नियमितीकरण की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO)
राजस्थान में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) का आंदोलन तेज हो गया ह��। प्रदेशभर से करीब 3000 से अधिक CHO जयपुर में एकत्र होकर नियमितीकरण, स्क्रीनिंग प्रक्रिया शुरू करने और मूल जॉइनिंग तिथि 27 मार्च 2022 मानने की मांग कर रहे हैं। धरने पर बैठे स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि वे पिछले चार वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगातार सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज भी संविदा कर्मी के रूप में कार्य कर रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहे CHO का आरोप है कि उनकी मूल जॉइनिंग तिथि 27 मार्च 2022 थी, लेकिन विभाग द्वारा इसे बदलकर जुलाई 2023 कर दिया गया, जिससे उनके करीब दो वर्षों की सेवा अवधि प्रभावित हुई है। उनका कहना है कि सरकार ने तीन वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर नियमितीकरण का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक न तो नियमितीकरण के लिए कोई प्रक्रिया शुरू की गई और न ही स्क्रीनिंग को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी हुआ।
राजस्थान एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (RACHO) ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपकर करीब 9700 संविदा CHO के हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग की है। संगठन का कहना है कि कोरोना काल से लेकर आज तक CHO ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बने हुए हैं और लाखों लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुं���ा रहे हैं।
CHO ने नियमितीकरण के साथ-साथ NHM नियमों के अनुसार लॉयल्टी बोनस और सेवा सुरक्षा की भी मांग उठाई है। उनका कहना है कि लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थायित्व और कैरियर सुरक्षा नहीं मिल पाई है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेती है तो इससे न केवल हजारों स्वास्थ्यकर्मियों का भविष्य सुरक्षित होगा, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं भी और अधिक मजबूत होंगी। अब सभी की नजर राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अगले कदम पर टिकी हुई है।
हमारी 11 साल की मेहनत सफलता की ओर है
इस बार चिकित्सा विभाग कि समस्त भर्��ीया लिखित परीक्षा होगी,
CSR नियम 2022 से सभी संविदाकर्मियों का नियमितीकरण भी अब आखिरी दौर में है l
#bharatbeniwal
मा० प्रधानमंत्री जी @narendramodi की इस दुर्गामी सोच को ���ाकार करने में जुटे देशभर से 1.8 लाख CHOs को के०चि०मंत्री @JPNadda नियमित कर के एक बड़ी सौगात देने का श्रम करे ताकि आयुष्मान भारत का सप��ा दुगुनी ऊर्जा के साथ साकार किया जा सके 🧑⚕️
@PMOIndia
@narendramodi
#PermanentCHOs
🧘♂️ योग स्थिरता का संदेश देता है, लेकिन ग्रामीण स्वास्थ्य की रीढ़ बने CHOs का भविष्य आज भी अस्थिर है।
सालों की सेवा, अनगिनत जिम्मेदारियाँ, हर सरकारी अभियान में सबसे आगे…
फिर भी न नियमित सेवा, न सुरक्षित भविष्य।
#PermanentCHOs@PMOIndia@JPNadda@myogioffice@DyCMofficeBP
हर दिन OPD, NCD, आयुष्मान कार्ड, ई-संजीवनी, लैब सेवाओं से लेकर हर स्वास्थ्य सेवा की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
जब हर दायित्व स्थायी है तो सेवा सुरक्षा अस्थायी क्यों?
मांग:- कैडर निर्माण एवं नियमितीकरण।
#PermanantCHO's