🚨 बागपत में व्यस्त सड़क पर खुलेआम अतिक्रमण — प्रशासन से तत्काल कार्रवाई ���ी मांग
राष्ट्र वंदना चौक, बागपत से मेरठ की तरफ चलने पर मात्र लगभग 300 मीटर की दूरी पर स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी द्वारा सड़क/सार्वजनिक मार्ग पर इस प्रकार अतिक्रमण किया गया है कि व्यस्त मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा है।
सबसे गंभीर बा�� यह है कि इसके आसपास हायर सेकेंडरी स्कूल तथा Canara Bank, Bank of Baroda और Punjab & Sind Bank जैसे बैंक स्थित हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, बैंक कर्मचारी और आम नागरिक गुजरते हैं।
➡️ यह अतिक्रमण यातायात व्यवस्था के साथ-साथ पैदल चलने वाले नागरिकों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर समस्या पैदा कर सकता है।
मैं DGP Traffic, UP Police, Baghpat Police, जिलाधिकारी बागपत एवं पुलिस अधीक्षक बागपत से अनुरोध करता ह���ँ कि कृपया मौके का तत्काल निरीक्षण करवाकर नियमों के अनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
📢 मैं इस मामले की प्रगति को सार्वजनिक रूप से साझा करता रहूँगा और जब तक अतिक्रमण हटाकर मार्ग को स���चारु नहीं किया जाता, तब तक नियमित अपडेट पोस्ट करता रहूँगा।
कृपया इस मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई करें।
@Uppolice @uptrafficpolice @baghpatpolice@dgpup
@BagpatDm @baghpat_sp @myogiadityanath
#Baghpat #TrafficPolice #Encroachment #RoadSafety #UPPolice #BaghpatPolice
🚨 DAY 2 | क्या प्रशासन किसी हादसे का इंतज़ार कर रहा है?
कल इस गंभीर अतिक्रमण की शिकायत प्रशासन के संज्ञान में लाई गई थी, लेकिन 24 घंटे बाद भी मौके पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।
📍 राष्ट्र वंदना चौक चौराहे से मात्र ~300 मीटर ���ूर ट्रैक्टर एजेंसी के आसपास सड़क पर अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है।
⚠️ सबसे चिंताजनक बात यह है कि आसपास हायर सेकेंडरी स्कूल और Canara Bank, Bank of Baroda एवं Punjab & Sind Bank स्थित हैं। रोजाना बड़ी संख्या में विद्यार्थी और आम नागरिक इस मार्ग से गुजरते हैं।
👉 सवाल सीधा है—क्या प्रशासन कार्रवाई के लिए किसी दुर्घटना का इंतज़ार कर रहा है?
कृपया संबंधित अधिकारी तत्काल मौके का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटवाने एवं यातायात व्यवस्था सुचारु कराने की कार्रवाई करें।
📢 DAY 2 — कार्रवाई का इंतज़ार जारी है।
@Uppolice @dgpup @uptrafficpolice @DM_Baghpat @baghpatpolice @spbaghpat
#Day2 #Baghpat #Encroachment #TrafficSafety #RoadSafety
🚨 DAY 3 | क्या प्रशासन किसी हादसे का इंतज़ार कर रहा है?
स्थिति आज भी जस की तस है। सड़क पर अतिक्रमण साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन कार्रवाई अब तक क्यों नहीं हुई—यह सबसे बड़ा सवाल है।
राष्ट्र वंदना चौक से महज कुछ दूरी पर यह स्थिति है। आसपास हायर सेकेंडरी स्कूल और 3 बैंक हैं। रोज़ाना विद्यार्थियों और आम नागरिकों की आवाजाही होती है। ऐसे में किसी दुर��घटना की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा?
@myogiadityanath
@dgpup
@Uppolice
@baghpatpolice
@DM_Baghpat
@spbaghpat
@NHAI_Official
👉 प्रशासन बताए—कार्रवाई कब होगी?
