सभी पंचायत सहायक भाईयो से निवेदन है की चुनाव का माहौल है अभी कुछ भी हो सकता है ताकि सभी पंचायत सहायकों का भविष्य सुरक्षित हो सके कम से कम परमानेंट जॉब और c grade कर्मचारी डीबीटी से सैलरी और minimum 22,000 सैलरी जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर आवाज उठाए तभी कुछ होने वाला है ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार पंचायत सहायकों की आवाज़ को अनसुना करना बंद करे।
लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदेशभर से आए पंचायत सहायक अपने हक़, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मानदेय बढ़ाने, सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान, नौकरी की सुरक्षा और अपनी अन्य जायज़ मांगों को लेकर वे लगातार आंदोलनरत हैं।
सबसे दर्दनाक तस्वीर यह है कि भारी बारिश और तपती दोपहर में हमारी बहनें पेड़ों के नीचे तिरपाल के सहारे रहने को मजबूर हैं। रात होने के बाद भी उनका संघर्ष नहीं थमता। अपने हक़ की आवाज़ बुलंद करने के लिए उन्हें ईको गार्डन के अंदर कैंडल मार्च निकालना पड़ रहा है। दूसरी तरफ प्रशासन उनकी समस्याएँ सुनने के बजाय उन्हें वहाँ से हटाने पर आमादा है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी याद रखें, बारिश में भीगते हुए और अंधेरी रात में मोमबत्तियाँ लेकर न्याय मांग रहे पंचायत सहायकों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
अगर जल्द ही पंचायत सहायकों की जायज़ मांगों पर ठोस और सम्मानजनक फैसला नहीं लिया गया, तो मैं स्वयं लखनऊ के ईको गार्डन पहुँचकर पंचायत सहायकों के बीच बैठूँगा। जरूरत पड़ी तो उनके साथ वहीं दिन-रात रहूंगा भी।
बारिश हो, तपती दोपहर हो या अंधेरी रात, अपने हक़ के लिए संघर्ष कर रही हमारी बहन-बेटियों को अकेला नहीं छोड़ेंगे।
@UPGovt आंदोलनकारियों को हटाने की कोशिश बंद करे, उनकी मांगें सुने और तत्काल समाधान निकाले।
जय भीम! जय भारत! जय मंडल! जय संविधान!
#पंचायत_सहायक_का_मानदेय_बढ़ाओ
#पंचायत_सहायक_नियमित_करो
पंचायत सहायको के मानदेय वृद्धि व स्थाईकरण की मांग उठाने के लिए आपका @SachinYadavX बहुत बहुत आभार 🙏। इस अंधभक्त वाली सरकार में आपके जैसे सभी मंत्रीगण हम पंचायत सहायको का मुद्दा उठाएंगे तो एक दिन अवश्य पीड़ित पंचायत सहायको का मांग पूर्ण होगा
#पंचायत_सहायक_कल्याण_समिति@CMOfficeUP
#पंचायत_सहायकों_का_मानदेय_क्यों_नहीं_बढ़ाया_गया
~ ध्यान से देखिए इस पत्र को ये पत्र जारी हुआ था दिनांक. 31 अक्टूबर 2023 को यानि 1 साल 8 महीने 3 दिन पहले।
इसमें स्वयं मिशन निदेशक (स्वच्छ भारत मिशन) ने पत्र जारी करके कहा गया कि आउटसोर्सिंग पर कार्यरत #मैनपावर
1. मंडलीय कंसल्टेंट का मानदेय 36000रु है को 5% बढ़ाकर 37800रु किया गया।
2. जिला कंसल्टेंट का मानदेय 35000रु को बढ़ाकर 36750रु किया गया।
3. मंडल एवं जनपद पर डाटा एंट्री ऑपरेटर का मानदेय 15000रु से बढ़ाकर 15750रु किया गया।
4. जनपद स्तर पर कार्यरत लेखा सहायक/योजना सहायक का मानदेय 20, 000रु को बढ़ाकर 21000रु किया गया।
5. विकास खंड स्तर पर कार्यरत खंड प्रेरक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर का मानदेय 13000रु दिया जायेगा।
6. राज्य स्तर पर कार्यरत समस्त कर्मियों का मानदेय उन्हें दिए जा रहे हैं उसमें 3% वृद्धि करके दिए जाएंगे।
अब आप ध्यान से मन और दिल दोनों को एकाग्र करके सोचिए कि इसमें #पंचायत_सहायक क्यों नहीं हैं?
वो पंचायत सहायक जो पिछले 3 साल 7 महीने 3 दिन से कार्य कर रहे हैं जिनके द्वारा ऐसा कोई विभाग नहीं बचा जिस विभाग ने #पंचायत_सहायकों से अपना कार्य न लिया हो।
भला #पंचायत_सहायकों ने कौनसा पाप किया है महाराज? क्या गांव का टॉपर होना गुनाह है? क्या युवा होना पाप है? जब से हमारी नियुक्ति हुई है मात्र 6000रु की अल्प मानदेय प्राप्त हो रही है जब राज्य स्तर से लेकर जनपद स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर के कार्मिकों का मानदेय बढ़ाया जा सकता है तो ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत युवा परिश्रमी तमाम विभागों का कार्य ससमय पूरा करने वाले #पंचायत_सहायकों का मानदेय वृद्धि क्यों नहीं किया गया?
