दानिश भाई क्या जरूरत थी यह सब करने की..
राहुल गांधी के सामने नंबर बढ़े चाहे न जनता के सामने क्या हो रहा है अपने कमेंट पढ़ लीजिएगा खुद समझ जाएंगे 😂
कुछ ज्यादा नहीं हो गया...🤫🫣
उज्जैन की शाही मस्जिद के ईमाम ने सरकार से भावुक अपील करते हुए कहा ,
" हमारे पास मस्जिद के सभी दस्तावेज है , मस्जिद 600 साल पुरानी है लेकिन फिर भी इसे तोड़े जाने का आदेश है ",
प्लीज हमारी मस्जिद को ना गिराओ ,
#SaveUjjainShahiMosque
मुसलमानों को ओवैसी साहब को अपना नेता मान लेना चाहिए
वरना सेक्युलर पार्टी मुस्लिम नाम तक लेना छोड़ देंगी
मुसलमानों को ज़िल्लत के सिवा कुछ नहीं मिलेगा
और अखिलेश यादव जैसे नेता का तो बायकॉट करना चाहिए
जिसने 2017 में 18% आरक्षण का वादा करकर मुसलमानों के साथ धोका किया
जलगांव जिले के मारुल गांव के हाफिज कासिम साहब के साथ हुई कथित बदसलूकी और जबरन नारे लगवाने की घटना बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। इस मामले में पारोला पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हो चुकी है, जो इस बात का प्रमाण है कि मामला बेहद गंभीर है और जांच के दायरे में है।
किसी भी नागरिक को डराने, धमकाने या उसकी इच्छा के विरुद्ध कोई नारा लगाने के लिए मजबूर करने की अनुमति नहीं है!
हमारी सरकार और पुलिस से मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर इन गुंडों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए सख्त सज़ा दी जाए और पीड़ित को न्याय दिलाया जाए।
@CMOMaharashtra@MahaPolice@Dev_Fadnavis
दिल्ली अग्निकांड में लाखों रुपए के गद्दे बिछाकर 8 लोगों की जान बचाने वाले रियाजुद्दीन और अरमान मंसूरी कह रहे हैं कि हमारा जितना नुकसान हुआ था, उसकी भरपाई हो गई है। इसलिए अब हमारे बैंक खाते में कोई भी व्यक्ति पैसा न डाले।
देश में ऐसे भी लोग होते हैं, जो ईमानदारी की मिसाल कायम करते हैं। वरना बैंक खाते में आया पैसा किसको बुरा लगता है।
शामली में आयुष मलिक धर्मांतरण मामला,आयुष मलिक उर्फ अली का बयान सामने आया-
''इस्लाम धर्म अच्छा लगा तो कबूल किया,मां-पापा पूजा करें, मैं नमाज पढ़ूंगा,निकाह के लिए मैंने चांदनी को प्रपोज किया,निकाह के बाद भी हम अलग रह रहे थे,मेरे मुस्लिम बन जाने से पापा नाराज थे,2 साल से मस्जिद में नमाज पढ़ने जाता हूं.''
