#मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर
दिल्ली में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की कलेक्ट्रेट पंचायत अनिश्चितकालीन धरने में बदली।
BKU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अगुवाई में बड़ी संख्या में किसान जुटे।
टिकैत ने कहा- "छात्रों पर लाठीचार्ज नहीं, उन्हें चार्ज किया गया है।"
जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले- "यूनिवर्सिटी बनाई जाती है, तोड़ी नहीं जाती।"
#Muzaffarnagar #RakeshTikait #BKU #KisanAndolan #SamyuktKisanMorcha
@RakeshTikaitBKU@BKU_KisanUnion@SamyuktaKisan@CMOfficeUP@UPGovt@Uppolice@MuzaffarpurPol3
#Muzaffarnagar | कांवड़ यात्रा को लेकर नगर पालिका ने कसी कमर।
पालिका सभागार में अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और ईओ पवन कुमार ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।
साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सड़क मरम्मत और कूड़ा निस्तारण को लेकर दिए निर्देश।
नगर पालिका का दावा - कांवड़ियों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएंगी।
@DmMuzaffarnagar@muzafarnagarpol@Uppolice
#Muzaffarnagar #KanwarYatra #UPNews #KawadYatra #UttarPradesh #BreakingNews
#Muzaffarnagar | DGP राजीव कृष्ण ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण सोमवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे, जहां उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
DGP ने शिव चौक पहुंचकर भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना की और डिजिटल कंट्रोल गैलरी का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों और निगरानी व्यवस्था की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
मीडिया से बातचीत में DGP ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रदेशभर में पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।
उन्होंने देशविरोधी गतिविधियों को लेकर भी कहा कि पुलिस लगातार इनपुट के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
#Muzaffarnagar #KanwarYatra #DGP #UPPolice #UPNews
@Uppolice@DmMuzaffarnagar@muzafarnagarpol
Muzaffarnagar में दर्दनाक हादसा, मकान की छत गिरने से पांच लोगों की मौत
पश्चिमी उत्तर प्रदेश स्थित मुजफ्फरनगर जनपद में एक कच्चे मकान की छत ढहने के कारण गंभीर दुर्घटना घटी है। इस हादसे में एक परिवार के कई सदस्य मलबे के नीचे फंस गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय पुलिस और राहत दलों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की सहायता से त्वरित बचाव अभियान चलाया। पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 4 बच्चों सहित कुल 5 लोगों की जान चली गई है।
#upnews #muzaffarnagar #accident #rainyseason
#Muzaffarnagar | कक्षा 7 की किताब से 'अकबर महान' अध्याय हटाने की मांग, संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी
मुजफ्फरनगर में कक्षा 7 की किताब से 'अकबर महान' अध्याय हटाने की मांग उठी है।
छत्रपति शिवाजी सेना ने यूपी सरकार से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की अपील की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चित आर्य ने अध्याय को लेकर विरोध जताते हुए पाठ्यक्रम में महाराणा प्रताप जैसे राष्ट्रनायकों को शामिल करने की मांग की।
संगठन ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर में जनजागरण अभियान और लोकतांत्रिक आंदोलन चलाया जाएगा।
#Muzaffarnagar #BreakingNews #UPNews #EducationNews #MaharanaPratap
@UPGovt@BJP4UP@DmMuzaffarnagar@CMOfficeUP
#Muzaffarnagar | चलती CNG रोडवेज बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बची जान
मुजफ्फरनगर के वहलना चौक कट के पास चलती CNG रोडवेज बस में अचानक भीषण आग लग गई।
वैशाली डिपो की बस में आग लगते ही हड़कंप मच गया। चालक और परिचालक की सूझबूझ से बस में सवार करीब 40 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
यात्रियों के उतरते ही बस में जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई।
सूचना पर पहुंची दमकल और पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
@UPSRTCHQ @muzaffarnagarpol @Uppolice@dgpup@CMOfficeUP
#Muzaffarnagar #RoadwaysBus #BusFire #BreakingNews #UPNews #CNGBus
#मुजफ्फरनगर | कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, DJ संचालकों को नोटिस; तय किए साउंड और साइज के मानक
मुजफ्फरनगर पुलिस ने DJ संचालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस लाइन सभागार में DJ संचालकों को बुलाकर दिशा-निर्देश दिए गए और नोटिस जारी किए गए।
पुलिस के मुताबिक कांवड़ यात्रा में 10 फीट ऊंचाई, 12 फीट चौड़ाई और 72 डेसीबल तक के DJ ही मान्य होंगे। तय मानकों से अधिक आकार या तेज आवाज पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शिव चौक पर पुलिस और कांवड़ियों के बीच हुए विवाद के बाद प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने नियमों का पालन अनिवार्य बताया है।
@Uppolice@muzafarnagarpol@CMOfficeUP@dgpup
