प्रेस नोट
आज़ाद अधिकार सेना
दिनांक: 24 जुलाई 2026
आज़ाद अधिकार सेना की शिकायत पर राष्ट्रपति सचिवालय सक्रिय, IPS शगुन गौतम प्रकरण में गृह सचिव, भारत सरकार को प्रभावी कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित
सीतापुर जनपद के थाना खैराबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजापुर/चिलवारा निवासी स्व. शैलेंद्र पाल (पुत्र स्व. रामप्रसाद पाल) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के प्रकरण में राष्ट्रपति सचिवालय ने आज़ाद अधिकार सेना द्वारा प्रस्तुत शिकायती पत्र पर संज्ञान लेते हुए उसे गृह सचिव, भारत सरकार श्री गोविंद मोहन को प्रभावी कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दिया है।
उपलब्ध शिकायत एवं मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, स्व. शैलेंद्र पाल सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (APTC), सीतापुर के कमांडेंट आईपीएस अधिकारी श्रीमती शगुन गौतम (2010 बैच) के सरकारी आवास पर भोजन बनाने का कार्य करते थे। आरोप है कि अधिकारी के आवास पर हुई कथित चोरी की घटना के बाद संदेह के आधार पर उन्हें अपने साथ ले जाया गया, लगभग दो दिनों तक परिवार से संपर्क नहीं करने दिया गया तथा उनके साथ मारपीट एवं धमकी दी गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि घर लौटने पर उनके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे तथा उनका वेतन भी रोक दिया गया था।
शिकायत के अनुसार, कथित मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना से आहत होकर 15 जुलाई 2026 को शैलेंद्र पाल ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के लिए लखनऊ ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई।
मृतक की पत्नी श्रीमती सरिता पाल एवं अन्य परिजनों ने पुलिस अधीक्षक, सीतापुर को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है। यह प्रकरण स्थानीय समाचार माध्यमों में भी प्रमुखता से प्रकाशित हुआ है।
आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री देवेन्द्र सिंह राणा ने इस मामले को गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन का विषय बताते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) तथा भारत के राष्ट्रपति महोदया को विस्तृत शिकायती पत्र प्रेषित किया था। पत्र में इस प्रकरण की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच, उत्तर प्रदेश सरकार एवं पुलिस महानिदेशक से आख्या तलब करने, जांच में आरोप सिद्ध होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विधिसम्मत प्रशासनिक एवं आपराधिक कार्रवाई, पीड़ित परिवार को समुचित आर्थिक सहायता, सुरक्षा तथा परिवार के एक पात्र सदस्य को सरकारी रोजगार प्रदान किए जाने की मांग की गई है।
राष्ट्रपति सचिवालय, राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली द्वारा उक्त शिकायती पत्र को गृह सचिव, भारत सरकार श्री गोविंद मोहन के पास प्रभावी कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है। राष्ट्रपति सचिवालय के अवर सचिव श्री अशोक कुमार द्वारा जारी पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि शिकायतकर्ता आवश्यक जानकारी के लिए संबंधित प्राधिकारी से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
आज़ाद अधिकार सेना ने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए तथा जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाए जाएं, उनके विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के कठोर विधिक कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय, पर्याप्त आर्थिक सहायता, सुरक्षा तथा परिवार के एक पात्र सदस्य को सरकारी सेवा उपलब्ध कराई जाए।
देवेन्द्र सिंह राणा
राष्ट्रीय संगठन मंत्री
आज़ाद अधिकार सेना
मोबाइल: 9759632359
@UPGovt@dgpup@Uppolice@sitapurpolice@ChiefSecyUP@CMOfficeUP@adgzonelucknow@dm_sitapur@DmSitapur
"ये पाकिस्तान नहीं तहज़ीब, नज़ाकत, नफ़ासत के शहर लखनऊ का वीडियो है.."
थप्पड़, घूंसे, लाठी.. साथ में गालियां और धमकियां..
बेरहमी से पिटाई कर रहे इन तीन गुंडों को देखिए.. कानून और पुलिस का इनको जरा भी खौफ नहीं..
