📢 ⚠️ सभी पंचायत सहायकों के लिए आवश्यक सूचना एवं दिशा निर्देश सभी पंचायत सहायक कृपया ध्यान दें और इन बातों का कड़ाई से पालन करें ।
@PSKUnionUP@psunionup#पंचायत_सहायक_नियमित_करो
कार्यक्षेत्र का निर्धारण : सभी पंचायत सहायक केवल सचिवालय के भीतर रहकर ही अपने तय कार्यों का संपादन करेंगे किसी भी बाहरी फील्ड या अन्य विभाग का कार्य करने के लिए बाध्य नहीं हैं।
शासनादेश का पालन : यदि कोई अधिकारी या विभाग आपसे अन्य फील्ड का कार्य करने को कहता है, तो उनसे संबंधित आधिकारिक शासनादेश (Government Order) की मांग करें, क्योंकि पंचायत सहायक केवल अपने निर्धारित कर्तव्यों के लिए जवाबदेह हैं।
समय का पालन : कार्य का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है।
अवकाश के दिन कार्य नहीं : ड्यूटी समय समाप्त होने के बाद या छुट्टी (अवकाश) के दिनों में किसी भी प्रकार का विभागीय कार्य नहीं किया जाएगा और न ही ऐसे समय में फोन कॉल अटेंड किए जाएंगे।
शोषण के खिलाफ एकजुटता : यदि किसी भी पंचायत सहायक को मानसिक रूप से प्रताड़ित या शोषित किया जाता है, तो सभी साथी एकजुट होकर इसका कड़ा विरोध करेंगे।
शासनादेश की मांग : कोई भी अधिकारी आपसे कहे कि ऐसा कौन से शासनादेश में लिखा है कि कार्य नहीं करना है "तो आप भी पूछे कि आप दिखाओ शासनादेश जो सीधे निदेशालय ने दिया हो कि कहां लिखा है कि यह कार्य भी केवल पंचायत सहायक ही करेगा" 2021 में ऐसा कोई शासनादेश नहीं था कि पंचायत सहायक फील्ड का कार्य एवं 29 विभाग एवं छुट्टी के दिन भी कार्य करेंगे, हम केवल डेटा इंट्री के लिए फार्म भरे थे हमें डेटा दो हम डेटा की इंट्री करेंगे।
नोट : यह हम सभी के अधिकारों और कार्य-सम्मान की रक्षा के लिए है। सभी सदस्य सामूहिक रूप से इस नियम का पालन करें।
@DM_MIRZAPUR जसवा पंचायत सहायक उत्पीड़न व BHU रेफर मामले में निष्पक्ष जांच, दोषी सचिव-BDO पर कठोर कार्रवाई, बेहतर इलाज व सुरक्षा सुनिश्चित
@uppanchayatiraj@oprajbhar
मिर्जापुर में नया नियम चल रहा है—सफाईकर्मी गांव छोड़कर ब्लॉक ऑफिस में ड्यूटी करेंगे, और अगर कोई पंचायत सहायक शिकायत करेगा तो उसी को संविदा समाप्ति का नोटिस मिल जाएगा!
क्या सच बोलना अब गुनाह हो गया है? 😡
#Mirzapur#PanchayatSahayak
@DM_MIRZAPUR डीएम साहब संज्ञान ले! पंचायत सहायक को ब्लॉक पर सचिव और बीडीओ द्वारा कार्यों के इतना धमकाया गया कि वह मानसिक रूप से गंभीर हालत में हो गई ..उन्हें BHU भर्ती करवाया गया है।
दोषी अधिकारी कर तत्काल कार्यवाही और पीड़ित की चिकित्सा व्यवस्था की जाए
पंचायत सहायकों पर जनगणना ड्यूटी के लिए अधिकारियों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है, न कोई प्रशिक्षण और न ही अतिरिक्त मानदेय!
आखिर बिना प्रशिक्षण और बिना पारिश्रमिक के अतिरिक्त जिम्मेदारी क्यों थोपी जा रही है?🤔
मुख्यमंत्री जी पंचायत सहायकों का शोषण कितना करोगे? @myogiadityanath
जब पंचायत सहायक घर-घर जाकर स्व-जनगणना का कार्य कर सकता है, तो नियमित जनगणना की ड्यूटी भी उसी की लगाइए।
₹25,000 और संसाधन दूसरों को क्यों?