#Muzaffarnagar #MuzaffarnagarNews #KanwarYatra #UPPolice #UPNews #BreakingNews
#मुजफ्फरनगर | लगातार बारिश से तबाही जारी
बुढ़ाना और मंसूरपुर में मकान गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मंडवाड़ा में मकान ढहने से एक भैंस और एक कटिया की भी मौत हो गई। वहीं नावला गांव में करंट उतरने से दो घोड़ों की दर्दनाक मौत हो गई।
शहर और ग्रामीण इलाकों में जलभराव से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।
#Muzaffarnagar #Rain #UPNews #BreakingNews
@muzafarnagarpol@Uppolice
EXCLUSIVE BREAKING | #मुजफ्फरनगर
बंधुआ मजदूर बर्बरता कांड के आरोपी अंकित बालियान को कोर्ट में पेश किया गया
मुजफ्फरनगर के चर्चित माड़ी गांव बंधुआ मजदूर बर्बरता मामले में आरोपी अंकित बालियान को हरियाणा की पलवल पुलिस बी-वारंट पर कोर्ट लेकर पहुंची।
कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा, "मुझे फंसाया गया, मैं बेगुनाह हूं।"
सुनवाई के बाद आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में वापस ले जाया गया। मामले में जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।
#Muzaffarnagar #BreakingNews #UPNews #CrimeNews
@MuzaffarnagarPolice @Uppolice
#मुजफ्फरनगर में बारिश बनी आफत
लगातार दो दिनों की मूसलाधार बारिश से जिले में बिगड़े हालात ।
कई इलाकों में जलभराव, कच्चे मकानों के गिरने और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की तस्वीरें सामने आईं।
शुक्रतीर्थ स्थित हनुमत धाम मंदिर परिसर भी पानी में डूबा नजर आया। वहीं मोल्हाहेड़ी-जड़ौदा मार्ग तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हो गया।
राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने जलभराव वाले इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।
प्रशासन अलर्ट मोड पर है, लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
#Muzaffarnagar #RainAlert #UPNews #BreakingNews
@KapilDevAgrawal@UPGovt@MuzaffarnagarDm
#मुजफ्फरनगर | मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से ITI अनुदेशक की दर्दनाक मौत
मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से ITI अनुदेशक अभिषेक सरोज की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसा किराए के कमरे में हुआ, जहां चार्जिंग के दौरान करंट लगने से उनकी जान चली गई।
मृतक प्रतापगढ़ के रहने वाले थे और भोपा में किराए के कमरे में रहकर सेवाएं दे रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
#Muzaffarnagar #BreakingNews #UPNews #AccidentNews
@muzafarnagarpol@Uppolice
#मुजफ्फरनगर से सामने आया आतंकी नेटवर्क का कनेक्शन!
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में आईएसआई से जुड़े कथित आतंकी नेटवर्क के खुलासे के बाद मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र का नाम सामने आया है। छह संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद दो युवकों के परिजन उन्हें निर्दोष बता रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
मामले की जांच में दिल्ली पुलिस के साथ मुजफ्फरनगर पुलिस और एलआईयू भी जुट गई है।
सच जांच के बाद ही सामने आएगा।
#Muzaffarnagar #DelhiPolice #TerrorNetwork #ISI #PoliceInvestigation #UPNews #CrimeNews #BreakingNews
@bihar_police@Uppolice@muzafarnagarpol@airnewsalerts
#मुजफ्फरनगर | नशे में पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में एक शादी उस समय टूट गई, जब दूल्हा कथित तौर पर नशे की हालत में बारात लेकर पहुंचा।
आरोप है कि दूल्हा शराब के नशे में इतना धुत था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। हालत देखकर दुल्हन पक्ष ने विरोध किया, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान दूल्हे ने बुलेट बाइक की मांग भी कर दी। इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।
घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दूल्हा चारपाई पर लेटा नजर आ रहा है।
दुल्हन के पिता ने शादी में करीब 7 लाख रुपये खर्च होने का दावा करते हुए पुलिस से शिकायत की है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
@muzafarnagarpol@UPPolice@CMOfficeUP
#Muzaffarnagar #BreakingNews #UPNews #WeddingDrama #ViralVideo
#मुजफ्फरनगर | नशे में पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में एक शादी उस समय टूट गई, जब दूल्हा कथित तौर पर नशे की हालत में बारात लेकर पहुंचा।
आरोप है कि दूल्हा शराब के नशे में इतना धुत था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। हालत देखकर दुल्हन पक्ष ने विरोध किया, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान दूल्हे ने बुलेट बाइक की मांग भी कर दी। इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।
घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दूल्हा चारपाई पर लेटा नजर आ रहा है।
दुल्हन के पिता ने शादी में करीब 7 लाख रुपये खर्च होने का दावा करते हुए पुलिस से शिकायत की है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
@muzafarnagarpol@UPPolice@CMOfficeUP
#Muzaffarnagar #BreakingNews #UPNews #WeddingDrama #ViralVideo