मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन जी नागर जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
बाबा महाकाल की कृपा आप पर निरंतर बनी रहे। आप स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जा से परिपूर्ण रहें और जनसेवा के पथ पर निरंतर नए आयाम स्थापित करते रहें।
@mohanjinagar
बैठक में अस्पताल से जुड़ी व्यवस्थाओं, संसाधनों की उपलब्धता, स्वच्छता, दवाओं की आपूर्ति तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
आज सारंगपुर स्थित सेवा सदन कार्यालय में प्रदेश के ज्ञानी बजट के अंतर्गत करौदी से हीरापुर सड़क स्वीकृत होने की खुशी में पढ़ाना मंडल के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों द्वारा आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।
ITI Training Officer भर्ती परीक्षा 2026 रद्द करो — पहले Guest Faculty का भविष्य सुरक्षित करो!
हम वर्षों से निष्ठा से कार्य कर रहे हैं, अब हमारा हक छीना जा रहा है।
पहले अतिथि शिक्षकों को नीति में सुरक्षित किया जाए,
फिर शेष पदों पर नियमित भर्ती हो।
#ITIGuestFaculty@DrMohanYadav51
अल्पायु में ही हिंदवी स्वराज की स्थापना का संकल्प लेकर आजीवन धर्मध्वजरक्षा के लिए कृतसंकल्पित रहने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज जी ने राष्ट्र के कण-कण में स्वधर्म, स्वराज और स्वभाषा के लिए जीने-मरने की अमर जिजीविषा जागृत की।
उन्होंने हर वर्ग को संगठित कर एक ऐसी विशाल सेना का निर्माण किया, जिसका ध्येय ही राष्ट्र व संस्कृति की रक्षा था। उनकी जैसी दृढ़ इच्छाशक्ति, अदम्य साहस और अकल्पनीय रणनीति इतिहास में बिरले ही दिखाई देते हैं।
छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उनका वंदन करता हूँ।
इस सौगात के लिए माननीय श्री @AshwiniVaishnaw जी, केंद्रीय रेल मंत्री एवं मण्डल रेल प्रबंधक, पश्चिम मध्य रेल, भोपाल का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज पालीवाल, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री निलेश वर्मा...
विकसित भारत@2047 की संकल्पना सिद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा "कर्मयोगी बने" मिशन।
आज भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में, यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय @DrMohanYadav51 जी के मुख्य आतिथ्य में, "कर्मयोगी बनें" को लेकर आयोजित सर्वोच्च परामर्शदायी समिति की एक दिवसीय कार्यशाला में सहभागिता कर, व्यक्तित्व में उत्तरदायी स्वभाव के लिए कार्य-संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता के आलोक में अपने विचार व्यक्त किए।
यह एकदिवसीय कार्यशाला, उच्च शिक्षा विभाग एवं यूनाइटेड कांशियसनेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना, हमारा मूल ध्येय है। विद्यार्थियों के समग्र विकास की दृष्टि से यह मंथन हुआ है। विद्यार्थियों को केवल विषय में पारंगत नहीं बल्कि मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण एवं संवदेनशील नागरिक बनाना, हमारा उद्देश्य है। इस कार्यशाला में विचार-मंथन से निकला निष्कर्ष, प्रतिभागियों को कर्मयोगी बनने की प्रेरणा देगा और इससे प्राप्त ‘अमृत’ राष्ट्र निर्माण में उपयोगी सिद्ध होगा।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन, आयुक्त उच्च शिक्षा श्री प्रबल सिपाहा, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली की कुलगुरु प्रो. शांतिधुलि पंडित, भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग (मानव संसाधन) सदस्य प्रो. आर बाला सुब्रमण्यम, वैश्विक शिक्षाविद एवं संयोजक यूनाइटेड कॉन्शियसनेस डॉ विक्रांत तोमर सहित वर्चुअल रूप से राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् (NAAC) बेंगलुरू के अध्यक्ष प्रो. डॉ. अनिल सहस्त्रबुद्धे सहित विभिन्न सार्वजनिक और निजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु, कुलसचिव, शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं अन्य शिक्षाविद उपस्थित थे।
आज दुनिया में दो तरह के लोग हैं।
1 - जिन्हें AI में भय दिखता है
2 - जिन्हें AI में भाग्य दिखता है।
मैं गर्व और जिम्मेदारी से कहता हूं कि हमें भय नहीं, भारत को AI में भाग्य दिखता है, भारत को AI में भविष्य दिखता है।
- प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#IndiaAIImpactSummit2026
सारंगपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 14309/14310 (उज्जैनी एक्सप्रेस) के ठहराव का विधिवत शुभारंभ कर ट्रेन को रवाना किया।
यह सौगात क्षेत्रवासियों के लिए सुविधा,आवागमन और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस हेतु मान.@AshwiniVaishnaw जी,केंद्रीय रेल मंत्री का हृदय से आभार।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक महान राष्ट्रऋषि श्रद्धेय श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः प्रणाम!🙏
उनके विचार और आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणा प्रदान करते हैं।