57000 शिक्षक भर्ती और 2 साल में 1 लाख पदों पर भर्ती का जुमला किसका-किसको याद है मित्रों?
ले-देके 5000 शिक्षक भर्ती की बात चल रही है। भर्ती शुरु भी नहीं हुई है और अभी से पोस्टबाजी और प्रचार शुरु हो गया है।
#Chhattisgarh@Topibhaiya01@barma16691@hemantk59584543@CGDedBedSangh
ये छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार हैं। शिक्षक भर्ती विज्ञापन जारी करने के मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री के आवास के सामने धरना देने पहुंचे हैं।
भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में 57000 शिक्षक भर्ती भी शामिल था। सरकार बनने के बाद तत्काल भर्ती विज्ञापन जारी करने का वादा था, पर अफ़सोस सरकार बने एक साल से ऊपर हो गए हैं। आज तक भर्ती विज्ञापन जारी नहीं हुआ।
प्रदेश के युवा कई बार इस सम्बन्ध में अलग - अलग मंत्री, विधायकों के पास जाकर गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक युवाओं के हाथ खाली है।
आंदोलन भी हुआ लेकिन नोटिफिकेशन के बदले, पुलिस के डंडे का सामना करना पड़ा।
नोटिफिकेशन के नाम पर हर बार मुख्यमंत्री का मुस्कुराता हुआ चेहरा वाला पोस्टर जारी कर दिया जाता है और पोस्टर ऐसा लगता है मानो मुख्यमंत्री जी खड़े होकर प्रदेश के युवाओं को चिढ़ा रहे हों।
सरकार को चाहिए कि अब ज्यादा देर ना करते हुए तत्काल शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर देना चाहिए।
#CgTeacherBharti
#CgTeacherNotification
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने सरकार बनने से पहले 57000 शिक्षक भर्ती का घोषणा किया था।
सरकार बनने के बाद इन्होंने बोला 33000 भर्ती करेंगे, इसके बाद बोले 12000 भर्ती करेंगे , उसके बाद बोले 5000 भर्ती करेंगे और अब इन्होंने इस 5000 पोस्ट में भी कटौती कर दी 👇👇
146 पद लापता हो गए??