पटना मेट्रो – बिहारवासियों का सपना अब हक़ीक़त बन रहा है!
2 सितम्बर से शुरू होगा पटना मेट्रो का ट्रायल, जो राजधानी की रफ्तार और तरक्क़ी दोनों को नई ऊँचाई देगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और एनडीए सरकार की ओर से जनता को दिया गया एक अनमोल तोहफ़ा, जो बिहार के विकास और आधुनिकता की नई पहचान बनेगा।
@NitishKumar@Jduonline
#ApnaMetroPatnaMetro #BiharVikas #ModernBihar #NitishKumar #NDASarkar #VijayKumarChaudhary #SafeAndDevelopedBihar
दलसिंहसराय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। यह हमला कायरतापूर्ण कृत्य है, जिसकी हम सभी कड़ी निंदा करते हैं। आज पूरा देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एकजुट है। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री जी इस हमले के दोषियों को कड़ी से कड़ी कानूनी सजा दिलाएंगे और जो नापाक इरादों के साथ इस साजिश के पीछे हैं, उन्हें भी खोजकर उनका उचित अंत किया जाएगा। आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई निर्णायक है और देश की एकता, अखंडता के लिए हम सब एक स्वर में खड़े हैं।
आज सरायरंजन प्रखंड प्रमुख वीणा देवी जी के आवास पर आयोजित मिलन समारोह में शामिल होकर विभिन्न दलों से जुड़े दर्जनों साथियों का जनता दल (यू) परिवार में स्वागत किया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों और सुशासन से प्रेरित होकर लोग लगातार JDU से जुड़ रहे हैं। यह जनता का हमारे प्रति विश्वास और बिहार के उज्ज्वल भविष्य की गवाही है।
#JDUParivar #NitishKumar #सुशासनकेसाथ #विकासपुरुष #सशक्तबिहार
रोज़गार मतलब नीतीश सरकार!
आज मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 29,424 पदों पर नियुक्ति को मंज़ूरी दी गई। यह फैसला युवाओं के लिए नए अवसर लाएगा और बिहार के विकास को नई गति देगा।
#रोजगारमतलबनीतीशसरकार#बिहारकेयुवा#नौरीकानयादौर #RozgarWithNitish #JobsInBihar #YouthEmpowerment #BiharDevelopment
आज मुसरीघरारी नगर पंचायत में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि श्री अमर राम जी के नेतृत्व में दर्जन भर पार्षदों सहित 60 से अधिक साथियों ने जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण की।
सभी नए साथियों का जदयू परिवार में हार्दिक स्वागत करता हूँ। आप सभी के जुड़ने से संगठन और मज़बूत होगा तथा हम सब मिलकर विकसित सरायरंजन की दिशा में और तेज़ी से अग्रसर होंगे।
#JDUParivar #मुसरीघरारी #SarairanjanVikas #जनतादलयूनाइटेड #संगठनसशक्तिकरण #JDUBihar
आज ‘प्रगति यात्रा’ के क्रम में समस्तीपुर जिले में 937 करोड़ रू० की लागत की 198 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। भ्रमण के दौरान उजियापरपुर प्रखंड के रायपुर ग्राम में 100 शैय्या वाले डॉ० भीमराव अंबेडकर राजकीय कल्याण छात्रावास का उद्घाटन किया। आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा सह प्रशिक्षण केंद्र के भवन का भी उद्घाटन किया।
इसके बाद कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोईन के प्रस्तावित सौंदर्यीकरण एवं जीर्णाद्धार कार्य का स्थल निरीक्षण किया। मुक्तापुर मोईन के दोनों तरफ आवागमन हेतु सुगम रास्ते का निर्माण कराने का निर्देश दिया। 99.23 करोड़ रू० की लागत से राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-322 के दरभंगा-समस्तीपुर रेल खंड अंतर्गत मुक्तापुर-किशनपुर सेक्शन के बीच आर०ओ०बी० के निर्माण कार्य तथा समस्तीपुर-पूसा पथ एवं समस्तीपुर-कर्पूरी ग्राम स्टेशनों के बीच 11951.90 लाख रू० की लागत से आर०ओ०बी० के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
