गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU), बिलासपुर में BA LLB की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा रद्द कर दी है।
अब 27 जुलाई से दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।
यह विश्वविद्यालय केंद्र सरकार के अधीन है। 👇
@CJP_for_India@cjppress@manojkjhadu
https://t.co/fKsMdGPcF4
छत्तीसगढ़ सरकार ने जिन एजेंसियों को प्रचार का ठेका दे रखा है, उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल आर्मी खड़ी कर दी है.
जनता के मुद्दे उठाइए,तो जनता के पैसों से पलने वाले फर्जी अकाउंट टूट पड़ते हैं.
बेहतर होता, विष्णुदेव साय सरकार ट्रोलर नहीं, शिकायतों पर कार्रवाई करने वाली टीम बनाती.
ईरान के राष्ट्रपति, जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज, छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी और स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक घोषित किया गया था.
तीजन बाई जैसी सांस्कृतिक पुरोधाओं के लिए भी राजकीय शोक की परंपरा नहीं बननी चाहिए?
2009 में गुजरात में मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने जो कुछ महिला आरक्षण को लेकर किया था, वही काम उन्होंने पहले से ही यानी 2023 से देश में लागू महिला आरक्षण को लेकर किया.
दोनों का पैटर्न एक सा है.
https://t.co/bd4IDl53sH
@thealokputul
मालाबार गिलहरी यानी Indian giant squirrel (Ratufa indica) के शिकार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
यह गिलहरी अनुसूची 1 का वन्यजीव है.
वीडियो बस्तर के इलाके का है.
छत्तीसगढ़ में वन्यप्राणी सुरक्षित नहीं हैं. अंबिकापुर के पार्क के भीतर कुत्तों ने 15 हिरणों को मार डाला.
https://t.co/LPN09wcD9c
@moefcc@CZA_Delhi@central43993
अनमोल मांझी, गोविंद सेंद्रे और सत्यम कुमार, तीनों मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते थे. उनके लिए काम कोई विकल्प नहीं था, बल्कि मजबूरी था. काम था दूसरों की गंदगी साफ करना. उस रात उन्हें बिना किसी सुरक्षा के सीधे मौत के मुंह में धकेल दिया गया. 👇
https://t.co/ICijI4QtqU
रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में सीवरेज टैंक की सफाई के लिए उतरे अनमोल मांझी, गोविंद सेंद्रे और पेर्रा कुमार अब कभी वापस नहीं आएंगे.
ये मौतें हादसा नहीं, एक विफल व्यवस्था की कड़वी सच्चाई है।
https://t.co/1JBm5y02Du
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh: PM Narendra Modi called noted writer Padma Bhushan Vinod Kumar Shukla and checked on his health and well-being
Shashwat Shukla, son of writer Vinod Kumar Shukla, says, "My father is doing well. He was having trouble breathing, so he was put on oxygen. He was admitted on Monday. Prime Minister Modi called me today and asked if he could talk to him. He inquired about his health. My father said, 'I want to get well soon and return home. Writing is like breathing for me...' I am very happy that he called and showed concern for my father's health."
हर लेखक अपने जीवन में उम्मीदों की एक दीवार खड़ी करता है. उस दीवार में रॉयल्टी की एक खिड़की रहती है. वह खिड़की अक्सर बंद रहती है.
लेकिन इस बार वह खिड़की खुली है और उसके खुलने की आवाज़ ने हिंदी साहित्य की दुनिया में एक नई बहस छेड़ दी है.
https://t.co/cbRE6WAECX
छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों के विकास की कहानी को खूबसूरती से दर्शाती यह तस्वीर जन-जीवन में तकनीकी बदलाव और महिला सशक्तीकरण का जीवंत उदाहरण है।
रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. विनय शर्मा स्मृति फोटोग्राफी प्रतियोगिता में जनमन पत्रिका के वरिष्ठ फोटोग्राफर नरेंद्र बंगाले को प्रथम पुरस्कार मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं! यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की प्रगति और बदलते स्वरूप का सम्मान है।
#छत्तीसगढ़_25साल #DigitalIndia #PhotographyExcellence
गर्भवती महिला को कई किलोमीटर,दलदल वाली सड़क पर चलना पड़ा, तब जा कर कहीं एंबुलेंस मिली. मामला पखांजूर के पंडरीपानी का है.
