#Azamgarh | कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम का मेगा एक्शन, भंवरनाथ मंदिर का किया निरीक्षण
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने भंवरनाथ मंदिर परिसर और कांवड़ मार्ग का औचक निरीक्षण किया।
गंदगी मिलने पर डीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
डीएम ने कांवड़ मार्ग पर मांस-मदिरा की दुकानें बंद रखने, मिलावट और ओवररेटिंग पर सख्त कार्रवाई, सड़क मरम्मत, पेयजल, साफ-सफाई, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
#Azamgarh #KanwarYatra #UPNews #BreakingNews #HarHarMahadev
@azamgarhpolice@Uppolice@CMOfficeUP@myogiadityanath
#Azamgarh | विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे, दिवंगत विधायक आलम बदी आज़मी को दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना रविवार को आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने दिवंगत विधायक आलम बदी आज़मी के आवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सतीश महाना ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
उन्होंने दिवंगत विधायक के जनसेवा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका कार्य हमेशा स्मरणीय रहेगा।
#Azamgarh #UPNews #BreakingNews #SatishMahana #UttarPradesh
@CMOfficeUP@myogiadityanath@BJP4UP
#आजमगढ़ब्रेकिंग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना।
दिवंगत विधायक आलम बदी आज़मी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अखिलेश यादव ने पेपर लीक, छात्रों के आंदोलन और लाठीचार्ज के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा।
उन्होंने कहा— "सरकार झुक गई, अब जाने का वक्त आ गया।"📍आजमगढ़
राम अवतार उपाध्याय, संवाददाता
@yadavakhilesh@samajwadiparty
#AkhileshYadav #Azamgarh #StudentProtest #PaperLeak #SamajwadiParty #UPPolitics