वारिसनगर प्रखंड के ग्राम शेखोपुर में जल-जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत सौंदर्यीकृत तालाब का निरीक्षण किया। साथ ही बूढ़ी गंडक नदी के मगरदही घाट पुल के समानांतर पुराने स्क्रू पाइल पुल के स्थान पर 45 करोड़ रू० की लागत से प्रस्तावित नए उच्चस्तरीय आर०सी०सी० पुल के निर्माण कार्य के संदर्भ में स्थल निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों को स्वीकृत राशि का चेक भी प्रदान किया। (1/3)
प्रगति यात्रा के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी ने समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड के वासुदेवपुर गांव में पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन व निरीक्षण किया।
इस दौरान केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री श्री @nityanandraibjp जी, केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री रामनाथ ठाकुर जी, उप-मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी, मंत्री श्री @VijayKChy जी, मंत्री श्री @Shrawon_Nalanda जी, मंत्री श्री @MaheshwarHazari जी एवं सांसद श्रीमती @Sham4Samastipur जी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#BiharKiPragatiYatra #RisingBihar
#2025FirSeNitish #2025_फिर_से_नीतीश
#JDU #NitishKumar #Bihar
मुख्यमंत्री @NitishKumar जी की आज से शुरू हुई 'प्रगति यात्रा' में शामिल हुआ और उनके द्वारा शुरू की गई 'न्याय के साथ विकास' एवं जनकल्याण की योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलावों को करीब से देखा।
मुख्यमंत्री जी ने यात्रा के पहले दिन पश्चिम चंपारण जिले के ग्रामीण इलाकों का भ्रमण कर जनता से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के लिए जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास/ लोकार्पण करने के साथ-साथ चालू योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण भी किया।
मुझे विश्वास है, उनकी यह 'प्रगति यात्रा' राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के विकास को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
#BiharKiPragatiYatra #PragatiYatra #NitishKumar
तरारी विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी विशाल प्रशांत जी के समर्थन में आज तरारी खेल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को मुख्यमंत्री @NitishKumar जी तथा केंद्रीय मंत्री @iChiragPaswan जी सहित एनडीए परिवार के कई वरिष्ठ नेतागण के साथ संबोधित किया। इस दौरान उमड़े क्षेत्रवासियों का उत्साह तरारी में #NDA की बड़ी विजय के साफ संकेत दे रहा था।
#Tarari #Bihar #ByElections2024
लोकगायिका आदरणीय शारदा सिन्हा जी अब हमलोगों के बीच नहीं रहीं। बिहार में महापर्व छठ हो या शादी, शारदा सिन्हा जी के लोकगीतों के बिना अधूरा लगता है। विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
@VijayKChy#shardasinha
अपनी सुमधुर आवाज से छठ गीतों के साथ-साथ मैथिली और भोजपुरी के पारंपरिक लोकगीतों को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाने वाली महान लोकगायिका, पद्मश्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित, बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी के निधन की खबर अत्यंत ही दु:खद है। उनके निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
दुःख की इस घड़ी में हम सभी की संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति! 🙏
#ShardaSinha
बिहार कोकिला, पद्म श्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा जी का निधन दुःखद। वे मशहूर लोक गायिका थीं। उन्होंने मैथिली, बज्जिका, भोजपुरी के अलावा हिन्दी गीत भी गाये थे। उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में भी अपनी मधुर आवाज दी थी। स्व० शारदा सिन्हा जी के छठ महापर्व पर सुरीली आवाज में गाए मधुर गाने बिहार और उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी भागों में गूंजा करते हैं। उनके निधन से संगीत के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।