“आज देश में एक संप्रदाय के ख़िलाफ़ तलवारें बाँटी जा रही हैं। जज़्बाती और सांप्रदायिक नारे लगाकर पूरे समाज को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है और उसके ख़िलाफ़ हिंसा भड़काने की कोशिश हो रही है।
लेकिन यह सब सरकार को दिखाई नहीं दे रहा। एक बहरी–गूंगी और निकम्मी सरकार ने मानो आँखें बंद कर ली हैं, मुँह सिल लिए हैं और कानों पर ढक्कन डाल लिए हैं। इन्हें न अन्याय दिख रहा है, न आतंक और न ही समाज को तोड़ने वाली ये खतरनाक साज़िशें।
जो लोग नफ़रत फैलाकर देश को सांप्रदायिकता की ओर धकेल रहे हैं, जो गुंडे और अराजक तत्व माहौल ज़हरीला कर रहे हैं; वे सरकार को नज़र नहीं आ रहे। जबकि इन्हीं के कारण कल किसी भी राज्य, किसी भी ज़िले, किसी भी शहर में कोई भी बड़ी और दुखद घटना घट सकती है।
यह केवल लापरवाही नहीं, यह देश की एकता और शांति के साथ गंभीर खिलवाड़ है।”
नगीना सासंद, Chandra Shekhar Aazad जी
एक ट्रेन में तबीयत बिगड़ने पर एक हिंदू बहन ने बुज़ुर्ग मुसलमान अंकल का हाथ थाम कर मदद की… यही असली भारत है।❤️
ना टोपी देखी, ना तिलक बस तकलीफ़ देखी और दौड़कर इंसान ने इंसान का साथ दिया… नफ़रतों के इस दौर में ऐसे लम्हे याद दिलाते हैं कि “आज भी इंसानियत ज़िंदा है।
इमाम ने ऐलान किया-‘पंजाब के लोग बाढ़ से बेहाल हैं, उन्हें आपकी मदद चाहिए’. सिर्फ 18 घंटो मे गाँव वालो ने 1 लाख 25000 रूपये, 5000 किलो गेहूं, 400 जोड़ी कपड़े और जरूरत के सामान लाकर मस्जिद में रख दिए…
इनमें से ज्यादातर पढ़ने लिखने वाले छात्र हैं, कोई ‘समाज सेवी’ तो कोई IIT बॉम्बे से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने वाला इंसान…
आखिर ऐसा कौन सा गुनाह किया है इन्होंने कि ज़मानत तक नहीं मिल रही?