■ अमेरिका की रणनीति और दुनिया की बदलती राजनीति 🌍 geopolitics
[email protected]
"मुझे लगता है अगला नंबर अब ब्राज़ील का ही है। अमेरिका किसी को भी पनपने नहीं देगा।
आपको पता है, जापान टक्कर देने की स्थिति में, लोग जापान की टेक्नोलॉजी की तुलना करने लगे थे, हिरोशिमा, नागासाकी हो गया। वियतनाम ने अपने आप को बहुत जल्द डेवलप किया, तो वियतनाम को निपटा दिया उसने। ताइवान अच्छा कर रहा था, तो उसपे टाई-अप करके उसको अपने पास ले लिया।
या तो उसके हो जाओ, इज़रायल की तरह, ताइवान की तरह, तो आपको पूरा शरण लेनी पड़ेगी। हर चीज़ उससे पूछनी पड़ेगी। आप उसकी गोद में जा के बैठ जाओ, वो आपका ख्याल रखेगा। पाकिस्तान ने बहुत कोशिश की, लेकिन वो हो नहीं पाया। उसने ज्यादा भाव भी नहीं दिए, क्योंकि उसके पास देने के लिए कुछ था नहीं। टेक्नोलॉजी में भी डेवलपमेंट नहीं किया, ऑयल था नहीं उसके पास। वो स्ट्रगल था, तो उसको ऐसे झंझट नहीं पालता। कि जहाँ जा करके और सेवा करनी पड़े। वो सेवा नहीं करना चाहता, सेवा लेना चाहता है।
उसने अपने देश के नागरिकों को अमेरिका ने साफ-साफ बोला हुआ है कि आपको ऐश करनी है। आपके पास डॉलर आते रहेंगे। दुनिया भर के लोग डॉलर को इम्पोर्टेंस देंगे, डॉलर के प्राइस बहुत ज्यादा रहेंगे।
कमाना-धमाना कोई ज्यादा ज़रूरी नहीं है, टैलेंट हम बाहर से हायर कर लेंगे, तुम पढ़ो-लिखो भी मत, कुछ मत करो, ऐश करो। तो जनता को पूरी छूट दी हुई है।
अब उसके लिए जापान को भी दांव पे लगा दो। दुनिया के कई सारे जो जितने भी संपन्न देश हैं, उनको डर दिखाओ कि तुम्हारा पैसा कोई भी लूट ले जाएगा। सुरक्षा करनी है, तो हमारे साथ जुड़ जाओ। तो नेटो इसी प्रकार का गठबंधन है, पूरा यूरोप को जोड़ रखा है।
यूक्रेन को भी इधर ही ले रहे थे, क्योंकि वो इन दिनों में काफी आगे बढ़ रहा था। तो जो-जो भी इंडिपेंडेंट होता है, उसको अपने साथ रखते जाते हैं। जहाँ भुखमरी है, जहाँ कुछ है, उसको कहते हैं तुम अपना देखो।
तो आपने देखा, उसने किस-किस को निपटाया, बहुतों को निपटाया। खाड़ी युद्ध हुआ, तब इराक को निपटा दिया पूरा, धुआँ निकाल दिया। 20 साल में अफगानिस्तान का धुआँ निकाल दिया। फिर... सीरिया, आपका लीबिया, लेबनान, अब ईरान।
वो बांग्लादेश बच गया, उसको ज्यादा इंटरेस्ट नहीं है। इधर ज्यादा हाथ-पाँव नहीं मारता। भारत के और चाइना के बीच में इधर बस केवल नीचे डिएगो गार्सिया ले रखा है और ऊपर ताइवान है। क्योंकि इंडियन ओशन रीजन से बात नहीं बनती। ऑस्ट्रेलिया हमेशा समर्थक है, ज्यादा झंझट करता नहीं।
जो भी झगड़ा था, वो मिडिल ईस्ट और यहाँ पर, उसने सभी देशों के साथ किया। अब अरब का धुआँ निकलेगा।
तो अमेरिका ने सबको, सबको खत्म किया। बहुत देशों के साथ उसने गड़बड़ की और हर 7-8 साल में जैसे ही उसकी इकोनॉमी डगमगाती है, मंदी आती है, हालात खराब होते हैं, डॉलर को खतरा महसूस होता है, वो किसी को निपटाने निकल जाता है।
खतरनाक प्लानिंग है उसकी, खतरनाक स्ट्रेटजी है। खून का प्यासा है वो। लाशों के ढेर पे खड़ा है अमेरिका हँसता-मुस्कुराता।
चमक-धमक उसकी पूरी की पूरी, इंसानियत का... वो डेमोक्रेसी तो कहलाता है, काफी अच्छा, मैं तारीफ भी करता हूँ उसके लिए, लेकिन है इंसानियत का दुश्मन वो।
उसको खतरा महसूस होता है, वो दूसरे को खतरे में डाल देता है। और ट्रम्प जैसा आदमी हो, वो तो कतई परवाह नहीं करता, उसने तो पता नहीं क्या खा-पी रखा है। बहुत ही खतरनाक प्राणी है।"
#अमेरिका #राजनीति #विश्व
@majorgauravarya@shubhankrmishra@AlternateMediaX
