पंचायत सहायकों को स्थाईकरण, मानदेय वृद्धि का मुद्दा मंत्री जी के जुबान पर अटक जाता है ,
बिना इस कार्य के विकास किस आधार पर करने का वादा कर रहे है माननीय @oprajbhar मंत्री जी ।
माननीय पंचायती राज मंत्री श्री ओ.पी. राजभर @oprajbhar जी का हार्दिक धन्यवाद।
16वें वित्त आयोग की कार्यशाला में उत्तर प्रदेश की 57,694 ग्राम पंचायतों की आत्मनिर्भरता पर बल देते हुए पंचायत सहायकों के मानदेय की सुरक्षा हेतु केंद्रीय शर्तों को व्यावहारिक बनाने का प्रस्ताव रखना एक दूरदर्शी एवं स्वागतयोग्य कदम है।
उत्तर प्रदेश के समस्त 57000+ पंचायत सहायक ग्राम पंचायतों में डिजिटल सेवाओं, ई-गवर्नेंस, वित्तीय प्रबंधन, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा ग्रामीण नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की अंतिम कड़ी के रूप में निरंतर कार्य कर रहे हैं। ऐसे में उनके भविष्य की सुरक्षा, स्थिर सेवा व्यवस्था और सम्मानजनक वेतन सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश मांग करती है, कि सरकार अब निम्न मांगों पर भी शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर प्रदेश के 57000 से अधिक पंचायत सहायकों को न्याय प्रदान करने की कृपा करे।
1. अनुबंध प्रणाली समाप्त कर पंचायत सहायकों का स्थाईकरण किया जाए।
2. वेतनमान लागू कर भुगतान राज्य कोष से सुनिश्चित किया जाए।
3. आगामी पंचायत सचिव भर्ती में पंचायत सहायकों को आरक्षण/प्राथमिकता प्रदान की जाए।
4. महिला पंचायत सहायकों के स्थानांतरण तथा नगर पंचायत बनने से प्रभावित पंचायत सहायकों के समायोजन की व्यवस्था की जाए।
हमें विश्वास है कि उत्तर प्रदेश सरकार पंचायत सहायकों के योगदान का सम्मान करते हुए इन मांगों पर भी शीघ्र निर्णय लेगी। यही ग्राम पंचायतों को और अधिक सक्षम, डिजिटल तथा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
@myogiadityanath@myogioffice@UPGovt
#PanchayatSahayak #UPPanchayatiRaj #16thFinanceCommission #GramPanchayat #DigitalVillage #स्थाईकरण #वेतनमान #उत्तरप्रदेश
16वें वित्त आयोग की कार्यशाला में मा० मंत्री श्री ओ.पी. राजभर ने UP की 57,694 पंचायतों की आत्मनिर्भरता पर बल दिया। उन्होंने विकास कार्यों को गति देने व पंचायत सहायकों के मानदेय की सुरक्षा हेतु केंद्रीय शर्तों को व्यावहारिक बनाने का प्रस्ताव रखा। #UPPanchayatiraj
जनपद हमीरपुर के पंचायत सहायकों की पहल रंग लाई
राठ-हमीरपुर की विधायक मा० मनीषा अनुरागी जी ने मानदेय वृद्धि व अन्य मांगों का प्रकरण माननीय मुख्यमंत्री जी को भेजा
मुख्यमंत्री कार्यालय से मामला प्रमुख सचिव, पंचायती राज विभाग को अग्रसारित हुआ
16 जुलाई 2026 तक आख्या/आदेश मिल सकता है !
माननीय श्री @rakeshgoswami_ जी ने मा0 मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखा,
जनपद महोबा के पंचायत सहायकों की पीड़ा CM तक पहुंचाई।
6000 रु/माह में परिवार चलाना संभव नहीं है, प्रशासनिक एवं अन्य विभागों के कार्य करते हैं इसलिए मानदेय सम्मानजनक हो।
धन्यवाद
#PanchayatSahayak#MandeyVridhi
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ स्वयं आपकी सरकार कर रही हैं, जरा सोचिये इतनी भीषण महंगाई में मात्र छः हजार रूपये की नौकरी युवाओं को दे रहे हैं...
#पंचायत_सहायकों_का_शोषण_बंद_करो
वाह रे
पंचायती राज विभाग !
यदि ऑनलाइन उपस्थिति इतनी ही महत्वपूर्ण है तो साहस दिखाइए और नियम सभी पर एक समान लागू कीजिए
अन्यथा यह संदेश जा रहा है कि विभाग को नियमों से नही बल्कि सबसे कमजोर कर्मचारी पर दबाव बनाने से प्रेम है
क्या विभाग की बहादुरी सिर्फ पंचायत सहायकों तक ही सीमित है?
“14 जून को समस्त पंचायत सहायक संगठनों की ऐतिहासिक संयुक्त बैठक सम्पन्न, सर्वसम्मति से श्री बृजेश कुमार मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष घोषित”
👉 लखनऊ के जनेश्वर मिश्रा पार्क में हुई बैठक
👉 पंचायत सहायकों के 4 संगठन रहे मौजूद
👉 पंचायत सहायकों के सभी प्रमुख संगठन हुए एकजुट
यह है उत्तर प्रदेश की मंत्रियों की समाज के प्रति सेवा
पंचायती राज मंत्री @oprajbhar पंचायत सहायक का मानदेय 30 हजार नहीं कर सके 6 हजार में जीवन यापन करने पर मजबूर किए है और अपनी पार्टी का टिकट करोड़ों में बेच रहे है
ऐसे भ्रष्ट मंत्रियों को सबक सिखाना जरूरी है ।
अंबेडकर नगर में पंचायत सहायको को धमकाने वाले कलम के जादूगर एवं ब्लॉक को तानाशाह ईमानदारी की मूर्ति खण्ड विकास अधिकारी को क्रॉप सर्वे के लिए यदि भेज दिया जाए तो लेखपालों की तरह संविधान के समस्त नियम याद आ जायेगे
शर्म आनी चाहिए अधिकारी होने पर विनम्र होने की जगह धमकी दे रहें है
पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन श्रावस्ती के प्रतिनिधिमंडल ने आज नव आगंतुक श्री जिला पंचायत राज अधिकारी महोदय से मिलकर स्वागत एवं अभिनंदन कर पंचायत सहायकों के प्रति सहानुभूति की इच्छा जाहिर कियाl
ऑनलाइन उपस्थिति, मानदेय बढ़ोत्तरी और मा० पंचायती राज मंत्री जी से मुलाकात को लेकर बड़ी अपडेट 🔥
जानने के लिए जुड़े
आज रात 08:00 बजे X मीटिंग में
लिंक 👇 👇
https://t.co/yynacBEWTr