहीं होगी।
धन्यवाद !
@JmmJharkhand
JSCC CGL मामले में झारखंड के युवाओं को अच्छी खुशखबरी मिलने वाली है।
इस साल के अंत तक सभी तैयारी कर रहे छात्रों का भला होने वाला है साथ ही बड़ी संख्या में अलग-अलग विभागों से भर्तियां आने की प्रबल संभावना है।
तो अपने अपने तैयारी में जोर-शोर से लग जाइए।
@HemantSorenJMM
अगर पेपर लीक नहीं हुआ है तो जल्दी से SIT बनाकर उच्च न्यायालय का आदेश का पालन करते हुए स्पष्ट और फाइनल रिपोर्ट कोर्ट को दीजिए।
ध्यान रखिए.. युवाओं के भविष्य के साथ राजनीति मत कीजिए।
मेरे पास ऐसे-ऐसे वीडियो आ रहे हैं जिसमें युवाओं से खुलेआम पैसे मांगे जा रहे हैं अगर आप इतने ही असफल युवाओं की भविष्य की चिंता करते हैं तो अपने पैसे लगा कर उनके लिए केस लड़िये, न कि बेरोजगार युवकों से पैसा मांगिए।
वो तो खुद परीक्षाओं की तैयारी के लिए पैसों की कमी से जूझ रहे फिर केस लड़ने के लिए वो बेचारे कहां से पैसे लाएंगे।
झारखंडी युवा साथियों ध्यान से सुनो चाहे आप #JSSC_CGL में फेल हो या पास राजनीति का शिकार मत बनो बल्कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से सरकार के गलत नीतियों का विरोध करो।
विज्ञापन निकालने तथा सभी भर्तियों को समय से कराने का मांग करो लेकिन पैसा देने-लेने के चक्कर में मत पड़ो यहां सिर्फ आपका दुरुपयोग किया जा रहा है।
साथियों, ऐसे में उनका भविष्य तो बन सकता है पर आपका नहीं।
अंत में सिर्फ इतना ही बोलूंगा कि हम सभी को राज्य के मुखिया @HemantSorenJMM
जी से मांग करना चाहिए कि अब देर मत कीजिए सरकार , बहुत देर हो गई, झारखंडी युवाओं के साथ न्याय कीजिए, अपनी वादे पूरा कीजिए।
@SudeshMahtoAJSU