मां मनसा देवी मंदिर में माँ के दिव्य दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
माँ मनसा देवी से समाज, राष्ट्र एवं विश्व शांति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।
माँ भगवती सभी पर अपनी कृपा, शक्ति और आशीर्वाद बनाए रखें। 🙏
मन्दिर प्रसाशन का ह्रदय से आभार
@CollectorDamoh महोदय नोहटा शराब दुकान हटाने एवं गांव गाँव में बिक रही अवैध शराब के संबंध में बार बार ज्ञापन दिया जा रहा निवेदन है कार्यवाही करें अन्यथा 7 दिन में यदि शराब दुकान वहां से नहीं हटाई गई है तो एक विशाल धरना प्रदर्शन होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी
@spdamoh
महावीर जयंती के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर जैन समुदाय के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं । भगवान महावीर ने अहिंसा, सत्य और आत्मसंयम की शिक्षा दी तथा लोगों को करुणामय जीवन जीने की प्रेरणा दी। आइए, भगवान महावीर के उपदेशों से प्रेरणा लेकर हम एक अधिक संवेदनशील, शांतिपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करें।
दिनांक: 25अक्तूबर 2025
सम्माननीय श्री ओम बिर्ला,
अध्यक्ष, लोकसभा,
संघीय संसद भवन,
नई दिल्ली
विषय: सांसद इमरान मसूद के विवादित बयानों की जाँच कर उनकी सदस्यता पर विचार किए जाने हेतु अनुरोध
महोदय,
मैं आपका ध्यान हाल ही में सार्वजनिक रूप से प्रकाश में आये एक गंभीर मामले की ओर लाना चाहता हूं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार,लोकसभा सदस्य श्री इमरान मसूद ने (तथाकथित) एक बयान दिया/ऐसा कहा है जिसमें उन्होंने हमास के आतंकवादियों की तुलना “शहीदे-आज़म” श्री भगत सिंह जी से घृणित कार्य किया,जिससे न केवल नाज़ुक सामुदायिक संवेदनाएँ आहत हुई हैं, बल्कि सांसद पद के नैतिक और संवैधानिक दायित्वों पर भी प्रश्न उठते हैं। यह मामला 24 अक्तूबर 2025 की मीडिया रिपोर्टों में व्यापक रूप से उठाया गया है।
यह स्थिति लोकसभा की मर्यादा और संसद सदस्य के कर्तव्यों के अनुरूप नहीं है। सांसदों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने भाषण और अभिव्यक्ति से समाज में शांति और संवेदनशीलता बनाए रखें; यदि किसी सांसद के बयान से समुदायों के प्रति घृणा, असमानता या आतंकवाद का समर्थन जैसी धारणाएँ बनती हैं, तो इससे सदन की गरिमा और सार्वजनिक शांति दोनों प्रभावित होते हैं। मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूँ कि:
1. श्री इमरान मसूद द्वारा दिए गए उक्त बयान की त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी जाँच करायी जाए; और यदि आवश्यक हो तो संबंधित रिकॉर्ड (वाणी/वाक्तव्य/रिकॉर्डेड सामग्री) मांगी जाए।
2. जाँच के निष्कर्षों के आधार पर उपयुक्त संसदीय कार्रवाई — जैसे चेतावनी, घोर निंदा, निलंबन, या यदि प्रावधान लागू हों तो सदस्यता निरसन/निरस्त करने की प्रक्रियात्मक सम्भावना — पर विचार किया जाए।
3. इस प्रकार के मामलों से भविष्य में सदन की गरिमा को बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश अथवा सख्त निर्देश जारी किए जाएँ।
आपकी सहायता हेतु धन्यवाद।
अजय अवस्थी
[email protected]
To,
The President,
Indian Medical Association (IMA)
New Delhi
Subject: Request to Cancel Registration of Doctors Involved in Religion-Based Medical Associations
Respected Sir/Madam,
I am writing to bring to your kind attention a very serious matter that threatens the ethical foundations of the medical profession in India.