मेहनत पंचायत सहायक करे, लेकिन भुगतान और पहचान किसी दूसरे को मिले! यह कैसा न्याय? 🥺
#SelflessServices#AnantAmbani#GodMorningSaturday
@DM_MIRZAPUR डीएम साहब संज्ञान ले! पंचायत सहायक को ब्लॉक पर सचिव और बीडीओ द्वारा कार्यों के इतना धमकाया गया कि वह मानसिक रूप से गंभीर हालत में हो गई ..उन्हें BHU भर्ती करवाया गया है।
दोषी अधिकारी कर तत्काल कार्यवाही और पीड़ित की चिकित्सा व्यवस्था की जाए
@CMOfficeUP@DM_MIRZAPUR@dpromirzapur
जब शासन ने बोल रखा है कि पंचायत सहायक के जॉब पर कार्य करने दीजिए पंचायत सहायक को तो क्यों सीनियर अधिकारी अपने से उच्च अधिकारी का पालन नहीं कर रहे हैं, बिना आदेश के स्व गणना के लिए पंचायत सहायक को आतंकवाद के तरह क्यों प्रताड़ित किया जा रहा
📢 जनगणना 2027 | महत्वपूर्ण सवाल
🤔स्वगणना (Self Enumeration) का सही अर्थ क्या है?
A. स्वयं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करना।
B. पंचायत सहायक द्वारा पूरे गांव की गणना करना।
👇 अपना सही जवाब कमेंट में बताएं।
🇮🇳 सही जानकारी, जागरूक नागरिक की पहचान!
@psunionup
वाह रे सिस्टम!🥱
मिर्जापुर में सफाईकर्मी गांव छोड़ ब्लॉक में ड्यूटी कर रहे हैं। जब पंचायत सहायकों ने आवाज़ उठाई, तो उल्टा 7 सहायकों को ही संविदा समाप्ति का नोटिस थमा दिया!
अधिकारियों की यह तानाशाही कब तक?😡
#UPNews#PanchayatSahayak
लाजबाव न्यूज! 🥱
मिर्जापुर में सफाईकर्मी गांव छोड़कर ब्लॉक में ड्यूटी करें तो सब ठीक, लेकिन पंचायत सहायकों ने सवाल उठाया तो 7 को संविदा समाप्ति का नोटिस! वाह अधिकारियों की कार्यशैली ! क्या अब आवाज उठाना भी गुनाह है ? 😢🥺
#UPNews#PanchayatSahayak#Regularize_PS_VS@psunionup
पंचायत सहायकों का शोषण कब तक, मुख्यमंत्री जी?
मिर्जापुर (जसवा) में सचिव-BDO की प्रताड़ना से महिला पंचायत सहायक की हालत बेहद गंभीर (BHU रेफर)! सभी विभागों का जबरन काम—कोई अनहोनी हुई तो ज़िम्मेदार कौन?
@DM_MIRZAPUR दोषियों पर तुरंत कार्रवाई हो!
#JusticeForPanchayatSahayak
🚨 @DM_MIRZAPUR डीएम साहब! क्या एक महिला कर्मचारी को इस तरह मानसिक रूप से प्रताड़ित करना उचित है कि उसकी स्थिति इतनी गंभीर हो जाए?
जनपद मिर्जापुर के विकासखंड जमालपुर की ग्राम पंचायत जसवा में कार्यरत महिला पंचायत सहायक के साथ हुई घटना बेहद गंभीर है।
पंचायत सहायक पर फैमिली आईडी का कार्य पूरा करने का जबरन दबाव था। उन्होंने अपनी ओर से सूची तैयार करके ग्राम पंचायत सचिव को सौंप दी थी। लेकिन आरोप है कि सचिव द्वारा उक्त सूची ब्लॉक पर जमा नहीं की गई।
जब BDO साहब द्वारा कार्य के संबंध में पूछताछ की गई, तो सचिव ने कथित तौर पर यह कह दिया कि पंचायत सहायक ने कोई काम नहीं किया है और वह कोई काम नहीं करती हैं। यानी सचिव द्वारा जानबूझकर इल्ज़ाम लगा दिए गए।
इसके बाद महिला पंचायत सहायक को ब्लॉक पर बुलाया गया, जहां सचिव एवं BDO साहब द्वारा कथित तौर पर लगभग दो घंटे तक लगातार डांट-फटकार और आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए।
इस घटनाक्रम के बाद महिला पंचायत सहायक मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान हो गईं। उनकी घबराहट बढ़ने लगी और सांस तेज चलने लगी। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। संबंधित पोस्ट के अनुसार, उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उन्हें BHU रेफर किए जाने की बात सामने आई है।
अब कुछ सीधे सवाल जिला प्रशासन से हैं:
1. यदि पंचायत सहायक ने सूची तैयार करके सचिव को सौंप दी थी, तो सचिव द्वारा उसे ब्लॉक पर जमा न किए जाने की जिम्मेदारी पंचायत सहायक पर क्यों डाली गई?
