जब PanchayatSahayak हर दिन गांव के लोगों के काम के लिए उपलब्ध रहता है, तो उसके अपने परिवार को भी आर्थिक स्थिरता की जरूरत होती है। नियमित DBT, समयबद्ध भुगतान, ₹18,000 न्यूनतम मानदेय और सेवा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर स्पष्ट नीति अब आवश्यक है। @myogiadityanath@Mayawati@UPPanchayatiRaj
#पंचायत_सहायक_नियमित_करो #Regularize_PS_VS
माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार से विनम्र निवेदन। @myogiadityanath
ग्राम सचिवों की कमी के कारण ग्राम सचिवालयों के दैनिक संचालन हेतु पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई थी। समय के साथ पंचायत सहायकों की भूमिका केवल ग्राम सचिवालय के संचालन तक सीमित नहीं रही, बल्कि ग्राम स्तर पर उनकी जिम्मेदारियाँ लगातार बढ़ती गई हैं।
आज पंचायत सहायक
▪️ ग्राम सचिवालय का संचालन
▪️ जनसेवा केंद्र का संचालन
▪️ ग्राम पंचायत पुस्तकालय का संचालन एवं देखरेख
▪️ विभिन्न विभागों के ग्राम स्तरीय तकनीकी कार्य
▪️ सर्वेक्षण एवं ऑनलाइन डेटा कार्य
▪️ जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग
▪️ प्रमाण-पत्र एवं विभिन्न सेवाओं का ऑनलाइन कार्य
▪️ ग्राम स्तर पर आने वाले विभिन्न शासकीय कार्य
जैसी अनेक जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
अर्थात पंचायत सहायक की भूमिका अब केवल अस्थायी कार्य नहीं, बल्कि ग्राम सचिवालय व्यवस्था का निरंतर और आवश्यक हिस्सा बन चुकी है।
जब ग्राम सचिवालय को शासन की महत्वपूर्ण ग्राम-स्तरीय व्यवस्था और मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है, तब उसके संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एकमात्र कर्मी क��� अनिश्चित भविष्य वाली सं��िदा व्यवस्था में रखना दीर्घकालिक दृष्टि से विचारणीय विषय है।
अतः पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश की ओर से विनम्र अनुरोध है कि पंचायत सहायकों की बढ़ती जिम्मेदारियों, कार्य की स्थायी प्रकृति और ग्राम स्तर पर उनकी भूमिका को ध्यान में रखते हुए—
1️⃣ अनुबंध व्यवस्था समाप्त कर पृथक राज्य सेवा संवर्ग बनाया जाए तथा वर्तमान कार्यरत पंचायत सहायकों का नियमानुसार समायोजन किया जाए।
2️⃣ राज्य सेवा संवर्ग बनने तक न्यूनतम ₹18,000 मासिक मानदेय किया जाए तथा नियमित DBT भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
3️⃣ सेवा नियमावली बनाकर वेतनमान, पदोन्नति, स्थानांतरण, अवकाश, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य सेवा लाभ निर्धारित किए जाएं।
57,000 पंचायत सहायकों का प्रश्न केवल मानदेय का नहीं, बल्कि सेवा-सुरक्षा, सम्मान और भविष्य का प्रश्न है।
माननीय मुख्यमंत्री जी से अपेक्षा है कि इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर सका���ात्मक निर्णय लिया जाएगा।
@uppanchayatiraj
@ChiefSecyUP
@oprajbhar
@yadavakhilesh
@Mayawati
@RahulGandhi
#पंचायत_सहायक_नियमित_करो
#Regularize_PS_VS
स्मार्टफोन में 'क्लाउड बैकअप' फेल हो जाए तो फोटो उड़ जाती हैं, और हमारे यहां जब बजट का बैकअप फेल होता है, तो सीधे चूल्हे की रोटी उड़ जाती है।
@myogiadityanath बाबा जी, इस सिस्टम में थोड़ा मानवीय 'ऑटो-सेव' फीचर भी जोड़ दो ताकि परिवार का डेटा सेफ रह सके!
#पंचायत_सहायक_संघर्ष h
जब पूरा देश पंचायत सहायकों के साथ था।
कुछ जयचंदों ने ..!