It has come to light that in certain parts of the country, some doctors have formed religion-based medical associations such as the Vadodara Muslim Doctors Association. These organizations not only operate under a religious logo (depicting mosque minarets) but also encourage doctors to:
Prioritize patients of their own religion,
Propagate religious ideas in the course of medical service,
Operate ambulances and services exclusively for their religious community.
This is deeply disturbing and against the very spirit of the Hippocratic Oath, which binds every doctor to treat patients without any discrimination of religion, caste, or creed.
As the apex medical body of the country, IMA has the responsibility to ensure that the noble profession of medicine remains free from religious, communal, or political influence. If such practices are tolerated, it sets a dangerous precedent and undermines both secularism and medical ethics.
Therefore, I humbly request the IMA to:
1. Investigate all such religion-based associations functioning in the medical field.
2. Issue clear directives that medical practice cannot be guided by religious affiliations.
3. Cancel or suspend the registration of doctors who openly indulge in such discriminatory activities.
4. Take strong disciplinary action to preserve the dignity and neutrality of the medical profession.
Doctors are meant to serve humanity, not communities divided on religious lines. Any attempt to communalize healthcare should be strongly resisted in the national interest.
I trust that IMA will act promptly and firmly on this sensitive issue.
Thanking you,
With regards,
Ajay Awasthi
@IMAIndiaOrg@aajtak@CMOGuj@MoHFW_INDIA
मैडम दमोह जिले में अत्यधिक मात्रा में पुलिस की मिली भगत से अवैध कारोबार हो रहें हैं अगर आपको अवसर मिला है तो निवेदन है अपनी शक्ति का उपयोग करें। विश्व का एकमात्र भगवती मानव कल्याण संगठन ही माफियाओं की जड़ें उखाड़ने का कार्य कर रहा है
#bmks#damoh#damohnews@CollectorDamoh
माननीय मुख्यमंत्री महोदय
मध्यप्रदेश शासन
भोपाल
विषय : प्रदेश में खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने एवं किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने हेतु।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि वर्तमान समय में प्रदेशभर के किसान खाद की भारी कमी और कालाबाजारी से जूझ रहे हैं। किसानों को यूरिया एवं अन्य आवश्यक खाद समय पर और उचित मूल्य पर उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खाद की दुकानों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, किंतु अधिकांश किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
खाद की कालाबाजारी खुलेआम चल रही है। कुछ व्यापारी खाद को अधिक मूल्य पर बेचकर किसानों का शोषण कर रहे हैं। परिणामस्वरूप गरीब व छोटे किसान बुवाई के समय खाद से वंचित हो रहे हैं, जिससे कृषि उत्पादन पर सीधा असर पड़ रहा है।
माननीय महोदय, यह समस्या अत्यंत गंभीर है और यदि शीघ्र ही कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी फसलों पर इसका गहरा असर पड़ेगा। अतः आपसे सविनय अनुरोध है कि—
1. प्रदेशभर में खाद की कालाबाजारी पर तुरंत रोक लगाने हेतु सख्त कार्यवाही की जाए।