वीडियो यूपी की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके का है.. पिटने वाले अखिलेश का कहना है कि चेतराम नाम का गुंडा उससे काफी दिनों से रंगदारी मांग रहा था.. वो बचने की कोशिश करता रहा लेकिन आज चेतराम और उसके साथियों ने घेरकर बुरी तरह से पीटा.. मरा समझ कर भाग गए..
फिलहाल पुलिस गुंडों की तलाश कर रही है.. लग रहा है एकाध का हाफ एनकाउंटर होगा..
#Lucknow #Police #Crime #Goons #Criminal
आपसे सहमत न हैं हम, इनको तो कटोरा लेना था, प्रभु के द्वार पर ठिकाना करते, उसमे लज्जा की क्या आवश्यकता, किन्तु गर्भ गृह मे कुत्सित कार्य का कोई भय क्यों न रहा,पाप कर्मों के फल नियत हैं, चाहे कोई ठेकेदारी मे करे या मंदिर मे। धूर्त सेवक कहिए बंधु
धन, ऐश्वर्य , सत्ता शक्ति किस से मांगते हैं ? भगवान, श्रीराम , अल्लाह ताला से ही न ? इनसे जो मिलता है, उसे छिपाते ही तो हैं ? फिर अयोध्या में श्रीराम धन से कुछ सेवकों ने ले लिया तो हंगामा क्यों? अरे, जिन्होंने धन लिया वह राम सेवा में थे.उसे भगवान की ओर से दिया गया प्रसाद क्यों नहीं समझते आप लोग ?? मंत्री, अफसर, ठेकेदार, माफिया करोड़ों डकार रहे तो समाज चूं नहीं कर रहा ?
सच तो यह है कि ये इंटेलीजेंस फेलियर है, मीडिया प्रबंधकों का फेलियर है. राजकाज की खामियों पर नजर रखने वाली यूपी इंटेलिजेंस ( जिसका बजट अन आडिटेड है) और आईबी की नाकामी है.हर महीने करोड़ों खर्च करने वाली ये एजेंसियां क्या कर रही थी ??
यूपी : रायबरेली में शरद कुमार सिंह मासूम बेटी शिवानी को टॉन्सिल ऑपरेशन के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए। यहां हालत बिगड़ गई और बच्ची कोमा जैसी स्थिति में पहुंच गई। बच्ची को फैमिली वाले लखनऊ के हॉस्पिटल में ले गए। वहां मौत हो गई। पुलिस ने दोनों हॉस्पिटलों के डॉक्टर निशांत सिंह, डॉक्टर अमित सिंह और तीन स्टाफ के खिलाफ FIR दर्ज की।
हम #Sitapur अपने घर पर हैं, हमारे mobile 9#555 #8555 पर @DTDCMumbai#Pune से किए कोरियर बुकिंग के संदेश आ रहे, मेरा mobile number कोई अन्य कैसे प्रयोग कर रहा, य़ह सामान्य बात नहीं। कार्यवाही अपेक्षित.
@solapurpolice
"वही क़ातिल, वही शाहिद, वही मुंसिफ़ ठहरे,
अक़रबा मेरे करें क़त्ल का दावा किस पर?"
15 मौतों के बाद भी..LDA में गज़ब का 'सेल्फ़-सेवा' मॉडल लॉन्च ! @LkoDevAuthority
आवासीय नक़्शे पर 4 मंज़िला कमर्शियल 'मौत की बिल्डिंग' तन गई..पर वर्षों से कुर्सियों पर बैठे बड़े अफ़सरों को भनक तक नहीं लगी..🤔
अब 🧐 कमाल देखिए! जिन अपर सचिव पर हादसे से पहले प्रवर्तन और निगरानी की ज़िम्मेदारी थी..VC साहब ने उन्हीं को 'जांच कमेटी का अध्यक्ष' बना दिया... मतलब, खुद ही मुल्ज़िम और खुद ही जज.. ⚖️
सवाल जो अनुत्तरित हैं...ना सेट-बैक छोड़ा,ना ही फायर NOC ली गई.. फिर भी ज़ोनल अफ़सर और मानचित्र सेल की आँखों पर सालों तक कौन सा 'चश्मा' चढ़ा था..साहब 🙄
'छोटी मछली' (JE-AE) को नापकर बड़े मगरमच्छों को बचाने का यह खेल आख़िर कब तक..
