अहिल्यानगर जिल्ह्यातील नेवासा विधानसभा मतदारसंघाचे शिवसेना आमदार विठ्ठलराव लंघे पाटील यांना वाढदिवसाच्या हार्दिक शुभेच्छा. आपणास निरोगी दीर्घायुष्य लाभो हीच सदिच्छा.
अहिल्यानगर जिल्ह्यातील श्रीगोंदा विधानसभा मतदारसंघाचे आमदार विक्रम बबनराव पाचपुते यांना वाढदिवसाच्या हार्दिक शुभेच्छा. आपणास निरोगी दीर्घायुष्य लाभो हीच सदिच्छा.
@VikramPachpute_
नमो नमः। जय श्री विष्णुमूर्ति।
आज कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के मूडुशेड्डे स्थित लगभग ४०० वर्ष प्राचीन श्री शेड्डे श्री विष्णुमूर्ति मंदिर के भव्य नवीन मंदिर के शिलान्यास समारोह में अतिथि के रूप में उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर भगवान श्री विष्णुमूर्ति के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक नमन कर मंदिर के पुनर्विकास से जुड़े इस ऐतिहासिक एवं पुण्य कार्य का साक्षी बनना मेरे लिए अत्यंत गौरव, सौभाग्य और आत्मिक संतोष का विषय रहा।
श्री शेड्डे श्री विष्णुमूर्ति मंदिर केवल एक प्राचीन देवस्थान नहीं है, बल्कि पिछले चार शताब्दियों से इस संपूर्ण क्षेत्र की आस्था, श्रद्धा, संस्कृति और परंपरा का जीवंत केंद्र रहा है। ग्रामदेवता के रूप में भगवान श्री विष्णुमूर्ति के प्रति यहाँ के प्रत्येक परिवार की अटूट श्रद्धा और गहन विश्वास पीढ़ी-दर-पीढ़ी निरंतर चला आ रहा है। समय के साथ गाँव का विस्तार हुआ, श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ती गई और मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या भी कई गुना बढ़ी। ऐसे में मंदिर का वर्तमान स्वरूप श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं की तुलना में छोटा पड़ने लगा। लंबे समय से समस्त समाज के मन में अपने आराध्य ग्रामदेवता के लिए एक भव्य, दिव्य और विशाल मंदिर के निर्माण का संकल्प था। अनेक वर्षों के सतत प्रयासों, समाज की निष्ठा, सामूहिक समर्पण तथा भगवान श्री विष्णुमूर्ति की असीम कृपा से आज वह संकल्प साकार होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुँचा है। यह केवल एक मंदिर का पुनर्विकास नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, हमारी आस्था, हमारी आध्यात्मिक परंपरा और हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई भव्यता प्रदान करने वाला एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी क्षण है।
इस संपूर्ण पुनर्विकास की सबसे प्रेरणादायी विशेषता यह है कि यह कार्य समाज के सामूहिक सहयोग, जनभागीदारी और श्रद्धाभाव से साकार हो रहा है। जब पूरा समाज अपने ग्रामदेवता के चरणों में समर्पित होकर एकजुटता के साथ किसी पुण्य कार्य का संकल्प लेता है, तब केवल पत्थरों से एक मंदिर का निर्माण नहीं होता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्कार, संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता की अमूल्य धरोहर भी निर्मित होती है। यही हमारी सनातन परंपरा की सबसे बड़ी शक्ति है, जिसने सदियों से समाज को जोड़ने और राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना को जीवंत बनाए रखने का कार्य किया है।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक संबंधों का उल्लेख करने का अवसर भी प्राप्त हुआ। महाराष्ट्र में जिस श्रद्धा, भक्ति और समर्पण के साथ भगवान विठ्ठल की आराधना की जाती है, उसी श्रद्धाभाव के साथ कर्नाटक की पावन धरती भी भगवान पांडुरंग को अपना आराध्य मानती है। यही नहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति कर्नाटकवासियों का गहरा सम्मान, उनकी जयंती का उत्साहपूर्वक आयोजन तथा उनके आदर्शों के प्रति अटूट श्रद्धा दोनों राज्यों के बीच आत्मीय संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाती है। यही हमारी सनातन संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता और शक्ति है कि भाषा, वेशभूषा, बोली और भौगोलिक सीमाएँ भिन्न हो सकती हैं, किन्तु हमारी आस्था, हमारे संस्कार, हमारी सांस्कृतिक चेतना और हमारी राष्ट्रीय आत्मा सदैव एक रहती है। यही भारत की सांस्कृतिक एकात्मता का वास्तविक स्वरूप है।
मैं भगवान श्री विष्णुमूर्ति के श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना करता हूँ कि उनके आशीर्वाद से यह भव्य मंदिर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण हो, इस संपूर्ण क्षेत्र पर उनकी असीम कृपा सदैव बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य और मंगल का स्थायी वास हो।
इस अवसर श्री श्री श्री मोहनदास स्वामी, परम पूज्य श्री श्री श्री राजशेखर अण्णा स्वामी, परम पूज्य श्री श्री श्री हरिनारायण स्वामी, परम पूज्य श्री श्री कृष्णनाथ स्वामी, सांसद कैप्टन बृजेश चौटा, विधायक उमानाथ कोटियान, विधायक डॉ. वाई. भरत शेट्टी, मिथुन राय, संतोष शेट्टी, राजेश मोरे, पूर्व विधायक नागराज शेट्टी, तिरुपति देवस्थान ट्रस्ट के ट्रस्टी सौरभ बोरा, शिवसेना के सचिव भाऊसाहेब चौधरी, राज्य संगठन प्रमुख आनंद परांजपे, शिवसेना जिला प्रमुख गोपाल लांडगे, उपजिला प्रमुख राजेश कदम, वरिष्ठ नगरसेवक विश्वनाथ राणे, स्थायी समिति के सभापति मल्लेश शेट्टी, नगरसेवक निलेश शिंदे एवं गजानन पाटील, शिवसेना साउथ इंडियन सेल के विश्वनाथ शेट्टी, शिवसेना साउथ इंडियन महिला सेल की अनुपमा शेट्टी, मुंडप्पा पय्याडे, राघव राय, दिवाकर राय, अजित शेट्टी स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
#Shivsena #DrShrikantEknathShinde
शिवसेना जिंदाबाद
धनुष्यबाण जिंदाबाद..!!
नांदेड जिल्ह्यात विविध कार्यक्रमांच्या निमित्ताने दौरा केला. या दौऱ्यातील संस्मरणीय क्षण..!!
#Shivsena#DrShrikantEknathShinde
Empowered Farmers. Stronger Maharashtra
CM Devendra Fadnavis empowers 2.5 lakh+ farmers through Paani Foundation’s initiative - driving water conservation, higher productivity, and women farmers’ recognition.
जिजाऊ शैक्षणिक-सामाजिक संघटनेचे संस्थापक तथा शिवसेनेचे उपनेते श्री. निलेश भगवान सांबरे यांनी दि-ठाणे जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बँकेच्या निवडणुकीत संचालकपदी बहुमताने निवड झाल्याबद्दल सुवर्णगड या शासकीय निवासस्थानी सदिच्छा भेट घेतली. या विजयाबद्दल त्यांचे अभिनंदन करून पुढील वाटचालीस शुभेच्छा दिल्या !
@minileshsambare
Delivering Equal Laws for Every Citizen. 🇮🇳
CM Devendra Fadnavis reaffirms his commitment to implementing the Uniform Civil Code (UCC), ensuring equal laws across Maharashtra.