#Shamli @PoliceShamli@Uppolice
जयपुर के वीआईपी क्षेत्र मालवीय नगर स्थित नंदपुरी में वर्ष 1981 में निर्मित नूरानी मस्जिद को महज तीन दिन के नोटिस पर ध्वस्त किए जाने की तैयारी को लेकर मस्जिद कमेटी ने गंभीर आपत्ति जताई है।
कमेटी का कहना है कि यह मस्जिद वर्ष 1981 में जेडीए द्वारा स्वीकृत सोसायटी से भूमि खरीदकर बनाई गई थी। उनके अनुसार, पूरे क्षेत्र में यह एकमात्र बड़ी मस्जिद है, जहां आसपास के मॉल, कंपनियों और विभिन्न संस्थानों में कार्यरत मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करते हैं।
मस्जिद कमेटी ने जेडीए की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 45 वर्षों से यहां नियमित रूप से नमाज अदा की जा रही है। कमेटी के अनुसार, वर्ष 1994 में मस्जिद से संबंधित लीज के दस्तावेज भी जेडीए में जमा कराए गए थे।
कमेटी का कहना है कि यदि मस्जिद अतिक्रमण थी, तो इतने वर्षों तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि अब अचानक इसे अतिक्रमण बताकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई क्यों की जा रही है।
कमेटी ने प्रशासन से अपील की है कि यदि सड़क चौड़ीकरण आवश्यक है, तो मस्जिद का कुछ हिस्सा लिया जा सकता है, लेकिन नमाजियों के लिए शेष भाग सुरक्षित रखा जाए। उनका कहना है कि यदि पूरी मस्जिद हटा दी गई, तो क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के सामने नमाज अदा करने का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।
साथ ही कमेटी ने मांग की है कि यदि मस्जिद को हटाना अपरिहार्य है, तो जेडीए इसी क्षेत्र में वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराए, ताकि स्थानीय लोग अपनी धार्मिक गतिविधियां जारी रख सकें।
हज जैसे मुकद्दस सफ़र में भी सरकार भ्रष्टाचार को रोक नहीं पाई है। पहले ढाई सो रुपये की घड़ी सात हज़ार रुपये में थमा दी गई। अब जब हाजी लौट रहे हैं, तो उनका सामान चोरी हो रहा है। यह वही सरकार है जिसके मुखिया ना खाऊँगा ना खाने दुंगा का नारा दिया करते थे।
किसी शख़्स को इस बात की सज़ा नहीं मिलनी चाहिए कि उसने इंसानियत की ख़ातिर एक मुस्लिम बुजुर्ग की मदद की।
दीपक का जिम आज बंद होने के कगार पर है।
दीपक की सहायता कीजिए मैंने अपनी सैलरी से उन्हें 50 हज़ार की सहायता की है।
आप भी मदद का हाथ बढ़ाइये अच्छे लोगों का हौसला बुलंद रहना चाहिए।
AIMIM नेता मतीन पटेल के घर पर पहुंचा बुलडोजर——
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में मतीन पटेल के घर को बुलडोजर से तोड़ने आए अधिकारी का उनके घर वालों ने फूल मालाओं से किया स्वागत
बोले बड़ा शानदार काम करने आए हैं।
साथी पत्रकार सुनील ने अभी एम्स दिल्ली में एक आंखों देखी घटना बयान की. बुर्क़ा पहने एक अकेली बुज़ुर्ग महिला को कांट्रेक्ट स्टाफ़ ने बंधक बनाया और मारपीट की. सुनील के मुताबिक़, एम्स की महिला सफ़ाईकर्मियों ने एक बुज़ुर्ग महिला को घेर लिया, बदसलूकी की और फिर स्टाफ़ रुम में दो घंटे से अधिक बिठाए रखा.
ये बुज़ुर्ग महिला अकेले अपना इलाज कराने अस्पताल आईं थीं. शौचालय में पानी डालने को लेकर महिला की सफ़ाईकर्मी से बहस हुई थी. इन बुज़ुर्ग महिला का दावा है कि सफाईकर्मी ने उनके बुर्के पर पानी डाल दिया था. पीड़ित बुज़ुर्ग महिला ने घटना के बाद ये दावा किया कि कर्मचारियों ने मारा पीटा और धार्मिक आधार पर टिप्पणियां की.
सुनील के मुताबिक़, इस घटना के बाद ये महिला बेहत विचलित थीं. पीड़ित बुज़ुर्ग महिला ने एम्स प्रशासन को लिखित शिकायत दी और पुलिस के आपात सेवा नंबर पर भी मौक़े से कॉल की. सुनील ने इस दौरान महिला की हर संभव मदद करने की कोशिश की.
जिस विभाग में महिला इलाज करा रही हैं उससे जुड़े डॉ. आकाश के मुताबिक़, घटना को एम्स प्रशासन ने गंभीरता से लिया है, जिन पांच लोगों की संलिप्तता अभी सामने आई है उनके कांट्रेक्ट को ख़त्म करने की सिफ़ारिश की गई है, साथ ही इस बारे में विस्तृत जांच की जा रही है.
शिकायत की ये तस्वीर सुनील ने भेजी है....
@dilnawazpasha की पोस्ट
@NCWIndia@DelhiPolice@DCWDelhi