साहब, जाँच की कमान तो उन्हें ही सौंप दी जिनपर खुद उँगलियाँ उठ रही हैं..अब इंसाफ़ की उम्मीद करें तो किससे ?..🤐..@CMOfficeUP
#AliGanjFire #LDALucknow #Corruption #JusticeForVictims #LucknowNews
अलीगंज की दुखद अग्निकांड घटना में असमय दिवंगत हुई सरोजनी नगर की बेटी अनुछा राई के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से भेंट की। दुःख की इस घड़ी में हम सभी परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और उन्हें हर संभव सहयोग एवं संबल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सरोजनी नगर की बेटी अनुछा अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके सपने, उनकी जिम्मेदारियां और उनका परिवार हम सबकी जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ अपनी वेतन निधि से ₹1 लाख की आर्थिक सहायता परिवार को प्रदान की तथा उनके कक्षा 7 में अध्ययनरत छोटे भाई की शिक्षा का संपूर्ण दायित्व कक्षा 12 तक उठाने का संकल्प लिया है।
यह केवल सहायता नहीं, बल्कि अपने परिवार के प्रति एक नैतिक कर्तव्य है। सरोजनी नगर का प्रत्येक परिवार मेरा अपना परिवार है और सुख-दुःख की हर घड़ी में साथ खड़ा रहना मेरा दायित्व भी है और संकल्प भी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत सरोजनी नगर की बेटी अनुछा राई की पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस कठिन समय में पूरा सरोजनी नगर परिवार उनके साथ खड़ा है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री मोहित तिवारी जी, मंडल महामंत्री श्री तुषार सिंह जी, श्री सी.डी.बी. राई जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह नेगी जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र रावत जी, मंडल प्रभारी श्री आनंद जोशी जी, श्री आर.बी. गुरुम जी एवं श्री जी.बी. गुरुम जी भी उपस्थित रहे।
लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार, हिंदुस्थान न्यूज एजेंसी के ब्यूरो चीफ @dileepshukla111 के परिजनों पर गोंडा जिले में जानलेवा हमला किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसी दबंग तालाब पर अतिक्रमण के लिए जेसीबी चलाने लगे जिसका वीडियो दिलीप शुक्ला के भतीजों चंद्रभूषण (उम्र 23) और रघुकुल भूषण शुक्ला (19) बनाने लगे। इस पर दबंग हमलावर हो गए, एकमत होकर इन युवकों पर लाठी डंडो से जानलेवा हमला कर दिया। आईफोन छीन लिए, बच्चों की सोने की चेन और अंगूठी तक छीन ले गए। @Rajeevkrishna69@AmitabhYash कृपया वारदात का संज्ञान लेकर समुचित निर्देश जारी करें ताकि स्थानीय स्तर पर हमलावरों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
संज्ञान ले @sitapurpolice
लालबाग चौराहे से गुरुद्वारा रोड ओर मुड़ने पर पार्क से लगे आटो संचालित हो रहे, चौराहे पर एक गाड़ी के पीछे निकलने में जनता को धौंस देना आसान है, उल्लिखित समस्या का निस्तारण अविलंब करे। जनता टैक्स दे दायित्व निर्वहन कर रही
@dm_sitapur@Manojpandeyweb
LDA के JE, AE, पर कार्रवाई , उपाध्यक्ष , सचिव पर कब ? प्राधिकरण में भ्रष्टाचार का सच आंखें चौंधियाने वाला है... मृत्यु से पहले 15 मासूमों की चीख और उनके परिवार का क्रन्दन भगवान का भी आसन हिला रहा, अब भी 'बड़े बच गये' तो न्याय प्रकृति ही करेगी ? गुजरी रात अफसरों को नींद तो अच्छी आयी होगी ?