अत्यंत दुखद !
आज दिनांक 03-10-2026 को जनपद कौशाम्बी के पूर्व जिलाध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री राकेश कुमार गौतम जी का बीते दिनों सड़क दुर्घटना के कारण आज हॉस्पिटल में निधन होने की सूचना अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है।
आकाश आनन्द ने एक बार फिर बहनजी से सार्वजनिक माफी माँगी है। मेरा ऐसा मानना है कि;
1.बहनजी इसपर जो भी प्रतिक्रिया दे वो अंतिम रूप से होनी चाहिए। व्यक्तिगत भावनाओ में बहकर ऐसी कोई प्रतिक्रिया से बचना चाहिए जिसमे आकाश आनन्द के व्यक्तिगत व्यवहार या उसपर कोई नकारात्मक टिपण्णी हो क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति चाहे वो मेरा पुत्र, पुत्री, भाई, बहन या अन्य रिश्तेदार हो, कुछ सम्मान रखता है। बल्कि हमारे पास कोई सार्वजनिक जगह पर बैठा अंजान व्यक्ति तक इतना सम्मान व मानव अधिकार रखता है कि उसके उस अधिकार तक हम उसका सम्मान करें जो उसे नीचा न दिखाते हो। अपरिपक्व या अन्यं रूप से ऐसे शब्दों से बचे जो व्यक्तिगत डिग्निटी पर सीधा प्रहार करते है।
2.आकाश आनन्द के साथ इन सभी घटनाओं में एक अच्छी बात रही कि;
"उनके न होने पर उनकी स्वीकार्यता बढ़ी है। उन्हें कम से कम लोग महसूस करने लगे है, इसमे अगर वो अपना व्यवहार कॉरपोरेट स्टाइल को छोड़कर गरीब शोषित, वंचित समाज के साथ निकटता लाकर महसूस करेंगे तो ज्यादा अच्छा व और ज्यादा स्वीकार्यता बढ़ा सकते है।"
बाकी बहनजी ही एक अच्छा निर्णय ले सकती है, वो इसे बखूबी जानती है। उम्मीद है कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया उनकी रहेगी। और यह;
"अंतिम रूप से होनी चाहिए चाहिए"
विकास कुमार जाटव
@AnandAkash_BSP@Mayawati
परम आदरणीय बहन जी,
आप मेरी राजनैतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं, और मेरी बुआ माँ भी हैं।
राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा, जो कुछ किया, आपके मार्गदर्शन में किया। इसलिए आज अपनी बात सीधे आपके सामने और पूरे बहुजन समाज के सामने रखना चाहता हूँ।
पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में मेरे बारे में कई तरह की ख़बरें और अफ़वाहें चल रही हैं। मैं साफ़ कर देना चाहता हूँ: मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा। न आज, न कभी। BSP मेरे लिए सिर्फ़ एक पार्टी नहीं, मेरा परिवार है।
श्री अशोक सिद्धार्थ जी को पार्टी से निकालने और उनके संन्यास का आपका फ़ैसला पूरी तरह उचित है, और मैं उस फ़ैसले के साथ खड़ा हूँ। रिश्ते अपनी जगह हैं, पर मिशन उनसे बड़ा है। व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों से ऊपर पार्टी और आंदोलन का हित रखना मेरी ज़िम्मेदारी है।
उस समय मैंने ख़ुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था, इसलिए आपके उस पोस्ट को रिपोस्ट नहीं कर पाया। मेरी उस चुप्पी को ग़लत समझा गया, और अफ़वाहों को जगह मिली। अगर इससे आपको ठेस पहुँची है, तो मैं उसके लिए आपसे क्षमा चाहता हूँ।
मैं सिर्फ़ आपके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहता हूँ। विश्वास शब्दों से नहीं, काम से बनता है, और मैं उसे अपने आचरण और अपनी मेहनत से साबित करूँगा।
बाबा साहेब का मिशन, मान्यवर साहेब का रास्ता, और आपका नेतृत्व। यही मेरी राजनीति है।
जय भीम।
जय बसपा।
क्षमा !
मैं आपके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहता हूँ विश्वास शब्दों से नहीं काम से बनता है और मैं उसे अपने आचरण और अपनी मेहनत से साबित करूँगा।
~ श्री आकाश आनंद जी
बीएसपी राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद माननीया बहन कु. मायावती जी द्वारा कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर मीडिया को दी गई बाइट।
दिनांक : 28 सितम्बर 2026 I #Bsp
बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की चार बार रही मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद आदरणीय बहन कु. मायावती जी आज, 23 सितंबर 2026 को, बी.एस.पी. के ऑल इण्डिया स्तर के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं विभिन्न राज्यों के बी.एस.पी. अध्यक्षों आदि की विशेष व महत्वपूर्ण ऑल इण्डिया बैठक को सम्बोधित किया
बीएसपी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के आदेशनुसार श्री ईशान आनंद जी को बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया।
बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ 🥳
@IshuAnandBSP
देश व जनहित के ज़रूरी मुद्दों के साथ-साथ कुछ अहम मुद्दे को भी लेकर दिनांक 23 सितम्बर की बी.एस.पी. की अत्यन्त ज़रूरी ऑल-इण्डिया की बैठक बुलाई गई है।
~ आदरणीय बहन मायावती जी
श्री आनन्द कुमार के परिवार में से केवल श्री ईशान आनन्द को ही, पार्टी में सम्मानजनक ज़िम्मेवारी देकर इनको आगे किया जायेगा, जिसका श्री आकाश आनन्द व इनकी बहिन की तरह कभी भी कोई चक्कर नहीं रहेगा। अभी तक ऐसा ही लग रहा है। आगे तो कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
फिर भी यदि इन्होंने पार्टी विरोधी ऐसा कोई भी गम्भीर कृत्य किया तो फिर इनको भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जायेगा।
~ आदरणीय बहन कु• मायावती जी
अब श्री आकाश आनंद अपने ससुर श्री अशोक
सिद्धार्थ के जंजाल में पूरी तरह से फंस चुके हैं, जिसे अब पार्टी में वापिस लेना यह पार्टी के लिए बहुत बड़ा विश्वासघात ही होगा, जो मैं यह पार्टी विरोधी ग़लत कार्य कदापि नहीं कर सकती हूँ।
~ आदरणीय बहन कु॰ मायावती जी
मेरी सभी सम्मानित साथियों से अपील है कि अपनी ऊर्जा नकारात्मक बातों पर खर्च न करें।
हमारा एकमात्र लक्ष्य आदरणीया बहनजी के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाना है।
#जयभीम जय भारत जय बसपा
#SPLTP@IPSMdMustaque द्वारा आगामी त्योहार व यक्ष एप के सम्बन्ध में जनपद के समस्त राजपत्रित अधि0, थाना/चौकी प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से निर्धारित SOP का अनुपालन कराये जाने हेतु की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
बहुजन समाज पार्टी
जिंदाबाद,जिंदाबाद
बहिन कुमारी मायावती जी जिंदाबाद जिंदाबाद 🙏🙏
बाबा साहब जी अमर रहे अमर रहे 🙏🙏
मान्यवर कांशीराम साहब अमर रहे अमर रहे 🙏🙏
राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष शर्मा ज़ी एवम अनुशासन समिति अध्यक्ष अधिवक्ता अनुपम मिश्रा ज़ी के अनुमोदन पर एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता संतोष शर्मा, अधिवक्ता अजय बीर विक्रम को "जिलाध्यक्ष-ललितपुर "मनोनीत किया जाता है
धन्यवाद 🙏🙏