2. क्या किसी कर्मचारी के कार्य का मूल्यांकन बिना उसका पक्ष सुने केवल दूसरे कर्मचारी की शिकायत के आधार पर किया जाना उचित है?
3. क्या अधिकारियों को यह अधिकार है कि वे कर्मचारियों को ब्लॉक पर बुलाकर घंटों मानसिक दबाव और डांट-फटकार के जरिए काम करवाएं?
4. फैमिली आईडी एवं स्वगणना जैसे कार्यों के लिए पंचायत सहायकों पर किस शासनादेश के तहत दबाव बनाया जा रहा है?
5. यदि इस मानसिक दबाव के कारण किसी महिला कर्मचारी के स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचता है, तो उसकी जवाबदेही कौन लेगा?
यह केवल एक महिला पंचायत सहायक का मामला नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में पंचायत सहायकों के साथ होने वाले व्यवहार और उनकी कार्यस्थल पर गरिमा एवं सुरक्षा का सवाल है।
जब कर्मचारी अपना काम कर रहा है, तो अधिकारियों और सचिवों के बीच समन्वय की कमी अथवा कार्य जमा न होने की जिम्मेदारी कर्मचारी पर थोपकर उसे प्रताड़ित करना कहां तक उचित है?
📌 @DM_MIRZAPUR से तत्काल मांग है कि:
▪️ इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
▪️ महिला पंचायत सहायक का बयान दर्ज कर तैयार सूची एवं उसे सचिव को सौंपे जाने के तथ्यों की जांच हो।
▪️ संबंधित सचिव एवं BDO की भूमिका की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाए।
▪️ महिला पंचायत सहायक को उचित चिकित्सा सहायता एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
▪️ जिले के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि पंचायत सहायकों को अनावश्यक मानसिक दबाव, अपमान और कार्रवाई की धमकियों से प्रताड़ित न किया जाए।
जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान ले..!
@myogiadityanath@UPGovt@UPPanchayatiraj@ChiefSecyUP@divyamittalJB@yadavakhilesh@oprajbhar
@DM_MIRZAPUR स्व गणना का अर्थ होता है नागरिक स्वयं से करके अपना डाटा फिल करे।
लेकिन ये कौन सी बात हुई आप लोग जबरजस्ती हमारे साथियों को टारगेट दे रहे वो भी बिना किसी ट्रेनिंग या अतिरिक्त मानदेय के।
कम से कम उस कार्य की परिभाषा का ख्याल तो रखा जाए पंचायत सहायक जागरूक कर सकते हैं लेकिन खुद से स्व जनगणना का कार्य कैसे कर सकते ???
यह जबरन का कार्य बंद करवाया जाए ...! और एडीओ साहबान को निर्देश दिए जाए वो अपने टारगेट स्वयं फील्ड में निकल कर पूरा करवाए जागरूक करवाकर केवल एक कमरे में बैठकर कमान चलाने से टारगेट नहीं हासिल होते।
स्व गणना का अर्थ समझिये पहले।
पंचायत सहायकों की प्रमुख मांगें:
1. DBT के माध्यम से समय पर मानदेय भुगतान।
2. मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि।
3. स्थायी सेवा नियमावली लागू की जाए।
4. सेवा सुरक्षा एवं नियमितीकरण सुनिश्चित किया जाए।
5. राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान किया जाए।
@oprajbhar@CMOfficeUP@myogioffice
फ्री का कार्य करवाना हो तो पंचायत सहायकों को याद किया जाता है अगर पैसे मिलने होते है तो प्राइवेट सर्वेयर या BLO को पैसे दे दिए जाते है SIR में पंचायत सहायकों की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन पैसा BLO को दिया गया, 25000 रुपए पंचायत सहायकों को मिलना चाहिए
@oprajbhar@mopr_goi
उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में ! कितनी शर्मनाक विडंबना है कि दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर भी उत्तर प्रदेश के हजारों पंचायत सहायकों का मानदेय भुगतान नहीं किया गया!!
दूसरों के घरों तक सरकारी योजनाओं की रोशनी पहुँचाने वाले इन कर्मचारियों के अपने घरों में त्योहार पर आर्थिक संकट रहा।
ऐसे ही मंजर इंसान को आंदोलन के रास्ते पर चलने के लिए विवश करते हैं। जब धैर्य की सीमा टूटती है, तो आवाज़ आंदोलन बन जाती है।
याद रखिएगा, 2027 लोकतंत्र का त्योहार है और हिसाब जरूर होगा! @oprajbhar@myogiadityanath@oprajbhar@uppanchayatiraj@UPGovt@ChiefSecyUP@BhimArmyChief@yadavakhilesh@mediacellsp@bspindia@Mayawati@BJP4UP@mppchaudhary
#पंचायत_सहायक