ये कहानी केवल आपकी नहीं है, बल्कि अधिकांश चयनित अभ्यर्थियों का है और कोचिंग माफिया एवं रद्दी लोग कितनी आसानी से बोल देते है कि 40 लाख दे कर नौकरी लिया है। ये लोग public एवं अपने माता-पिता को तो झूठ बोल सकता है लेकिन ऊपर वाला सब कुछ देख रहा है, ऊपर वाला कभी उनका भला नहीं करेगा।
किस गुनाह की सजा है सर?
इतनी मेहनत से हमने नौकरी ज्वाइन की और एक झटके में मेरी नौकरी दांव पर लग गई।
अपनी पढ़ाई के लिए कभी कभी मजदूरी भी की, ईंट भट्टा में ईंटें भी बनाई, थोड़ा बहुत पैसों के लिए मिस्त्री के साथ भी काम किए, लेकिन कितनी आसानी से लोग बोल देते हैं कि सेटिंग से आए हो?