मंत्री जिन्होंने हमेशा पंचायत सहायको को निरक्षर, काम न करने वाला,अयोग्य कहा है उनके झांसे में आकर 57 हजार परिवार और प���चायत सहायकों के भविष्य से समझौता कर लिया।
#पंचायत_सहायक_संघर्ष
सरकार पंचायत सहायकों और संविदा कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति और सम्मानजनक वेतन देगी, वही लाखों परिवा��ों का भरोसा जीतेगी।
2027 में रोजगार और सम्मान का मुद्दा महत्वपूर्ण रहेगा।
जो सुनेगा, वही दिलों में जगह बनाएगा।
@myogiadityanath
@BJP4UP
@oprajbhar
@RahulGandhi
@psunionup
@yadavakhilesh
#StoryOf_AadiGanesha
#Day6_Uppercircuit_Stock
#GodMorningTuesday
#आभार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिल���श यादव जी @yadavakhilesh , पंचायत सहायकों के मुद्दे को सार्वजनिक रूप से उठाने और हमारी मांगों पर आवाज़ रखने के लिए धन्यवाद। 🙏
इको गार्डन, लखनऊ में 7 से 15 सितम्बर तक चले पंचायत सहायकों के धरना-प्रदर्शन के दौरान हमारी मांगों को सार्वजनिक विमर्श में स्थान मिला इसके लिए पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश की ओर से आभार।
#PanchayatSahayak #पंचायत_सहायक_संघर्ष #AkhileshYadav
#आभार💐
डॉ. पल्लवी पटेल जी @pallavi_apnadal
राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपना दल (कमेरावादी) एवं विधायक, सिराथू
ईको गार्डन, लखनऊ में चल रहे पंचायत सहायकों के अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन में पहुंचकर आपने प्रदेशभर से आए पंचायत सहायकों की समस्याओं को सुना। आपने पंचायत सहायकों की मांगों को जायज़ और नियमसंगत बताते हुए प्रदेश सरकार से उन पर तत्काल विचार करने की बात रखी।
रोज़गार, सम्मान और सेवा से जुड़े हमारे संघर्ष के बीच धरना स्थल पर पहुंचकर अपनी बात रखने के लिए डॉ. पल्लवी पटेल जी का धन्यवाद। 🙏
#पंचायत_सहायक_संघर्ष
#PanchayatSahayak #PallaviPatel #ApnaDalKamerawadi
पंचायत सहायक संघर्ष कुछ सफल !
मंत्री जी ने कहा की मांग जायज़ थी।
फिर भी मानने में इतने दिन लगा दिए ?
सवाल अब ये है कि इन घोषणाओं से पंचायत सहायक संतुष्ट होंगे ? शांति और संतोष के साथ अपने घर और काम पर लौटेंगे ?
@psunionup#पंचायतकर्मी#मानदेयवृद्धि#मुकदमेवापस#सरकारकीपहल
#आभार 💐
श्री संजय सिंह जी @SanjayAzadSln
प्रदेश प्रभारी, आम आदमी पार्टी एवं राज्यसभा सांसद
ईको गार्डन, लखनऊ में पंचायत सहायकों के धरना-प्रदर्शन में पहुंचकर ₹6,000 से ₹30,000 मानदेय की मांग उठाने तथा पंचायत सहायकों की आवाज़ संसद में उठाने की बात रखने के लिए धन्यवाद। 🙏
#पंचायत_सहायक_संघर्ष
#PanchayatSahayak #SanjaySingh
कुशल कार्य करने वाले कर्मचारी को ₹9,000 देकर किस दौर की सैलरी दी जा रही है?
जब UP में कुशल श्रमिक की न्यूनतम मजदूरी ₹15,224 से ₹16,868 तक है, तो पंचायत सहायकों को ₹9,000 क्यों?
58k पंचायत सहायकों के साथ यह अन्याय बंद करो।
#पंचायत_सहायक_संघर्ष#पंचायत_सहायक_एकता_जिंदाबाद
गांव के विकास की हर कड़ी को जोड़ने वाले पंचायत सहायकों का परिश्रम अनमोल है, लेकिन उन्हें मिलने वाला मेहनताना बेहद नगण्य।
हमारे समर्पण और उत्तरदायित्व को ध्यान में रखते हुए उचित पारिश्रमिक और भारी मानदेय वृद्धि की जाए।
#पंचायत_सहायक_संघर्ष
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी और पंचायती राज मंत्री @oprajbhar जी बताएं
गांव का टॉपर, कंप्यूटर चलाने वाला और 29 विभागों का काम करने वाला पंचायत सहायक ₹9,000 महीने में आखिर किस श्रेणी में रखा गया है?
यूपी में न्यूनतम मजदूरी की दरें:अकुशल: ₹12,356–₹13,690 अर्द्धकुशल ₹13,590–₹15,059 कुशल: ₹15,224–₹16,868
तो पंचायत सहायकों के लिए ₹9,000 क्यों?
काम के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय और न्यूनतम मजदूरी लागू कीजिए।
2027 अब दूर नहीं अब नहीं पूरी होगी तो कभी नहीं पूरी होगी 🙏
#पंचायत_सहायको_की_मांगे_पूरी_करो
@UPGovt@yadavakhilesh@smajwadi_party@RahulGandhi@ajitanjum@ravish_journo@rajendradev6@Manojkmr_singh@uppanchayatiraj
पंचायत सहा��क और केयरटेकर को एक ही तराजू में तौल दिया गया है। जब केयरटेकर को ₹9,000 में केवल शौचालय के रख-रखाव का कार्य करना है
, तो पंचायत सहायक भी ₹9,000 में सिर्फ पंचायत सचिवालय का संचालन और पंचायती राज विभाग से संबंधित कार्य ही करेंगे।
अन्य विभागों का काम नहीं करेंगे।