👉 क्या हादसा होने के बाद ही अतिक्रमण हटाया जाएगा?
Day 3 — जब तक कार्रवाई नहीं होगी, यह मुद्दा लगातार उठाया जाएगा।
#Baghpat #RoadSafety #Encroachment #UPPolice #ActionNeeded
🚨 DAY 4 — प्रशासन से सीधा सवाल!
बड़े आश्चर्य के साथ कहना पड़ रहा है कि आज चौथा दिन है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
न अतिक्रमण हटा और न ही मौके पर कोई प्रभावी कार्रवाई दिखाई दे रही है।
आखिर प्रशासन किस बात का इंतज़ार कर रहा है?
क्या किसी बड़े हादसे के बाद कार्रवाई होगी?
यह स्थान व्यस्त मार्ग पर है और आसपास स्कूल, बैंक तथा बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे स्थान पर सड़क पर अतिक्रमण आम जनता और स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है।
अब सवाल सीधे जिम्मेदार अधिकारियों से है👇
👉 @myogiadityanath जी — कृपया संज्ञान लें।
👉 @dgpup जी — क्या संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं?
👉 @dgpup ट्रैफिक पुलिस एवं जिला प्रशासन — कार्रवाई कब होगी?
👉 @Uppolice — मौके पर कार्रवाई कब होगी?
👉 @baghpatpolice — Day 4 पर भी स्थिति जस की तस क्यों?
👉 @DM_Baghpat — कृपया तत्काल संज्ञान लें।
जनता को आश्वासन नहीं, सड़क पर वास्तविक कार्रवाई चाहिए।
आज Day 4 है।
देखते हैं प्रशासन कब जागता है और सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाता है।
#Day4 #Baghpat #Encroachment #RoadSafety #UPPolice #TrafficPolice
🚨 DAY 5 — स्थिति जस की तस!
पाँच दिन बीत चुके हैं, लेकिन सड़क पर अतिक्रमण की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
राष्ट्र वंदना चौक से लगभग 300 मीटर की दूरी पर यह स्थिति बनी हुई है। आसपास हायर सेकेंडरी स्कूल और 3 बैंक हैं, जहाँ रोज़ाना बड़ी संख्या में छात्र एवं आम नागरिक आवागमन करते हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है—
❓ क्या प्रशासन इस मामले में किसी दबाव या प्रभाव में है?
❓ क्या किसी अधिकारी/कर्मचारी की म��लीभगत के कारण कार्रवाई नहीं हो रही?
❓ क्या इस मामले में भ्रष्टाचार या अवैध लेन-देन की कोई भूमिका है?
❓ अगर ऐसा कुछ नहीं है, तो फिर 5 दिन बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
यदि कोई भ्रष्टाचार या मिलीभगत नहीं है, तो प्रशासन मौके का निरीक्षण कराकर कार्रवाई की स्थिति सार्वजनिक करे, ताकि जनता को वास्तविक स्थिति पता चल सके।
⚠️ अब सवाल सिर्फ अतिक्रमण का नहीं, जवाबदेही का भी है।
@UPPOLICE @CMOfficeUP @myogiadityanath @UPGovt @dgpup @UppoliceTraffic @BaghpatPolice
DAY 5 — कार्रवाई कब होगी? जवाब कौन देगा?
#Baghpat #Encroachment #RoadSafety #UPPolice #TrafficPolice #Accountability
@ThaiAirways Worst Experience with TG316
Bulk 40 tickets Delhi to Bangkok, Flight TG316,
30th Aug 2026, Delayed 3 hours!
scattered all 40 seats
Not recommended at all.
#ThaiAirways#Thailand#CustomerServiceFai
🚨 Bikes are Not Allowed on Delhi - Dehradun Expressway, Heavy Fines For Illegal Entry
Can Be Slapped with Massive Fine of ₹20,000
Yet, Lack of Strict Law Enforcement
They Put Others' Lives in Danger