स्वास्थ्य सुविधाएं पहले से ही बदहाल हैं,ऊपर से ख़राब सड़कों ने सरकारी दावे की पोल खोल दी है.कई सालों से सड़कें उन्हीं इलाकों में बन रही हैं, जहां खनन होने हैं.
हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति ने राज्यपाल रमन डेका जी @GovernorCG को ज्ञापन सौंपकर तत्काल जंगल,जमींन पर किए जा रहे अवैध कब्जे और खनन रोकने की मांग की ।
ग्रामीणों ने कहा कि परसा कोल ब्लॉक के लिए फर्जी ग्रामसभा प्रस्ताव बनाकर हासिल की गईं वन स्वीकृति और भूमि अधिग्रहण को तत्काल निरस्त कर अदानी कंपनी की मनमानी रोकी जाए।
प्रति,
महामहिम राज्यपाल महोदय
छत्तीसगढ़ शासन
विषय – पांचवी अनुसूचित हसदेव अरण्य क्षेत्र में अदानी कंपनी द्वारा बिना ग्रामसभा सहमती के पेड़ो कि कटाई और जमीनों पर जबरन कब्ज़ा कर किये जा रहे खनन को तत्काल रोकने वाबत l
महोदय,
कोरबा, सरगुजा और सूरजपुर जिले में स्थित हसदेव अरण्य संविधान की पांचवी अनुसुचित क्षेत्र हैं जिसके प्रशासक और हमारे अधिकारों के संरक्षक राज्यपाल के रूप में आप हैं l हमारे क्षेत्र में अदानी कम्पनी हम आदिवासियों के जंगल जमीन पर अवैध और जबरन कब्ज़ा करके कोयला उत्खनन कर रहा है l कोयला खदान सिर्फ नाम के लिए राजस्थान राज्य विधुत निगम लिमिटेड को आवंटित है परन्तु भूमि अधिग्रहण से लेकर कोयला उत्खनन तक समस्त कार्यवाही अदानी कम्पनी के द्वारा की जा रही है l
हमारे गाँव में आवंटित परसा को ब्लॉक का हमारी ग्रामसभाए पिछले 10 वर्षो से विरोध करती आ रही हैं लेकिन शासन प्रशासन ने हमारे विरोध के प्रस्ताव को दरकिनार किया l अदानी कम्पनी द्वारा वर्ष 2018 में हमारे प्रभावित गाँव साल्ही, हरिहरपुर और फतेहपुर के फर्जी और कूट रचित दस्तावेज तैयार करके परियोजना कि वन स्वीकृति हासिल की है जिसकी शिकायत स्थानीय थाना, कलेक्टर से लेकर स्वयं राज्यपाल तक की गई l
पूर्व राज्यपाल सुश्री अनसुईया उइके जी ने दिनांक 24 अक्टूबर 2022 मुख्य सचिव को पत्र लिखकर खनन की सभी प्रक्रिया को रोकने और फर्जी ग्रामसभा प्रस्ताव कि जाँच करने के आदेश जारी किये थे l (संग्लन )
हमारी शिकायतों पर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग ने भी विस्तृत जाँच कर प्रतिवेदन दिनांक 4 नवम्बर 2024 को शासन, प्रशासन को सोंपा l जाँच रिपोर्ट में पाया गया कि तीनो गाँव के ग्रामसभा प्रस्ताव स्थानीय अधिकारियों और अदानी कम्पनी ने कूट रचित और फर्जी तरीके से बनाए थे l
राज्यपाल के आदेश और आयोग कि जाँच रिपोर्ट के वाबजूद भी अदानी कम्पनी ने भारी पुलिस बल लगाकर ग्रामीणों के साथ मारपीट करके हमारे निस्तार के सामुदायिक अधिकार के जंगल को काट दिया और अब हमारी खेती की निजी जमीनों पर जबरन कब्ज़ा करके बुलडोजर चलाया जा रहा है l कल ही हमारे गाँव के आदिवासी किसान आनंद राम खुसरो कि जमीन जिस पर धान बोया हुआ था जबरन बुलडोजर चलाकर कब्जे में ले लिया गया और स्थानीय थाना उलटे हम गाँव वालों के खिलाफ ही फर्जी मुकदमा दर्ज करता है l सरगुजा का पूरा प्रशासन और पुलिस अदानी कम्पनी के लिए कार्य कर रहा है l
हसदेव के समृद्ध वन क्षेत्र के संरक्षण हेतु छत्तीसगढ़ विधानसभा में 26 जुलाई 2022 को सर्व सम्मति से यह संकल्प किया गया था कि सभी कोल ब्लॉक निरस्त किये जाए l सम्पूर्ण हसदेव अरण्य क्षेत्र की जैव विविधता का अध्ययन करने वाली केंद्र के ही संस्थान “भारतीय वन्य जीव संस्थान” ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि - यदि हसदेव अरण्य क्षेत्र में किसी भी कोल ब्लॉक को खनन की इजाजत दी गई तो इससे हसदेव नदी और उस पर बने मिनिमाता बांध के अस्तित्व पर गंभीर संकट आ जायेगा l खनन होने से मानव-हाथी संघर्ष इतना विकराल हो जायेगा कि फिर कभी उसे सम्हाला नही जा सकता