2. किसानों को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए।
3. प्रशासनिक स्तर पर निगरानी समितियाँ गठित कर नियमित निरीक्षण कराया जाए।
4. दोषी विक्रेताओं एवं कालाबाजारी में शामिल लोगों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
आपके स्तर से की गई त्वरित कार्रवाई से लाखों किसानों को राहत मिलेगी और प्रदेश की कृषि व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।
आपकी सकारात्मक पहल की अपेक्षा के साथ।
भवदीय,
Ajay Awasthi
[email protected]@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51@aajtak@ABPNews@ZeeNews@CNNnews18@News18MP@BJP4MP
पुखराया में सम्पन्न हुए 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ के भव्य आयोजन की सफलता में जहाँ श्रद्धालुओं और सहयोगियों का योगदान रहा, वहीं हमारे मीडिया बंधुओं का विशेष सहयोग भी अविस्मरणीय रहा।
मीडिया ने इस दिव्य आयोजन को जन-जन तक पहुँचाकर माँ दुर्गा की भक्ति, गुरु कृपा और सामाजिक एकता का संदेश दूर-दूर तक फैलाने का कार्य किया। आपके सहयोग से अधिकाधिक श्रद्धालु इस आयोजन से जुड़ सके और माँ भगवती की महिमा का लाभ उठा सके।
हम हृदय से मीडिया परिवार का आभार व्यक्त करते हैं कि आपने न केवल इस आयोजन को प्रमुखता दी, बल्कि समाज को धर्म, संस्कृति और सेवा की दिशा में जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आपकी सक्रियता और समर्पण से यह आयोजन और भी सार्थक हो पाया। माँ भगवती और गुरुवर श्री की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।
🌺 सादर धन्यवाद 🌺
#जयमातादी #मीडियाकाआभार #अखंडदुर्गाचालीसापाठ #भगवतीमानवकल्याणसंगठन #भक्ति #गुरुकृपा #आस्था #पुखराया
योगेश्वराय, लीलाधराय, सम्पूर्ण जगत के आधार भगवान श्रीकृष्ण के पावन अवतरण दिवस 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' पर आप सभी को हार्दिक अभिनन्दनम्।
मुरलीधर सभी के जीवन में प्रेम, करुणा और भक्ति का संचार कर चराचर जगत का कल्याण करें, यही हमारी प्रार्थना है।
जय श्रीकृष्णः!
माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी
मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
विषय: उत्तर प्रदेश को पूर्ण नशामुक्त बनाने हेतु प्रभावी कार्रवाई की विनम्र अपील
मान्यवर,
जय माता दी !
आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में एक सशक्त और समृद्ध समाज निर्माण के प्रयासों को देखकर हम सभी गौरवान्वित हैं। आप ने हमेशा समाज की भलाई के लिए ठोस कदम उठाए हैं और राज्य को एक नई दिशा देने में सफलता प्राप्त की है। इसी क्रम में मैं आज एक अत्यंत गंभीर समस्या, नशे का बढ़ता प्रकोप, आपके ध्यान में लाना चाहता हूँ, जो उत्तर प्रदेश के समाज को खोखला कर रहा है और युवाओं के भविष्य को अंधेरे में डाल रहा है।
1. नशे का प्रभाव और सामाजिक विघटन
उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में नशे का संकट तेजी से बढ़ रहा है। शराब, गांजा, अफीम, चरस, ड्रग्स और अन्य मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और सेवन ने समाज में एक भयंकर संक्रमण फैला दिया है। इस समस्या के कारण न केवल समाज का नैतिक पतन हो रहा है, बल्कि घरेलू हिंसा, अपराध, और आर्थिक संकट जैसे गंभीर मुद्दे उत्पन्न हो रहे हैं।
महिलाएं: नशे के कारण घरों में हिंसा बढ़ी है। महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं और बच्चों की परवरिश पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