नोट. इस पत्र में ये भी ध्यान दीजिए कि ये पत्र उन्हीं स्वच्छ भारत मिशन निदेशक द्वारा जारी किया गया है जिन्होंने हम पंचायत सहायकों से शौचालय रेट्रोफिटिंग, व्यक्तिगत शौचालय आवेदन आदि महत्वपूर्ण कार्य लिए हैं लेकिन जब मानदेय वृद्धि की बात आई तो उन्होंने हम #पंचायत_सहायकों को नजर अंदाज करके बाहर कर दिया।
इसीलिए कहा जाता है #संविदा का अर्थ है #शोषण।
@UpRuralDev@CMOfficeUP@myogiadityanath @ChiefSecy_UP @mopr_goi@oprajbhar
#पंचायत_सहायकों_का_मानदेय_बढ़ाओ
#अल्प_मानदेय_6000
#पंचायत_सहायकों_को_सम्मानजनक_वेतन_दो
#हमारा_यूनियन_हमारी_ताकत
पंचायत सहायक यूनियन परिवार की सदस्य रहीं ममता कुमारी जी के पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यू हो गई थी परिवार की हर संभव मदद करते हुए पंचायत सहायक यूनियन द्वारा एक छोटी सी धनराशि सौंपकर संकट की घड़ी में ढांढस बंधाने का प्रयास किया गया ।
धन्यवाद्...
@PSU_BLY@psunionup
हाले पंचायत सहायक में पेश है एक और जिला
जिला कोई भी हो विभाग कोई भी संविदा कर्मचारी का केवल एक ही हाल ना सम्मान जनक मानदेय ना समय से मानदेय शोषण की अनगिनत कहानियां यही उत्तर प्रदेश का रामराज्य है
@myogiadityanath@oprajbhar@yadavakhilesh@RahulGandhi@psunionup
पंचायत सहायक बंधुआ मजदूर का एक उदाहरण है जिसके बारे में माननीय मुख्यमंत्री योगी जी कोई विचार नहीं कर रहे है जो काफी निंदनीय हैं। क्योंकि #अल्प_मानदेय_6000 पर किसका घर चलता है और रही बात 5 रुपए कमीशन की तो वो हम पंचायत सहायक को नहीं चाहिए हमे सम्मान जनक वेतन दीजिए।
पंचायत सहायक का वेतन राज्य वित्त से दिया जाए नहीं तो भर्ती रद्द किया जाए । हम पंचायत सहायक को नियमित कर 26910 रु प्रति महीने दिया जाए ।
@myogiadityanath जी थोड़ा सोचिए हम पंचायत सहायक के बारे में भी क्योंकि जब तक गांव का विकाश नहीं होगा तब तक देश प्रदेश का विकास नहीं होगा ।
जनता दर्शन दिनाँकः 10.02.2025 में जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
महाकुम्भ नगर, प्रयागराज में #UPCM श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक के पश्चात निर्णयों की जानकारी देने के लिए प्रेसवार्ता...
#UPCabinetInMahaKumbh https://t.co/HXN7A2FP5e
#अल्प_मानदेय_6000 पर सारे विभाग के काम पंचायत सहायक से करवाए जा रहे ये कहां का न्याय है । @myogiadityanath जी हम पंचायत सहायक को परमानेंट कर 26910 वेतन हर महीने दिया जाए। नहीं तो ये भर्ती रद्द कर दो । हमे जीते जी मत मारो हमे मानसिक शारीरिक आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
पं. सहायकों के मुद्दे पर पंचायती राज मंत्री जी जिस तरह से हंस रहे थे उससे सभी पं.सहायकों में रोष है -
इस विरोध में यूनियन उत्तर प्रदेश द्वारा कल दिनांक. 19/12/24 को शाम 7 बजे से 10 बजे तक ट्विटर (X) पर होगा महाअभियान।
हैशटैग
#OP_राजभर_माफी_मांगों#नहीं_चाहिए_OP_जैसा_मंत्री
परिस्थितियों का मजाक नहीं बनाना चाहिए मंत्री जी पंचायत सहायक
आपके सिस्टम और शरीर का महत्वपूर्ण अंग है।यदि शरीर के एक अंग को उचित पोषण नहीं मिलेगा तो वह स्वस्थ नहीं रहेगा
विचार कीजिए
क्या पंचायत सहायक मनरेगा मजदूर से भी कमजोर है|
#Thank_You_Rajbhar_JI#RIP#Humanity@psunionup
माननीय मुख्यमंत्री जी हकीकत ये है आपके #विधायक#मंत्रियों के #जूते_चप्पल 6000/ में नहीं मिलते होंगे खरीदने में और यहां पंचायत सहायक को आपने 6000/ में पूरा परिवार चलवा रहे है।