अतः महामहिम से सादर निवेदन है कि हमारे संविधान प्रद्द्त्त अधिकारों कि रक्षा, हसदेव में जबरन हमारे जंगल-जमीन पर अवैध कब्ज़ा और उसके विनाश को रोकने और अदानी कम्पनी की मनमानी पर अंकुश लगाने की कार्यवाही करने कि कृपा करें l
आवेदक
हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति
छत्तीसगढ़ में रायपुर से लेकर रामानुजगंज और कोंटा तक स्वास्थ्य सुविधाएं वेंटिलेटर पर हैं.
राजधानी के अस्पताल तक में कई जरुरी इलाज और जांच बंद है.
कमीशनखोरी, लूट, भ्रष्टाचार की ख़बरें आम हैं.
इसे रोकने के लिए विष्णुदेव साय की सरकार ने मीडिया के लिए प्रोटोकॉल जारी किया है !!
आप चाहें तो इसे महज संयोग कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के ठीक दूसरे दिन से ही हसदेव अरण्य में PEKB के दूसरे चरण के खदान के लिए पेड़ों की कटाई शुरू हो गई है.
राजस्थान सरकार को आवंटित इस खदान को MDO के तहत अडानी को दे दिया गया है.
छत्तीसगढ में पूरा तंत्र अदानी के हाथों बिक चुका है। परसा कोल ब्लॉक जिसकी ग्रामसभाओं की कोई भी सहमति नहीं थी वहां भारी पुलिस के दमन से पेड़ो की कटाई कर दी गई।
छत्तीसगढ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग ने जांच कर यह आदेश लिखा है कि परसा कोल ब्लॉक के लिए जो वन स्वीकृति दी गई है वह कूट रचित और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दी गई थी। आयोग ने राज्य सरकार के वन स्वीकृति के अंतिम आदेश को निरस्त करने की अनुशंसा लिखी है। इस रिपोर्ट के जारी होने से पहले पेड़ो को काट दिया गया और अब आयोग का सचिव जो प्रशासनिक व्यक्ति है वह इस रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने के बजाए कार्यालय से ही गायब है ।
प्रदेश के मुख्यमंत्री @vishnudsai जी आदिवासियों का दमन करके एक पूंजीपति की सेवा में लगे हुए हैं। जो अपने ही समाज के हितों की रक्षा नहीं कर पाए तो प्रदेश की क्या करेंगे।
उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ की लगभग सभी सीटों को भाजपा की झोली में डालने वाले आदिवासी समाज को भी स्वयं में गहरा चिंतन करना चाहिए ।
#SaveHasdeo
" नशे पर निशाना "
पत्रकारों के लिए आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ आज हुआ!
- खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा उद्घाटन किया गया
- रायपुर प्रेस क्लब, रायपुर पुलिस और जनसंपर्क विभाग का संयुक्त आयोजन
- राजधानी एवं अन्य जिलों के 200 से अधिक पत्रकार हिस्सा लिए
रायपुर पुलिस लाईन स्थित एकलव्य शूटिंग रेंज में छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के लिए ‘सेल्फ प्रोटेक्शन इनिशिएटिव चैम्पियनशिप’ के नाम से आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। साथ में रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी, हरिभूमि-आईएनएच समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी जी, रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल ठाकुर जी एवं अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।
रायपुर प्रेस क्लब, रायपुर पुलिस और छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार प्रदेश के पत्रकारों के लिए शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें रायपुर और अन्य जिलों के लगभग 200 से अधिक पत्रकार हिस्सा ले रहे हैं।