युवाओं की दुर्दशा: उत्तर प्रदेश की युवापीढ़ी आज नशे के जाल में बुरी तरह फंसी हुई है। शैक्षिक संस्थाओं के आसपास मादक पदार्थों की बिक्री ने छात्रों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
2. आंकड़े और खतरनाक स्थिति
उत्तर प्रदेश में 2024 में नशे से जुड़े अपराधों में 35% की वृद्धि दर्ज की गई है।
18 से 30 वर्ष की आयु के 70% युवा नशे की गिरफ्त में हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले एक साल में मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में 40% की बढ़ोतरी हुई है।
यह स्थिति राज्य के भविष्य के लिए अत्यंत खतरनाक है।
3. सामाजिक और आर्थिक क्षति
परिवारों का विघटन: नशे के कारण परिवार टूट रहे हैं, घरेलू हिंसा बढ़ रही है, और बच्चों की सही परवरिश हो रही है।
स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव: नशे के कारण स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं, जिसके चलते सरकारी और निजी स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव आ रहा है।
आर्थिक नुकसान: अनुमानित ₹3,000 करोड़ प्रति वर्ष का आर्थिक नुकसान केवल नशे के कारण हो रहा है।
4. निवेदन – ठोस कदम उठाने की आवश्यकता
आपसे विनम्र निवेदन है कि उत्तर प्रदेश को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए आप निम्नलिखित कदम उठाएं:
शराबबंदी: चरणबद्ध तरीके से शराबबंदी लागू करें, जैसा कि बिहार और गुजरात में किया गया है।
नशे की बिक्री पर प्रतिबंध: विद्यालयों, महाविद्यालयों, मंदिरों और अस्पतालों के पास 1 किमी तक नशे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करें।
पुनर्वास केंद्रों की स्थापना: नशे की गिरफ्त में आए युवाओं के लिए मुफ्त पुनर्वास केंद्रों की स्थापना करें और उन्हें पुनः समाज के मुख्यधारा में जोड़ें।
महिला सुरक्षा: महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष हेल्पलाइन और सेल स्थापित करें।
जनजागरण अभियान: पंचायत स्तर से शुरू कर डिजिटल माध्यमों तक नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएं।
कठोर कानून और पुलिस निगरानी: नशे के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए विशेष पुलिस इकाइयाँ और निगरानी समितियाँ गठित करें।
युवा शक्ति मिशन: "युवा शक्ति मिशन" जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को खेल, कौशल और समाज सेवा के कार्यों में शामिल करें।
मान्यवर, छत्तीसगढ़ और बिहार जैसे राज्यों में किए गए प्रयासों को देखकर हम यह कह सकते हैं कि यदि उत्तर प्रदेश में भी इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाते हैं, तो न केवल नशे का प्रकोप कम होगा, बल्कि प्रदेश में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।
"नशामुक्त उत्तर प्रदेश, समृद्ध उत्तर प्रदेश!"
यह हम सभी का सपना है और आपके नेतृत्व में यह सपना साकार हो सकता है।
आपसे निवेदन है कि इस गंभीर मुद्दे पर शीघ्र निर्णय लें और उत्तर प्रदेश को एक स्वस्थ, समृद्ध और नशामुक्त राज्य बनाएँ।
आपके सकारात्मक निर्णय का मैं और राज्यवासी बेसब्री से इंतजार करेंगे।
सादर,
Ajay Awasthi
"नशामुक्त उत्तर प्रदेश
सुरक्षित भविष्य"
आपका समर्थन ही बदलाव ला सकता है।
कृपया इसे शेयर करें और आवाज़ बनें।
#NashaMuktUP #StopDrugs #YouthForChange #NashaMuktBharat #UttarPradesh #योगीजी_से_निवेदन #SafeYouth #SayNoToDrugs
@myogiadityanath@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@MoHFW_INDIA@NCWIndia@NCPCR_@SocialWelfareUP@BJP4UP
@KeshavPrasadMoS
@drdineshbjp@DDUttarPradesh@News18UP@ABPNewsUP@AmarUjalaNews@JagranNews